Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramprasad dhangar
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रामप्रसाद धनगर कि खबर 1 मई 2026 को मेवाड़ (राजस्थान) के प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जोशी (बड़वाई) का उदयपुर के दरोली के समीप भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। एक भजन संध्या से लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे और निधन से जुड़ी मुख्य बातें: गायक: धनराज जोशी, निवासी बड़वाई (डूंगला उपखंड), जो मेवाड़ के लोकप्रिय भजन सम्राट थे। हादसा: उदयपुर में दरोली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। समय: शुक्रवार सुबह (1 मई 2026), जब वे एक प्रोग्राम से लौट रहे थे।अन्य घायल: कार चालक राजेंद्र सोनेरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।शोक: उनके निधन पर संगीत जगत और स्थानीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- Post by Arjun rathore29941
- नीमच। जिले के बैसला क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के फर्जी अस्पताल पर प्रशासन का छापा, क्लिनिक सील, मस्से के इलाज के नाम पर करता था लाखों की लूट नीमच। जिले के बैसला क्षेत्र में लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही की है। यह कार्यवाही लगातार आरही ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर महेश मलिक नामक फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर की गई, जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है, जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन और चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जिसमें डॉक्टर पर मरीजों से लाखों रुपये ऐंठने और बिना डिग्री इलाज करने के आरोप लगे थे। महेश मलिक का यह फर्जी अस्पताल पहले भी विवादों में रहा है और इस पर पूर्व में भी कई बार छापे पड़ चुके हैं। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैसे झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा और उसे सील किया। अब इस फर्जी डॉक्टर की संपत्ति की भी जांच की जारही है।1
- कोटा ग्रामीण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने मामले में कौशल सैन, नवनीत विजयवर्गीय और सलमान अहमद खिलजी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों के माध्यम से देशभर में करीब 70 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का लेन-देन हुआ है।1
- शाकिर खान कोटा वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की 01 मई मजदूर दिवस के अवसर पर सेन्ट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग तथा विशाल रैली का आयोजन कोटा में उमरावमल पुरोहित सभागार कोटा जं. में किया गया। कमेटी के सहायक महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की सेन्ट्रल रेलवे एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग में मुख्य अतिथियों के रूप से एआईआरएफ के महामंत्री कॉ. शिवगोपाल मिश्रा तथा कार्यकारी अध्यक्ष कॉ. जे.आर.भौसलें का प्रातः 5.00 बजे गाड़ी पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रातः 10.30 बजे एआईआरपीडब्ल्यूएफ की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करत हुये सभी पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग तथा पेंशन से जुड़ी समस्याओं को रेलवे बोर्ड स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। श्री गालव ने बताया कि दोपहर 3.00 बजे वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की जोनल कार्यकारिणी की बैठक आयोजन की गई जिसमें महामंत्री कॉ.शिवगोपाल ने बताया कि भारत सरकार निजीकरण के नाम पर सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर किया जा रहा है। जो संस्थाएँ जनता की थीं, उन्हें धीरे-धीरे निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, जिससे रोजगार सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और समान अवसर खतरे में पड़ रहे हैं। तर्क संगठन के नाम पर पदों में कटौती की जा रही है, कर्मचारियों की संख्या घटाई जा रही है और कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार डाला जा रहा है। कम लोगों से ज्यादा काम लेना। यह नीति कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक है। लेबर कोड्स के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों को सीमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्य समय बढ़ाना, ट्रेड यूनियनों की शक्ति को कमजोर करना और हड़ताल के अधिकार पर प्रतिबंध लगाना, ये सब हमारे वर्षों के संघर्ष को कमजोर कर सकते हैं।श्री गालव ने बताया कि 01 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अवसर पर विशाल मजदूर रैली का आयोजन यूनियन कार्यालय से किया गया जिसमें जबलपुर, भोपाल व कोटा मंडल के हजारों रेलकर्मचारियांे तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने भाग लिया। रैली में ओपन जीप में महामंत्री कॉ.शिवगोपाल मिश्रा, कॉ. जे.आर.भौंसले रैली का नेतृत्व कर रहे थे। रैली में श्रमिकों ने गगनभेदी नारों के साथ मजदूर दिवस पर अपनी मांगों का उठाया। रैली कोटा स्टेशन के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से स्टेशन बजरिया क्षेत्र के मुख्य मांर्गो से होते हुये उमरावमल पुरोहित सभागार में आम सभा में परिवर्तित हो गई।1
- सीतामऊ पुलिस द्वारा मुख्यबीर की सूचना पर इनोवा कार को एंबुलेंस बनाकर किया जा रहा था अवैध कार्य एंबुलेंस नाम का फायदा उठाकर कर रहा था तस्करी का कार्य साथ ही कई फर्जी नंबर प्लेट बनाकरकर रहा था तस्करी पुलिस ने आरोपीयो के वाहन की घेराबदी कर पकड़ा तलाशी लेने पर कार मे से 4 क्विंटल के करीब अवैध डोडा चूरा बरामद किया साथ ही एक आरोपी को पकड़ा एक आरोपी हुआ फरार पकड़ा गया आरोपी रुपाराम बिश्नोई चालकाना थाना सेड़वा जिला बाड़मेर को मौके से पकड़ा तो वही कार फरार आरोपी चालक अशोक माली बाड़मेर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला पुलिस द्वारा पकड़े गए अवेध डोडा चूरा की कीमत 6 लाख के करीब बताई गई वहीं आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस ने आरोपी के पास से देसी पिस्टल जिंदा राउंड कारतूस दो पकड़े ,आरोपीयो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया1
- Post by Ramprasad dhangar1