Shuru
Apke Nagar Ki App…
karnatak
Rachna Kumar
karnatak
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- कब है होली? मिल गया जवाब! जोगिंदर नगर में अब 2 मार्च को होगा होली का जश्न।1
- Post by Ram chand1
- Post by Dev Raj Thakur1
- हिमाचल की आवाज़ रामपुर बुशहर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत ज्यूरी के त्यावल गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां बजरी से भरी पिकअप (नंबर HP06A-0224) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में नेपाली मूल के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई।1
- Post by Dinesh Kumar1
- सुजानपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री किस मुख से सुजानपुर आएंगे किस मुख से होली मेले का आगाज करेंगे क्योंकि सुजानपुर की जनता उनका विरोध करने के लिए तैयार बैठी है यह बात सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुजानपुर की जनता को ठगा है वर्ष 2023 में जब मुख्यमंत्री सुजानपुर आए होली मेले का आगाज किया मुरली मनोहर मंदिर में पूजा की उसे समय उन्होंने शायद झूठ बोलने की कसम वहां खाई क्योंकि उनके द्वारा जो भी घोषणाएं होली मेंले के आगाज पर की गई उनमें एक दो घोषणाओं को छोड़कर कोई भी घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई है राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री को आभास हो गया था कि अगर वह होली मेंले के आगाज पर सुजानपुर जाएंगे तो यहां की जनता उनका विरोध करेगी उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री ने होली मेले के बड़े मंच से सुजानपुर की जनता के साथ झूठे वादे किए एक नहीं दो नहीं पूरे छह वादे किए जिसमें सबसे बड़ा वायदा टोनी देवी में डिग्री कॉलेज खोलना दूसरा वायदा सुजानपुर सिविल अस्पताल को 50 से 100 बेड करना तीसरा वायदा सुजानपुर में जल शक्ति और विद्युत विभाग का डिवीजन खोलना चौथा वायदा सुजानपुर में बस अड्डे का निर्माण करना पांचवा वायदा सुजानपुर डिग्री कॉलेज में इंग्लिश और इकोनॉमिक्स की एमए कक्षाएं शुरू करना और इसके साथ-साथ सुजानपुर के राष्ट्रीय होली मेल को अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा देना लेकिन अफसोस की बात है मात्र एक दो घोषणाओं को छोड़कर एक भी घोषणा मुख्यमंत्री की पूरी नहीं हुई उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मुख से निकली हुई बात पत्थर की लकीर होती थी लेकिन यहां मुख्यमंत्री के मुख से जो भी निकला वह सब झूठा निकला उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को ठगने के साथ-साथ सुजानपुर की जनता को ठगा चुनाव के समय उन्होंने कहा कि वह सुजानपुर के मुख्यमंत्री हैं और वही सुजानपुर के विधायक हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्होंने सुजानपुर की तरफ देखा तक नहीं उन्होंने तो सुजानपुर के विधायक को भी लावारिस बना दिया उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री के सिपहसालार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव गाव गाव रहे लोगों को अपने मोबाइल नंबर देकर आए कि उन्हें कोई भी काम होगा तो हमसे संपर्क करें आज जनता उन लोगों को ढूंढ रही है क्योंकि सभी के नंबर बंद हो गए हैं राणा ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर करीब 55 कनाल भूमि टोनी देवी में डिग्री कॉलेज बनाने के लिए ट्रांसफर करवाई लेकिन मुख्यमंत्री एक कमरे में डिग्री कॉलेज खोलकर कॉलेज चलना चाहते थे। Box उन्होंने कहा कि आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र मैं विकास कार्यों पर ग्रहण लग गया है बमसन क्षेत्र के ऊहल में बनने वाले आईटीआई भवन का काम बंद है ठेकेदार सम्मान उठाकर चला गया सुजानपुर में टाउन हॉल का काम बंद है जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस का कार्य बंद है खंड विकास अधिकारी कार्यालय का काम बंद है।1
