logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महेंद्रगढ़ के ब्रह्मचारी रोड स्थित देवीलाल पार्क में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें सैकड़ों पेड़ जल गए

5 hrs ago
user_Bolti Awaaz news
Bolti Awaaz news
Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
5 hrs ago

महेंद्रगढ़ के ब्रह्मचारी रोड स्थित देवीलाल पार्क में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें सैकड़ों पेड़ जल गए

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by Om Parkash
    1
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • चरखी दादरी, 2 मई। उपयुक्त ड मुनीश नागपाल ने कहा कि न्यायालय के निर्देशों के अनुसार नशा तस्करी के मामले में पकड़े जाने वाले लोगों की संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिला में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। ताकि इस कुरीति से लोगों को बचाया जा सके। उपायुक्त शनिवार को पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के साथ नाकार्ड कमेटी से जुड़े अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। नशा तस्करी के मामले में दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई करके ही काबू पाया जा सकता है। ऐसे में न्यायालय द्वारा नशा तस्करों की संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई पर जोर देना होगा। साथ जिला में विभिन्न माध्यमों से लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही देश की प्रगति का आधार होता है । जिला प्रशासन का दायित्व बनता है कि समाज की मुख्यधारा से भटक कर नशा के एडिक्ट हुए युवाओं को फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल करें। इसके लिए सभी विभागों को मिशन मोड में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज से नशे की प्रवृति को खत्म करने के लिए पूरी गंभीरता के साथ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी प्रकार दवाई ना दी जाए। उन्होंने कहा कि नशे के आदी हो चुके युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलवाने के लिए प्रभावी योजना तैयार करते हुए कार्य करें व पुलिस द्वारा नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर निकलना है फिर उनको शिक्षा और रोजगार से जोड़ते हुए बेहतर भविष्य की तरफ अग्रसर करना है।  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस द्वारा नशे खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण स्तर पर पंचायतों के साथ मिलकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन हर गांव को नशा मुक्त बनाना है। नशे के आदी लोगों की पहचान हो रही है।  इस अवसर पर एसडीएम डा वीरेंद्र सिंह व आशीष सांगवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    चरखी दादरी, 2 मई। उपयुक्त ड मुनीश नागपाल ने कहा कि न्यायालय के निर्देशों के अनुसार नशा तस्करी के मामले में पकड़े जाने वाले लोगों की संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिला में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। ताकि इस कुरीति से लोगों को बचाया जा सके।
उपायुक्त शनिवार को पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के साथ नाकार्ड कमेटी से जुड़े अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। नशा तस्करी के मामले में दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई करके ही काबू पाया जा सकता है। ऐसे में न्यायालय द्वारा नशा तस्करों की संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई पर जोर देना होगा। साथ जिला में विभिन्न माध्यमों से लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने की भी जरूरत है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही देश की प्रगति का आधार होता है । जिला प्रशासन का दायित्व बनता है कि समाज की मुख्यधारा से भटक कर नशा के एडिक्ट हुए युवाओं को फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल करें। इसके लिए सभी विभागों को मिशन मोड में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज से नशे की प्रवृति को खत्म करने के लिए पूरी गंभीरता के साथ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी प्रकार दवाई ना दी जाए। उन्होंने कहा कि नशे के आदी हो चुके युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलवाने के लिए प्रभावी योजना तैयार करते हुए कार्य करें व पुलिस द्वारा नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर निकलना है फिर उनको शिक्षा और रोजगार से जोड़ते हुए बेहतर भविष्य की तरफ अग्रसर करना है। 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस द्वारा नशे खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण स्तर पर पंचायतों के साथ मिलकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन हर गांव को नशा मुक्त बनाना है। नशे के आदी लोगों की पहचान हो रही है। 
