जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र स्थित रानीताल चौक के 2 नंबर गेट के पास पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से चाकूबाजी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के युवक घायल हो गए और एक गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद में शामिल सभी युवक छात्र हैं, जिनमें से कुछ बालिग और कुछ नाबालिग हैं। मदन महल थाने के एसआई प्रमोद पांडे के अनुसार, दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चला आ रहा था। घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया, जहां से एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। हालांकि, वह मेडिकल कॉलेज जाने के बजाय एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।
जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र स्थित रानीताल चौक के 2 नंबर गेट के पास पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से चाकूबाजी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के युवक घायल हो गए और एक गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद में शामिल सभी युवक छात्र हैं, जिनमें से कुछ बालिग और कुछ नाबालिग हैं। मदन महल थाने के एसआई प्रमोद पांडे के अनुसार, दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चला आ रहा था। घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया, जहां से एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। हालांकि, वह मेडिकल कॉलेज जाने के बजाय एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।
- धर्म संगठन की ओर से संदेश दिया गया है कि इंसान का रुपया, पैसा और धन-दौलत कुछ भी काम आने वाला नहीं है। इंसान के साथ केवल उसके अपने कर्म ही जाने हैं। इसलिए भगवान का नाम लेना चाहिए और प्रभु के स्मरण से अपना उद्धार करना चाहिए। जय श्री राम।1
- सोनम वांगचुक जी के समर्थन में दमोह जिले के निवासियों ने भी अपना साथ दिया है और उनके समर्थन में आगे आए हैं।1
- कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकल के पटेल मोहल्ले में अधूरे सीसी सड़क निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रहवासियों के मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। बरसात का पानी लगातार जमा रहने के कारण एक कच्चे मकान की दीवार में गहरी दरारें आ गई हैं और वह दो हिस्सों में बंटकर कभी भी ढहने की स्थिति में पहुंच गई है। रहवासियों के अनुसार ग्राम पंचायत ने पटेल मोहल्ले में सीसी सड़क का निर्माण शुरू कराया था, लेकिन इसे लंबे समय से अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क के साथ नाली का निर्माण नहीं कराए जाने से वर्षा का पानी निकासी न पाकर आसपास के मकानों की नींव और दीवारों में समा गया। जिस रास्ते पर यह जर्जर दीवार मौजूद है, वहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में दीवार अचानक गिरने से राहगीरों के साथ गंभीर दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से अधूरे सड़क निर्माण को शीघ्र पूरा कराने, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने और क्षतिग्रस्त मकान का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित जनहानि को समय रहते रोका जा सके।1
- नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में 4 वार्डों के उपभोक्ताओं का फिंगर लगाने के बावजूद उन्हें बीते 5 माह से राशन नहीं दिया गया है। राशन न मिलने से परेशान महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और राशन दिए जाने की मांग की। महिलाओं की इस शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराकर जल्द से जल्द राशन उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया है।2
- मवई स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। भालू के हमले की घटना ने वन विभाग और स्वास्थ्य व्यवस्था, दोनों की पोल खोलकर रख दी है।1
- मध्य प्रदेश के जबलपुर में अधारताल तहसील अंतर्गत शताब्दीपुरम क्षेत्र में जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की करीब एक एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के संयुक्त अमले को स्थानीय झुग्गीवासियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में गुरुवार को शुरू की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वे कई वर्षों से इस जमीन पर झुग्गियां बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बारिश के मौसम में बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाया जा रहा है, जिससे उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो जाएगा। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से कार्रवाई को स्थगित करने और पुनर्वास के लिए वैकल्पिक जमीन देने की मांग की है। वहीं, प्रशासन के मुताबिक इस जमीन पर करीब 75 परिवारों ने अवैध कब्जा कर रखा है। अधारताल एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि यह जमीन जेडीए की है और इसे केसरवानी ट्रस्ट को आवंटित किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत ही यह कार्रवाई की जा रही है और प्रभावित लोगों को पहले ही विधिवत नोटिस दिए जा चुके थे। मौके पर विरोध को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।3
- जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र स्थित रानीताल चौक के 2 नंबर गेट के पास पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से चाकूबाजी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के युवक घायल हो गए और एक गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद में शामिल सभी युवक छात्र हैं, जिनमें से कुछ बालिग और कुछ नाबालिग हैं। मदन महल थाने के एसआई प्रमोद पांडे के अनुसार, दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चला आ रहा था। घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया, जहां से एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। हालांकि, वह मेडिकल कॉलेज जाने के बजाय एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।2