logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकल के पटेल मोहल्ले में अधूरे सीसी सड़क निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रहवासियों के मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। बरसात का पानी लगातार जमा रहने के कारण एक कच्चे मकान की दीवार में गहरी दरारें आ गई हैं और वह दो हिस्सों में बंटकर कभी भी ढहने की स्थिति में पहुंच गई है। रहवासियों के अनुसार ग्राम पंचायत ने पटेल मोहल्ले में सीसी सड़क का निर्माण शुरू कराया था, लेकिन इसे लंबे समय से अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क के साथ नाली का निर्माण नहीं कराए जाने से वर्षा का पानी निकासी न पाकर आसपास के मकानों की नींव और दीवारों में समा गया। जिस रास्ते पर यह जर्जर दीवार मौजूद है, वहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में दीवार अचानक गिरने से राहगीरों के साथ गंभीर दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से अधूरे सड़क निर्माण को शीघ्र पूरा कराने, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने और क्षतिग्रस्त मकान का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित जनहानि को समय रहते रोका जा सके।

8 hrs ago
user_गोकुल पटेल
गोकुल पटेल
Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकल के पटेल मोहल्ले में अधूरे सीसी सड़क निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रहवासियों के मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। बरसात का पानी लगातार जमा रहने के कारण एक कच्चे मकान की दीवार में गहरी दरारें आ गई हैं और वह दो हिस्सों में बंटकर कभी भी ढहने की स्थिति में पहुंच गई है। रहवासियों के अनुसार ग्राम पंचायत ने पटेल मोहल्ले में सीसी सड़क का निर्माण शुरू कराया था, लेकिन इसे लंबे समय से अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क के साथ नाली का निर्माण नहीं कराए जाने से वर्षा का पानी निकासी न पाकर आसपास के मकानों की नींव और दीवारों में समा गया। जिस रास्ते पर यह जर्जर दीवार मौजूद है, वहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में दीवार अचानक गिरने से राहगीरों के साथ गंभीर दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से अधूरे सड़क निर्माण को शीघ्र पूरा कराने, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने और क्षतिग्रस्त मकान का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित जनहानि को समय रहते रोका जा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकल के पटेल मोहल्ले में अधूरे सीसी सड़क निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रहवासियों के मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। बरसात का पानी लगातार जमा रहने के कारण एक कच्चे मकान की दीवार में गहरी दरारें आ गई हैं और वह दो हिस्सों में बंटकर कभी भी ढहने की स्थिति में पहुंच गई है। रहवासियों के अनुसार ग्राम पंचायत ने पटेल मोहल्ले में सीसी सड़क का निर्माण शुरू कराया था, लेकिन इसे लंबे समय से अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क के साथ नाली का निर्माण नहीं कराए जाने से वर्षा का पानी निकासी न पाकर आसपास के मकानों की नींव और दीवारों में समा गया। जिस रास्ते पर यह जर्जर दीवार मौजूद है, वहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में दीवार अचानक गिरने से राहगीरों के साथ गंभीर दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से अधूरे सड़क निर्माण को शीघ्र पूरा कराने, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने और क्षतिग्रस्त मकान का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित जनहानि को समय रहते रोका जा सके।
    1
    कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकल के पटेल मोहल्ले में अधूरे सीसी सड़क निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रहवासियों के मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। बरसात का पानी लगातार जमा रहने के कारण एक कच्चे मकान की दीवार में गहरी दरारें आ गई हैं और वह दो हिस्सों में बंटकर कभी भी ढहने की स्थिति में पहुंच गई है।

