logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाजी दद्दन खां ने ग्रहण की AIMIM की सदस्यता, समर्थकों ने जुलूस निकालकर दिखाया दमखम श्रावस्ती। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में 12 सितंबर 2026 को 58 लोकसभा श्रावस्ती के पूर्व प्रत्याशी हाजी दद्दन खां ने अपने समर्थकों के साथ भिनगा में आयोजित कार्यक्रम में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने से पूर्व हाजी दद्दन खां के समर्थकों ने भारी संख्या में जुलूस निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। जुलूस में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। बताया गया कि हाजी दद्दन खां की समर्थक जो पूर्व में लोकसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ चुके हैं, भी अपने समर्थकों के साथ भिनगा पहुंच कार्यक्रम में शामिल हुईं। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने उत्साह के साथ नारेबाजी की और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।

19 hrs ago
user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
19 hrs ago

हाजी दद्दन खां ने ग्रहण की AIMIM की सदस्यता, समर्थकों ने जुलूस निकालकर दिखाया दमखम श्रावस्ती। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में 12 सितंबर 2026 को 58 लोकसभा श्रावस्ती के पूर्व प्रत्याशी हाजी दद्दन खां ने अपने समर्थकों के साथ भिनगा में आयोजित कार्यक्रम में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने से पूर्व हाजी दद्दन खां के समर्थकों ने भारी संख्या में जुलूस निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। जुलूस में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। बताया गया कि हाजी दद्दन खां की समर्थक जो पूर्व में लोकसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ चुके हैं, भी अपने समर्थकों के साथ भिनगा पहुंच कार्यक्रम में शामिल हुईं। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने उत्साह के साथ नारेबाजी की और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोंडा जा रहे चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में पुलिस ने रोका, समर्थकों से धक्का-मुक्की विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे नगीना सांसद, रोकने पर सड़क पर बैठे बाराबंकी/गोंडा। गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड के बाद रविवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने रोक दिया।रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद के काफिले को शहाबपुर टोल प्लाजा और रामनगर क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोका। पुलिस ने कानून-व्यवस्था और क्षेत्र में चल रहे कजरी तीज मेले का हवाला दिया। इस दौरान सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई तथा समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद चंद्रशेखर आजाद कुछ देर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थकों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आजाद ने आरोप लगाया कि उनके काफिले और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई तथा काफिले पर जूते-चप्पल और पत्थर फेंके गए। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तत्काल उपलब्ध रिपोर्टों से नहीं हुई है। चंद्रशेखर आजाद गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे। वहीं, सिराथू विधायक पल्लवी पटेल पुलिस को चकमा देकर गोंडा पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घटना के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। चंद्रशेखर आजाद ने सरकार से मामले में कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
    1
    गोंडा जा रहे चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में पुलिस ने रोका, समर्थकों से धक्का-मुक्की
विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे नगीना सांसद, रोकने पर सड़क पर बैठे
