Shuru
Apke Nagar Ki App…
अटाली गांव में पशुधन शिविर आयोजित,विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
Dainik news Haryana live
अटाली गांव में पशुधन शिविर आयोजित,विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Om Parkash1
- जन जागरूकता अभियान के तहत राजस्थान सरकार का ग्राम विकास रथ आज दिनांक 2 मई 2026 को पंचायत समिति बहरोड़ के ग्राम पंचायत मुख्यालय बुढ़वाल पहुंचा। यहां भाजपा नेता श्री बस्तीराम यादव एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामवासियों द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से राज्य सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राम किशोर मीणा, नायब तहसीलदार श्री अजीत सिंह यादव, सहायक विकास अधिकारी श्री सुभाष भवालिया, बीसीएमओ डॉ. कमलेश यादव, पशु चिकित्सक डॉ. अपेक्षा जांगिड़, कनिष्ठ सहायक नीलम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता व सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत सरपंच कपिल यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील यादव, पूर्व सरपंच सोताज सिंह यादव, पार्षद रोहतास मेघवाल, करण सिंह यादव, रोहतास गुर्जर, राजेंद्र यादव, लालाराम, मोतीराम यादव, देशराज यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य वक्ता बस्तीराम यादव एडवोकेट ने राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया और माननीय मुख्यमंत्री का ग्राम विकास रथ भेजने पर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।1
- Post by Rajbala1
- सीएम दौरे से पहले भाजपा में बड़ा ‘संगठनात्मक धमाका’, 15 नेता 6 साल के लिए निष्कासित1
- प्रेस नोट जिला पुलिस भिवानी दिनांक: 02 मई 2026 सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी द्वारा संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। मामले में सेवा नगर निवासी जतिन ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 अप्रैल 2026 को वह अपनी किराना दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी राजन अपने साथियों के साथ जबरदस्ती दुकान में घुस आया और शिकायतकर्ता को खींचकर बाहर सड़क पर ले गया, जहां अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोपियों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन पुत्र बलबीर निवासी सेवा नगर कॉलोनी भिवानी, चांद पुत्र परमानंद निवासी विद्यानगर भिवानी तथा सौरव उर्फ सैंडी पुत्र अश्वनी कुमार निवासी हलवास गेट भिवानी के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी राजन को बस अड्डा खरड़, मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजन थाना शहर भिवानी का हिस्ट्रीशीटर है, जो 16 अप्रैल 2026 को जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी चांद और सौरव के खिलाफ भी चार-चार आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में प्रयुक्त डंडों और वाहनों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। इसके अलावा मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। — पुलिस प्रवक्ता,1
- *भिवानी पुलिस ने दुकानदार से मारपीट करने व धमकी देने के 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में कराई परेड *1
- बहरोड़ क्षेत्र के गांव गण्डाला में स्थित पुराने पीएचसी परिसर में शनिवार को कूड़े-करकट के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही बहरोड़ से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से पास में रखे दर्जनभर परिवारों के ईंधन को जलने से बचा लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि आग पर समय पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।1
- भिवानी में पुलिस एक्शन: हिस्ट्रीशीटर राजन की बीच बाजार परेड🔴 गुंडागर्दी पर लगामViral#mamla #police1
- बवानी खेड़ा क्षेत्र में गरीब बस्ती को हटाने को लेकर प्रशासन द्वारा अल्टीमेटम दिए जाने से बस्तीवासियों में रोष है। लोगों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई रोकने की अपील की।1