- मनाली के सोलंग वैली में टूर पैकेज सिस्टम का स्थानीय कारोबारियों ने किया विरोध और करने लगे तोड़फोड़ #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu1
- हमीरपुर। हमीरपुर के डुढाणा गांव में एक व्यक्ति की शादी करवाकर उसे लाखों का चूना लगाया गया है। यह शादी अगस्त 2025 में हुई थी। शादी के उपरांत दुल्हन महज पांच दिन ही ससुराल में रही और छठे दिन बहाना बनाकर चली गई। उसके बाद दुल्हन लौटकर वापस नहीं आई। पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी पर पांच लाख से अधिक का खर्च हो चुका है। पुलिस के पास पहुंचकर परिवार ने खर्च हो चुके रुपए दिलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन्हें अब दुल्हन नहीं चाहिए, लेकिन जो पैसा शादी के लिए खर्च हुआ है उसे दिलवाया जाए। पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि अगस्त 2025 को उसकी शादी करवाई गई थी। लुधियाना मछीवाड़ा में शादी करवाई गई थी। उसके उपरांत महिला चार से पांच दिन इसके साथ रही और बाद में इसे छोड़कर चली गई। महिला ने कहा कि वह एक दो दिन में वापस लौट आएगी, लेकिन आज तक नहीं आई। जिस बिचौलिए को डेढ़ लाख रुपए दिया गया था, वह अब और लड़की से शादी करवाने की बात कह रहा है। बिचौलिए ने कहा कि मछीवाड़ा को चलो। आरोप लगाया कि पांच बार मछीवाड़ा गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। छह बार मछीवाड़ा जाने पर भी 60 हजार रुपए खर्च हुआ है। मानवाधिकार महिला विंग की महासचिव पूनम देवी ने बताया कि इस पीड़ित परिवार का मामला इनके पास आया है। मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया गया है। पुलिस विभाग से मांग है कि मामले की सही ढंग से जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।4
- सुजानपुर एक डॉक्टर के लिए उसका पेशेंट कितना जरूरी होता है डॉक्टर अपने कार्य के प्रति कितना वफादार है इस बात का उदाहरण सुजानपुर सिविल अस्पताल में तैनात खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार ने दिया है शनिवार को खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार जब सचिवालय परिसर में एक मीटिंग में भाग लेने के लिए आए थे इस दौरान जब मीटिंग संपन्न हुई और वह जाने लगे तो कुछ लोगों ने उन्हें वही रोक लिया और अपना स्वास्थ्य निरीक्षक करने की मांग की उक्त डाक्टर ने किसी भी रोगी को मना ना करते हुए वहीं पर ओपीडी लगा दी और करीब तीन लोगों का वहां स्वास्थ्य निरीक्षक किया बाकायदा उनसे बातचीत की उन्हें डायग्नोज किया और उसके बाद अपने स्वास्थ्य केंद्र चले गए बताते चले कि खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में तैनात हैं और अपने कार्य के प्रति उनकी कई बातें लगातार चर्चा में रहती हैं पेशेंट के साथ मधुर व्यवहार और अपने कार्य के प्रति सच्ची ईमानदारी कई बार देखने को मिली है लेकिन इस बार उन्होंने सचिवालय परिसर में उनसे मिलने आए रोगियों का वहीं पर स्वास्थ्य निरीक्षक करके एक बार फिर बता दिया है कि वह अपने कार्य के प्रति कितने वफादार हैं। संबंधित विषय पर डॉ राजकुमार ने कहा कि मीटिंग के लिए सचिवालय परिसर में आए थे इस दौरान उन्हें कुछ लोगों ने रोक लिया उन्होंने उनका वही निरीक्षण करके दवाई लिखी है और कहा है कि उसके बाद कभी भी निरीक्षण के लिए सिविल हॉस्पिटल आ सकते हैं1