इस अवसर पर एसडीएम डा वीरेंद्र सिंह व आशीष सांगवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • बहरोड़ क्षेत्र के बालपुरा गांव के रहने वाले युवक दीपांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दीपांशु तीन दिन पहले अपने घर से गांव के ही एक अन्य युवक के साथ निकला था। शनिवार को वह मुख्य चौराहे पर अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे तुरंत पास के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दीपांशु के पिता सुधीर का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपनी मां का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल, मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    बहरोड़ क्षेत्र के बालपुरा गांव के रहने वाले युवक दीपांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दीपांशु तीन दिन पहले अपने घर से गांव के ही एक अन्य युवक के साथ निकला था।
शनिवार को वह मुख्य चौराहे पर अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे तुरंत पास के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि दीपांशु के पिता सुधीर का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपनी मां का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
फिलहाल, मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Sachin kumar
    1
    Post by Sachin kumar
    user_Sachin kumar
    Sachin kumar
    Electrician रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • Post by Rajbala
    1
    Post by Rajbala
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • 🚨 भिवानी में राजन गैंग का अंत! CIA ने पंजाब से घसीटा खूंखार हिस्ट्रीशीटर, अब रिमांड पर निकलेगी हेकड़ी! 🔥 बदमाशों की सिट्टी-पिट्टी गुम! दुकानदार को पीटने वाले गुंडों का CIA ने निकाला जुलूस, अब जेल में कटेगी रातें! भिवानी पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: जमानत पर बाहर आते ही फिर दिखाई थी गुंडागर्दी, अब पुलिस ने किया तगड़ा इलाज! 🔥 शेर की मांद में घुसकर शिकार! CIA-1 भिवानी का पंजाब में बड़ा एक्शन! 🔥 जेल से बाहर आते ही खुद को 'डॉन' समझने वाले राजन और उसके गुर्गों का निकला दम! दुकानदार जतिन को सरेआम पीटने का घमंड पुलिस ने चकनाचूर कर दिया है। ✅ मुख्य बातें: 1️⃣ मास्टरमाइंड राजन (15 मुकदमे) गिरफ्तार। 2️⃣ साथी चांद और सौरव भी हवालात में। 3️⃣ मोहाली के खरड़ बस अड्डे से दबोचा गया सरगना। 4️⃣ पुलिस रिमांड में अब उगलेंगे सारे राज! क्या ऐसे अपराधियों का यही इलाज होना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें और बदमाशों को सबक सिखाने वाली इस वीडियो को Share करें! 🚩 #JPHNewsHaryana #BhiwaniPolice #Action #CrimeAlert #HaryanaPolice #SumitKumarIPS #BhiwaniNews #viralnews
    1
    🚨 भिवानी में राजन गैंग का अंत! CIA ने पंजाब से घसीटा खूंखार हिस्ट्रीशीटर, अब रिमांड पर निकलेगी हेकड़ी! 🔥
बदमाशों की सिट्टी-पिट्टी गुम! दुकानदार को पीटने वाले गुंडों का CIA ने निकाला जुलूस, अब जेल में कटेगी रातें!
भिवानी पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: जमानत पर बाहर आते ही फिर दिखाई थी गुंडागर्दी, अब पुलिस ने किया तगड़ा इलाज!
🔥 शेर की मांद में घुसकर शिकार! CIA-1 भिवानी का पंजाब में बड़ा एक्शन! 🔥
जेल से बाहर आते ही खुद को 'डॉन' समझने वाले राजन और उसके गुर्गों का निकला दम! दुकानदार जतिन को सरेआम पीटने का घमंड पुलिस ने चकनाचूर कर दिया है।
✅ मुख्य बातें:
1️⃣ मास्टरमाइंड राजन (15 मुकदमे) गिरफ्तार।
2️⃣ साथी चांद और सौरव भी हवालात में।
3️⃣ मोहाली के खरड़ बस अड्डे से दबोचा गया सरगना।
4️⃣ पुलिस रिमांड में अब उगलेंगे सारे राज!
