Shuru
Apke Nagar Ki App…
80वा. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भारत केसमस्त देशवासियों को
Bhaiya Singh
80वा. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भारत केसमस्त देशवासियों को
More news from Sonbhadra and nearby areas
- *अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सोनभद्र* 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र के अनुदानित एवं मान्यता प्राप्त मदरसों में धूमधाम से ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदरसा रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल पगिया में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोनभद्र श्री सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा पूर्वाह्न 10 बजे ध्वजारोहण किया गया एवं ध्वजारोहण से पूर्व सर्वप्रथम वंदेमातरम गीत का सामूहिक गायन भी किया गया तथा मदरसा के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति का अवलोकन किया गया। जनपद सोनभद्र के समस्त मदरसों में शासन एवं जिला प्रशासन सोनभद्र के निर्देश अनुसार तीनों चरण में हर घर तिरंगा सम्बंधित कार्यक्रमो के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। स्वतंत्रता दिवस के समारोह में मदरसो के शिक्षक शिक्षिका, बच्चे, अभिभावक उपस्थित रहे। *अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सोनभद्र* 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र के अनुदानित एवं मान्यता प्राप्त मदरसों में धूमधाम से ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदरसा रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल पगिया में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोनभद्र श्री सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा पूर्वाह्न 10 बजे ध्वजारोहण किया गया एवं ध्वजारोहण से पूर्व सर्वप्रथम वंदेमातरम गीत का सामूहिक गायन भी किया गया तथा मदरसा के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति का अवलोकन किया गया। जनपद सोनभद्र के समस्त मदरसों में शासन एवं जिला प्रशासन सोनभद्र के निर्देश अनुसार तीनों चरण में हर घर तिरंगा सम्बंधित कार्यक्रमो के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। स्वतंत्रता दिवस के समारोह में मदरसो के शिक्षक शिक्षिका, बच्चे, अभिभावक उपस्थित रहे।2
- 80वा. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भारत केसमस्त देशवासियों को1
- 🇮🇳 Sonbhadra News | गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज, गुरुद्वारा पब्लिक स्कूल एवं गुरुद्वारा बाल विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। करीब 2700 छात्र-छात्राओं ने भव्य प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। 🇮🇳 भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं आकृति सिंह एवं सोफिया खातून सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 🌹🇮🇳1
- *स्वाधीनता का गौरव… तिरंगे को नमन, राष्ट्र के महानायकों को श्रद्धांजलि* *स्वाधीनता का गौरव… तिरंगे को नमन, राष्ट्र के महानायकों को श्रद्धांजलि* 80वें #स्वतंत्रता_दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके उपरांत गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं वीर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को कृतज्ञतापूर्वक नमन किया। इस गरिमामयी अवसर पर अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि एवं प्रगति के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। यह तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि असंख्य बलिदानों, स्वाभिमान और एकजुट भारत की गौरवगाथा है।1
- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ आसमान में छोड़े गए रंग-बिरंगे गुब्बारे, गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश सोनभद्र, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और बेटियों के सम्मान के संदेश से सराबोर नजर आया। पूरे परिसर में राष्ट्रीय पर्व का उल्लास दिखाई दिया। सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र को नमन किया। ध्वजारोहण के उपरांत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह का सबसे आकर्षक और संदेशपरक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते हुए रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़ा। इस पहल के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव एवं प्रभागीय वन अधिकारी कैमूर वन्यजीव प्रभाग आरुषि मिश्रा ने भी गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, विकास और बेटियों के सशक्त भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह ने यह संदेश स्पष्ट किया कि राष्ट्र की प्रगति केवल विकास योजनाओं से नहीं, बल्कि शिक्षित बेटियों, मजबूत समाज और राष्ट्रीय एकता से भी सुनिश्चित होती है। कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, गरिमा और गौरव के साथ संपन्न हुआ।4
- स्वाधीनता दिवस पर कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, जिलाधिकारी ने राष्ट्रनायकों को किया नमन सोनभद्र। 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण नजर आया। ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी ने गांधी उद्यान पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं वीर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को कृतज्ञतापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि एवं प्रगति के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान वीरों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनके त्याग और संघर्ष से देश को आजादी मिली। तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि असंख्य बलिदानों, स्वाभिमान, एकता और अखंड भारत की गौरवगाथा का प्रतीक है।1
- ★★सभी #मानव_जीवो के लिए #GOD_संदेश ★★ 🎉🤔🎉🤔🎉🤔🎉🤔🎉🤔🎉 _*★★ 💁♂️ 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर संत रामपाल जी महाराज जी की घोषणा कारगिल के शहीदों के लिए बनवाएंगे स्मारक, ★★*_ 🙏🙇♂️🙏🙇♂️🙏🙇♂️🙏🙇♂️🙏🙇♂️🙏 देश के वीर सपूतों के लिए की गई इस सेवा को देश हमेशा याद रखेगा, 🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗🙏🤗1
- *स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया गया पौधरोपण* *स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया गया पौधरोपण* *जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वागीश कुमार शुक्ला ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *पेड़ लगाना ही नहीं, उसकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी-जिलाधिकारी* *हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान* स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वागीश कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान एवं स्मृति में एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण को जनअभियान का रूप दें। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। इसी भावना के साथ हमें पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी जिम्मेदारी बनाना होगा। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर और उनकी देखभाल कर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरा-भरा वातावरण प्रदान कर सकते हैं। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रप्रेम के साथ मातृशक्ति के सम्मान और प्रकृति संरक्षण का सुंदर संदेश दिया गया।1