logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम बुढ़वाल में ग्राम विकास रथ का भव्य स्वागत, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी जन जागरूकता अभियान के तहत राजस्थान सरकार का ग्राम विकास रथ आज दिनांक 2 मई 2026 को पंचायत समिति बहरोड़ के ग्राम पंचायत मुख्यालय बुढ़वाल पहुंचा। यहां भाजपा नेता श्री बस्तीराम यादव एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामवासियों द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से राज्य सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राम किशोर मीणा, नायब तहसीलदार श्री अजीत सिंह यादव, सहायक विकास अधिकारी श्री सुभाष भवालिया, बीसीएमओ डॉ. कमलेश यादव, पशु चिकित्सक डॉ. अपेक्षा जांगिड़, कनिष्ठ सहायक नीलम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता व सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत सरपंच कपिल यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील यादव, पूर्व सरपंच सोताज सिंह यादव, पार्षद रोहतास मेघवाल, करण सिंह यादव, रोहतास गुर्जर, राजेंद्र यादव, लालाराम, मोतीराम यादव, देशराज यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य वक्ता बस्तीराम यादव एडवोकेट ने राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया और माननीय मुख्यमंत्री का ग्राम विकास रथ भेजने पर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

4 hrs ago
user_Joshila News Network
Joshila News Network
बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
4 hrs ago

ग्राम बुढ़वाल में ग्राम विकास रथ का भव्य स्वागत, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी जन जागरूकता अभियान के तहत राजस्थान सरकार का ग्राम विकास रथ आज दिनांक 2 मई 2026 को पंचायत समिति बहरोड़ के ग्राम पंचायत मुख्यालय बुढ़वाल पहुंचा। यहां भाजपा नेता श्री बस्तीराम यादव एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामवासियों द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से राज्य सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राम किशोर मीणा, नायब तहसीलदार श्री अजीत सिंह यादव, सहायक विकास अधिकारी श्री सुभाष भवालिया, बीसीएमओ डॉ. कमलेश यादव, पशु चिकित्सक डॉ. अपेक्षा जांगिड़, कनिष्ठ सहायक नीलम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता व सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत सरपंच कपिल यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील यादव, पूर्व सरपंच सोताज सिंह यादव, पार्षद रोहतास मेघवाल, करण सिंह यादव, रोहतास गुर्जर, राजेंद्र यादव, लालाराम, मोतीराम यादव, देशराज यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य वक्ता बस्तीराम यादव एडवोकेट ने राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया और माननीय मुख्यमंत्री का ग्राम विकास रथ भेजने पर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बहरोड़ क्षेत्र के डवानी गांव स्थित पावर हाउस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलती देख मौके पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग के एक हिस्से पर काबू पा लिया। इसी दौरान मौसम ने भी साथ दिया और शुरू हुई बारिश ने शेष बची आग को बुझाने में मदद की। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि पावर हाउस को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    बहरोड़ क्षेत्र के डवानी गांव स्थित पावर हाउस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलती देख मौके पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग के एक हिस्से पर काबू पा लिया।
इसी दौरान मौसम ने भी साथ दिया और शुरू हुई बारिश ने शेष बची आग को बुझाने में मदद की। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि पावर हाउस को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    38 min ago
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli, Jaipur•
    1 hr ago
  • मोहम्मदपुर में बाबा हमजा पीर का मेला: देसी घी के भंडारे और रागनी के साथ उमड़ा जनसैलाब मुंडावर (खैरथल-तिजारा): ग्राम मोहम्मदपुर में बाबा हमजा पीर के वार्षिक मेले और विशाल भंडारे का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया। आस्था और लोक संस्कृति के इस संगम में न केवल स्थानीय ग्रामीणों बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देसी घी का भंडारा और जल सेवा मेले के मुख्य आकर्षणों में देसी घी का विशाल भंडारा रहा, जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भीषण गर्मी को देखते हुए सेवादारों द्वारा 'जल सेवा' का भी विशेष प्रबंध किया गया, जहाँ राहगीरों और मेलार्थियों को शीतल और मीठा जल पिलाकर पुण्य कमाया गया। रागनी कंपटीशन ने बांधा समां शनिवार सुबह 10 बजे से ही प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रागनी कंपटीशन की प्रस्तुति दी गई। हरियाणवी और राजस्थानी लोक संस्कृति से ओतप्रोत इन रागनियों का आनंद लेने के लिए बड़े-बुजुर्ग और महिलाएं काफी संख्या में मौजूद रहे। बच्चों के लिए रहा विशेष उत्साह मेले के परिसर में लगे विभिन्न प्रकार के झूलों (फेरिस व्हील) का बच्चों ने जमकर आनंद लिया। इसके साथ ही खिलौनों की दुकानों पर भी बच्चों की भारी भीड़ देखी गई। ग्रामीणों ने परिवार सहित मेले का लुत्फ उठाया। विधायक ललित यादव और अमित चौधरी की उपस्थिति इस अवसर पर वर्तमान विधायक ललित यादव और अमित चौधरी ने शिरकत की। अतिथियों ने बाबा के दर पर मत्था टेका और आयोजन की सफलता के लिए ग्रामीणों को बधाई दी। जनप्रतिनिधियों ने जनता के बीच बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया। कल होगा कुश्ती का महासंग्राम: 51000 का कामडा आयोजन समिति ने बताया कि मेले के दूसरे दिन, यानी रविवार (3 मई) को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल का मुख्य आकर्षण 51000 रुपये का कामडा रहेगा, जिसे जीतने के लिए प्रदेशभर के नामी पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगे
