शंकर पार्वती सहित रुद्राक्षों, गणों और ज्योतिर्लिंगों की पूजा अर्चना और वितरित किया अटूट भंडारा चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 आर विक्रमा शर्मा/रक्षत शर्मा/हरीश शर्मा---- स्थानीय प्राचीन शिव मंदिर, पास आस्था नर्सरी , हल्लो माजरा-पंचकुला मुख्य मार्ग पर स्थित हैरिटेज गार्डन के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव पर पूजन अर्चन के बाद अटूट भंडारा बड़े हर्षोल्लास व विधिविधान से बरताया गया। इस सुअवसर पर मंदिर के महाप्रबंधक बाबा यशपाल शर्मा ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 33वें वार्षिक महाशिवरात्रि पर भारतीय संस्कृति, परंपरागत व धार्मिक अनुष्ठान के तहत रात्रि चार पहर की पूजन व शिवलिंग रुद्र जलाभिषेक किया गया। जिसमें शिव व महाशक्ति के साथ श्री गणेश सपरिवार व कार्तिकेय, वीरभद्र व नंदी के साथ नौ गणों सहित 11 रुद्राक्ष 12 ज्योतिर्लिंग की भी विधि विधान के साथ जलाभिषेक व उपासना की गई। मंदिर के संचालक राजनदेएव शर्मा, उर्वशी ने बताया कि यह धार्मिक महाशिवरात्रि महापर्व की पूजा अर्चना और भंडारा की परंपरा माता-पिता से शुरू होकर आज तक अबाध रूप से जारी है। महाशिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य पर हवन यज्ञ सुबह 9.30 बजे बड़े विधिविधान से मंत्रोच्चार के साथ किया गया। तत्पश्चात विशाल भंडारा बाद दोपहर 12 बजे से सायं तक बरताया गया। आसपास की कॉलोनियों बस्तियों गांवों आदि से लोगों ने परिवार सहित आकर बड़े उत्साह व आस्था के साथ शिव पार्वती जी के दर्शन कर शंकर भगवान का आशिर्वाद और अमृतमय प्रसाद ग्रहण किया।

- Post by Alvi Mustafa khan3
- चंडीगढ 11/03/2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा---- ऐजुकेटड सिटी चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बारे में फैलाई भ्रामक सूचनाओं एवं दुष्प्रचार के बारे में पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता सतिंदर सिंह के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र पांडेय, जयप्रकाश गुप्ता एवं राजीव पांडेय ने राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के सेक्टर 9 स्थित सचिवालय में लगाए गए साप्ताहिक दरबार में भेंट की। सतिंदर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब के एक टीवी चैनल के एक इंटरव्यू में सुखदीप नाम के व्यक्ति द्वारा पंजाबी में दावा गया कि आरएसएस द्वारा वर्ष 1999 में एक किताब छापी गई थी जिसमें सिख धर्म एवं गुरुओं के बारे में भ्रामक एवं आपत्तिजनक जानकारी प्रकाशित की गई थी। सतिंदर सिंह ने कहा कि ये एक बेहद दुखदाई और ग़ैर जिम्मेदाराना हरकत है। इस इंटरव्यू को सोशल मीडिया में कुछ अराजकतत्वों द्वारा आगे शेयर किया जा रहा है, जबकि हकीकत में आरएसएस द्वारा ऐसी कोई पुस्तक लिखी ही नहीं गई है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में कुछ दिन पहले एक शिकायत चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल को लिखित रूप में दी थी, और साथ वीडियो क्लिप भी संलग्न की गई थी, किंतु बेहद अफसोस की बात है कि आजतक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। यदि उस पर कार्यवाही हुई होती तो पंजाब यूनिवर्सिटी की घटना ना होती। उन्होंने कहा कि आरएसएस के बारे में भ्रामक दुष्प्रचार से लोग भ्रमित होकर स्वयंसेवकों के साथ दुर्व्यवहार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य बचपन से ही आरएसएस के स्वयंसेवक हैं व इससे भली भांति अवगत हैं कि आरएसएस सदैव देश और समाज के उत्थान हेतु कार्यरत्त है। प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्यपाल से मिलकर मांग की गई की कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं युवाओं को गलत जानकारी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स ऑपरेटर तथा समाज को विभाजित करने वाले वक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। पीयू में आरएसएस के विरोध में नारेबाजी करने की घटना कोई सामान्य घटना नहीं है। उन्होंने इसे पंजाब एवं अन्य क्षेत्रों में आपसी भाईचारा खराब करने व द्वेष फैलाने की साजिश करार दिया। सतिंदर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में गत वर्ष सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमारी आराध्य माता-सीता एवं भगवान श्री राम के बारे में अपमानजनक बातें कही गई थी, जिसकी शिकायत भी उसी समय साइबर थाना, सेक्टर 17, चंडीगढ़ में दी गई थी, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हमारे देश में कुछ विदेशी ताकते हमारे ही लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काकर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाना चाहती है। इसमें प्रशासन एवं पुलिस को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए तथा गुलाब चंद कटारिया से निवेदन किया है कि वह चंडीगढ़ पुलिस को उपरोक्त मामलों में उचित कार्यवाही करने का निर्देश दें ताकि विद्यार्थियों एवं युवाओं को उकसाने वाले अराजक तत्वों का पर्दाफाश हो सके। राज्यपाल एवं प्रशासक ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ के डीजीपी से बात करके इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एडवोकेट सतिंदर सिंह और नरेंद्र पांडेय धर्म और समाज सेवकों ने उक्त जनकारी अल्फा न्यूज इंडिया को उपलब्ध कराई है.1
- Post by Sanjeev Kumar1
- Post by ਗੋਬਿੰਦਗੜ ਖਬਰਨਾਮਾਂ1
- गठिया के माहिर डॉ. मुकेश शारदा को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब #tranding #viralpost2024 #health #jointpain1
- ਲੁਧਿਆਣਾ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਨਾਲ ਹੋਈ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ1
- ਡਰਾਇਵਰ ਭਰਾਵਾਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਲੋਕਤੰਤਰਿਕ ਮੋਰਚਾ1
- bhishan to nahin aati hai cylinder ki aap cylinder1