logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो अभियान, संदिग्ध युवकों से पूछताछ गुरसरांय (झांसी)। नगर में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बाजार, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों पर खड़े संदिग्ध युवकों की जांच की गई और उनसे पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने बिना कारण इधर-उधर घूम रहे युवकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की अभद्रता या छेड़छाड़ पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी पहचान की पुष्टि कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी भय के आवागमन कर सकें। इस दौरान उपस्थित पुलिस टीम में हर्षित सिंह, सुचिता सिंह, दीपशिखा एवं जिज्ञासा श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

2 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो अभियान, संदिग्ध युवकों से पूछताछ गुरसरांय (झांसी)। नगर में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बाजार, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों पर खड़े संदिग्ध युवकों की जांच की गई और उनसे पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने बिना कारण इधर-उधर घूम रहे युवकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की अभद्रता या छेड़छाड़ पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी पहचान की पुष्टि कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी भय के आवागमन कर सकें। इस दौरान उपस्थित पुलिस टीम में हर्षित सिंह, सुचिता सिंह, दीपशिखा एवं जिज्ञासा श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तहसील समाधान दिवस में आए कुल 43 शिकायती पत्र,5 का हुआ निस्तारण आज शनिवार को समय 11 बजे से 2 बजे तक तहसील परिसर टहरौली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी टहरौली महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें कुल 43 शिकायती पत्रों में से राजस्व के 23 थाना 6 विकासखंड विभाग 3 विद्युत विभाग 6 जिला दिव्यांग 1 समाज कल्याण विभाग 1 महिला कल्याण 1 अन्य 2 शिकायती पत्र आए सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं
    1
    तहसील समाधान दिवस में आए कुल 43 शिकायती पत्र,5 का हुआ निस्तारण 
आज शनिवार को समय 11 बजे से 2 बजे तक तहसील परिसर टहरौली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी टहरौली महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें कुल 43 शिकायती पत्रों में से राजस्व के 23 थाना 6 विकासखंड विभाग 3 विद्युत विभाग 6 जिला दिव्यांग 1 समाज कल्याण विभाग 1 महिला कल्याण 1 अन्य 2 शिकायती पत्र आए सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 31 वर्षों की सेवाओं के बाद गल्ला मंडी के कर्मचारी रामभरोसे सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई समथर। समथर की गल्ला मंडी में कार्यरत कर्मचारी रामभरोसे शुक्रवार को अपनी 31 वर्ष की लंबी एवं समर्पित सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। वर्ष 1995 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुए रामभरोसे ने पूरे सेवाकाल के दौरान ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष देव सिंह कंसाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, पूर्व पार्षद पवन बुलकिया, पार्षद अरविंद, पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र वंशकार, मनोज गुप्ता, प्रकाश झा (पार्षद), उमेश झा,चंद्रशेखर पाल ,मंडी इंस्पेक्टर मनीष, राकेश बाबू, मंडी अध्यक्ष परमाल सिंह तथा व्यापारियों ने रामभरोसे का माल्यार्पण कर शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किए और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदार कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
    2
    31 वर्षों की सेवाओं के बाद गल्ला मंडी के कर्मचारी रामभरोसे सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
समथर। समथर की गल्ला मंडी में कार्यरत कर्मचारी रामभरोसे शुक्रवार को अपनी 31 वर्ष की लंबी एवं समर्पित सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। वर्ष 1995 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुए रामभरोसे ने पूरे सेवाकाल के दौरान ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष देव सिंह कंसाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, पूर्व पार्षद पवन बुलकिया, पार्षद अरविंद, पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र वंशकार, मनोज गुप्ता, प्रकाश झा (पार्षद), उमेश झा,चंद्रशेखर पाल ,मंडी इंस्पेक्टर मनीष, राकेश बाबू, मंडी अध्यक्ष परमाल सिंह तथा व्यापारियों ने रामभरोसे का माल्यार्पण कर शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किए और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदार कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
    user_पत्रकार वीरेंद्र बंशकार
    पत्रकार वीरेंद्र बंशकार
    मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 🎤jalaun : समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें दर्ज 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण🖥️ 📌SDM ने अधिकारियों हुये सख्त,शिकायत निस्तारण में नहीं चलेगी हीलाहवाली* जनपद जालौन के जालौन तहसील सभागार में एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता एवं सीओ अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 35 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, बिजली विभाग की और नगर पालिका की शिकायत शामिल रही।इनमें राजस्व विभाग की 4 और पुलिस विभाग की 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निस्तारण की आख्या शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उसे बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार तारा, नायब तहसीलदार सत्येंद्र कुमार, पंचायत से महेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजीव दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    2
    🎤jalaun : समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें दर्ज 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण🖥️
📌SDM ने अधिकारियों हुये सख्त,शिकायत निस्तारण में नहीं चलेगी हीलाहवाली*
जनपद जालौन के जालौन तहसील सभागार में एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता एवं सीओ अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में  का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 35 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, बिजली विभाग की और नगर पालिका की शिकायत शामिल रही।इनमें राजस्व विभाग की 4 और पुलिस विभाग की 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।
शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निस्तारण की आख्या शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उसे बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान तहसीलदार तारा, नायब तहसीलदार सत्येंद्र कुमार, पंचायत से महेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजीव दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!. प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
    1
    Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!.
प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी
ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट
जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डकोर गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विकासखंड गेट पर किया प्रदर्शन ​डकोर (जालौन)।भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्राम डकोर में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब एक महीने से गांव में पानी की सप्लाई ठप होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन कर अपनी गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए उन्हें दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ​ग्रामीणों के मुताबिक, नादयी के पास तालाब के बगल में स्थित पानी की टंकी से पूरे गांव में जलापूर्ति की जाती थी। लंबे समय से सप्लाई बंद होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के साथ पशुपालकों को भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में दूर से पानी लाकर अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। ​ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मौजूद पुरानी पानी की टंकी से पहले घर-घर नियमित जलापूर्ति होती थी। यदि पुरानी व्यवस्था को दोबारा चालू कर दिया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की ओर से समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत कभी-कभार पानी आने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जब तक नियमित रूप से घर-घर पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाएगा। ​प्रदर्शन में शामिल राजेंद्र सिंह, बृजेश यादव, ब्रजकिशोर मास्टर, हरिराम वसोर, हल्के सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों के समक्ष दोबारा आवाज उठाई जाएगी। ​बड़ा सवाल: जब गांव में पुरानी टंकी से पहले घर-घर पानी पहुंचता था, तो आखिर उसे दोबारा चालू कराने में क्या अड़चन है? क्या जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अब ठोस कदम उठाएगा?
    1
    डकोर गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विकासखंड गेट पर किया प्रदर्शन
​डकोर (जालौन)।भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्राम डकोर में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब एक महीने से गांव में पानी की सप्लाई ठप होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन कर अपनी गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए उन्हें दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
​ग्रामीणों के मुताबिक, नादयी के पास तालाब के बगल में स्थित पानी की टंकी से पूरे गांव में जलापूर्ति की जाती थी। लंबे समय से सप्लाई बंद होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के साथ पशुपालकों को भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में दूर से पानी लाकर अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।
​ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मौजूद पुरानी पानी की टंकी से पहले घर-घर नियमित जलापूर्ति होती थी। यदि पुरानी व्यवस्था को दोबारा चालू कर दिया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की ओर से समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत कभी-कभार पानी आने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जब तक नियमित रूप से घर-घर पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाएगा।
​प्रदर्शन में शामिल राजेंद्र सिंह, बृजेश यादव, ब्रजकिशोर मास्टर, हरिराम वसोर, हल्के सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों के समक्ष दोबारा आवाज उठाई जाएगी।
​बड़ा सवाल: जब गांव में पुरानी टंकी से पहले घर-घर पानी पहुंचता था, तो आखिर उसे दोबारा चालू कराने में क्या अड़चन है? क्या जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अब ठोस कदम उठाएगा?
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता करने का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना, पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, जालौन के उरई कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला
    4
    जालौन

जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप,

मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे,

ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी,
जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप,
मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे,
ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी,
डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता करने का आरोप,
मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना,
पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद,
जालौन के उरई कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर की पिटाई, स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार, जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर की पिटाई, स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार, दबंगों के हमले में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, मारपीट की लाइव घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के डिप्टीगंज चौकी क्षेत्र का मामला।
    1
    जालौन

जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर  की पिटाई,

स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा,

मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार,
जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर  की पिटाई,
स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा,
मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार,
दबंगों के हमले में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल,
मारपीट की लाइव घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के डिप्टीगंज चौकी क्षेत्र का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.