बाराबंकी/गोंडा। गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड के बाद रविवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने रोक दिया।रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद के काफिले को शहाबपुर टोल प्लाजा और रामनगर क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोका। पुलिस ने कानून-व्यवस्था और क्षेत्र में चल रहे कजरी तीज मेले का हवाला दिया। इस दौरान सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई तथा समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद चंद्रशेखर आजाद कुछ देर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थकों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आजाद ने आरोप लगाया कि उनके काफिले और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई तथा काफिले पर जूते-चप्पल और पत्थर फेंके गए। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तत्काल उपलब्ध रिपोर्टों से नहीं हुई है। चंद्रशेखर आजाद गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे। वहीं, सिराथू विधायक पल्लवी पटेल पुलिस को चकमा देकर गोंडा पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घटना के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। चंद्रशेखर आजाद ने सरकार से मामले में कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • AIMIM में शौकत अली समेत नेताओं पर मुकदमा दर्ज दद्दन खां समेत 7 नामजद, 50-60 अज्ञात भी शामिल AIMIM में शौकत अली समेत नेताओं पर मुकदमा दर्ज दद्दन खां समेत 7 नामजद, 50-60 अज्ञात भी शामिल
    1
    AIMIM में शौकत अली समेत नेताओं पर मुकदमा दर्ज दद्दन खां समेत 7 नामजद, 50-60 अज्ञात भी शामिल
AIMIM में शौकत अली समेत नेताओं पर मुकदमा दर्ज दद्दन खां समेत 7 नामजद, 50-60 अज्ञात भी शामिल
    user_A NEWS INDIA
    A NEWS INDIA
    Classified ads newspaper publisher इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बलरामपुर सदर में 2027 की सियासी हलचल तेज, कृष्ण कुमार गिहार के नाम की भी चर्चा बलरामपुर सदर की सियासत में आने वाले महीनों में कई नए समीकरण बन सकते हैं। पुराने चेहरे, नए दावेदार और युवा नेतृत्व के बीच 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।
    1
    बलरामपुर सदर में 2027 की सियासी हलचल तेज, कृष्ण कुमार गिहार के नाम की भी चर्चा
बलरामपुर सदर की सियासत में आने वाले महीनों में कई नए समीकरण बन सकते हैं। पुराने चेहरे, नए दावेदार और युवा नेतृत्व के बीच 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल पुराने से पुराने मरीज को आंख
    1
    जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल पुराने से पुराने मरीज को आंख
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भाजपा के पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह ने नवाबगंज चौगड़वा पंचायत भवन में चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्या दिया निस्तारण का आश्वासन । भाजपा के पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह ने नवाबगंज चौगड़वा पंचायत भवन में चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्या दिया निस्तारण का आश्वासन । रविवार शाम को भाजपा के पूर्व विधायक अरुण सिंह ने ग्राम पंचायत चौगड़वा नवाबगंज के पंचायत भवन में जन संवाद की चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं इस दौरान रविंद्र कुमार ने खस्ताहाल सड़कों की समस्या बताई उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र अंतर्गत नूरी चौराहा से होलिया तक आठ किलोमीटर लंबी मार्ग नवाबगंज थाना मुख्यालय से सनमन गांव तक तीन किलोमीटर लंबी मार्ग नवाबगंज से दशरथ पुरवा तक चार किलोमीटर लंबी मार्ग, नवाबगंज से भटपुरवा तक चार किलोमीटर लंबी मार्ग की मरम्मत की मांग की संतोष जयसवाल ने बीएसएनएल टावर व जियो टावर में नेटवर्क की समस्या बताई किसान अजीत सिंह ने बताया कि धान व गेहूं क्रय केंद्र नवाबगंज क्षेत्र में 20 किलोमीटर के दायरे में नहीं है ।उन्होंने कहा कि बाबागंज व नानपारा किसानों को अपनी उपज को बेचना पड़ रहा। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक और विजय सिंह ने जनता से सीधे संवाद स्थापित किया और उन्होंने हर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान बेचेलाल जायसवाल ,हर्षित सिंह, बलवंत सिंह विजय कुमार सिंह,संतोष जायसवाल, जुनैद कुरैशी,आदि मौजूद रहे ।
