logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) कालिंजर में भालू को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में झाड़ियों में छिपा, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, बिना ट्रेंकुलाइज गन पहुंची टीम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ब्यावर जिले के जवाजा थाना क्षेत्र के कालिंजर गांव में इच्छापूर्ण दाणा बाबा के पास नेशनल हाईवे 58 पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक भालू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल भालू कालिंजर क्षेत्र की पहाड़ की तलहटी में स्थित झाड़ियों में जाकर छिप गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जवाजा थाना पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजियावास प्रशासक ब्रजपालसिंह रावत ने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन वन्यजीवों की चहलकदमी रहती है और कई बार ग्रामीणों पर हमले भी हो चुके हैं। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस और स्थायी कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन्यजीव संकट की स्थिति में वन विभाग की टीम तो पहुंच जाती है, लेकिन आवश्यक संसाधनों के अभाव में स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। कई बार टीम बिना ट्रेंकुलाइज गन के ही मौके पर पहुंच जाती है, जिससे घायल या आक्रामक वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से काबू में नहीं किया जा पाता। इससे न केवल वन्यजीव बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी गंभीर खतरे में पड़ जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए स्थायी समाधान किया जाए, संवेदनशील इलाकों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा आपात स्थिति के लिए पूर्ण संसाधनों से लैस त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

5 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
5 hrs ago

रायपुर (ब्यावर) कालिंजर में भालू को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में झाड़ियों में छिपा, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, बिना ट्रेंकुलाइज गन पहुंची टीम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ब्यावर जिले के जवाजा थाना क्षेत्र के कालिंजर गांव में इच्छापूर्ण दाणा बाबा के पास नेशनल हाईवे 58 पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक भालू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल भालू कालिंजर क्षेत्र की पहाड़ की तलहटी में स्थित झाड़ियों में जाकर छिप गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जवाजा थाना पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजियावास प्रशासक ब्रजपालसिंह रावत ने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन वन्यजीवों की चहलकदमी रहती है और कई बार ग्रामीणों पर हमले भी हो चुके हैं। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस और स्थायी कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन्यजीव संकट की स्थिति में वन विभाग की टीम तो पहुंच जाती है, लेकिन आवश्यक संसाधनों के अभाव में स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। कई बार टीम बिना ट्रेंकुलाइज गन के ही मौके पर पहुंच जाती है, जिससे घायल या आक्रामक वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से काबू में नहीं किया जा पाता। इससे न केवल वन्यजीव बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी गंभीर खतरे में पड़ जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए स्थायी समाधान किया जाए, संवेदनशील इलाकों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा आपात स्थिति के लिए पूर्ण संसाधनों से लैस त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ग्राम पंचायत बिराटिया कला के अन्दर बना हुआ एनिकट की पक्की व कच्ची पाल जो 45 वर्षो से बना हुआ है उस पर अमरलाल पालडीया ने पाल पर j.c.b. चलाकर पाल को तोड़कर अपने खेत मै मिलाना चाहता है
    2
    ग्राम पंचायत बिराटिया कला के अन्दर बना हुआ एनिकट की पक्की व कच्ची पाल जो 45 वर्षो से बना हुआ है उस पर अमरलाल पालडीया ने पाल पर j.c.b. चलाकर पाल को तोड़कर अपने खेत मै मिलाना चाहता है
    user_राकेश
    राकेश
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रायपुर (ब्यावर) विराट हिंदू सम्मेलन में सभी हिंदू धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग बर ग्राम में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सभी हिंदू धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में संत पांचाराम जी महाराज ने सामाजिक समरसता और हिंदू एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बगदाराम विभाग बौद्धिक प्रमुख पाली विभाग ने समाज में पांच परिवर्तन द्वारा समाज को नई दिशा देने के बारे में बताया। ओजस्वी कवि मुकेश मोलवा ने अपनी राष्ट्रवादी कविताओं और वक्तव्य के द्वारा उपस्थित जन समूह में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलश यात्रा ठाकुर जी के मंदिर से लेकर मेघड़दा रोड कार्यक्रम स्थल तक आयोजित की गई। धर्म सभा के आयोजन के बाद महाप्रसाद की व्यवस्था थी । जिसे सभी उपस्थित हिंदू समाज ने एक जाजम पर बैठ कर बड़े ही चाव से ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष द्वारा उपस्थित जन समूह व भामाशाहों का आभार प्रकट किया।
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
विराट हिंदू सम्मेलन में सभी हिंदू धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
बर ग्राम में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सभी हिंदू धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में संत पांचाराम जी महाराज ने सामाजिक समरसता और हिंदू एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बगदाराम विभाग बौद्धिक प्रमुख पाली विभाग ने समाज में पांच परिवर्तन द्वारा समाज को नई दिशा देने के बारे में बताया। ओजस्वी कवि मुकेश मोलवा ने अपनी राष्ट्रवादी कविताओं और वक्तव्य के द्वारा उपस्थित जन समूह में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलश यात्रा ठाकुर जी के मंदिर से लेकर मेघड़दा रोड कार्यक्रम स्थल तक आयोजित की गई। धर्म सभा के आयोजन के बाद महाप्रसाद की व्यवस्था थी । जिसे सभी उपस्थित हिंदू समाज ने एक जाजम पर बैठ कर बड़े ही चाव से ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष द्वारा उपस्थित जन समूह व भामाशाहों का आभार प्रकट किया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रिया बड़ी के निकट ग्राम चावड़िया कला में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान साधु-संतों के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