क्या ऐसे अपराधियों का यही इलाज होना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें और बदमाशों को सबक सिखाने वाली इस वीडियो को Share करें! 🚩
#JPHNewsHaryana #BhiwaniPolice #Action #CrimeAlert #HaryanaPolice #SumitKumarIPS #BhiwaniNews #viralnews
    user_JPH NEWS HARYANA
    JPH NEWS HARYANA
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • बहरोड़। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई स्थानों पर सड़कों के किनारे रखा ईंधन (भूसा आदि) हवा में उड़कर मार्ग पर फैल गया, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई। आंधी के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे रास्ते अवरुद्ध हो गए और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने मिलकर कुछ स्थानों पर रास्ता साफ किया। वहीं खेड़की सहित आसपास के गांवों में कुछ समय के लिए ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों को चिंता सताने लगी है। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन मौसम के इस अचानक बदलाव ने लोगों को सतर्क कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
    1
    बहरोड़। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई स्थानों पर सड़कों के किनारे रखा ईंधन (भूसा आदि) हवा में उड़कर मार्ग पर फैल गया, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई।
आंधी के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे रास्ते अवरुद्ध हो गए और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने मिलकर कुछ स्थानों पर रास्ता साफ किया।
वहीं खेड़की सहित आसपास के गांवों में कुछ समय के लिए ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों को चिंता सताने लगी है। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन मौसम के इस अचानक बदलाव ने लोगों को सतर्क कर दिया है।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • प्रेस नोट जिला पुलिस भिवानी दिनांक: 02 मई 2026 सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी द्वारा संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। मामले में सेवा नगर निवासी जतिन ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 अप्रैल 2026 को वह अपनी किराना दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी राजन अपने साथियों के साथ जबरदस्ती दुकान में घुस आया और शिकायतकर्ता को खींचकर बाहर सड़क पर ले गया, जहां अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोपियों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन पुत्र बलबीर निवासी सेवा नगर कॉलोनी भिवानी, चांद पुत्र परमानंद निवासी विद्यानगर भिवानी तथा सौरव उर्फ सैंडी पुत्र अश्वनी कुमार निवासी हलवास गेट भिवानी के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी राजन को बस अड्डा खरड़, मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजन थाना शहर भिवानी का हिस्ट्रीशीटर है, जो 16 अप्रैल 2026 को जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी चांद और सौरव के खिलाफ भी चार-चार आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में प्रयुक्त डंडों और वाहनों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। इसके अलावा मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। — पुलिस प्रवक्ता,
    1
    प्रेस नोट
जिला पुलिस भिवानी
दिनांक: 02 मई 2026
सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी द्वारा संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की।
मामले में सेवा नगर निवासी जतिन ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 अप्रैल 2026 को वह अपनी किराना दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी राजन अपने साथियों के साथ जबरदस्ती दुकान में घुस आया और शिकायतकर्ता को खींचकर बाहर सड़क पर ले गया, जहां अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोपियों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन पुत्र बलबीर निवासी सेवा नगर कॉलोनी भिवानी, चांद पुत्र परमानंद निवासी विद्यानगर भिवानी तथा सौरव उर्फ सैंडी पुत्र अश्वनी कुमार निवासी हलवास गेट भिवानी के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी राजन को बस अड्डा खरड़, मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजन थाना शहर भिवानी का हिस्ट्रीशीटर है, जो 16 अप्रैल 2026 को जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी चांद और सौरव के खिलाफ भी चार-चार आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।
रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में प्रयुक्त डंडों और वाहनों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। इसके अलावा मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
— पुलिस प्रवक्ता,
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • *भिवानी पुलिस ने दुकानदार से मारपीट करने व धमकी देने के 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में कराई परेड *
    1
    *भिवानी पुलिस ने दुकानदार से मारपीट करने व धमकी देने के 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में कराई परेड *
    user_J D Duggal
    J D Duggal
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.