logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के कसारी पंचायत स्थित चरकी टोंगरी के करम टांड जंगल में हुई, जहाँ राँची से दिल्ली जा रही उड़ान का हेलीकाप्टर क्रैश हो गया। जिला प्रशासन और बचाव दल तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना हैं। घटना के समय विमान में कितने लोग सवार थे, इसका पता लगाया जा रहा है। ईश्वर प्रार्थना करते हैं कि इसमें शामिल सभी लोग सुरक्षित हों और प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर उन्हें मदद पहुँचा सके।

9 hrs ago
user_Aakash Kumar paswan
Aakash Kumar paswan
Local News Reporter तांडवा, चतरा, झारखंड•
9 hrs ago
8b1dfccc-7c5a-41db-9d3f-fae3f870fc8a
09f62b4a-7a97-416a-8a0f-9f7442a29f10

चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के कसारी पंचायत स्थित चरकी टोंगरी के करम टांड जंगल में हुई, जहाँ राँची से दिल्ली जा रही उड़ान का हेलीकाप्टर क्रैश हो गया। जिला प्रशासन और बचाव दल तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना हैं। घटना के समय विमान में कितने लोग सवार थे, इसका पता लगाया जा रहा है। ईश्वर प्रार्थना करते हैं कि इसमें शामिल सभी लोग सुरक्षित हों और प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर उन्हें मदद पहुँचा सके।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चतरा जिला में बड़ा विमान हादसा, मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट जंगल में क्रैस चतरा जिले में सोमवार शाम एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। Ranchi से Delhi के लिए उड़ा एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट Simaria थाना क्षेत्र के जंगल में क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल 7 लोगों के सवार होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। बताया जा रहा है कि विमान शाम करीब 7:00 बजे रांची स्टेट हैंगर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एयरक्राफ्ट रडार से गायब हो गया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल और जिला प्रशासन द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोज के दौरान पता चला कि विमान सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसारी पंचायत के खासी यातू कर्मचारी जंगल (स्थानीय क्षेत्र) में गिर गया है। यह इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिससे राहत और बचाव कार्य में शुरुआती दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने तेज धमाके की आवाज सुनने और आसमान में धुआं उठते देखने की पुष्टि की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल, जिला प्रशासन, दमकल कर्मी और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है और एंबुलेंस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। फिलहाल प्रशासन द्वारा यात्रियों और चालक दल की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जैसे ही अधिकृत बयान जारी होगा, समाचार को अपडेट किया जाएगा।
    2
    चतरा जिला में बड़ा विमान हादसा, मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट जंगल में क्रैस 
चतरा जिले में सोमवार शाम एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। Ranchi से Delhi के लिए उड़ा एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट Simaria थाना क्षेत्र के जंगल में क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल 7 लोगों के सवार होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है।
बताया जा रहा है कि विमान शाम करीब 7:00 बजे रांची स्टेट हैंगर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एयरक्राफ्ट रडार से गायब हो गया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल और जिला प्रशासन द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई।
खोज के दौरान पता चला कि विमान सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसारी पंचायत के खासी यातू कर्मचारी जंगल (स्थानीय क्षेत्र) में गिर गया है। यह इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिससे राहत और बचाव कार्य में शुरुआती दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने तेज धमाके की आवाज सुनने और आसमान में धुआं उठते देखने की पुष्टि की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल, जिला प्रशासन, दमकल कर्मी और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है और एंबुलेंस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
फिलहाल प्रशासन द्वारा यात्रियों और चालक दल की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जैसे ही अधिकृत बयान जारी होगा, समाचार को अपडेट किया जाएगा।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Local News Reporter तांडवा, चतरा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस 23 फरवरी को झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं इन सभी के शवों की पहचान कर ली गई है. चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री ने बताया कि विमान में दो क्रू मेंबर और 5 अन्य यात्री सवार थे. विमान में एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट, एक पायलट और एक को-पायलट. दिल्ली में लैंडिंग का अनुमानित समय रात 10 बजे था, लेकिन शाम 7:34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया और हादसे का शिकार हो गया.
    1
    झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस 23 फरवरी को झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं इन सभी के शवों की पहचान कर ली गई है.
चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री ने बताया कि विमान में दो क्रू मेंबर और 5 अन्य यात्री सवार थे. विमान में एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट, एक पायलट और एक को-पायलट. दिल्ली में लैंडिंग का अनुमानित समय रात 10 बजे था, लेकिन शाम 7:34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया और हादसे का शिकार हो गया.
    user_Tannu
    Tannu
    Khelari, Ranchi•
    9 hrs ago
  • झारखंड पुलिस हजारीबाग जिले में विगत दिनों में मोटरवसाईकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, हजारीबग के द्वारा सभी थाना/ओ०पी० प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया था। मोटरसाकिल चोरी की घटनाओं का उदभेदन हेतु श्री अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया था। इस कम में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के सदस्य द्वारा बड़े पैमाने पर चोरी के मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री करने हेतु आ रहे है। > गठित छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़कागोंव थाना क्षेत्र के नापोकला एवं आसपास के क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान एक सर्दिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकडा गया। > पकड़ाये व्यक्ति से पूछ-ताछ के दौरान उसने अपना नाम सतीश प्रजापति बताया। उसने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों से मास्टर चाभी के माध्यम से मोटरसाइकिल चोरी करते है। उसके निशानदेही पर उसके घर एवं घर के पीछे से कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद को बरामद किया गया है > गिरफ्तार व्यक्ति सतीश प्रजापति के विरुद्ध बड़कागांव थाना कांड संख्या 27/26, दिनांक 24.02.26, धारा-111(2) (बी)/111(6)/111(7)/112(2)/317(4)/317(5)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है। > गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ-ताछ के क्रम में उसने सहयोगियों का नाम बताया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु हजारीबाग SIT टीम के द्वारा लगातार छापामारी अभियान चला रही है। बरामद सामाग्रीः- सलेंडर मोटरसाइकिल- पैशन प्रो मोटरसाइकिल- 14 03 अपाची मोटरसाइ‌किल- 02 पल्सर मोटरसाइकिल-02 ग्लैमर मोटरसाइकिल- 02 इन्फिनिक्स का मोबाइल- 01 गिरफ्तार अभियुक्तः- 1. सतीश प्रजापति उम्र 30 वर्ष, पिता बुधन प्रजापति, ग्राम-नापोकला, थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग। छापामारी दलः- 1. श्री अमित कमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग। 2. श्री पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग 3. पु०नि० ललित कुमार, पुलिस निरीक्षक बड़‌कागांव अंचल। 4 पु०अ०नि० कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, बड़कागांव । 5. पु०अ०नि० सागेन मुर्मू, प्रभारी, डाडीकला ओ पी बकागांव। 6 स०अ०नि० बसंत भगत, बड़कागांव थाना। 7- बड़कागांव थाना सशस्त्र बल
    4
    झारखंड पुलिस
हजारीबाग जिले में विगत दिनों में मोटरवसाईकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, हजारीबग के द्वारा सभी थाना/ओ०पी० प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया था। मोटरसाकिल चोरी की घटनाओं का उदभेदन हेतु श्री अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया था।
इस कम में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के सदस्य द्वारा बड़े पैमाने पर चोरी के मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री करने हेतु आ रहे है।
> गठित छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़कागोंव थाना क्षेत्र के नापोकला एवं आसपास के क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान एक सर्दिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकडा गया।
> पकड़ाये व्यक्ति से पूछ-ताछ के दौरान उसने अपना नाम सतीश प्रजापति बताया। उसने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों से मास्टर चाभी के माध्यम से मोटरसाइकिल चोरी करते है। उसके निशानदेही पर उसके घर एवं घर के पीछे से कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद को बरामद किया गया है
> गिरफ्तार व्यक्ति सतीश प्रजापति के विरुद्ध बड़कागांव थाना कांड संख्या 27/26, दिनांक 24.02.26, धारा-111(2) (बी)/111(6)/111(7)/112(2)/317(4)/317(5)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ-ताछ के क्रम में उसने सहयोगियों का नाम बताया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु हजारीबाग SIT टीम के द्वारा लगातार छापामारी अभियान चला रही है।
बरामद सामाग्रीः-
सलेंडर मोटरसाइकिल-
पैशन प्रो मोटरसाइकिल-
14
03
अपाची मोटरसाइ‌किल-
02
पल्सर मोटरसाइकिल-02
ग्लैमर मोटरसाइकिल-
02
इन्फिनिक्स का मोबाइल-
01
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. सतीश प्रजापति उम्र 30 वर्ष, पिता बुधन प्रजापति, ग्राम-नापोकला, थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग।
छापामारी दलः-
1. श्री अमित कमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग।
2. श्री पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग
3. पु०नि० ललित कुमार, पुलिस निरीक्षक बड़‌कागांव अंचल।
4 पु०अ०नि० कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, बड़कागांव ।
5. पु०अ०नि० सागेन मुर्मू, प्रभारी, डाडीकला ओ पी बकागांव।
6 स०अ०नि० बसंत भगत, बड़कागांव थाना।
7- बड़कागांव थाना सशस्त्र बल
    user_पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Mukhi Babu
    1
    Post by Mukhi Babu
    user_Mukhi Babu
    Mukhi Babu
    पतरातू, रामगढ़, झारखंड•
    7 hrs ago
  • रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस हादसा : चतरा में दर्दनाक विमान दुर्घटना, सभी 7 की मौत विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट रांची/चतरा। रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के पास सोमवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ताजा अपडेट के अनुसार विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। एयर एम्बुलेंस ने रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान का संपर्क एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। बाद में सिमरिया के पास घने जंगल क्षेत्र में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।प्राथमिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल 7 लोग सवार थे: 2 पायलट 1 गंभीर मरीज 1 डॉक्टर 1 पैरामेडिक/नर्स 2 अन्य सहायक सदस्य सभी की मौत की पुष्टि हो चुकी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में खराब मौसम को संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि आधिकारिक जांच के बाद ही होगी। मामले की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है और विस्तृत जांच जारी है ।घटनास्थल घने और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी चुनौतियाँ आईं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर राहत अभियान में जुटी रही। यह हादसा बेहद दुखद है। एक जीवन बचाने के मिशन पर निकला विमान स्वयं दुर्घटना का शिकार हो गया।
    1
    रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस हादसा : चतरा में दर्दनाक विमान दुर्घटना, सभी 7 की मौत
विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट 
रांची/चतरा। रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के पास सोमवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ताजा अपडेट के अनुसार विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। एयर एम्बुलेंस ने रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान का संपर्क एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। बाद में सिमरिया के पास घने जंगल क्षेत्र में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।प्राथमिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल 7 लोग सवार थे:
2 पायलट
1 गंभीर मरीज
1 डॉक्टर
1 पैरामेडिक/नर्स
2 अन्य सहायक सदस्य
सभी की मौत की पुष्टि हो चुकी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में खराब मौसम को संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि आधिकारिक जांच के बाद ही होगी। मामले की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है और विस्तृत जांच जारी है ।घटनास्थल घने और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी चुनौतियाँ आईं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर राहत अभियान में जुटी रही।
यह हादसा बेहद दुखद है। एक जीवन बचाने के मिशन पर निकला विमान स्वयं दुर्घटना का शिकार हो गया।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • ___ हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम के नगर निकाय निर्वाचन चुनाव–2026 में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। आठ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आयोजित हुए इस चुनाव में शाम 5 बजे तक कुल 49.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पूरे चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की सतर्कता और मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल और शांतिपूर्ण बना दिया। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ की थीं। सभी 160 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल एवं दंडाधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। नगर निगम क्षेत्र में कुल 1,77,437 मतदाता पंजीकृत थे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। खासकर महिला मतदाताओं में उत्साह उल्लेखनीय रहा। बुजुर्गों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन साल तक जनप्रतिनिधियों के अभाव में कई वार्डों का विकास कार्य प्रभावित रहा। शहर में कूड़ा-कचरे की समस्या और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों में असंतोष था। ऐसे में निकाय चुनाव की घोषणा ने मतदाताओं में नई उम्मीद जगा दी। यही कारण रहा कि लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। प्रत्याशी भी सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नजर आए और समर्थकों के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। इस बार मतदाताओं ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को चुनने में विशेष दिलचस्पी दिखाई, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। अब सभी की निगाहें 27 फरवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। किसके सिर सजेगा मेयर का ताज और कौन बनेगा वार्ड पार्षद, इसका फैसला मतपेटियों में बंद जनादेश करेगा। फिलहाल शांतिपूर्ण और सफल मतदान के साथ हजारीबाग में लोकतंत्र का यह पर्व संपन्न हो गया।
    1
    ___
हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम के नगर निकाय निर्वाचन चुनाव–2026 में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। आठ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आयोजित हुए इस चुनाव में शाम 5 बजे तक कुल 49.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पूरे चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की सतर्कता और मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल और शांतिपूर्ण बना दिया।
जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ की थीं। सभी 160 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल एवं दंडाधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
नगर निगम क्षेत्र में कुल 1,77,437 मतदाता पंजीकृत थे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। खासकर महिला मतदाताओं में उत्साह उल्लेखनीय रहा। बुजुर्गों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन साल तक जनप्रतिनिधियों के अभाव में कई वार्डों का विकास कार्य प्रभावित रहा। शहर में कूड़ा-कचरे की समस्या और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों में असंतोष था। ऐसे में निकाय चुनाव की घोषणा ने मतदाताओं में नई उम्मीद जगा दी। यही कारण रहा कि लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग लिया।