    1
    भाजपा के पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह ने नवाबगंज चौगड़वा पंचायत भवन में चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्या दिया निस्तारण का आश्वासन ।
भाजपा के पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह ने नवाबगंज चौगड़वा पंचायत भवन में चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्या दिया निस्तारण का आश्वासन ।
रविवार शाम को भाजपा के पूर्व विधायक अरुण सिंह  ने ग्राम पंचायत चौगड़वा नवाबगंज के पंचायत भवन में जन संवाद की चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं इस दौरान रविंद्र कुमार ने खस्ताहाल सड़कों की समस्या बताई उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र अंतर्गत नूरी चौराहा से होलिया तक आठ किलोमीटर लंबी मार्ग नवाबगंज थाना मुख्यालय से सनमन गांव तक तीन किलोमीटर लंबी मार्ग नवाबगंज से दशरथ पुरवा तक चार किलोमीटर लंबी मार्ग, नवाबगंज से भटपुरवा तक चार किलोमीटर लंबी मार्ग की मरम्मत की मांग की संतोष जयसवाल ने बीएसएनएल टावर व जियो टावर में नेटवर्क की समस्या बताई  किसान अजीत सिंह ने बताया कि धान व गेहूं क्रय केंद्र नवाबगंज क्षेत्र में 20  किलोमीटर के दायरे में नहीं है ।उन्होंने कहा कि बाबागंज व नानपारा किसानों को अपनी उपज को बेचना पड़ रहा। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक और विजय सिंह ने जनता से सीधे संवाद स्थापित किया और उन्होंने हर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान बेचेलाल जायसवाल ,हर्षित सिंह, बलवंत सिंह विजय कुमार सिंह,संतोष जायसवाल, जुनैद कुरैशी,आदि मौजूद रहे ।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गुरुग्राम में Spa मे , पति-पत्नी के विवाद का दावा वीडियो वायरल गुरुग्राम सेक्टर-90 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, Spa में पत्नी को देखने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पोस्ट में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से भी पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति के खिलाफ निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा। मामले की वास्तविक सच्चाई आधिकारिक जांच या संबंधित पक्षों की पुष्टि के बाद ही साफ हो पाएगी।
    1
    गुरुग्राम में Spa  मे , पति-पत्नी के विवाद का दावा वीडियो वायरल 
गुरुग्राम सेक्टर-90 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, Spa में पत्नी को देखने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पोस्ट में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से भी पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति के खिलाफ निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा।
मामले की वास्तविक सच्चाई आधिकारिक जांच या संबंधित पक्षों की पुष्टि के बाद ही साफ हो पाएगी।
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    Photographer Bahraich, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • जनपद,बहराइच: रायबोझा में सरकारी जमीन पर निर्माण का आरोप, तहसील प्रशासन ने जांच के लिए गठित की टीम रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच
    1
    जनपद,बहराइच: रायबोझा में सरकारी जमीन पर निर्माण का आरोप, तहसील प्रशासन ने जांच के लिए गठित की टीम

रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दरोगा सौरभ पांडेय पर पीटने का युवक नें लगाया आरोप प्रधान प्रतिनिधि व उसके सहयोगियों पर आई जी आर एस पर फर्जी रिपोर्ट लगाने व जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाया है। दरोगा सौरभ पांडेय पर पीटने का युवक नें लगाया आरोप प्रधान प्रतिनिधि व उसके सहयोगियों पर आई जी आर एस पर फर्जी रिपोर्ट लगाने व जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाया है। गिरधरपुर निवासी माधुरी ने बताया कि उसके पति ने घर के पास नाली सफाई न होने की शिकायत की थी जिस पर प्रधान प्रतिनिधि ने फर्जी रिपोर्ट लगा दिया और उसके पति के घर पर न होने पर प्रतिनिधि गरीबे अपने सहयोगियों क़े संग पहुच कर जाति सूचक शब्द कहने के साथ मारने पीटने लगें पीड़िता ने बताया 25 अगस्त को उसने पेट का ऑपरेशन कराया था। वही महिला के पति ने मेहिलाल ने क्षेत्रीय उपनिरीक्षक सौरभ पांडे व सिपाहियों पर प्रतिनिधि के दबाव पर एक पक्षीय कार्यवाही कर पीटने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित मेहीलाल ने बताया कि फर्जी रिपोर्ट पर दोनों पक्षो में कहासुनी हुई थी। जिस पर पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए पिटाई कर शांतिभंग का चालान कर दिया ।थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
    1
    दरोगा सौरभ पांडेय पर पीटने का युवक नें लगाया आरोप प्रधान प्रतिनिधि व उसके सहयोगियों पर आई जी आर एस पर फर्जी रिपोर्ट लगाने  व जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाया है।
दरोगा सौरभ पांडेय पर पीटने का युवक नें लगाया आरोप प्रधान प्रतिनिधि व उसके सहयोगियों पर आई जी आर एस पर फर्जी रिपोर्ट लगाने  व जाति सूचक गाली देने का आरोप लगाया है। गिरधरपुर निवासी  माधुरी ने बताया कि उसके पति ने घर के पास नाली सफाई न होने की शिकायत की थी जिस पर प्रधान प्रतिनिधि ने फर्जी रिपोर्ट   लगा दिया और उसके पति के घर पर न होने पर प्रतिनिधि गरीबे अपने सहयोगियों क़े संग पहुच कर  जाति सूचक शब्द कहने के साथ मारने पीटने लगें पीड़िता ने बताया 25 अगस्त को उसने पेट का ऑपरेशन कराया था। वही महिला के पति ने मेहिलाल ने क्षेत्रीय उपनिरीक्षक सौरभ पांडे  व सिपाहियों पर  प्रतिनिधि के दबाव पर  एक पक्षीय कार्यवाही कर पीटने  का आरोप भी लगाया है। पीड़ित मेहीलाल ने बताया कि फर्जी रिपोर्ट पर दोनों पक्षो में कहासुनी हुई थी। जिस पर पुलिस ने एक पक्षीय  कार्यवाही करते हुए पिटाई कर शांतिभंग का चालान कर दिया ।थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वर्दी के आगे मजबूर था गरीब बाबा… 20 रुपये की पानी की बोतल भी बन गई उसकी मजबूरी! एक गरीब वृद्ध बाबा सड़क किनारे पानी की बोतलें बेचकर अपना गुजारा कर रहे थे। तभी दो पुलिस वाले वहां आए और 20-20 रुपये की 5 बोतलें लेकर चले गए… लेकिन पैसे नहीं दिए। बाबा बस उन्हें देखते रह गए। कुछ बोल भी नहीं पाए। शायद उन्हें डर था कि अगर आवाज उठाई, तो कल से उन्हें वहां दुकान तक नहीं लगाने दिया जाएगा। सोचिए… जिस इंसान के लिए 100 रुपये भी बहुत मायने रखते हैं, उसके साथ ऐसा व्यवहार कितना दर्दनाक होगा। गलती सिर्फ 100 रुपये की नहीं है… गलती उस सोच की है, जहां कमजोर की मजबूरी का फायदा उठाया जाता है। आज इंसान की जेब ही नहीं, इंसानियत भी खाली होती जा रही है।
    1
    वर्दी के आगे मजबूर था गरीब बाबा…
20 रुपये की पानी की बोतल भी बन गई उसकी मजबूरी!
एक गरीब वृद्ध बाबा सड़क किनारे पानी की बोतलें बेचकर अपना गुजारा कर रहे थे।
तभी दो पुलिस वाले वहां आए और 20-20 रुपये की 5 बोतलें लेकर चले गए… लेकिन पैसे नहीं दिए।
बाबा बस उन्हें देखते रह गए।
कुछ बोल भी नहीं पाए।
शायद उन्हें डर था कि अगर आवाज उठाई, तो कल से उन्हें वहां दुकान तक नहीं लगाने दिया जाएगा।
सोचिए… जिस इंसान के लिए 100 रुपये भी बहुत मायने रखते हैं, उसके साथ ऐसा व्यवहार कितना दर्दनाक होगा।
गलती सिर्फ 100 रुपये की नहीं है…
गलती उस सोच की है, जहां कमजोर की मजबूरी का फायदा उठाया जाता है।
आज इंसान की जेब ही नहीं, इंसानियत भी खाली होती जा रही है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.