    1
    रिया बड़ी के निकट ग्राम चावड़िया कला में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान साधु-संतों के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    53 min ago
  • Post by Prithvi Singh Rajput
    4
    Post by Prithvi Singh Rajput
    user_Prithvi Singh Rajput
    Prithvi Singh Rajput
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    10 min ago
  • मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान,ख़्वाजा साहब की दरगाह के बाहर  बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत दिलाई गई शपथ, दरगाह बाजार  चाइल्डलाइन एव गरीब नवाज वेलफेयर सोसाइटी सहित कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया,वरिष्ठ जन सेवा नूर मोहम्मद कादरी  दिलीप सिंह राठौड़,सरदार भजन सिंह मौलाना गुलाम हुसैन दरगाह थाने से दीवान अर्जुन राम जी महावीर प्रसाद जी चाइल्ड हैडलाइन काउंसलर प्रेम नारायण शर्मा व सुपरवाइजर कलीम खान रहे मौजूद
    1
    मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान,ख़्वाजा साहब की दरगाह के बाहर  बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत दिलाई गई शपथ, दरगाह बाजार  चाइल्डलाइन एव गरीब नवाज वेलफेयर सोसाइटी सहित कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया,वरिष्ठ जन सेवा नूर मोहम्मद कादरी  दिलीप सिंह राठौड़,सरदार भजन सिंह मौलाना गुलाम हुसैन दरगाह थाने से दीवान अर्जुन राम जी महावीर प्रसाद जी चाइल्ड हैडलाइन काउंसलर प्रेम नारायण शर्मा व सुपरवाइजर कलीम खान रहे मौजूद
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    10 min ago
  • नसीराबाद के विकास के सूत्रधार बने डॉ.नितीश गुप्ता, ₹67 लाख से पटेल गार्डन संवरा भावुक हुए सीईओ
    1
    नसीराबाद के विकास के सूत्रधार बने डॉ.नितीश गुप्ता, ₹67 लाख से पटेल गार्डन संवरा भावुक हुए सीईओ
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    Journalist नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    44 min ago
  • रायपुर (ब्यावर) विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, 1100 महिलाओं की कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र देवली कला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन बड़े उत्साह एवं धार्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के जावड़िया बस स्टैंड स्थित श्री गणेश जी मंदिर से हुई, जहां से 1100 महिलाओं की ऐतिहासिक कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह कलश यात्रा देवली कला में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र में विशेष आकर्षण पैदा किया। कलश यात्रा संपूर्ण गांव में जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया। इस सम्मेलन में देवली कला सहित रामपुरा, पाटवा, सिंगला, बासनी एवं नोख गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। आसपास के गांवों से उमड़े जनसैलाब ने सम्मेलन की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया। खेल मैदान परिसर में महा संतों के सानिध्य में हिंदू राष्ट्र विषय पर ओजस्वी उद्बोधन हुए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना। संतों के प्रवचनों से धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रतनाराम भाना, रुपाराम राठौर, राजेंद्र दिवाकर रतनलाल चोयल, महेंद्र जाट हरीश राठौर, सुभाष परिहार, ओमप्रकाश सरगरा, नेमाराम चौकीदार, बलदेव देवासी, रविकांत दिवाकर, कान सिंह नाथू सिंह भाटी राजेंद्र दहिया एवं देवीचंद टेलर सहित युवा टीम, युवा महिलाएं एवं समस्त ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर बाहर से आए श्रद्धालुओं एवं गांववासियों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस विराट हिंदू सम्मेलन के माध्यम से गांव में एकता, समरसता भाव जगाने इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था हिंदू समाज की विराट भावना का सशक्त संदेश दिया गया।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, 1100 महिलाओं की कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
देवली कला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन बड़े उत्साह एवं धार्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के जावड़िया बस स्टैंड स्थित श्री गणेश जी मंदिर से हुई, जहां से 1100 महिलाओं की ऐतिहासिक कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह कलश यात्रा देवली कला में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र में विशेष आकर्षण पैदा किया।
कलश यात्रा संपूर्ण गांव में जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया।
इस सम्मेलन में देवली कला सहित रामपुरा, पाटवा, सिंगला, बासनी एवं नोख गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। आसपास के गांवों से उमड़े जनसैलाब ने सम्मेलन की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया।
खेल मैदान परिसर में महा संतों के सानिध्य में हिंदू राष्ट्र विषय पर ओजस्वी उद्बोधन हुए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना। संतों के प्रवचनों से धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रतनाराम भाना, रुपाराम राठौर, राजेंद्र दिवाकर  रतनलाल चोयल, महेंद्र  जाट  हरीश राठौर, सुभाष परिहार, ओमप्रकाश सरगरा, नेमाराम चौकीदार, बलदेव देवासी, रविकांत दिवाकर, कान सिंह नाथू सिंह भाटी राजेंद्र दहिया एवं देवीचंद टेलर सहित युवा टीम, युवा महिलाएं एवं समस्त ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन पर बाहर से आए श्रद्धालुओं एवं गांववासियों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस विराट हिंदू सम्मेलन के माध्यम से गांव में एकता, समरसता भाव जगाने इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था  हिंदू समाज की विराट भावना का सशक्त संदेश दिया गया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.