Shuru
Apke Nagar Ki App…
Suraj kumar
More news from बिहार and nearby areas
- good morning dost Mera video Chandan chauk kaup hai bhai gift kar do you have3
- पटना जिला पालीगंज नया सब्जी फल मंडी का निरीक्षण करते एसडीओ1
- सूर्यपुरा प्रखंड के बारुन गांव से एक भावुक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। एक 07 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ पांडे, जिसने कम उम्र में ही माता-पिता दोनों का साया खो दिया,अब बड़े होकर कलक्टर बनने का सपना देख रहा है और उसके इस सपने को साकार करने के लिए शिक्षाविद अखिलेश कुमार ने एक बड़ी जिम्मेदारी उठाई है। मंगलवार को समाजसेवी सुदामा पाण्डेय ने बताया कि सिद्धार्थ के पिता स्व. रवि रंजन पांडे (27 वर्ष), जो स्व. अजय कुमार पांडे के पुत्र थे, का निधन वर्ष 2021 में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान गंभीर बीमारी के कारण हो गया था।इसके बाद बीते 20 मार्च 2026 को उसकी मां संजू देवी का भी निधन असाध्य बीमारी के कारण हो गया।जिससे सिद्धार्थ पूरी तरह अनाथ हो गया। ऐसे कठिन समय में अखिलेश कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सिद्धार्थ की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है,उन्होंने पहली कक्षा से लेकर मैट्रिक तक उसकी निशुल्क पढ़ाई , रखने और खिलाने का संकल्प लिया है। अखिलेश कुमार के इस सराहनीय पहल से सिद्धार्थ के जीवन में नई उम्मीद जगी है। अब वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कहता है कि वह बड़ा होकर कलक्टर बनेगा और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगा। यह पहल न केवल एक बच्चे के भविष्य को संवारने की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, मौके पर ज्ञान विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष सुदामा पांडे, सरपंच शिवयश भगत, बचन चौबे, संजय पांडे, लवकुश सिंह, विनय सिंह, सोनू सिंह, बिरेंद्र लाल, बीरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार सिंह,मुकेश सिंह , राजेश पासवान, मुकेश वर्मा मौजूद थे।1
- समाहरणालय, भोजपुर आरा। (जिला आपूर्ति कार्यालय) -: प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक 01.04.2026 भोजपुर जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। भोजपुर जिला में गैस की आपूर्ति हेतु इण्डेन के कुल 30 वितरक है, जिनके पास कुल 6084 गैस सिलेण्डर, भारत गैस के कुल 06 वितरक है, जिनके पास कुल 2792 एल०पी०जी० सिलेण्डर एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के कुल 09 वितरक है, जिनके पास कुल 2307 गैस सिलेण्डर है, इस प्रकार कुल 11183 एल०पी०जी० सिलेण्डर आज वितरण हेतु उपलब्ध है। वर्त्तमान में एल०पी०जी० सिलेण्डर डिलीवरी के उपरान्त अगला बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन एवं देहाती क्षेत्रों में 45 दिन पर ही होगा। अपने मोबाईल नंबर पर ओ०टी०पी० प्राप्त कर भेण्डर के माध्यम से ही गैस सिलेण्डर प्राप्त करें। गैस एजेंसी द्वारा होम डिलेवरी करना प्रारंभ कर दिया गया है, इसलिए गैस एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ न लगायें एवं पैनिक बुकिंग न करें। समस्या समाधान हेतु गैस कम्पनी के Consumer emergengy Helpline Toll Free No.-1906, IOCI के Toll Free No.-1800-23333-555, BPCL के Toll Free No-1800-22-4344 एवं HPCL के Toll Free No-1800-2333-555 पर सम्पर्क करें। जिला में एल०पी०जी० गैस वितरण से संबंधित शिकायत के निराकरण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 एवं अनुमंडल स्तर पर सदर आरा अनुमंडल का 06182-233325, पीरो अनुमंडल का 06181-223301, जगदीशपुर अनुमंडल का 06181-223048 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सभी अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा होटल/रेस्टोरेन्ट एवं मिठाई दुकानों में छापामारी की जा रही है। दिनांक 31.03.2026 को कुल 30 गैस एजेंसी एवं 42 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी किया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी2
- आरा। भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने आज अपने कार्यालय में पद ग्रहण कर लिया। सबसे पहले जिला अध्यक्ष अशोक राम ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्हें कुर्सी पर बिठाकर पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।वही जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही हैं। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई एवं शहर के कई समाजसेवियों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।4
- इसी तरह आप लोग अपने भाई को सपोर्ट करे ताकि आप का भाई का नाम रौशन हो 🙏🙏 लव यू भइया लोग 🙏1
- रफीगंज प्रखंड के ढोसिला पंचायत अंतर्गत पिपराही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को सराहनीय पहल की गई। वार्ड सदस्य अनीता कुमारी एवं वार्ड प्रतिनिधि सह अधिवक्ता (सिविल कोर्ट औरंगाबाद) बबलू यादव के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों के बीच हरा एवं नीला डस्टबिन का वितरण किया गया। इस मौके पर बबलू यादव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए दोनों प्रकार के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन का उपयोग गीले कचरे के लिए तथा नीले डस्टबिन का उपयोग सूखे कचरे के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग सही तरीके से कचरे का निपटान करें, तो न केवल घर बल्कि पूरा गांव स्वच्छ और स्वस्थ रह सकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।1
- आरा में 70 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ सगे भाई गिरफ्तार, टाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गौसगंज मोहल्ले में छापेमारी कर की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे और इलाके में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। छापेमारी के दौरान उनके पास से करीब 70 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले में सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके। टाउन थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धाना डीह गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते समय तालाब में गिरने से चार वर्षीय मासूम पल्लवी कुमारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, पल्लवी कुमारी अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में सभी बच्चे पास स्थित तालाब के किनारे पहुंच गए। इसी दौरान अचानक पल्लवी का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चली गई। साथ खेल रहे बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।बच्चों की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पल्लवी को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।1