रहवासियों के अनुसार ग्राम पंचायत ने पटेल मोहल्ले में सीसी सड़क का निर्माण शुरू कराया था, लेकिन इसे लंबे समय से अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क के साथ नाली का निर्माण नहीं कराए जाने से वर्षा का पानी निकासी न पाकर आसपास के मकानों की नींव और दीवारों में समा गया। जिस रास्ते पर यह जर्जर दीवार मौजूद है, वहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में दीवार अचानक गिरने से राहगीरों के साथ गंभीर दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय नागरिकों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से अधूरे सड़क निर्माण को शीघ्र पूरा कराने, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने और क्षतिग्रस्त मकान का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित जनहानि को समय रहते रोका जा सके।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पन्ना जिले के रायपुरा में शासकीय पुलिस वाहन पर एक शराबी द्वारा तांडव मचाए जाने के मामले में पत्रकारों ने तीखे सवाल पूछे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर थाना प्रभारी ने अपना बयान दिया है।
    1
    पन्ना जिले के रायपुरा में शासकीय पुलिस वाहन पर एक शराबी द्वारा तांडव मचाए जाने के मामले में पत्रकारों ने तीखे सवाल पूछे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर थाना प्रभारी ने अपना बयान दिया है।
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कटनी जिले में स्थित वृन्दावन श्री राधा-कृष्ण मंदिर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक शांति का एक सुंदर केंद्र बना हुआ है। मंदिर में विराजमान भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनोहारी प्रतिमाएँ श्रद्धालुओं को दिव्य आनंद का अनुभव कराती हैं। यहाँ का शांत वातावरण, आकर्षक सजावट और मधुर भजन-कीर्तन हर आने वाले भक्त का मन मोह लेते हैं। मंदिर में जन्माष्टमी, राधाष्टमी और अन्य धार्मिक पर्वों के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भव्य श्रृंगार तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन पर्वों पर दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। यह स्थान कटनी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है।
    1
    कटनी जिले में स्थित वृन्दावन श्री राधा-कृष्ण मंदिर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक शांति का एक सुंदर केंद्र बना हुआ है। मंदिर में विराजमान भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनोहारी प्रतिमाएँ श्रद्धालुओं को दिव्य आनंद का अनुभव कराती हैं। यहाँ का शांत वातावरण, आकर्षक सजावट और मधुर भजन-कीर्तन हर आने वाले भक्त का मन मोह लेते हैं।

मंदिर में जन्माष्टमी, राधाष्टमी और अन्य धार्मिक पर्वों के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भव्य श्रृंगार तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन पर्वों पर दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। यह स्थान कटनी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है।
    user_राशि निषाद
    राशि निषाद
    Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कटनी में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा वापसी गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई। बिलैया जी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर, सब्जी मंडी गोलबाजार से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होकर चांडक चौक स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर पहुंची। इस पावन अवसर पर नगर की सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण "जय जगन्नाथ", "जय-जय जगन्नाथ" और "हरे कृष्ण" के जयघोष से भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल और प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। यात्रा में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। चांडक चौक स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में रथयात्रा के पहुंचने पर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और आरती संपन्न की गई। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं, प्रशासन और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
    4
    कटनी में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा वापसी गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई। बिलैया जी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर, सब्जी मंडी गोलबाजार से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होकर चांडक चौक स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर पहुंची। इस पावन अवसर पर नगर की सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण "जय जगन्नाथ", "जय-जय जगन्नाथ" और "हरे कृष्ण" के जयघोष से भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल और प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। यात्रा में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

चांडक चौक स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में रथयात्रा के पहुंचने पर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और आरती संपन्न की गई। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं, प्रशासन और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • यदि आप चिंचवड़ में 'दे धक्का' के पास स्थित क्राउन बेकरी, सुदर्शननगर की ग्रीन बेकरी, कालेवाड़ी की हिंदुस्तान बेकरी या गांधीपेठ स्थित बेकर्स ज़ोन से बेकरी के सामान खरीद रहे हैं, तो मोशी में बेकरी प्रोडक्शन वाली जगह का आज का वीडियो ज़रूर देखें। यह वीडियो साफ दिखाता है कि ये बेकरी उत्पाद वास्तव में कहाँ बनाए जा रहे हैं।
    1
    यदि आप चिंचवड़ में 'दे धक्का' के पास स्थित क्राउन बेकरी, सुदर्शननगर की ग्रीन बेकरी, कालेवाड़ी की हिंदुस्तान बेकरी या गांधीपेठ स्थित बेकर्स ज़ोन से बेकरी के सामान खरीद रहे हैं, तो मोशी में बेकरी प्रोडक्शन वाली जगह का आज का वीडियो ज़रूर देखें। यह वीडियो साफ दिखाता है कि ये बेकरी उत्पाद वास्तव में कहाँ बनाए जा रहे हैं।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कटनी जिले की स्लीमनाबाद जनपद अंतर्गत छपरा पंचायत में पिछले सप्ताह आयोजित रामायण और कीर्तन-भजन कार्यक्रम को लेकर मचे बवाल पर अब ग्रामीणों ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की है। विवाद के बीच दो ग्रामीणों के वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने धार्मिक आयोजन को जातिगत राजनीति और पंचायत के अंदरूनी विवादों से दूर रखने की अपील की है। इस पूरे मामले की शुरुआत पंचायत के पूर्व सचिव और सरपंच पति नीरज गुप्ता के बीच हुए टकराव के बाद हुई थी। आरोप लगाया गया था कि ST-SC वर्ग के पूर्व सचिव को हटाए जाने के बाद जानबूझकर यह कार्यक्रम कराया गया और विपक्षी पक्ष ने इसे "शुद्धिकरण" तथा जातिगत रंग देकर हंगामा खड़ा किया। तनाव के माहौल को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में पंचायत मेट संतोष कुमार हल्दकार ने कहा कि हनुमान मंदिर में पूरे गांव की सहमति और सद्भावना के साथ रामायण का आयोजन किया गया था, इसमें किसी प्रकार का कोई शुद्धिकरण या गलत काम नहीं हुआ है। वहीं, दूसरे ग्रामीण ने बताया कि सरपंच पति नीरज गुप्ता का भजन-कीर्तन में जुड़ाव होने के कारण गांव में पहले भी कई बार ऐसे आयोजन होते रहे हैं। इसे पूर्व सचिव के हटने की घटना से जोड़ना पूरी तरह गलत है। दोनों ग्रामीणों ने एक सुर में धार्मिक आयोजनों को पंचायत की राजनीति और जातिवाद से अलग रखने की बात कही है और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
    4
    कटनी जिले की स्लीमनाबाद जनपद अंतर्गत छपरा पंचायत में पिछले सप्ताह आयोजित रामायण और कीर्तन-भजन कार्यक्रम को लेकर मचे बवाल पर अब ग्रामीणों ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की है। विवाद के बीच दो ग्रामीणों के वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने धार्मिक आयोजन को जातिगत राजनीति और पंचायत के अंदरूनी विवादों से दूर रखने की अपील की है।

