रतनगढ़ माता धाम पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन रतनगढ़ माता धाम पर मां के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से हर सोमवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों की सेवा और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में इस बार मोनू जैन, ममता जैन, अजय जैन, अनुराग जैन एवं अमन जैन, अशोकनगर एवं इंदौर द्वारा महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम पर भंडारे का आयोजन कराया गया। भंडारे में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। आश्रम की ओर से भक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारा आयोजित करने वाले जैन परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मां रतनगढ़ माता से उनके सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा भक्तों की सेवा के लिए किए जा रहे ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश भी देते हैं। रतनगढ़ माता धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा सेवा एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा का रूप लेती जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर मां रतनगढ़ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रतनगढ़ माता धाम पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन रतनगढ़ माता धाम पर मां के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से हर सोमवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों की सेवा और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में इस बार मोनू जैन, ममता जैन, अजय जैन, अनुराग जैन एवं अमन जैन, अशोकनगर एवं इंदौर द्वारा महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम पर भंडारे का आयोजन कराया गया। भंडारे में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। आश्रम की ओर से भक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारा आयोजित करने वाले जैन परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मां रतनगढ़ माता से उनके सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा भक्तों की सेवा के लिए किए जा रहे ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश भी देते हैं। रतनगढ़ माता धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा सेवा एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा का रूप लेती जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर मां रतनगढ़ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
- सैमाहा में मावा पाउडर सस्ते में दिलाने का झांसा देकर युवक से 36,860 रुपये की ऑनलाइन ठगी, गोंदन पुलिस ने किया मामला दर्ज गोंदन थाना क्षेत्र के ग्राम सैमाहा में मावा पाउडर सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने का लालच देकर युवक से 36,860 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम सैमाहा निवासी प्रेमनारायण पुत्र छोटेलाल कुशवाह उम्र 27 वर्ष ने पुलिस को शिकायत में बताया कि अज्ञात आरोपी ने उसे कम कीमत में मावा पाउडर उपलब्ध कराने का झांसा दिया। आरोपी की बातों में आकर फरियादी ने अलग-अलग ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से कुल 36,860 रुपये फोन-पे के जरिए आरोपी के खाते में भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने मावा पाउडर उपलब्ध नहीं कराया और संपर्क से बचने लगा। ठगी का अहसास होने पर फरियादी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर गोंदन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े विवरण की जांच कर रही है।1
- दतिया जूनियर मास्टर क्रिकेटर आयुष शर्मा को उत्कृष्ट क्रिकेट खेल को लेकर विधायक घनश्याम सिंह से मिला सम्मान दतिया जूनियर मास्टर क्रिकेटर आयुष शर्मा को उत्कृष्ट क्रिकेट खेल को लेकर विधायक घनश्याम सिंह से मिला सम्मान1
- आज दिनांक 18.08.2026 को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा झपटमारी (चेन स्नैचिंग) के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तगण को 10 घण्टे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। 01 अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में फायरिंग करने वाले अभियुक्त को दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे जीवनरक्षार्थ हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 जिंदा कारतूस 12 बोर, छीना गया मंगलसूत्र, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकलि, कुल 1,250/- रु0 बरामद किए गए। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना नवाबाद में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम कार्यवाही के संबंध में @SPCityJhansi की वीडियो बाइट-1
- आज दिनांक 18.08.2026 को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा झपटमारी (चेन स्नैचिंग) के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तगण को 10 घण्टे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया *आज दिनांक 18.08.2026 को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा झपटमारी (चेन स्नैचिंग) के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तगण को 10 घण्टे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। 01 अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में फायरिंग करने वाले अभियुक्त को दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे जीवनरक्षार्थ हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 जिंदा कारतूस 12 बोर, छीना गया मंगलसूत्र, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकलि, कुल 1,250/- रु0 बरामद किए गए। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना नवाबाद में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह की वीडियो बाइट-*2
- कलश यात्रा के साथ राम कथा का शुभारंभ, राम धुन पर झूमे श्रद्धालु बुरहानपुर के लालबाग स्थित राम मंदिर चिंचाला राम दरबार में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन महायज्ञ के सफल समापन के बाद मंगलवार से सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयकारे और राम धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े और राम नाम के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के दौरान नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव भी श्रद्धालुओं के साथ राम धुन पर भक्ति भाव से झूमती नजर आईं। यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। राम मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर यादव ने बताया कि सवा लाख पार्थिव शिवलिंग महायज्ञ के समापन के उपरांत श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक लाभ के लिए सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन संदेश को आत्मसात करने की अपील की।।1
- रेलवे स्टेशनों की बदहाली उजागर, CAG ने खोली व्यवस्थाओं की पोल रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं का टोटा, 512 में 458 स्टेशन मानकों पर फेल रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! स्टेशनों के पानी में मिला E. Coli, सुविधाओं पर भी सवाल CAG का बड़ा खुलासा: रेलवे स्टेशनों पर शौचालय से लेकर पेयजल तक कई सुविधाएं अधूरी रेलवे स्टेशनों की व्यवस्था पर CAG की रिपोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल1
- मगरौली में सरकारी हैंडपंप पर कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने पेयजल सुविधा बहाल कराने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में की शिकायत भांडेर तहसील के ग्राम मगरौली में शासकीय हैंडपंप पर कब्जा किए जाने की शिकायत सामने आई है। मगरोल गाँव निवासी परमाल सिंह पुत्र गन्धर्व सिंह गुर्जर ने तहसील कार्यालय पर संबंधित अधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया कि गणेश पाल पुत्र रामसिया कुशवाहा के मकान के सामने शासकीय हैंडपंप लगा हुआ है। आरोप है कि गणेश पाल ने हैंडपंप में मोटर डालकर उस पर कब्जा कर लिया है, जिसके कारण हैंडपंप का उपयोग आम ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार शाम 04 बजे शिकायतकर्ता ने बताया कि कब्जे के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परमाल सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय हैंडपंप को कब्जे से मुक्त कराकर पुनः आम जनता के उपयोग के लिए शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आसानी से पेयजल उपलब्ध हो सके।1
- दतिया राज परिवार के संरक्षक एवं दतिया विधायक महाराज घनश्याम सिंह ने खनियाधाना पहुंच कर स्व.श्री भानू प्रताप सिंह की पार्थिव देह स्व.महाराजा भानू प्रताप सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए दतिया विधायक, अर्पित की पुष्पांजलि दतिया। शिवपुरी जिले में स्थित पूर्व खनियाधाना रियासत के महाराजा एवं पूर्व विधायक श्री भानुप्रताप सिंह जूदेव के आकस्मिक निधन होने पर दतिया राज परिवार के संरक्षक एवं दतिया विधायक महाराज घनश्याम सिंह ने खनियाधाना पहुंच कर स्व.श्री भानू प्रताप सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की एवं अन्तेयष्टि में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत महाराजा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने शोकाकुल राज परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात विधायक श्री सिंह ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बानोली निवासी केशव दांगी के पूज्य पिताजी स्व.श्री रामप्रताप सिंह दांगी के असमय दुःखद निधन पर ग्राम बानोली पहुंच कर श्री केशव दांगी एवं अन्य शोक संतृप्त परिवार जनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व.श्री रामप्रताप सिंह दांगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।4
- नवाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चेन स्नैचिंग का खुलासा, 10 घंटे में दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में मुठभेड़ में घायल आरोपी के कब्जे से तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद; साथी भी गिरफ्तार1