Shuru
Apke Nagar Ki App…
🔴 जबलपुर हाईवे हादसा | 30 फीट ऊपर से हाईवा गिरा पूरा परिवार बाल-बाल बचा ❗ #JabalpurNews #MadhyaPradesh #MPBreaking #CrimeNews #LiveUpdate
SHIVAAY VISHWAKARMA (SHARAD)
🔴 जबलपुर हाईवे हादसा | 30 फीट ऊपर से हाईवा गिरा पूरा परिवार बाल-बाल बचा ❗ #JabalpurNews #MadhyaPradesh #MPBreaking #CrimeNews #LiveUpdate
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इसे सुने और सुने श्री नरेंद्र मोदी जी ने राज्यसभा में भाषण देते हुए क्या-क्या बोले1
- जबलपुर की स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) की छठी बटालियन से जुड़ा करीब 3 करोड़ रुपए का ट्रैवल अलाउंस घोटाला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि 2018 से फर्जी TA बिल बनाकर सरकारी रकम निकाली जा रही थी। जवानों को कागजों में बाहर ड्यूटी पर दिखाया जाता था, जबकि वे वास्तव में जबलपुर में ही मौजूद रहते थे। रांझी थाना पुलिस ने एएसआई, एक मृत आरक्षक समेत कुल 15 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी एलडीसी बाबू सत्यम शर्मा फरार बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों को कुछ बैंक खातों में सैलरी से 200 गुना ज्यादा रकम मिली है। 12 आरक्षकों के खातों में सिर्फ TA से 10–10 लाख रुपए जमा पाए गए। घोटाला उजागर होने के बाद निलंबित आरक्षक अभिषेक झारिया ने कथित रूप से ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। अब तक 20 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज किए जा चुके हैं और विशेष जांच टीम पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। प्रशासनिक स्तर पर इस मामले को गंभीर वित्तीय अपराध माना जा रहा है। --- 💬 इतने साल तक करोड़ों का घोटाला कैसे चलता रहा? आपकी क्या राय है? --- FOLLOW / SUBSCRIBE: SachTakPatrikaNews - 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ ✍️ संपादक: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर1
- जबलपुर के गोराबाजार क्षेत्र में हिट एंड रन का गंभीर मामला सामने आया है। 3 फरवरी को पैदल सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान नीलेश विनोदिया के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक है। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों ने गोराबाजार थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर गोराबाजार, बिलहरी और तिलहरी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और CCTV के आधार पर उसकी तलाश जारी है। 📍 स्थान: गोराबाजार, जबलपुर (मध्य प्रदेश) --- 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ ✍️ संपादक: दीपक विश्वकर्मा1
- #JabalpurNews #MadhyaPradesh #MPBreaking #CrimeNews #LiveUpdate1
- #king cobra से मुकाबला वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल वीडियो हो रहा है और लोग इस खतरनाक खेल की निंदा कर रहे1
- अब जबलपुर में भी चलेगा एनीमिया जागरूकता अभियान एनीमिया जागरूकता के क्षेत्र में इंदौर से प्रारम्भ हुआ अभियान अब मध्यप्रदेश की सीमाओं को पार कर राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन का स्वरूप लेने की दिशा में अग्रसर है। यह जानकारी वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी ने जबलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि पिछले 27 वर्षों से सतत रूप से संचालित एनीमिया जागरूकता अभियान को केंद्रीय स्तर पर व्यापक सराहना प्राप्त हुई है। निरंतर जनसेवा, शोध एवं जनजागरूकता के प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत सरकार एवं आयुष मंत्रालय द्वारा उन्हें समय-समय पर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व सौंपे जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब केवल इंदौर तक सीमित न रहकर पूरे मध्यप्रदेश में विस्तार के साथ देशभर में लागू किए जाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।प्रेस वार्ता में डॉ. द्विवेदी ने कहा कि भारत औषधीय संभावनाओं से समृद्ध देश है। भारत सरकार आयुष आधारित शोध को नई दिशा दे रही है तथा आयुर्वेद एवं होम्योपैथी को निरंतर सशक्त बना रही है। अब सरकारी अस्पतालों में एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विशेषज्ञों की नियुक्ति भी की जा रही है, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर एकीकृत चिकित्सा का लाभ मिल सके।जबलपुर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. आर. के. चतुर्वेदी,डॉ. आर. के. गुप्ता,डॉ. अवधेश भट्ट,डॉ. अल्केश खत्री,डॉ. तुलाराम लडिया,डॉ. विशाल उपाध्याय,डॉ जी सी जैन प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनीमिया जागरूकता रथ संचालन में डॉ. ए.के. द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में उत्कृष्ट कार्य किया जाएगा तथा इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।1
- निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित घंसौर देवरस सेवा संस्थान द्वारा घंसौर तहसील अंतर्गत ग्राम मेहता में आज 5 फरवरी 2026, गुरुवार को जय शिव शंकर ज्ञान स्कूल परिसर में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान लगभग 1000 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 100 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सुखसागर हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा। शिविर में चिकित्सकीय टीम, संस्थान के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग सराहनीय रहा। ग्रामीणों ने इस जनसेवी पहल के लिए देवरस सेवा संस्थान का आभार व्यक्त किया।1
- पुलिस ने शराब तस्करी के फरार आरोपी धनराज लोधी की गिरफ्तारी पर सिर्फ ₹1 का इनाम घोषित किया है। यह फैसला एसपी ऋषिकेश मीना ने प्रतीकात्मक तौर पर लिया है ताकि जनता खुलकर जानकारी दे सके। नरसिंहपुर पुलिस के मुताबिक धनराज लोधी पर सट्टा, मारपीट और शराब तस्करी समेत कुल 14 केस दर्ज हैं और वह करीब एक महीने से फरार चल रहा है। 9 जनवरी को पुलिस ने एक थार गाड़ी से 44 पेटी देसी शराब बरामद की थी। मौके से दो आरोपी पकड़े गए, लेकिन धनराज भागने में सफल रहा। एसपी ने कहा है कि जानकारी देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। अब देखना होगा कि पुलिस की यह अनोखी रणनीति कितनी असरदार साबित होती है। --- 💬 आपकी राय क्या है? क्या यह तरीका सही है? --- 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ ✍️ संपादक: दीपक विश्वकर्मा जबलपुर,1