प्रत्याशी भी सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नजर आए और समर्थकों के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। इस बार मतदाताओं ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को चुनने में विशेष दिलचस्पी दिखाई, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।
अब सभी की निगाहें 27 फरवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। किसके सिर सजेगा मेयर का ताज और कौन बनेगा वार्ड पार्षद, इसका फैसला मतपेटियों में बंद जनादेश करेगा। फिलहाल शांतिपूर्ण और सफल मतदान के साथ हजारीबाग में लोकतंत्र का यह पर्व संपन्न हो गया।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    19 hrs ago
  • -------------------------- चतरा | रांची: झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद दुःखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट (Air Ambulance) तकनीकी खराबी के बाद रडार से गायब हो गया और सिमरिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ के घने जंगल में हताहत, प्राथमिक सूचना के अनुसार, विमान में सवार 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। विमान में एक गंभीर मरीज, उनके परिजन, एक डॉक्टर, एक मेल नर्स और क्रू मेंबर्स सवार थे। _कैसे हुआ हादसा?, जांच जारी---_ जानकारी के मुताबिक, विमान ने रांची से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क एटीसी (ATC) से टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिमरिया के आसमान में विमान को लड़खड़ाते देखा गया, जिसके बाद वह तेज धमाके के साथ करम टांड़ के जंगलों में जा गिरा। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी की बात स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना। घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। क्योंकि इलाका काफी दुर्गम और जंगली है, इसलिए राहत कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके से जो तस्वीरें और खबरें छनकर आ रही हैं, वे दिल दहला देने वाली हैं।प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँचने की कोशिश कर रहा है। घने जंगल और शाम का वक्त होने के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है, लेकिन प्राथमिकता शवों को निकालने और मलबे की जांच करने की है। *ख़बर अपडेट का इंतजार* विमान में सवार लोगों की आधिकारिक पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। क्या यह तकनीकी खराबी थी या खराब मौसम का असर, इसकी जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सूचित कर देने की ख़बर है।
    1
    --------------------------
चतरा | रांची: झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद दुःखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट (Air Ambulance) तकनीकी खराबी के बाद रडार से गायब हो गया और सिमरिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ के घने जंगल में
हताहत, प्राथमिक सूचना के अनुसार, विमान में सवार 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। विमान में एक गंभीर मरीज, उनके परिजन, एक डॉक्टर, एक मेल नर्स और क्रू मेंबर्स सवार थे।
_कैसे हुआ हादसा?, जांच जारी---_ 
जानकारी के मुताबिक, विमान ने रांची से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क एटीसी (ATC) से टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिमरिया के आसमान में विमान को लड़खड़ाते देखा गया, जिसके बाद वह तेज धमाके के साथ करम टांड़ के जंगलों में जा गिरा। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी की बात स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना। घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। क्योंकि इलाका काफी दुर्गम और जंगली है, इसलिए राहत कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके से जो तस्वीरें और खबरें छनकर आ रही हैं, वे दिल दहला देने वाली हैं।प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँचने की कोशिश कर रहा है। घने जंगल और शाम का वक्त होने के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है, लेकिन प्राथमिकता शवों को निकालने और मलबे की जांच करने की है।
*ख़बर अपडेट का इंतजार*
विमान में सवार लोगों की आधिकारिक पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। क्या यह तकनीकी खराबी थी या खराब मौसम का असर, इसकी जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सूचित कर देने की ख़बर है।
    user_देवसुंदर यादव (DS)
    देवसुंदर यादव (DS)
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    19 hrs ago
  • चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के कसारी पंचायत स्थित चरकी टोंगरी के करम टांड जंगल में हुई, जहाँ राँची से दिल्ली जा रही उड़ान का हेलीकाप्टर क्रैश हो गया। जिला प्रशासन और बचाव दल तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना हैं। घटना के समय विमान में कितने लोग सवार थे, इसका पता लगाया जा रहा है। ईश्वर प्रार्थना करते हैं कि इसमें शामिल सभी लोग सुरक्षित हों और प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर उन्हें मदद पहुँचा सके।
    3
    चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के कसारी पंचायत स्थित चरकी टोंगरी के करम टांड जंगल में हुई, जहाँ राँची से दिल्ली जा रही उड़ान का हेलीकाप्टर क्रैश हो गया।
जिला प्रशासन और बचाव दल तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना हैं। घटना के समय विमान में कितने लोग सवार थे, इसका पता लगाया जा रहा है।
ईश्वर प्रार्थना करते हैं कि इसमें शामिल सभी लोग सुरक्षित हों और प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर उन्हें मदद पहुँचा सके।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Local News Reporter तांडवा, चतरा, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.