logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी नगर//- सिंगरौली में प्रेमिका का भयावह रूप करवा दी प्रेमी की हत्या सिंगरौली में प्रेमिका का भयावह रूप, करवा दी प्रेमी की हत्या सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा में हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। प्रेम प्रसंग के चलते हुए इस विवाद में प्रेमिका ने अपने ही परिवार के साथ मिलकर युवक की नृशंस हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रेमिका सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खेत में लहूलुहान हालत में मिला था युवक घटना 28 फरवरी की सुबह उस समय सामने आई जब ग्रामीणों ने परमआनंद बैस के खेत में एक युवक को लहूलुहान हालत में देखा। युवक का बायां पैर कटा हुआ था और शरीर पर बिजली के करंट व लाठियों के गहरे निशान थे। घायल की पहचान आजादपुर निवासी संदीप यादव (20) के रूप में हुई। इलाज के दौरान जबलपुर ले जाते समय संदीप ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रेम संबंध और शादी का दबाव बनी वजह पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में एफएसएल और डॉग स्क्वाड की मदद से की गई जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। संदीप का ग्राम पोखरा की पूजा पनिका से प्रेम संबंध था। हाल ही में पूजा का विवाह कहीं और तय हो गया था, लेकिन संदीप लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। संदीप के बार-बार टोकने से परेशान होकर पूजा ने अपने परिजनों को यह बात बताई, जिसके बाद उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। करंट के झटके दिए, कुल्हाड़ी से पैर काटा पुलिस जांच के अनुसार, 27 फरवरी की रात पूजा ने साजिश के तहत संदीप को अपने घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद पूजा की मां मुन्नी देवी, भाई मेला सागर और चाचा भोलानाथ ने संदीप को दबोच लिया। आरोपियों ने पहले उसे बिजली के करंट के झटके दिए, फिर लाठियों से बेरहमी से पीटा। क्रूरता की हदें पार करते हुए आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उसका पैर काट दिया और उसे मरा हुआ समझकर पास के खेत में फेंक दिया। घायल युवक से कुछ दूरी पर एक मृत हिरण भी बरामद हुआ था। #Crimenews #news #Singroulinews #सिंगरौली

1 day ago
user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
1 day ago
49a6b46e-8b9f-4806-8d12-a57e7dcc5bfb

कटनी नगर//- सिंगरौली में प्रेमिका का भयावह रूप करवा दी प्रेमी की हत्या सिंगरौली में प्रेमिका का भयावह रूप, करवा दी प्रेमी की हत्या सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा में हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। प्रेम प्रसंग के चलते हुए इस विवाद में प्रेमिका ने अपने ही परिवार के साथ मिलकर युवक की नृशंस हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रेमिका सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खेत में लहूलुहान हालत में मिला था युवक घटना 28 फरवरी की सुबह उस समय सामने आई जब ग्रामीणों ने परमआनंद बैस के खेत में एक युवक को लहूलुहान हालत में देखा। युवक का बायां पैर कटा हुआ था और शरीर पर बिजली के करंट व लाठियों के गहरे निशान थे। घायल की पहचान आजादपुर निवासी संदीप यादव (20) के रूप में हुई। इलाज के दौरान जबलपुर ले जाते समय संदीप ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रेम संबंध और शादी का दबाव बनी वजह पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में एफएसएल और डॉग स्क्वाड की मदद से की गई जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। संदीप का ग्राम पोखरा की पूजा पनिका से प्रेम संबंध था। हाल ही में पूजा का विवाह कहीं और तय हो गया था, लेकिन संदीप लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। संदीप के बार-बार टोकने से परेशान होकर पूजा ने अपने परिजनों को यह बात बताई, जिसके बाद उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। करंट के झटके दिए, कुल्हाड़ी से पैर काटा पुलिस जांच के अनुसार, 27 फरवरी की रात पूजा ने साजिश के तहत संदीप को अपने घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद पूजा की मां मुन्नी देवी, भाई मेला सागर और चाचा भोलानाथ ने संदीप को दबोच लिया। आरोपियों ने पहले उसे बिजली के करंट के झटके दिए, फिर लाठियों से बेरहमी से पीटा। क्रूरता की हदें पार करते हुए आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उसका पैर काट दिया और उसे मरा हुआ समझकर पास के खेत में फेंक दिया। घायल युवक से कुछ दूरी पर एक मृत हिरण भी बरामद हुआ था। #Crimenews #news #Singroulinews #सिंगरौली

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    1
