यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब करनाल सीआईए की टीम एक एनडीपीएस एक्ट के वांटेड आरोपी को पकड़ने गांव छोटा बांस की डेहा बस्ती पहुंची। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए पथराव कर दिया और उसे पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार शाम करीब छह बजे करनाल जिले की असंध सीआईए टीम इंद्री थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए रादौर के गांव छोटा बांस की डेहा बस्ती पहुंची थी। पुलिस टीम एक सरकारी और एक निजी वाहन में गांव पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपी राजेंद्र को हिरासत में लिया, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया, जिससे पुलिस वाहनों के शीशे भी टूट गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। जब पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो महिलाओं समेत ग्रामीण और उग्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और उन पर हमला भी किया। स्थिति बिगड़ती देख सीआईए टीम ने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने पुलिस टीम का काफी दूर तक पीछा भी किया। इसके बाद टीम ने रादौर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रादौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी एसआई राजेश कुमार के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया गया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले पर वरिष्ठ अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

- शाम के समय सैर के लिए निकले एक व्यक्ति घर नहीं लौटे, जिसके बाद उनके बेटे ने अपने पिता का शव रेलवे ट्रैक पर देखा। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई।1
- यमुनानगर के केसरी क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) के तत्वावधान में आयोजित केसरी दिव्यांग टूर्नामेंट 2026 का 15 जून 2026 को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इंडिया बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया ए को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में, पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम ने 16 ओवर में 10 विकेट खोकर 127 रन बनाए, जिसमें सैयद शाह अज़ीज़ ने 40, निशांत कुमार ने 15 और वेदांत गुप्ता ने 14 रन का योगदान दिया। इंडिया बी की ओर से राजकुमार गुर्जर ने 4 विकेट, वागीश त्रिपाठी ने 3 विकेट और हिमांशु कोली ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया बी ने केवल 8.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुलामदीन ने 42, बलराज सिंह ने 37 और लकी रावत ने 31 रन की तेज पारी खेली। इस टूर्नामेंट में राजकुमार गुर्जर को मैन ऑफ द मैच और गुलामदीन को मैन ऑफ द सीरीज तथा बेस्ट बैटर का पुरस्कार मिला, जबकि राजकुमार गुर्जर बेस्ट बॉलर भी चुने गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मोहित इशू (भाजपा नेता, यमुनानगर) उपस्थित रहे। उनके साथ प्रसिद्ध क्रिकेटर राजशेखर मलिक, फिटनेस मॉडल मालिया खुराना (पानीपत), ग़ज़ल खान (CEO, DCCBI) और पंकज चुघ मंडल खेल सह सचिव जगाधरी वर्कशॉप जैसे विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को सम्मानित किया। युवा भाजपा नेता मोहित इशू ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा, समर्पण और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समान अवसर और समावेशिता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन समिति को सफल टूर्नामेंट के लिए बधाई दी। उन्होंने यमुनानगर के युवाओं को इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने, नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया, ताकि वे मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रह सकें। केसरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, GSA स्पोर्ट्स वर्ल्ड और सभी सहयोगी संस्थाओं ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और दिव्यांग क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता का परिचय दिया। इस अवसर पर एंजेल क्रिकेट अकादमी के कोच रजनीश कुमार, आयोजन समिति के सदस्यगण और सभी दिव्यांग खिलाड़ी मौजूद रहे।4
- उत्तराखंड के विकासनगर में एक जातीय मुद्दा गर्मा गया है। यह स्थिति खेत के पानी को लेकर हुई एक बहस के बाद उत्पन्न हुई, जो अंततः मौत का कारण बन गई।1
- हरियाणा के करनाल में नहर में नहाते समय डूबे एक युवक, जिसकी पहचान करण के रूप में हुई है, का शव बरामद कर लिया गया है। इस दुखद घटना के बाद से करण का पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए हैं, साथ ही गोताखोरों की टीम, एसडीआरएफ और पुलिस भी वहाँ मौजूद है।1
- musyyab1
- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यमुनानगर के छछरौली स्थित एसडीएम कार्यालय में एक जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में यमुनानगर की महापौर सुमन बहमनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जहाँ उन्होंने आम जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए। जन कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, बरसाती पानी की निकासी और पंचायती भूमि पर अवैध कब्जों सहित अनेक जनसमस्याएँ उठाईं। महापौर सुमन बहमनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर दिया कि सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिक की समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा में हो और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखते हुए शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। शिविर के दौरान, बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छछरौली क्षेत्र में अब तक 550 सौर ऊर्जा कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। इस पर महापौर ने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली की बचत का भी एक प्रभावी माध्यम है और उन्होंने नागरिकों से इसे अपनाने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त, महापौर सुमन बहमनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी कार्यालयों के बाहर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित की जाए ताकि आमजन को आसानी से सूचना मिल सके। उन्होंने विभागों से लाभार्थियों का अद्यतन रिकॉर्ड रखने तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया पर रील और अन्य डिजिटल सामग्री साझा करने के लिए भी कहा। महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि वर्ष 2014 से शुरू हुई विकास यात्रा ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं। उन्होंने पिछले 12 वर्षों में देश द्वारा आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और गरीबों के उत्थान के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने की बात कही।3
- देहरादून के बैरागीवाला गाँव में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इस घटना के चलते गाँव में सन्नाटा पसरा है, और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हर गली-मोहल्ले में सशस्त्र आईटीबीपी तथा पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।1
- हरियाणा के असंध में एक आरोपी को पकड़ने गई CIA टीम पर उसके साथियों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, तभी वहां मौजूद उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में एक पुलिसकर्मी को दांत से काटकर आरोपी को उनके कब्जे से छुड़ा लिया गया। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाने के लिए तेज़ी से गाड़ी चलाकर मौके से सुरक्षित निकलने में सफल रहे।1
- ऋषिकेश में हरियाणा नंबर की एक कार से आए पर्यटकों और पुलिस के बीच तीखा विवाद हो गया। यह घटना तब हुई जब पुलिस ने पर्यटकों को तेज़ आवाज़ में गाने बजाने से रोका। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ युवतियों ने पुलिसकर्मियों से बहस और बदसलूकी की, वहीं युवकों पर पुलिस से धक्का-मुक्की करने का भी आरोप है। दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम में पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए गए हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है।1