वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किए गए सम्मानित बिक्रमगंज / रोहतास : मॉडर्न किड्स प्ले स्कूल ए. एस. कॉलेज रोड बिक्रमगंज में वार्षिक परीक्षा परिणाम अत्यंत गरिमामय,उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में घोषित किया गया । परिणाम घोषणा समारोह विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा था । विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास, अभिभावकों के मन में गर्व और शिक्षकों की आंखों में संतोष स्पष्ट झलक रहा था । पूरे विद्यालय में सकारात्मक ऊर्जा और उपलब्धि का उल्लास देखने को मिला । कार्यक्रम का शुभारंभ औपचारिक रूप से किया गया,जिसके पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजली सिन्हा एवं निदेशक सीएम चौधरी ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए । इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती,बल्कि यह निरंतर मेहनत,अनुशासन,दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच का परिणाम होती है । उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने,चुनौतियों का सामना साहसपूर्वक करने तथा नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी । समारोह की विशेष आकर्षण वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान रहा । विद्यालय द्वारा ऐसे विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रदर्शन की सराहना की गई । इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया । विद्यालय प्रबंधन ने उनकी उपलब्धि को समर्पण,अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । मौके पर शिक्षिका सुरभी तिवारी,डिम्पल गुप्ता,निभा मौर्या,आकांक्षा श्रीवास्तव,राजलक्ष्मी,शिवानी पटेल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्रा और काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे ।

- कशिश न्यूज़ केंद्र सरकार के फॉर लेबर कोड सह श्रम संहिता तथा भी बी जी राम जी नये कानून के खिलाफ सासाराम में ऑल इंडिया फेडरेशन ट्रेड यूनियन के रोहतास इकाई ने आज प्रदर्शन किया।फेडरेशन के बैनर तले प्रदर्शन के नेतृत्व कर रहे अशोक बैठा ने बताया कि भारत किसानों तथा श्रमिकों का देश है। देश को तरक्की के लिए श्रमिक तथा किसानों को ख्याल रखना होगा।1
- हसपुरा, औरंगाबाद पूर्व मुखिया के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया हसपुरा भाकपा प्रखंड कमिटी की ओर से पूर्व मुखिया सह कॉमनिस्ट नेता के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया1
- Post by Suraj kumar1
- पंच कल्याण महोत्सव का चौथा दिनः भगवान का तप कल्याण धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु1
- बुधवार को दोपहर करीब दो बजे सासाराम में प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सह प्रभारी सचिव रोहतास पंकज कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की स्थिति को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, एलपीजी-पीएनजी आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों के हितों और उर्वरक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में इंडियन ऑयल सहित गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि लंबित एलपीजी बैकलॉग को दो दिनों के भीतर समाप्त कर आपूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित मांग की सत्यता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पीएनजी कंपनी को 900 लंबित उपभोक्ताओं को शीघ्र कनेक्शन देने को कहा गया। अधिकारियों को घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर सख्ती बरतने, छापेमारी कर सिलेंडर जब्त करने और दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए। कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया। श्रम विभाग ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों की वापसी का कोई मामला सामने नहीं आया है, जबकि कृषि विभाग ने जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता की पुष्टि की।1
- दुर्भाग्य है नसरीन परवीन की जो मैट्रिक में टॉप करते हैं और मैट्रिक का हिंदी नहीं आता है2
- chennai marina beach ka samudri lahar ka najara hai1
- स्थानीय संगम होटल पर SDM की छापेमारी, 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त; 5 लोग संदिग्ध हालत में मिले संझौली / रोहतास । स्थानीय संगम होटल पर SDM की छापेमारी, 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त; 5 लोग संदिग्ध हालत में मिले रोहतास जिले के संझौली प्रखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगम होटल एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी की। यह कार्रवाई एसडीएम के नेतृत्व में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान होटल से चार घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना जा रहा है। प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, होटल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन पुरुष और दो महिलाएं भी पाई गईं। उनकी गतिविधियों को देखते हुए मामले को गंभीर मानते हुए एसडीएम ने संझौली थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि सभी के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।4