    1
    मोहम्मदपुर में बाबा हमजा पीर का मेला: देसी घी के भंडारे और रागनी के साथ उमड़ा जनसैलाब
मुंडावर (खैरथल-तिजारा): ग्राम मोहम्मदपुर में बाबा हमजा पीर के वार्षिक मेले और विशाल भंडारे का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया। आस्था और लोक संस्कृति के इस संगम में न केवल स्थानीय ग्रामीणों बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
देसी घी का भंडारा और जल सेवा
मेले के मुख्य आकर्षणों में देसी घी का विशाल भंडारा रहा, जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भीषण गर्मी को देखते हुए सेवादारों द्वारा 'जल सेवा' का भी विशेष प्रबंध किया गया, जहाँ राहगीरों और मेलार्थियों को शीतल और मीठा जल पिलाकर पुण्य कमाया गया।
रागनी कंपटीशन ने बांधा समां
शनिवार सुबह 10 बजे से ही प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रागनी कंपटीशन की प्रस्तुति दी गई। हरियाणवी और राजस्थानी लोक संस्कृति से ओतप्रोत इन रागनियों का आनंद लेने के लिए बड़े-बुजुर्ग और महिलाएं काफी संख्या में मौजूद रहे।
बच्चों के लिए रहा विशेष उत्साह
मेले के परिसर में लगे विभिन्न प्रकार के झूलों (फेरिस व्हील) का बच्चों ने जमकर आनंद लिया। इसके साथ ही खिलौनों की दुकानों पर भी बच्चों की भारी भीड़ देखी गई। ग्रामीणों ने परिवार सहित मेले का लुत्फ उठाया।
विधायक ललित यादव और अमित चौधरी की उपस्थिति
इस अवसर पर वर्तमान विधायक ललित यादव और अमित चौधरी ने शिरकत की। अतिथियों ने बाबा के दर पर मत्था टेका और आयोजन की सफलता के लिए ग्रामीणों को बधाई दी। जनप्रतिनिधियों ने जनता के बीच बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया।
कल होगा कुश्ती का महासंग्राम: 51000 का कामडा
आयोजन समिति ने बताया कि मेले के दूसरे दिन, यानी रविवार (3 मई) को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल का मुख्य आकर्षण 51000 रुपये का कामडा रहेगा, जिसे जीतने के लिए प्रदेशभर के नामी पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगे
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    1 hr ago
  • Post by Om Parkash
    1
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • भाजपा ने नायब सैनी के रेवाड़ी दौरें से पहले भाजपा के 15 नेताओं को निष्कासित कर दिया है उन्हें पार्टी के विरूध गतिविधियों को लेकर पार्टी से निष्कासित किया गया है इसको लेकर आज भाजपा जिला कमेटी ने एक लेटर जारी किया जिसके अंदर पूर्व नगर परिषद चेयरमैन पूनम यादव का नाम भी सामने आया है जो की चौंकाने वाला है माना जा रहा है कि उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से बचने के लिए उनका नाम इस सूची में डाला गया है |
    1
    भाजपा ने नायब सैनी के रेवाड़ी दौरें से पहले भाजपा के 15 नेताओं को निष्कासित कर दिया है उन्हें पार्टी के विरूध गतिविधियों को लेकर पार्टी से निष्कासित किया गया है इसको लेकर आज भाजपा जिला कमेटी ने एक लेटर जारी किया जिसके अंदर पूर्व नगर परिषद चेयरमैन पूनम यादव का नाम भी सामने आया है जो की चौंकाने वाला है माना जा रहा है कि उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से बचने के लिए उनका नाम इस सूची में डाला गया है |
    user_News Junction Haryana
    News Junction Haryana
    रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    3 hrs ago
  • Post by Dainik news Haryana live
    1
    Post by Dainik news Haryana live
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • बहरोड़ क्षेत्र के बालपुरा गांव के रहने वाले युवक दीपांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दीपांशु तीन दिन पहले अपने घर से गांव के ही एक अन्य युवक के साथ निकला था। शनिवार को वह मुख्य चौराहे पर अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे तुरंत पास के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दीपांशु के पिता सुधीर का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपनी मां का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल, मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    बहरोड़ क्षेत्र के बालपुरा गांव के रहने वाले युवक दीपांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दीपांशु तीन दिन पहले अपने घर से गांव के ही एक अन्य युवक के साथ निकला था।
शनिवार को वह मुख्य चौराहे पर अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे तुरंत पास के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि दीपांशु के पिता सुधीर का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपनी मां का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
फिलहाल, मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    43 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.