रायपुर (ब्यावर) विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, 1100 महिलाओं की कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र देवली कला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन बड़े उत्साह एवं धार्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के जावड़िया बस स्टैंड स्थित श्री गणेश जी मंदिर से हुई, जहां से 1100 महिलाओं की ऐतिहासिक कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह कलश यात्रा देवली कला में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र में विशेष आकर्षण पैदा किया। कलश यात्रा संपूर्ण गांव में जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया। इस सम्मेलन में देवली कला सहित रामपुरा, पाटवा, सिंगला, बासनी एवं नोख गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। आसपास के गांवों से उमड़े जनसैलाब ने सम्मेलन की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया। खेल मैदान परिसर में महा संतों के सानिध्य में हिंदू राष्ट्र विषय पर ओजस्वी उद्बोधन हुए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना। संतों के प्रवचनों से धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रतनाराम भाना, रुपाराम राठौर, राजेंद्र दिवाकर रतनलाल चोयल, महेंद्र जाट हरीश राठौर, सुभाष परिहार, ओमप्रकाश सरगरा, नेमाराम चौकीदार, बलदेव देवासी, रविकांत दिवाकर, कान सिंह नाथू सिंह भाटी राजेंद्र दहिया एवं देवीचंद टेलर सहित युवा टीम, युवा महिलाएं एवं समस्त ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर बाहर से आए श्रद्धालुओं एवं गांववासियों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस विराट हिंदू सम्मेलन के माध्यम से गांव में एकता, समरसता भाव जगाने इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था हिंदू समाज की विराट भावना का सशक्त संदेश दिया गया।

- मेड़ता के जसनगर क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। खनन रोकने गई टीम को आरोपियों ने घेर लिया और बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले गए।1
- @Tejaji Short is live1
- राजस्थान अजमेर जिले के दरगाह बाजार स्थित बिजली की अंडरग्राउंड लाइन में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।1
- koi bhi mahila aapke ghar ke aaspaas dikhayen to savdhan Ho jaaye aur apne bacchon ko bachayen kyunki bacche chor Kisi bhi bhains mein a sakte hain bacchon ki gang bhi a sakti hai to Apne savdhan Rahe aur Ghar ka khyal rakhen family ka khyal rakhen video aage se aage bhejen1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- ग्राम बाघसुरी में सकल हिंदू समाज का भव्य आयोजन, डीजे के साथ निकली कलश यात्रा बनी आस्था और एकता का प्रतीक1
- रायपुर (ब्यावर) कालिंजर में भालू को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में झाड़ियों में छिपा, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, बिना ट्रेंकुलाइज गन पहुंची टीम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ब्यावर जिले के जवाजा थाना क्षेत्र के कालिंजर गांव में इच्छापूर्ण दाणा बाबा के पास नेशनल हाईवे 58 पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक भालू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल भालू कालिंजर क्षेत्र की पहाड़ की तलहटी में स्थित झाड़ियों में जाकर छिप गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जवाजा थाना पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजियावास प्रशासक ब्रजपालसिंह रावत ने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन वन्यजीवों की चहलकदमी रहती है और कई बार ग्रामीणों पर हमले भी हो चुके हैं। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस और स्थायी कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन्यजीव संकट की स्थिति में वन विभाग की टीम तो पहुंच जाती है, लेकिन आवश्यक संसाधनों के अभाव में स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। कई बार टीम बिना ट्रेंकुलाइज गन के ही मौके पर पहुंच जाती है, जिससे घायल या आक्रामक वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से काबू में नहीं किया जा पाता। इससे न केवल वन्यजीव बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी गंभीर खतरे में पड़ जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए स्थायी समाधान किया जाए, संवेदनशील इलाकों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा आपात स्थिति के लिए पूर्ण संसाधनों से लैस त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।1
- नागौर/जायल। अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नागौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जायल थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से अवैध धारदार तलवार बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।1
- @Tejaji Short is live1