स्कूल चलो अभियान में बी ई ओ दाताराम ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान स्कूल चलो अभियान में बी ई ओ दाताराम ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान विकास अवस्थी दिबियापुर आज दिबियापुर में खंड शिक्षा अधिकारी भाग्यनगर दाताराम ने आज “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेला रोड दिबियापुर में आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों का उत्साह देखने लायक था। रैली के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क जूते-मोजे, किताबें, ड्रेस और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चे भी आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने विशेष रूप से उन अभिभावकों से आग्रह किया, जो आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर खर्च नहीं कर पाते, कि वे सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला अवश्य कराएं। इस अवसर पर नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने भी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
स्कूल चलो अभियान में बी ई ओ दाताराम ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान स्कूल चलो अभियान में बी ई ओ दाताराम ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान विकास अवस्थी दिबियापुर आज दिबियापुर में खंड शिक्षा अधिकारी भाग्यनगर दाताराम ने आज “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेला रोड दिबियापुर में आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों का उत्साह देखने लायक था। रैली के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क जूते-मोजे, किताबें, ड्रेस और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चे भी आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने विशेष रूप से उन अभिभावकों से आग्रह किया, जो आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर खर्च नहीं कर पाते, कि वे सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला अवश्य कराएं। इस अवसर पर नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने भी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
- पीलीभीत पुलिस ने रचा इतिहास, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान, जन शिकायत निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान, IGRS मार्च 2026 की रैंकिंग में पीलीभीत पुलिस रही अव्वल, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा व ASP विक्रम दहिया के कुशल नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता,सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कर रहे उत्कृष्ट कार्य, अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम वर्क व समर्पण से मिला यह गौरव, समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली बनी सफलता की मुख्य वजह, आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर जीता भरोसा, शिकायतों के निपटारे में गुणवत्ता और गति दोनों का रखा गया विशेष ध्यान शासन की प्राथमिकताओं पर खरा उतरते हुए पीलीभीत पुलिस ने बनाई अलग पहचान1
- क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। ब्रह्मनगर में चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ने अपने स्टाफ के साथ पुल के नीचे सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया गया और नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और लोगों को राहत मिली। वहीं निझाई चौकी क्षेत्र में चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने भी अपने स्टाफ के साथ मिलकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता में भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस सख्त और सराहनीय कदम की प्रशंसा की है।3
- संदिग्ध हालात में घर के अंदर महिला का मिला शव मचा कोहराम, पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के ऐरवा बाजार में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख कर कोहराम मच गया। मृतका की पहचान उर्मिला देवी (70 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय प्रेमशंकर के रूप में हुई है, जो घर में अकेली रहती थीं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उर्मिला देवी के घर से कोई आवाज या हलचल नहीं हुई, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। मोहल्ले के लोगों ने घर में जाकर देखा तो वह संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी थीं। उनके चेहरे पर नाखून के निशान भी पाए गए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। घटना की सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतका की कोई संतान नहीं थी और वह अकेले रह रही थीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* रिपोर्ट - विकास अवस्थी जिला संवाददाता मो - 9634126065 *खेत मे लगे हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा युवक* *युवक को हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा देख मचा हड़कंप* जानकारी होने पर लोगों की भारी भीड़ हुई जमा, पुलिस को दी गई जानकारी। सूचना पर पहुची पुलिस व स्थानीय लोग युवक को हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर से समझा-बुझाकर उतारने का कर रहे है प्रयास। बताया जा रहा है कि युवक का उसके बहनोई से पैसे को लेकर चल रहा है विवाद। जिसके चलते युवक ने मानसिक दबाव में आकर उठाया यह कदम। पुलिस युवक को समझा- बुझाकर टावर से नीचे उतारने का कर रही है प्रयास। औरैया जनपद की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुखुर्द गांव के पास का मामला।1
- अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर द्वारा मौहल्ला गॉद्यीनगर में स्थिति सब्जीमंडी बाजार में एक टीनसैड डालने का प्रस्ताव पास किया गया था जिसका टेंण्डर पास होकर ठेकेदार को वर्क आर्डर भी दे दिया गया था लेकिन टीन सैड के साथ दीवाल बनाने का भी कार्य होना था जिसमें परिसर के पास रहने वाले सुनील कुमार दुबे द्वारा विरोध किया गया था तथा उनके द्वारा भी एक प्रार्थनापत्र देकर नगर पंचायत के खिलाफ शिकायत की गयी थी कि उनके दरवाजे पर दीवाल खड़ी कर रास्ता बन्द किया जा रहा है। उक्त विवाद के चलते सब्जीमंडी अजीतमल में टीनसैड डालने का कार्य नही हो पा रहा था। गुरूवार को समाधान दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल,पुलिस फोर्स एवं नगर पंचायत तथा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुची और दोनो पक्षो को सुना लेकिन कोई निर्णय नही होने पर उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत को खबर की गयी।उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने मौके पर पहुचकर दोनो पार्टियो को सुना तथा सब्जी मंण्डी में पहले से पड़ी पूर्व पश्चिम की ओर जैसी टीन सैड ही उत्तर दक्षिण की ओर डालने तथा चार फिट की निकलने को जगह छोड़ने का निर्णय करते हुये विवाद को सुलक्षा दिया तथा जगह का परिसीमन कर नगर पंचायत को तत्काल कार्य करने के आदेश दिये जगह की नामतौल होने के बाद नगर पंचातय ने तत्काल कार्य शुरू कर दिया। उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत ने बताया कि गॉद्यीनगर मौहल्ले में स्थिति सब्जीमंडी परिसर में टीन सैड डालने को लेकर एक विवाद था जिसे दोनो पक्षो को सुनकर निपटाया गया है तथा जगह की पैमाइस कर नगर पंचायत को जगह सौप दी गयी है।1
- आज की बड़ी खबर औरैया जनपद के कस्बा रुरूगंज में हाई टेंशन पोल पर चढ़ा युवक बताया जाता है कि रुरूगंज में ब्रह्मानंद नाम का युवक अपने बहनोई के विवाद को लेकर हाई टेंशन पोल पर चढ़ गया उसने कहा है जब तक बहनोई नहीं बुलाया जाएगा तब तक मैं नीचे नहीं आऊंगा यही से अपनी जान दे दूंगा औरैया जनपद का प्रशासन मौके पर पहुंच कर युवक को समझाने का प्रयास किया, युबक का कहना है कि जब तक मेरा बहनोई नहीं आएगा तब तक मैं नीचे नहीं आऊंगा आसपास के कई लोग वहां पर मौजूद है1
- औरैया। चतुरंगिनी सेना के जनबल पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जनबल के अंगाध्यक्ष महमंडलेश्वर श्री शिवम जी महाराज के काफिले पर ट्रक द्वारा हमला किया गया, जिसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि शिवम जी महाराज के साथ चतुरंगिनी सेना के सदस्य एवं आदि शक्ति गौ रक्षा अखाड़ा के महासचिव स्वामी श्री दीपकेश्वरा नन्द जी महाराज भी कार में मौजूद थे। यात्रा के दौरान एक ट्रक (UP78 DN 9081) ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सामान्य दुर्घटना नहीं लग रही, बल्कि जानबूझकर किया गया हमला प्रतीत होता है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद संतों में आक्रोश, नौबस्ता थाना पहुंचे कई संत। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में संत समाज के लोग नौबस्ता थाना, कानपुर पहुंचे। इस दौरान प्रमुख रूप से गोल्डन बाबा महमंडलेश्वर मनोजानंद जी महाराज नंदी आनंदी के चरण सेवक जय गणेश महाराज महंत संत कुमार (हनुमान मंदिर) गौरक्षक श्याम दुबे आदेश सहगल, जीत, संदीप, हिमांशु सहित कई संत और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।2
- स्कूल चलो अभियान में बी ई ओ दाताराम ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान विकास अवस्थी दिबियापुर आज दिबियापुर में खंड शिक्षा अधिकारी भाग्यनगर दाताराम ने आज “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेला रोड दिबियापुर में आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों का उत्साह देखने लायक था। रैली के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क जूते-मोजे, किताबें, ड्रेस और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चे भी आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने विशेष रूप से उन अभिभावकों से आग्रह किया, जो आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर खर्च नहीं कर पाते, कि वे सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला अवश्य कराएं। इस अवसर पर नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने भी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।1