डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का वृहद रक्तदान शिविर, प्रदेश भर में 3000 यूनिट रक्तदान न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ,15 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा हृदय सम्राट स्व.इंजीनियर.आर.के.दत्त की पुण्य तिथि के अवसर पर पूरे प्रदेश में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर में लगभग 3000 यूनिट रक्तदान किया गया।लखनऊ मंडल द्वारा लोक निर्माण विभाग स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित बृहद रक्तदान शिविर में कुल 200 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्लोमा अभियंता प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं। रक्तदान जैसा पुनीत कार्य उनकी उच्च सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि जूनियर इंजीनियरों के बिना विकास कार्यों की कल्पना संभव नहीं है।प्रदेश में सड़कों का जाल,24 घंटे बिजली और नहरों से सिंचाई डिप्लोमा अभियंताओं की मेहनत का ही परिणाम है।कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष इंजी.ए.के.द्विवेदी,अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी.एन.डी.द्विवेदी, प्रांतीय अध्यक्ष इंजी.एच.एन.मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।लखनऊ मंडल अध्यक्ष इंजी.राजर्षि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने अभियंताओं को भयमुक्त वातावरण दिया है,लेकिन 400 रुपये भत्ते और 4800 ग्रेड पे की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शिविर में एसजीपीजीआई, केजीएमसी, सिविल अस्पताल,बलरामपुर अस्पताल एवं नारायण चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीमों ने रक्त संग्रह किया।कार्यक्रम का संचालन मंडल सचिव इंजी.प्रदीप कुमार शुक्ला ने किया।

- विकसित भारत जी राम जी योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ,15 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर विकसित भारत जी राम जी योजना के मुख्यालय एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने योजना की प्रगति का ब्योरा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि डबल इंजन सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योजना को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा स्थानीय निकायों की भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में पंच सम्मेलन का आयोजन किया जाए। इन सम्मेलनों में सांसदों, विधायकों,जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए,जिससे विकास योजनाओं में जन-सहभागिता और पारदर्शिता बनी रहे।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर पंजीकृत कार्ड धारकों को तत्काल कार्य आवंटित किए जाएं। ब्लॉक स्तर के अधिकारी स्वयं निगरानी रखें ताकि किसी भी पात्र कार्ड धारक को कार्य प्राप्त करने एवं मजदूरी के भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो।योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सख्त चेतावनी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई,हीलाहवाली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण,रोजगार का त्वरित सृजन और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।अधिकारियों को नियमित मैदानी निरीक्षण करने और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।1
- समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने लगाया नगर आयुक्त पर गंभीर आरोप वाराणसी से एक मामला सामने आया है और समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने नगर आयुक्त पर गंभीर रूप से आरोप लगाया है कि जनता के टेक्स को अधिकारी बरबाद कर रहे हैं। Varanasi Breking News1
- बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* *बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* वाराणसी।पुलिस लाइन में बावर्ची का काम करने वाले साहब का ‘टैलेंट’ अब रसोई से निकलकर सड़क तक पहुंच गया है।बाइक पर पुलिस का लोगो लगाया और शुरू कर दी दर्शनार्थियों को ढोने की ‘पुलिसिया सेवा’।बाइक पर पुलिस का निशान देखकर दूर से तो यही लगेगा कि कोई पुलिसकर्मी सरकारी ड्यूटी पर निकला है,लेकिन पास पहुंचते ही पता चलता है कि जनाब की ड्यूटी कानून व्यवस्था संभालने की नहीं,बल्कि सवारी व्यवस्था संभालने की है।लगता है पुलिस लाइन में दाल-चावल पकाते-पकाते साहब ने सोचा कि क्यों न आज दर्शनार्थियों को भी ‘सरकारी अंदाज’ में घुमाया जाए।अब सवाल यह है कि पुलिस का लोगो बाइक पर किस आदेश से लगा और बावर्ची साहब को दर्शनार्थियों की सवारी ढोने का अधिकार किसने दिया?अगर लोगो लगाते ही ड्यूटी बदल सकती है तो फिर पुलिस विभाग में पदोन्नति का नया फार्मूला भी तैयार है—बाइक पर लोगो लगाओ और बावर्ची से बन जाओ पुलिस वाले!कल को शायद चाय बनाने वाला वीआईपी सुरक्षा में और सफाईकर्मी कानून व्यवस्था में तैनात दिखाई दे।फिलहाल बाइक पर पुलिस का लोगो और पीछे दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।1
- वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़ *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़* *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़*1
- निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में उमड़ी भीड़, 90 मरीजों की हुई नेत्र जांच जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- अधिवक्ताओं ने जताया आभार, बोले-अब प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू करें न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी/प्रयागराज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के सभी सक्रिय अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है।वाराणसी कचहरी के अधिवक्ताओं ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे योगी सरकार ने पूरा किया है।साथ ही वाराणसी सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह और अधिवक्ताओं ने अपनी प्रमुख मांग दोहराई है। पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा,अधिवक्ता भाइयों के लिए 5 लाख तक के कैशलेस इलाज के लिए धन्यवाद,बस आप प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू कर दें।प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने हमारी मांगे पूरी हो,अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करो" के नारे भी लगाए। उनका कहना है कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए प्रोटेक्शन एक्ट बहुत जरूरी है।1
- Lalita ji jila Mirzapur Thana donganj didi se milane belthara mor se I thi1
- अभियंताओं की दक्षता गुणवत्ता और नवाचार से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी स्वतंत्र देव सिंह न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 15 सितंबर 2026।भारतरत्न इंजीनियर मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया के 166वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन प्रेक्षागृह, सिंचाई विभाग, तेलीबाग, लखनऊ में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।समारोह में एसोसिएशन की पत्रिका ‘विश्वेश्वरैया विशेषांक’ एवं लोक निर्माण विभाग की पत्रिका ‘प्रज्ञता’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभियंताओं को सम्मानित भी किया गया।जलशक्ति मंत्री ने अभियंताओं को अभियंता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतरत्न सर एम. विश्वेश्वरैया का जीवन दूरदृष्टि, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।अभियंता केवल सड़क, पुल,भवन और नहरों का निर्माण नहीं करते, बल्कि जनजीवन को बेहतर बनाने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि अभियंताओं को गुणवत्ता,पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक, नवाचार और कुशल प्रबंधन का उपयोग करना चाहिए। सरकार का संकल्प है कि विकास परियोजनाएं समय से पूर्ण हों,लागत नियंत्रित रहे और उनका अधिकतम लाभ जनता को मिले।इससे पूर्व जलशक्ति मंत्री ने उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय परिसर में भारतरत्न डॉ. एम.विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।समारोह में उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव,निवर्तमान अध्यक्ष सुरजीत निरंजन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.के.मंगलम, महासचिव आशीष यादव,अतिरिक्त महासचिव शशांक पांडेय,संगठन सचिव अभिषेक यादव सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,प्रमुख अभियंता तथा बड़ी संख्या में अभियंता उपस्थित रहे।1