logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटवारी संघ खातेगांव आंदोलन की राह पर नहीं मानी जा रही मांगे. ग्राउंड रिपोर्ट

16 hrs ago
user_Today Bharat DiGital news Inpu
Today Bharat DiGital news Inpu
Graphic designer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

पटवारी संघ खातेगांव आंदोलन की राह पर नहीं मानी जा रही मांगे. ग्राउंड रिपोर्ट

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का रुद्र रूप एसपी कलेक्टर पर जमकर बरसे
    1
    कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का रुद्र रूप एसपी कलेक्टर पर जमकर बरसे
    user_Today Bharat DiGital news Inpu
    Today Bharat DiGital news Inpu
    Graphic designer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शहीदों को धर्म के आधार पर नहीं बांटना चाहिए। वीडियो में दावा किया गया है इंस्टाग्राम के @choudhary__duggal_shab अकाउंट से साझा किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंदौर के शहीद मेजर हमजा के अंतिम संस्कार का जिक्र करते हुए कहा गया है कि शहीदों को धर्म के आधार पर नहीं बांटना चाहिए। वीडियो में दावा किया गया है कि अंतिम विदाई में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे और अन्य समुदायों के लोगों को भी श्रद्धांजलि देने पहुंचना चाहिए थी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर बहस छिड़ गई है। कई लोग वीडियो में रखे गए विचारों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई अन्य लोग इससे अलग राय भी व्यक्त कर रहे हैं। नोट: यह खबर इंस्टाग्राम अकाउंट @choudhary__duggal_shab पर वायरल वीडियो के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जाना चाहिए।
    1
    शहीदों को धर्म के आधार पर नहीं बांटना चाहिए। वीडियो में दावा किया गया है 
इंस्टाग्राम के @choudhary__duggal_shab अकाउंट से साझा किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंदौर के शहीद मेजर हमजा के अंतिम संस्कार का जिक्र करते हुए कहा गया है कि शहीदों को धर्म के आधार पर नहीं बांटना चाहिए। वीडियो में दावा किया गया है कि अंतिम विदाई में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे और अन्य समुदायों के लोगों को भी श्रद्धांजलि देने पहुंचना चाहिए थी।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर बहस छिड़ गई है। कई लोग वीडियो में रखे गए विचारों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई अन्य लोग इससे अलग राय भी व्यक्त कर रहे हैं।
नोट: यह खबर इंस्टाग्राम अकाउंट @choudhary__duggal_shab पर वायरल वीडियो के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जाना चाहिए।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करें .... वाहनों की नियमित जांच के निर्देश, नियमों के उल्लंघन पर होगी ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई ---------- मुख्य मार्गों पर अवैध कट पॉइंट बनाने वालों पर कार्रवाई करें – कलेक्‍टर श्री सिंह कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित ---------- देवास, 06 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने यातायात व्‍यवस्‍था, महिला अपराध रोकथाम, एसटी/एससी अपराध, नशा मुक्ति, चिन्हित अपराध, गबन धोखाधड़ी और अवैध खनन संबंधी विषयों की विस्‍तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित जिला अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी एवं जिला सडक सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग स्कूल बसों एवं यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करे तथा क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वाले वाहन संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गंभीर यातायात नियम उल्लंघन के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट का शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म प्लान बनाकर कार्य शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने देवास-भोपाल मार्ग पर सभी अवैध कट पॉइंट बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंद किए गए कट पॉइंट यदि दोबारा खोले जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही टीआई भौंरासा एवं टीआई सोनकच्छ को भी अवैध कट पॉइंट खोलने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। राहवीर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में चयनित 5 राहवीरों में से 4 को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत हो चुकी है।कलेक्टर श्री सिंह ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने आरटीओ एवं यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि सभी बसें केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही रुकें। मार्ग में कहीं भी बस रोककर सवारी बैठाने वाले बस संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बस निर्धारित स्टॉप की बजाय अन्य स्थानों पर यात्रियों को न बैठाए। बैठक में स्मार्ट बस डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट एप्लिकेशन के संबंध में प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। एप्लिकेशन के माध्यम से ड्रंक एवं ड्राइव जांच एवं बस की मॉनिटिंग की जा सकेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले की कुछ बसों में लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टॉप को भी इस प्रणाली में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि यह निगरानी की जा सके कि बसें निर्धारित स्टॉप पर रुक रही हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर इस व्यवस्था को पूरे जिले में लागू किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बरसात में गोवंश प्रबंधन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखें की गोवंश मुख्य मार्गों पर नहीं बैठे। गोवंश मार्ग पर बैठते पाये जाये तो संबंधितों पर चालानी कार्यवाही करें। गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करने का कार्य करें। देवास-भोपाल, देवास-इंदौर और देवास-उज्जैन मार्ग पर एमपीआरडीसी और एनएच की गाडियां लगातार पेट्रोलिंग करती रहें। बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण की भी समीक्षा की गई तथा लंबित बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    2
    गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करें
....