इस पूरे मामले की शुरुआत पंचायत के पूर्व सचिव और सरपंच पति नीरज गुप्ता के बीच हुए टकराव के बाद हुई थी। आरोप लगाया गया था कि ST-SC वर्ग के पूर्व सचिव को हटाए जाने के बाद जानबूझकर यह कार्यक्रम कराया गया और विपक्षी पक्ष ने इसे "शुद्धिकरण" तथा जातिगत रंग देकर हंगामा खड़ा किया। तनाव के माहौल को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में पंचायत मेट संतोष कुमार हल्दकार ने कहा कि हनुमान मंदिर में पूरे गांव की सहमति और सद्भावना के साथ रामायण का आयोजन किया गया था, इसमें किसी प्रकार का कोई शुद्धिकरण या गलत काम नहीं हुआ है।

वहीं, दूसरे ग्रामीण ने बताया कि सरपंच पति नीरज गुप्ता का भजन-कीर्तन में जुड़ाव होने के कारण गांव में पहले भी कई बार ऐसे आयोजन होते रहे हैं। इसे पूर्व सचिव के हटने की घटना से जोड़ना पूरी तरह गलत है। दोनों ग्रामीणों ने एक सुर में धार्मिक आयोजनों को पंचायत की राजनीति और जातिवाद से अलग रखने की बात कही है और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कटनी में पुरानी कचहरी के पास समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए घटना की कड़ी निंदा की और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विन्ध्येश्वरी पटेल ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तो सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए थी, न कि उन पर बल प्रयोग करना चाहिए था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग रखी। धरना-प्रदर्शन के अंत में पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ अन्याय जारी रहा तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक करेगी।
    4
    नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कटनी में पुरानी कचहरी के पास समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए घटना की कड़ी निंदा की और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विन्ध्येश्वरी पटेल ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तो सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए थी, न कि उन पर बल प्रयोग करना चाहिए था।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग रखी। धरना-प्रदर्शन के अंत में पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ अन्याय जारी रहा तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक करेगी।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कटनी के माधवनगर रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान हरनाम बाधवानी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, हरनाम बाधवानी घर से यह कहकर निकले थे कि वे सतना जाने के लिए माधवनगर रेलवे स्टेशन से शटल ट्रेन पकड़ने वाले हैं। हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद उनके रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की खबर मिली, जिसके बाद परिजन भी तुरंत मौके पर पहुंचे। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा था, आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    कटनी के माधवनगर रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान हरनाम बाधवानी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, हरनाम बाधवानी घर से यह कहकर निकले थे कि वे सतना जाने के लिए माधवनगर रेलवे स्टेशन से शटल ट्रेन पकड़ने वाले हैं। हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद उनके रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की खबर मिली, जिसके बाद परिजन भी तुरंत मौके पर पहुंचे।

जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा था, आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.