logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा में समर्पण बहुउद्देशीय संस्था ने किया मातृशक्ति का सम्मान 10 मार्च 2026 । समर्पण बहुउद्देशीय विकास समिति के बैनर तले सर्वोदय नर्सिंग कॉलेज परिसर विज्ञान नगर में श्रीमती चंद्रकांता मेघवाल पूर्व विधायक केशोरायपाटन मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन श्रृंगी पूर्व महापौर नगर निगम कोटा की अध्यक्षता एवं श्री पवन गुप्ता सी ई ओ सर्वोदय विशिष्ट अतिथि सानिध्य में मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह जानकारी संस्था के महासचिव डॉक्टर जगदीश शर्मा व यज्ञदत्त हाडा द्वारा दी गई। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा ईश वंदना इतनी शक्ति हमें देना दाता के साथ प्रारंभ किया गया संस्था की संस्थापक अध्यक्ष श्री आर एस कसेरा द्वारा आमंत्रित अतिथियों का शाब्दिक स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्यों से परिचय करवाया आपने बताया कि कोटा शहर की प्रतिष्ठित समाजसेवी मातृशक्ति जिनमें डॉक्टर मीनू माहेश्वरी विभाग अध्यक्ष वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग कोटा विश्वविद्यालय कोटा,प्रोफेसर डॉक्टर कमलेश शर्मा विभागअध्यक्ष इतिहास वर्तमान महावीर विश्वविद्यालय कोटा श्रीमती निशा धूत आकाशवाणी उद्घोषक एवं प्रादेशिक संयोजक स्वयं सिद्धा माहेश्वरी समाज ,श्रीमती प्रभा विजय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय विजय वर्गीय समाज, डॉक्टर अनामिका राठौड़ प्राचार्य टी टी चिल्ड्रन ,टी टी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ,श्रीमती प्रमिला वर्मा पूर्व वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 25 नगर निगम कोटा, श्रीमती कनिका जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं वित्तीय सलाहकार,एवं प्रीति जासू सहायक आचार्य शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, को शाल , दुपट्टा एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि आज दुनिया में ऐसा कौन सा कार्य क्षेत्र है जहां महिलाओं का वर्चस्व नहीं है अब राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं को 50% प्रतिनिधित्व देने की दरकार है, मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए उनके द्वारा समाज को दी गई सेवाओं की प्रशंसा की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती सुमन श्रृंगी ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर बल दिया तथा कहा कि विनम्रता एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण नारी का अद्वितीय गुण है जो प्रगति का आधार बनता है। धन्यवाद ज्ञापन श्री पवन गुप्ता सीईओ सर्वोदय ग्रुप एवं अरुण भार्गव ने किया, कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जगदीश चंद्र शर्मा महासचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था निदेशक अजहर मिर्जा, यज्ञ दत्त हाडा ,विजय माहेश्वरी, महेश चतुर्वेदी एवं संस्था में अध्ययन रत नर्सिंग छात्राएं उपस्थित रही।

1 day ago
user_Ravi Samariya
Ravi Samariya
Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
1 day ago
5cd8a3b2-3c14-4272-b40b-2cdf3f9bfbde

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खान सर ने बताया पूरा प्लान ईरान का ईरान का अगला प्लान क्या हो सकता है यदि वह मरकरी पानी में मिला देता है उसे एक रोग होता है जिससे मिनीमाता रोग करते हैं अगर यह हुआ तो यह मानकर चलिए की वहां के लोग हैं उनमें लकवा की शिकायत हो जाएगी और भी बहुत सारी बीमारियां होने की संभावना है
    1
    खान सर 
ने बताया पूरा प्लान ईरान का 
ईरान का अगला प्लान क्या हो सकता है यदि वह मरकरी पानी में मिला देता है उसे एक रोग होता है जिससे मिनीमाता रोग करते हैं अगर यह हुआ तो यह मानकर चलिए की वहां के लोग हैं उनमें लकवा की शिकायत हो जाएगी और भी बहुत सारी बीमारियां होने की संभावना है
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    50 min ago
  • Post by Sadbhavna sandesh news
    1
    Post by Sadbhavna sandesh news
    user_Sadbhavna sandesh news
    Sadbhavna sandesh news
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    52 min ago
  • जेबा पटेल/ कोटा। Rajasthan Technical University के 15वें दीक्षांत समारोह को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 11 मार्च को State Institute of Agricultural Management Auditorium, नयापुरा में आयोजित होने वाले इस समारोह में हजारों विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह से एक दिन पहले आयोजित रिहर्सल के दौरान रिपोर्टर जेबा पटेल ने डिग्री प्राप्त करने वाले कई विद्यार्थियों से बातचीत की। विद्यार्थियों ने बताया कि दीक्षांत समारोह उनके जीवन का एक यादगार और गर्व का क्षण होता है। कई विद्यार्थियों ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। विद्यार्थियों ने बताया कि परिवार के सदस्यों के साथ इस खास मौके को साझा करने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। कुछ मेधावी विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक मिलने की संभावना को लेकर भी खुशी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में Haribhau Bagde तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में Premchand Bairwa सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    1
    जेबा पटेल/ कोटा। Rajasthan Technical University के 15वें दीक्षांत समारोह को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 11 मार्च को State Institute of Agricultural Management Auditorium, नयापुरा में आयोजित होने वाले इस समारोह में हजारों विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
समारोह से एक दिन पहले आयोजित रिहर्सल के दौरान रिपोर्टर जेबा पटेल ने डिग्री प्राप्त करने वाले कई विद्यार्थियों से बातचीत की। विद्यार्थियों ने बताया कि दीक्षांत समारोह उनके जीवन का एक यादगार और गर्व का क्षण होता है। कई विद्यार्थियों ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