वाहनों की नियमित जांच के निर्देश,  नियमों के उल्लंघन पर होगी ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई
----------
मुख्य मार्गों पर अवैध कट पॉइंट बनाने वालों पर कार्रवाई करें – कलेक्‍टर श्री सिंह
कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
----------
देवास, 06 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने यातायात व्‍यवस्‍था, महिला अपराध रोकथाम, एसटी/एससी अपराध, नशा मुक्ति, चिन्हित अपराध, गबन धोखाधड़ी और अवैध खनन संबंधी विषयों की विस्‍तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित जिला अधिकारीगण,  पुलिस अधिकारी एवं जिला सडक सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग स्कूल बसों एवं यात्री बसों  एवं अन्य वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करे तथा क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वाले वाहन संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि  गंभीर यातायात नियम उल्लंघन के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट का शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म प्लान बनाकर कार्य शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने देवास-भोपाल मार्ग पर सभी अवैध कट पॉइंट बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंद किए गए कट पॉइंट यदि दोबारा खोले जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही टीआई भौंरासा एवं टीआई सोनकच्छ को भी अवैध कट पॉइंट खोलने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। राहवीर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में चयनित 5 राहवीरों में से 4 को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत हो चुकी है।कलेक्टर श्री सिंह ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने आरटीओ एवं यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि सभी बसें केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही रुकें। मार्ग में कहीं भी बस रोककर सवारी बैठाने वाले बस संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बस निर्धारित स्टॉप की बजाय अन्य स्थानों पर यात्रियों को न बैठाए।
बैठक में स्मार्ट बस डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट एप्लिकेशन के संबंध में प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। एप्लिकेशन के माध्यम से ड्रंक एवं ड्राइव जांच एवं बस की मॉनिटिंग की जा सकेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले की कुछ बसों में लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टॉप को भी इस प्रणाली में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि यह निगरानी की जा सके कि बसें निर्धारित स्टॉप पर रुक रही हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर इस व्यवस्था को पूरे जिले में लागू किया जाएगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने बरसात में गोवंश प्रबंधन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखें की गोवंश मुख्य मार्गों पर नहीं बैठे। गोवंश मार्ग पर बैठते पाये जाये तो संबंधितों पर चालानी कार्यवाही करें। गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करने का कार्य करें। देवास-भोपाल, देवास-इंदौर और देवास-उज्जैन मार्ग पर एमपीआरडीसी और एनएच की गाडियां लगातार पेट्रोलिंग करती रहें। बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण की भी समीक्षा की गई तथा लंबित बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पटवारी संघ खातेगांव आंदोलन की राह पर नहीं मानी जा रही मांगे. ग्राउंड रिपोर्ट
    1
    पटवारी संघ खातेगांव आंदोलन की राह पर
 नहीं मानी जा रही मांगे.
 ग्राउंड रिपोर्ट
    user_Today Bharat DiGital news Inpu
    Today Bharat DiGital news Inpu
    Graphic designer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • देवास में महिला से 80 हजार का मंगलसूत्र झपटा कलेक्टर एसपी बंगले के पास हुई वारदात अंजना ओम सोनी को सब्सक्राइब करें देवास के सिविल लाइन ब्रिज के पास बुधवार रात एक महिला ने चैन स्नैचिंग की वारदात हुई। दो बाइक सवार बदमाश महिला के गले से करीब 80 हजार रुपए कीमत का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता संतोष सोनी ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ रोज की तरह पैदल घूमने निकली थी इसी दौरान पीछे से बाइक सवार पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए घटना के बाद महिला ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस को सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फूटेस खंगाल रही है बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रयास किए जा रहे हैं। यह वारदात शहर के वीआईपी क्षेत्र में हुई घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर कलेक्टर एसपी और अंय वरिष्ठ अधिकारियों के बंगले स्थित है घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं अंजना ओम सोनी को सब्सक्राइब करें
    1
    देवास में महिला से 80 हजार का मंगलसूत्र झपटा कलेक्टर एसपी बंगले के पास हुई वारदात 
अंजना ओम सोनी को सब्सक्राइब करें 
देवास के सिविल लाइन ब्रिज के पास बुधवार रात एक महिला ने चैन स्नैचिंग की वारदात हुई। दो बाइक सवार बदमाश महिला के गले से करीब 80 हजार रुपए कीमत का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश
शुरू  कर दी है। पीड़िता संतोष सोनी ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ रोज की तरह पैदल घूमने निकली थी इसी दौरान पीछे से बाइक सवार पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए घटना के बाद महिला ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस को सूचना  मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीसीटीवी  खंगाल रही पुलिस 
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फूटेस  खंगाल रही है बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रयास किए जा रहे हैं। 
यह वारदात शहर के वीआईपी क्षेत्र में हुई घटना  स्थल  से कुछ ही दूरी पर कलेक्टर एसपी और अंय वरिष्ठ अधिकारियों के बंगले स्थित है घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं 
अंजना ओम सोनी को सब्सक्राइब करें
    user_Anjna om soni
    Anjna om soni
    Administrative attorney देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.