आगामी श्रावण मास में शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को बदायूं जिले के उसावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार सिंह ने की। इसमें क्षेत्राधिकारी दातागंज अशेषनाथ सिंह, उप जिलाधिकारी कलान (शाहजहांपुर) आशुतोष सिंह, कलान थानाध्यक्ष शिवदीन वर्मा, उसावां थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, कांवड़ समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा में डीजे की ऊंचाई शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए। इसके अलावा, सड़क किनारे लगाए जाने वाले भंडारे मुख्य सड़क से लगभग 12 फीट दूर और सड़क के बाईं ओर लगाए जाएं, ताकि यातायात में कोई बाधा न आए और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। बैठक में कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और विद्युत सुरक्षा जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि नियमों का पालन करने वालों को हर संभव सुविधा दी जाएगी। शाहजहांपुर और बदायूं जनपद के पुलिस-प्रशासन की इस बैठक में राजीव दुबे उर्फ नन्हेंलला, भावेश प्रताप सिंह, ओम प्रताप सिंह, अरुल प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्रपाल गुप्ता, अतुल बजरंगी, रितिक हिन्दू, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि तथा डीजे संचालक उपस्थित रहे।
आगामी श्रावण मास में शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को बदायूं जिले के उसावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार सिंह ने की। इसमें क्षेत्राधिकारी दातागंज अशेषनाथ सिंह, उप जिलाधिकारी कलान (शाहजहांपुर) आशुतोष सिंह, कलान थानाध्यक्ष शिवदीन वर्मा, उसावां थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, कांवड़
समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है, जिसे सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा में डीजे की ऊंचाई शासन द्वारा
निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए। इसके अलावा, सड़क किनारे लगाए जाने वाले भंडारे मुख्य सड़क से लगभग 12 फीट दूर और सड़क के बाईं ओर लगाए जाएं, ताकि यातायात में कोई बाधा न आए और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। बैठक में कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और विद्युत सुरक्षा जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने चेतावनी
दी कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि नियमों का पालन करने वालों को हर संभव सुविधा दी जाएगी। शाहजहांपुर और बदायूं जनपद के पुलिस-प्रशासन की इस बैठक में राजीव दुबे उर्फ नन्हेंलला, भावेश प्रताप सिंह, ओम प्रताप सिंह, अरुल प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्रपाल गुप्ता, अतुल बजरंगी, रितिक हिन्दू, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि तथा डीजे संचालक उपस्थित रहे।
- बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र के रियोनाई गांव में शादी के बाद दुल्हन को साथ लेकर घर लौटे दूल्हे की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। कमरे में सोते समय सांप के काटने से दूल्हे की जान चली गई, जिससे नई दुल्हन समेत पूरा परिवार चीत्कार कर उठा और पूरे गांव में मातम छा गया। सहसवान क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी बबलू मौर्य की बारात बुधवार को गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव लौहरपुरा (कादराबाद) गई थी। गुरुवार दोपहर बबलू अपनी दुल्हन नीतू को विदा कराकर घर लौटा, जहां महिलाओं ने मांगलिक रीति-रिवाज सम्पन्न कराए और जश्न का माहौल रहा। रात के वक्त दूल्हा-दुल्हन कमरे में जमीन पर लगे बिस्तर पर सोने चले गए। देर रात सोते समय किसी वक्त सांप ने बबलू की गर्दन पर डस लिया। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों ने उसे अचेत और गंभीर हालत में देखा तो हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसे सहसवान के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने सर्पदंश की पुष्टि की। इसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आखिरी आस में परिजन शव को झाड़-फूंक कराने तांत्रिकों और सपेरों के पास भी ले गए, लेकिन वे भी कोई चमत्कार नहीं कर सके। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते शव को गांव वापस लाए, जहां शुक्रवार को गमगीन माहौल में बबलू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हाथों की मेहंदी सूखने से पहले ही सुहाग उजड़ जाने से नई नवेली दुल्हन नीतू और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में सन्नाटा और शोक व्याप्त है।3
