Shuru
Apke Nagar Ki App…
#Instragramtips #tredingsreels #reelsvideo #viralpost #purneabihar
Aryan Bolta Bihar
#Instragramtips #tredingsreels #reelsvideo #viralpost #purneabihar
More news from बिहार and nearby areas
- 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar1
- अररिया शहर होगा अतिक्रमण मुक्त, लोगों को मिलेगी जाम से निजात; सुनिए अररिया के डीएम विनोद दूहन1
- ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर होटल एवं विवाह भवन संचालकों के साथ बैठक कटिहार नगर निगम कटिहार क्षेत्र में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को अपराह्न 3:30 बजे नगर निगम सभा प्रशाल में होटल एवं विवाह भवनों के प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम कटिहार की महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने की। बैठक में उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रमोद महतो, स्वच्छता पदाधिकारी, नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी तथा शहर के विभिन्न होटल एवं विवाह भवनों के प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में होटल एवं विवाह भवनों से निकलने वाले ठोस कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, कचरे के उचित संग्रहण, भंडारण एवं निस्तारण तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रावधानों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में होटल एवं विवाह भवन संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी संचालकों से नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर कचरा प्रबंधन की निर्धारित व्यवस्था का पालन करने एवं स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की। नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार ने भी नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा होटल एवं विवाह भवन प्रबंधकों से अपने प्रतिष्ठानों में अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित, प्रभावी एवं नियमसम्मत बनाना रहा।1
- अररिया में शिक्षा पर डीएम सख्त, वेतन-मिड-डे मील पर बड़ा एक्शन अररिया में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान, मॉडल स्कूलों के संचालन और मिड-डे मील योजना की मौजूदा स्थिति पर विशेष रूप से बात हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षकों के वेतन से जुड़े मामलों को नियमानुसार शीघ्र सुलझाया जाए। मॉडल स्कूलों को बेहतर शिक्षा केंद्र बनाने के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी की गई। मिड-डे मील योजना को लेकर उन्होंने नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। साथ ही स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित शिक्षण माहौल से कोई समझौता नहीं होगा।1
- अररिया शहर होगा अतिक्रमण मुक्त, लोगों को मिलेगी जाम से निजात; सुनिए अररिया के डीएम विनोद दूहन1
- पीड़ित मजदूर: सुरेश शाह, जो कटिहार में मजदूरी करते हैं, उन्हें अपनी मां के अचानक निधन की खबर मिली थी। परिस्थिति: आर्थिक तंगी और मालिक द्वारा मदद न मिलने के कारण वे घर लौटने में असमर्थ थे और कटिहार रेलवे स्टेशन पर असहाय होकर बैठे थे। सराहनीय पहल: यातायात पुलिसकर्मियों की सूचना पर पूर्व थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर सुरेश को संभाला। मानवीय सहायता: दिनेश कुमार ने स्वयं सुरेश के यात्रा खर्च और भोजन की व्यवस्था की, जिससे वे समय पर घर पहुंचकर अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके।1
- #Instragramtips #tredingsreels #reelsvideo #viralpost #purneabihar1
- डकैती की योजना बना रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और स्मैक बरामद कटिहार में पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में एक देसी पिस्टल, मैगजीन में एक जिंदा गोली, 9.6 ग्राम स्मैक, पांच मोबाइल फोन, 2,311 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पकड़ा है। डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि मनिहारी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि महियारपुर स्थित ईंट भट्ठे के पीछे कुछ अपराधी किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. तनवीर, मो. मुशरलीम, पवन कुमार चौधरी, विकास कुमार, अंकित कुमार और प्रीतम कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से हथियार, मादक पदार्थ, मोबाइल और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- अररिया के चांदनी चौक से हटा अतिक्रमण, अब सख्ती की तैयारी! अररिया से बड़ी खबर। शहर में बढ़ती जाम की समस्या को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। चांदनी चौक सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानदारों को 20 सितंबर तक खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। एसडीओ दीक्षित श्वेतम के मुताबिक, तय समयसीमा के बाद बड़े स्तर पर सख्त कार्रवाई होगी। अभियान काली मंदिर से जीरो माइल तक चलेगा। प्रशासन का लक्ष्य — बाज़ार को जाम-मुक्त बनाना और जनता को राहत देना।1