    Post by प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ग्राम कटारिया में महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास।
    1
    ग्राम कटारिया में महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास।
    user_News7india
    News7india
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by मीडिया
    1
    Post by मीडिया
    user_मीडिया
    मीडिया
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​ ​सतना, मध्य प्रदेश सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ​क्या है पूरा मामला? ​कुछ समय पूर्व मझगवां के मोटवा जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। शुरुआती नजर में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस को घटनास्थल के हालातों और परिजनों के बयानों पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब वैज्ञानिक साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ​साजिश और हत्या का तरीका ​जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने खौफनाक साजिश रची: ​बहाना: पत्नी अपने पति को मजदूरी दिलाने के बहाने मोटवा के घने जंगल में ले गई। ​हत्या: वहाँ पहले से मौजूद प्रेमी के साथ मिलकर दोनों ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। ​गुमराह करने की कोशिश: हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने शव को रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया ताकि पुलिस और ग्रामीण इसे खुदकुशी समझें। ​पुलिस की कार्रवाई ​मझगवां पुलिस ने सोमवार को घेराबंदी कर पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या (IPC/BNS की संबंधित धाराएं) और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है। सोमवार शाम को ही दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। ​मुख्य बिंदु: ​स्थान: मोटवा जंगल, मझगवां थाना क्षेत्र, सतना। ​आरोप: पत्नी और प्रेमी द्वारा मिलकर हत्या। ​पुलिस स्टेटस: दोनों आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजे गए।
    1
    ​
​सतना, मध्य प्रदेश सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
​क्या है पूरा मामला?
​कुछ समय पूर्व मझगवां के मोटवा जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। शुरुआती नजर में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस को घटनास्थल के हालातों और परिजनों के बयानों पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब वैज्ञानिक साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
​साजिश और हत्या का तरीका
​जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने खौफनाक साजिश रची:
​बहाना: पत्नी अपने पति को मजदूरी दिलाने के बहाने मोटवा के घने जंगल में ले गई।
​हत्या: वहाँ पहले से मौजूद प्रेमी के साथ मिलकर दोनों ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी।
​गुमराह करने की कोशिश: हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने शव को रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया ताकि पुलिस और ग्रामीण इसे खुदकुशी समझें।
​पुलिस की कार्रवाई
​मझगवां पुलिस ने सोमवार को घेराबंदी कर पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या (IPC/BNS की संबंधित धाराएं) और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया है। सोमवार शाम को ही दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
​मुख्य बिंदु:
​स्थान: मोटवा जंगल, मझगवां थाना क्षेत्र, सतना।
​आरोप: पत्नी और प्रेमी द्वारा मिलकर हत्या।
​पुलिस स्टेटस: दोनों आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजे गए।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Deepak Tiwari (Sonu)
    1
    Post by Deepak Tiwari (Sonu)
    user_Deepak Tiwari (Sonu)
    Deepak Tiwari (Sonu)
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *नेता प्रतिपक्ष मान. उमंग सिंघार जी का उमरिया आगमन, एन.एस.यू.आई. ने किया भव्य स्वागत, महाविद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन* उमरिया- मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार जी का सोमवार 9 मार्च को उमरिया आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया द्वारा पुराने बस स्टैंड में किसान, मजदूर और आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उमरिया पहुंचने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला उमरिया के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने डोल-नगाड़ों, पुष्पगुच्छ और मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जोरदार नारों के साथ नेता प्रतिपक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला