नवरात्रि पर हरदोई को रोशनी से जगमगाने की तैयारी, डीएम राहुल पाण्डेय ने किया औचक निरीक्षण स्ट्रीट लाइटों की खामियां तत्काल दूर करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई . हरदोई। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर शहर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सोमवार को हरदोई नगर क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। . जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नवरात्रि के दौरान शहर में प्रकाश व्यवस्था बेहतर रखी जाए, ताकि प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी बनी रहे। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब होने या प्रकाश व्यवस्था में कमी की समस्या सामने आए, उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल ठीक कराया जाए। . डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की सुविधा, सुगम आवागमन और रात्रि के समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। . निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी रामेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नवरात्रि पर हरदोई को रोशनी से जगमगाने की तैयारी, डीएम राहुल पाण्डेय ने किया औचक निरीक्षण स्ट्रीट लाइटों की खामियां तत्काल दूर करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई . हरदोई। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर शहर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सोमवार को हरदोई नगर क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। . जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नवरात्रि के दौरान शहर में प्रकाश व्यवस्था बेहतर रखी जाए, ताकि प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी बनी रहे। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब होने या प्रकाश व्यवस्था में कमी की समस्या सामने आए, उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल ठीक कराया जाए। . डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की सुविधा, सुगम आवागमन और रात्रि के समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। . निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी रामेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- गांधीवादी अंदाज में हरदोई पुलिस: चालान की जगह थमाया गुलाब, बिना हेलमेट चालकों का किया 'फूलों से स्वागत'2
- हरदोई में मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने बांटे हेलमेट और गुलाब, सिखाए ट्रैफिक के नियम #हरदोई। सड़क सुरक्षा को लेकर हरदोई पुलिस ने एक अनोखी और दिल छू लेने वाली पहल की है। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत शहर के व्यस्तम अटल चौक चौराहे पर हरदोई पुलिस का एक अलग ही रूप देखने को मिला। यहाँ पुलिसकर्मियों ने नियम तोड़ने वालों का केवल चालान काटने के बजाय उन्हें फूल दिए, हेलमेट पहनाए और सम्मानजनक तरीके से यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क पर बिना हेलमेट दौड़ रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर हेलमेट भेंट किए और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के प्रति प्रेरित किया। अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन पुलिस या चालान के डर से नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करें। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने वाहन चालकों से सीधे संवाद करते हुए कहा, "बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट जीवन रक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं। गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात न करें, मोड़ पर इंडिकेटर का इस्तेमाल करें और दोपहिया पर ट्रिपल राइडिंग से हर हाल में बचें।" इस अनोखे अभियान में पुलिस के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के हाथों में तख्तियां और पुलिस का यह गांधीवादी अंदाज देखकर राहगीर भी प्रभावित नजर आए। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात अनुज मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बघौली प्रभा पटेल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर संजय त्यागी तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रमोद कुमार यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।2
- भव्य शिव बारात शोभायात्रामें उमड़े श्रद्धालुओं का सैलाब के बीच देवी-देवताओं की झांकियों से मन्त्रमुग्ध दर्शकों ने आज उद्घाटन में शामिल होकर खूब उत्साहवर्धन किया शाहाबाद (हरदोई)। श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर द्वारा संचालित श्री बाल रामलीला चौक की शिव बारात शोभायात्रा शनिवार की रात नगर के प्रमुख मार्गों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई। भगवान शिव की बारात के दर्शन के लिए सड़कों पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों के साथ डांडिया और अघोरी नृत्य ने लोगों का ध्यान खींचा। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने आरती-पूजन के बाद हुआ। इसके बाद यात्रा स्टेट बैंक, घास मंडी तिराहा, गुलाब बैंड चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, सराफा बाजार, चौक और सरदारगंज होते हुए कटरा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में सूर्य, चंद्र, शनिदेव, भगवान विष्णु और यमराज सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती-पूजन कर शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता सहित देवेंद्र गुप्ता, शिवनंदन वर्मा, राजीव गुप्ता, बासु वर्मा, राजेश वर्मा, अंबरीश द्विवेदी सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिव बारात के बाद आज उद्घाटन कार्यक्रम शिव बारात शोभायात्रा के बाद आज आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी के कर कमलों से श्री गणेश जी की आरती पूजन के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत समाचार एवं अन्य प्रमुख मंगलवार को प्रकाशित होगी, क्योंकि उद्घाटन कार्यक्रम की कुछ जानकारियां, फोटो, वीडियो प्रतीक्षारत हैं।1
- *आज दिनांक 12.10.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा शारदीय नवरात्र पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना सांडी क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्ग/बाजार,सार्वजनिक/भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*1
- #हरदोई: कांग्रेस कार्यालय के बाहर होर्डिंग पर कालिख पोतने और बैनर फाड़ने के मामले में गरमाई सियासत, जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने दी तीखी प्रतिक्रिया #SVBHARATNEWS #Hardoi #UPPolitics #Congress #VikramPandey #HardoiNews #UPNews #BreakingNews #UttarPradesh #CongressUttarPradesh #Hardoi #HardoiUpdate #UPPolitics #CongressParty #HardoiPolice #BreakingNewsHardoi @highlight #UPNewsToday #PoliticalNews1
- हरदोई में मिशन शक्ति फेज-6.0' का शुभारंभ , राज्यमंत्री रजनी तिवारी जी ने दिखाई हरी झंडी । UP Police Hardoi Police1
- नवरात्रि पर हरदोई को रोशनी से जगमगाने की तैयारी, डीएम राहुल पाण्डेय ने किया औचक निरीक्षण स्ट्रीट लाइटों की खामियां तत्काल दूर करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई . हरदोई। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर शहर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सोमवार को हरदोई नगर क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। . जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नवरात्रि के दौरान शहर में प्रकाश व्यवस्था बेहतर रखी जाए, ताकि प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी बनी रहे। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब होने या प्रकाश व्यवस्था में कमी की समस्या सामने आए, उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल ठीक कराया जाए। . डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की सुविधा, सुगम आवागमन और रात्रि के समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। . निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी रामेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- हरदोई में साधु की निर्मम हत्या से सनसनी, ईंट और कुल्हाड़ी से सिर पर किए वार बरामदे में मिला साधु का खून से लथपथ शव, साथी साधु गिरफ्तार . हरदोई में एक साधु की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक दुकान के बरामदे में साधु का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर ईंट और कुल्हाड़ी से हमले के निशान पाए गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। वहीं, वारदात के सिलसिले में मृतक के साथी साधु को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। . पूरा मामला हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कोथावां-अतरौली मार्ग स्थित शेर बहादुरपुर चौराहे का है। रविवार सुबह करीब छह बजे यादवेंद्र सिंह की मार्केट के बरामदे में एक साधु का शव पड़ा देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। . मृतक की पहचान 32 वर्षीय बबूल उर्फ बाबूलाल, पुत्र सियाराम, निवासी जियनखेड़ा मजरा काकूपुर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मृतक के सिर और शरीर पर ईंट तथा कुल्हाड़ी से किए गए हमले के गंभीर निशान सामने आए हैं। . पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, वारदात में मृतक के साथी साधु मुन्नी उर्फ मुंशीलाल, निवासी पाही उगपुर, की भूमिका सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद साधु की हत्या किए जाने का आरोप है। . घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। . इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1