Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये वाली बेइज्जती आपने भी झेली है? कमेंट जरूर करो! 😜😄
Amajad
ये वाली बेइज्जती आपने भी झेली है? कमेंट जरूर करो! 😜😄
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- "वीडियो पसंद आए तो लाइक जरूर करें और सपोर्ट करना मत भूलना ❤️🔥1
- शामली जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कांधला पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू पुत्र सतपाल निवासी मोहल्ला खैल, कस्बा व थाना कांधला जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इस संबंध में थाना झिंझाना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर कस्बे में एक मामूली सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक कार सवार को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। यह घटना कस्बे के मुख्य मार्ग पर हुई, जहाँ एक कार और बाइक के बीच हल्की टक्कर हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली साइड लगने के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवक ने कार सवार पर हमला कर दिया। मारपीट में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान शोरम निवासी हरेंद्र के पुत्र नितिन बालियान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही नितिन बालियान के गांव शोरम के ग्रामीण शाहपुर थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने का घेराव कर हमलावर बाइक सवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर बाइक सवार की तलाश में जुट गई है।1
- 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिला सोनीपत के गांव बिचपडी उप मंडल गोहाना में पैदा हुई व किन्नर समाज की महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री स्वीटी अपने पैतृक गांव में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। उन्होंने मंदिर में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू होकर मंदिर के लिए अपनी श्रद्धा से दान दिया। ग्रामीणों के संग बैठकर पुरानी यादें ताजा की और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने गांव बिचपडी को एक आदर्श गांव बताते हुए कहा कि मेरा गांव बहुत अच्छा गांव है। मुझे जो भी मिला है मेरे गांव से मिला है। मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं। मैं गांव में आती-जाती रहती हूं। मुझे गांव का प्यार सदा मिलता रहा है।1
- मैं पहले इस पर विडियो बनकर डाल चूका हूं ग्राम सिरशल दरकावदा थाना बिनौली तहसील बड़ौत का हाल है ये नहीं हमारे प्रधान जी और नहीं सचीव साहब ध्यान दे रहे इसके कारण बच्चे बीमारी झुझ रहे हैं मलेरिया जैसे टाइफाइड से और स्कूल जाने से और आने जाने वाले बुजुर्ग भी बहुत परेशान है कृपया इस पर ध्यान दे और हमारी परेशानी दूर करें आपके दिख रहे होंगे1
- *विधायक पापाओं के जितने “परा” होते हैं, सब ऐसे ही टशन में रहते हैं!!* *लेकिन उत्तराखंड के SDM नवाजिश खालिक ने विधायक पुत्र की सारी “परागिरी” निकाल दी…* *फतेहपुर से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल छुट्टियां मनाने नैनीताल जा रहा था।* *जाम में फँसने पर “पापा विधायक हैं” वाली रंगबाजी दिखाई, फॉर्च्यूनर सीज हो गई…*1
- मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया। मौके से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी पहले भी इसी तरह के गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।1
- Post by Amajad1