उमरिया की ओर से जिले के समस्त महाविद्यालयों में छात्रों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार जी को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, कक्षाओं की अपर्याप्त व्यवस्था, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला सुविधाओं का अभाव, छात्रवृत्ति में देरी, बस संचालन, खेलकूद एवं अन्य छात्र सुविधाओं की कमी जैसी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार जी ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों से जुड़े इन मुद्दों को विधानसभा तथा संबंधित विभागों के सामने मजबूती से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मो. असलम शेर जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (उमरिया) ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसान, मजदूर और आदिवासी समाज की समस्याएं आज भी गंभीर रूप से सामने हैं और इन्हें हल करने के लिए मजबूत आवाज उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, छात्रों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रवक्ता मो. नईम, नसरीन बानो, कृष्ण कांत तिवारी, आकाश द्विवेदी, ओम तिवारी, अनुज वर्मा, बिलाल खान, अनुराग तिवारी, समीर खान, अजय विश्वकर्मा, श्रेयांस सेन, अभिषेक, रोहणीश्याम, काजल वर्मा, खुशी मोगरे, अर्पिता तिवारी, आंचल चौधरी, दिव्या रजक,रचना यादव, पल्लवी असाटी, साक्षी राव,दीक्षा यादव, सरिता बर्मन, अर्चना, दीपाछी हेमलता,पलक, मुस्कान, दुर्गा, नंदिता, नंदू कोल, दुर्गा प्रजापति, नितेंद्र, पायल, सुमन, राहुल, प्रिंस, आदि भारी संख्या कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, कॉलेज इकाइयों के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    *नेता प्रतिपक्ष मान. उमंग सिंघार जी का उमरिया आगमन, एन.एस.यू.आई. ने किया भव्य स्वागत, महाविद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन*
उमरिया- मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार जी का सोमवार 9 मार्च को उमरिया आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया द्वारा पुराने बस स्टैंड में किसान, मजदूर और आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उमरिया पहुंचने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला उमरिया के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने डोल-नगाड़ों, पुष्पगुच्छ और मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जोरदार नारों के साथ नेता प्रतिपक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला उमरिया की ओर से जिले के समस्त महाविद्यालयों में छात्रों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार जी को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, कक्षाओं की अपर्याप्त व्यवस्था, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला सुविधाओं का अभाव, छात्रवृत्ति में देरी, बस संचालन, खेलकूद एवं अन्य छात्र सुविधाओं की कमी जैसी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार जी ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों से जुड़े इन मुद्दों को विधानसभा तथा संबंधित विभागों के सामने मजबूती से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मो. असलम शेर जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (उमरिया) ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसान, मजदूर और आदिवासी समाज की समस्याएं आज भी गंभीर रूप से सामने हैं और इन्हें हल करने के लिए मजबूत आवाज उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, छात्रों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रवक्ता मो. नईम, नसरीन बानो, कृष्ण कांत तिवारी, आकाश द्विवेदी, ओम तिवारी, अनुज वर्मा, बिलाल खान, अनुराग तिवारी, समीर खान, अजय विश्वकर्मा, श्रेयांस सेन, अभिषेक, रोहणीश्याम, काजल वर्मा, खुशी मोगरे, अर्पिता तिवारी, आंचल चौधरी, दिव्या रजक,रचना यादव, पल्लवी असाटी, साक्षी राव,दीक्षा यादव, सरिता बर्मन, अर्चना, दीपाछी हेमलता,पलक, मुस्कान, दुर्गा, नंदिता, नंदू कोल, दुर्गा प्रजापति, नितेंद्र, पायल, सुमन, राहुल, प्रिंस, आदि भारी संख्या कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, कॉलेज इकाइयों के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • satna rajendra nagar Gali no. 13 ka naliyo ka hal
    1
    satna rajendra nagar Gali no. 13 ka naliyo ka hal
    user_Rajeev choudhary
    Rajeev choudhary
    उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चंदिया
    2
    चंदिया
    user_News7india
    News7india
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.