- बदायूं जनपद अब एक्सप्रेस-वे और ट्रेन सेवा के जरिए प्रदेश तथा देश की राजधानी से सीधा जुड़ गया है, जिससे अब बदायूं विकास के पथ पर दौड़ेगा और जिले से पिछड़ेपन का कलंक मिटेगा। इसी दिशा में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा 26 जुलाई को उझानी में कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पत्रकारों को इस पूरी व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री और विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं विधायक हरीश शाक्य भी उपस्थित रहे।1
- GST SIT टीम और बरेली पुलिस ने जाली GST अभिलेख तैयार करने, फर्जी चालान जारी करने और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के माध्यम से 16.26 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाया है। इस पूरी कार्रवाई और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में एसपी क्राइम द्वारा बाइट देकर जानकारी साझा की गई है।1
- बरेली के थाना सुभाष नगर इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई है।1
- बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने भाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पीड़िता ने इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।1
- बदायूं के उझानी स्थित गांव बुटला में रोटरी क्लब क्लासिक के पदाधिकारियों ने उद्योगपति संजीव साहू की मैंथा फैक्ट्री के समीप फलीय एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। रविवार की सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे क्लब के सदस्यों ने धरती माता का हरियाली से श्रंगार करने का संदेश दिया और रोपे गए पौधों के बड़े होने तक उनके संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी लेने का संकल्प जताया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में जिस अनुपात में पेड़ कट रहे हैं, उस अनुरूप पौधरोपण नहीं हो पा रहा है, जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन के साथ-साथ समाज को भी जिम्मेदारी लेने की बात कहते हुए आह्वान किया कि सभी 'एक पेड़ मां के नाम' रोपें और उसके बड़े होने तक देखभाल करें। उन्होंने कहा कि धरती का हरियाली से श्रंगार होने पर ही मानव जाति का कल्याण होगा। वहीं क्लब के उपाध्यक्ष अनुराग धींगड़ा ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया और लोगों से अपने आसपास पौधे लगाने व पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करने की अपील की। इस पौधरोपण अभियान में अमित मित्तल, अनुराग धींगड़ा, सिद्धांत जैन, प्रशांत गोयल, प्रतीक गोयल, पुलकित भाटिया, अश्वनी गोयल, अमित छाबड़ा, मनीष अदलखा, दिलीप भल्ला, सुमित माहेश्वरी, अंकुर गोयल, वर्षा गर्ग, मोनिका धींगड़ा, अनामिका जैन, सोनाक्षी गोयल, मीनाक्षी भल्ला, नीति अदलखा, मीनाक्षी गोयल, जिम्मी भाटिया, नेहा गोयल, मोना माहेश्वरी और पिंकी मित्तल समेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव में 25 जुलाई की रात दो पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस पूरी वारदात और की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में सीओ फरीदपुर द्वारा बयान जारी कर जानकारी दी गई है।1
- बरेली के मठ लक्ष्मीपुर में दुर्गा मंदिर के पास कुछ ही दिनों पहले बनी नाली में रुकावट के कारण गंदा पानी जमा होने लगा है। आरोप है कि पड़ोसी ने नाली में अपनी तरफ से ईंटें बिछवा दी हैं, जिसकी वजह से घर के आगे पानी पूरी तरह रुक गया है। पानी निकासी न होने के कारण वहां जमा गंदे पानी में लगातार मच्छर पैदा हो रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए नाली में अवैध रूप से लगाई गई ईंटों को तुरंत हटवाने और पानी का बहाव सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की गई है।1
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। एक वीडियो में गाजियाबाद का रहने वाला सत्यम पंडित बरेली के दो छात्रों के साथ गाली-गलौज और थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। इसके बाद सामने आए दूसरे वीडियो में वही युवक यह कहता दिख रहा है कि हज के दौरान हिंदू पुलिस नहीं होती, इसलिए कांवड़ यात्रा में भी मुस्लिम अधिकारी नहीं होने चाहिए। इस बयान के सामने आने के बाद बहस तेज हो गई है और मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया है। इस पूरे मामले पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बरेली के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर अधिकारियों पर सवाल उठाना बिल्कुल उचित नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कुंभ मेले के इंचार्ज आज़म खान रहे थे और बहुजन समाज पार्टी की सरकार में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी कुंभ मेले की जिम्मेदारी संभाली थी। मौलाना ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन में जिम्मेदारी अधिकारी की क्षमता और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर तय होनी चाहिए, न कि उसके धर्म के आधार पर। मौलाना शहाबुद्दीन ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले में पुलिस की ओर से होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1