विद्यार्थियों ने बताया कि परिवार के सदस्यों के साथ इस खास मौके को साझा करने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। कुछ मेधावी विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक मिलने की संभावना को लेकर भी खुशी जाहिर की।
उल्लेखनीय है कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में Haribhau Bagde तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में Premchand Bairwa सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    user_Zeba Patel
    Zeba Patel
    TV News Anchor लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    53 min ago
  • बूंदी जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला #bundi #kota #rajasthan #news
    1
    बूंदी जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला 
#bundi #kota #rajasthan #news
    user_Hadoti ki sherni
    Hadoti ki sherni
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ईरान v/s इजरायल-अमेरिका का असर अब भारत में भी दिखने लगा है: यूपी के श्रावस्ती में एक गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लाइन: महिला बेहोश होकर गिरी... एलपीजी के लिए चारों तरफ हाहाकार मचना शुरू हो गया है...
    1
    ईरान v/s इजरायल-अमेरिका का असर अब भारत में भी दिखने लगा है: यूपी के श्रावस्ती में एक गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लाइन: महिला बेहोश होकर गिरी... एलपीजी के लिए चारों तरफ हाहाकार मचना शुरू हो गया है...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कोटा राजस्थान आरटीयू का 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 9237 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां कोटा। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का 15वां दीक्षांत समारोह सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 9237 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। अपरिहार्य कारणों के चलते राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े और उपमुख्यमंत्री प्रो. प्रेमचंद बैरवा समारोह में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी ने की। समारोह में दीक्षांत अतिथि के रूप में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, पिलानी के निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया मौजूद रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने शिरकत की। इस दौरान कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और कुलाधिपति एवं राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े का अध्यक्षीय संदेश पढ़कर सुनाया। समारोह में कुलाधिपति पदक एमबीए की छात्रा निकिता जैन को प्रदान किया गया, जबकि कुलपति स्वर्ण पदक बीटेक के छात्र विष्णु मीणा को दिया गया। इसके अलावा 29 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया और 34 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। दीक्षांत भाषण में डॉ. पी.सी. पंचारिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिग्री प्राप्त करने के साथ ही उनके जीवन की नई शुरुआत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमता को पहचानने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार भावना शर्मा, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.एल. शर्मा सहित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, संकाय सदस्य और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बाइट प्रो. निमित रंजन चौधरी / कुलगुरु, आरटीयू
    4
    कोटा राजस्थान 
आरटीयू का 15वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 9237 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां
कोटा। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का 15वां दीक्षांत समारोह सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 9237 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।
अपरिहार्य कारणों के चलते राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े और उपमुख्यमंत्री प्रो. प्रेमचंद बैरवा समारोह में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी ने की।
समारोह में दीक्षांत अतिथि के रूप में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, पिलानी के निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया मौजूद रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने शिरकत की।
इस दौरान कुलगुरु प्रो. निमित रंजन चौधरी ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और कुलाधिपति एवं राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े का अध्यक्षीय संदेश पढ़कर सुनाया।
समारोह में कुलाधिपति पदक एमबीए की छात्रा निकिता जैन को प्रदान किया गया, जबकि कुलपति स्वर्ण पदक बीटेक के छात्र विष्णु मीणा को दिया गया। इसके अलावा 29 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया और 34 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
दीक्षांत भाषण में डॉ. पी.सी. पंचारिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिग्री प्राप्त करने के साथ ही उनके जीवन की नई शुरुआत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमता को पहचानने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार भावना शर्मा, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.एल. शर्मा सहित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, संकाय सदस्य और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
बाइट 
प्रो. निमित रंजन चौधरी / कुलगुरु, आरटीयू
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Sadbhavna sandesh news
    1
    Post by Sadbhavna sandesh news
    user_Sadbhavna sandesh news
    Sadbhavna sandesh news
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.