Shuru
Apke Nagar Ki App…
खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, मौके पर पाया गया 300 किलोग्राम मावा! खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, मौके पर पाया गया 300 किलोग्राम मावा!👇🏻
Malkhan parmar
खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, मौके पर पाया गया 300 किलोग्राम मावा! खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, मौके पर पाया गया 300 किलोग्राम मावा!👇🏻
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *मुरैना जिले की अंबाह तहसील के पचासा मैदान में बिना अनुमति के मेले की तैयारी, प्रशासन मौन* *अंबाह/मुरैना।* मुरैना जिले की अंबाह तहसील के चर्चित पचासा मैदान में बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। सूत्रों के अनुसार मेला संचालक ने न तो नगर पालिका से अनुमति ली है और न ही प्रशासन से कोई एनओसी प्राप्त की है। आप इन तस्वीरों में साफ देखा सकते है कि मैदान में बड़े-बड़े झूले, मौत का कुआं, ब्रेक डांस और अन्य खतरनाक झूलों को क्रेन की मदद से लगाया जा रहा है। पूरे मैदान में टेंट, तिरपाल, झूला गाड़ियां और सामान बिखरा पड़ा है। मौके पर 4 से 5 मजदूर काम करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों एवं व्यपारी वर्ग का कहना है कि पचासा मैदान अंबाह का एकमात्र सार्वजनिक खेल और आयोजन स्थल है। यहां हर साल मेले के लिए नगर पालिका से टेंडर और अनुबंध होता है, लेकिन इस बार बिना किसी प्रक्रिया के ही मैदान पर कब्जा कर लिया गया है। सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा को लेकर है। मेले में लगने वाले झूलों का फिटनेस सर्टिफिकेट, अग्निशमन व्यवस्था, बिजली सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण का कोई इंतजाम नहीं दिख रहा। यदि बिना जांच के मेला शुरू होता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि अनुभागीय अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंबाह तत्काल मौके का निरीक्षण कर बिना अनुमति चल रही तैयारी को रोके और नियमानुसार कार्रवाई करें।3
- *वीरेंद्र की वेटी का आरोप पुलिस ने घर से उठा कर पुलिस मुठभेड़ सुन्ना नहर की झाड़ियों में कहानी बनाकर कर दी* एटा। वीरेंद्र सिंह की वेटी का आरोप है कि कोतवाली नगर धर्मेंद्र पंवार कोतवाल कोतवाली नगर ने घर से उठा कर सुन्ना नहर की झाड़ियों में सुयोजित तरीके से पुलिस मुठभेड़ कर दी है, वीरेन्द्र का परिवार कोर्ट जाने को तैयार अपहरण एवं हत्या की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज हो सकती है कोतवाली पिलुआ क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लाख *वीरेंद्र की वेटी का आरोप पुलिस ने घर से उठा कर पुलिस मुठभेड़ सुन्ना नहर की झाड़ियों में कहानी बनाकर कर दी* एटा। वीरेंद्र सिंह की वेटी का आरोप है कि कोतवाली नगर धर्मेंद्र पंवार कोतवाल कोतवाली नगर ने घर से उठा कर सुन्ना नहर की झाड़ियों में सुयोजित तरीके से पुलिस मुठभेड़ कर दी है, वीरेन्द्र का परिवार कोर्ट जाने को तैयार अपहरण एवं हत्या की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज हो सकती है कोतवाली पिलुआ क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश वीरेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में सिपाही सत्यपाल भी घायल हुआ है, जबकि बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र ने 22 अक्टूबर को अलीगंज में सर्राफा कारोबारी की दुकान से 10 किलो चांदी, 250 ग्राम सोना और एक लाख रुपये लूटे थे। मौके से पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। एटा के अलीगंज लूट कांड में पुलिस के हाथ लगी दूसरी बड़ी सफलता लूट कांड में एसएसपी डा इलामारन जि का एक के बाद एक बड़ा एक्शन! एक फ़िर बदमाशों के लिए नजीर बनी एटा पुलिस की कारवाही सर्राफा लूटकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ करवाईयों से अपराधियों के हौसले पस्त 22 अक्टूबर को अलीगंज में सर्राफा कारोबारियों से हुई लूट का मामला। करीब चार दर्जनों से अधिक संगीन बरदातों को अंजाम देने वाला कुख्यात सरगना वीरेंद्र बीते दिन पुलिस मुठभेड़ में हुआ था ढेर। अब लूट की साजिश और माल के बंटवारे में सामने आए दो आरोपी गिरफ्तार। सनसनी वारदात में शामिल सहगार्द बदमाश गौरव और मंगलम के कब्जे से कुछ आभूषण बरामद। दोनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में अलीगंज पुलिस की कार्रवाई। एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दो गिरफ्तार… अब बाकी नेटवर्क पर पुलिस की नजर!1
- चंबल में फिर भूमि विवाद,, लाठी फरसे,सरिए बरसे,, महिलाएं भी घायल अंबाह। अम्बाह तहसील के अमिलेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही पूर्वज के परिवारों में हुआ झगड़ा एक परिवार पूरी तरह से घायल पांच सदस्यों के गंभीर चोट, महिलाएं भी घायल। पुलिस जांच में जुटी,,1
- मुरैना से छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा 4 लाख का मिल्क केक और मावा जब्त मुरैना। प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने अंबाह बाईपास स्थित एक निजी शादी गार्डन के बाहर छापामार कार्रवाई कर मिल्क केक और मावा से भरी खेप पकड़ी। कार्रवाई के दौरान 60 पैकेट मिल्क केक और चार टोकरी मावा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है।1
- भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजता हटाओ पर प्रेस वार्ता का आयोजन धौलपुर । जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर मुख्य वक्ता रहे, माहुर ने ने कांग्रेस पर सीधा कटाक्ष करते हुए कहा कि, कहावत है कि विदेशी माता के गर्भ से जन्मा व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता, यही कांग्रेस में चरितार्थ हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने वोट देना बंद कर दिया है, इसलिए खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तरह, कांग्रेस बेतुकी बेबुनियाद नौटंकी और नाटक कर रही है।उन्होंने ने कहा कि देशभर में एस. आई .आर बिल्कुल सही और आवश्यक शुद्धिकरण के लिए ही हो रही है। यह पहले भी अनेकों बार होती आई है। इसमें नया कुछ भी नहीं है, बल्कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण मात्र ही है। उन्होंने कहा मतदाता सूची शुद्धिकरण और मतदान प्रक्रिया में प्रत्येक चरण पर सरकारी कर्मचारियों सहित राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी साथ होते है, बूथ लेवल पर बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहते हैं यह पूरी प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता साथ रहते हैं इसलिए वोट चोरी अथवा हेरा फेरी जैसी कोई बात नहीं हो सकती । यह कांग्रेस का झूठ फैलाओ अभियान मात्र है । माहुर ने कहा कि मतदान और मतदाता सूची शुद्धिकरण प्रक्रिया में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जुड़े रहे हैं वह भी वोट चोरी के आरोपों से नाराज हैं, क्योंकि यह उन पर भी अविश्वास करना है। इसलिए अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वोट भी कांग्रेस को नहीं मिलते इसलिए कांग्रेस अब सब दूर हार रही है और वोट चोरी का आरोप लगाकर अपने नेतृत्व की अस्वीकारिता को छुपा रही हैं।उन्होंने कहा कि जनता के बीच अपने विश्वास खो चुकी कांग्रेस, अराजकता के रास्ते सत्ता में आने के लिए तमाम षड्यंत्र साजिशे कर रही है । इन्हीं में से एक वोट चोरी का झूठा आरोप भी है। उन्होंने कहा कि जिन 13 करोड़ नाम को कटा हुआ बताया जा रहा है वह काटे नहीं है बल्कि चिन्हित किए गए हैं यदि इनमें से किसी के पास पात्रता है तो वह आपत्ति और सत्यापन के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकता है। आज पूरे विश्व में और आस पड़ोस में जिस तरह की अस्थिरता है, उसमें भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के रूप में पूरी दक्षता योग्यता एवं क्षमताओं के साथ स्थिरता से खड़ा है। कांग्रेस को भारत का सक्षम नेतृत्व भा नहीं रहा है, वह शांति भंग और अराजकता के माध्यम से देश में अस्थिरता उत्पन्न कर, देश विरोधी ताकतों को लाभ पहुंचाना चाहती है। लोकतंत्र की सबसे ज्यादा हत्याये कांग्रेस ने ही की है । 93 बार राज्य सरकारे गिरा कर लोकतंत्र की हत्या की है, वह लोकतांत्रिक संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाकर, लोकतंत्र की हत्या जैसा ही दुर्व्यवहार कर रही है। प्रदेश पूर्व महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस को देश विरोधी वार्ता करने वाले लोग अच्छे लगते हैं, आम जनता कांग्रेस के खिलाफ है कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों को आमजन सफल नहीं होने देंगे, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने भारत में कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है ऐसी मानसिकता के लोगों जनता पहचान चुकी है, डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा ने कहा कि देश द्रोही मानसिकता के लोगों के बहकावे में हमें नहीं आना है देश की तरक्की में साथ देना है, वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल, हरिनिवास शर्मा, मुकेश सक्सेना जिला मीडिया प्रभारी, नंदकिशोर शुक्ला भी उपस्थित रहे l3
- खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, मौके पर पाया गया 300 किलोग्राम मावा! खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, मौके पर पाया गया 300 किलोग्राम मावा!👇🏻1
- भिंड में युवक क़ी गोलीमारकर हत्या। घटना के बाद मौके पर मची अफरा -तफरी। एशियन न्यूज एमपी सीजी भिंड भिंड में युवक क़ी गोलीमारकर हत्या। घटना के बाद मौके पर मची अफरा -तफरी। एशियन न्यूज एमपी सीजी भिंड.1
- हरदीप सिंह पुरी की उम्मीदवारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बाह का प्रदर्शन, किया पुतला दहन अम्बाह। मध्यप्रदेश में रिक्त राज्यसभा सीट पर भाजपा द्वारा हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बाह ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बाह के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा (छोटई) के नेतृत्व में नगर पालिका अम्बाह के सामने आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े विवादों में हरदीप सिंह पुरी का नाम चर्चा में आने को लेकर सवाल उठाए और उनकी राज्यसभा उम्मीदवारी पर आपत्ति जताई। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ अध्यक्ष शेरा सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष सेवादल बृजकिशोर सखवार, ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस अजय ठेकुले, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस विवेक शर्मा, पूर्व पार्षद नाथू श्रीवास, घनेन्द्र सखवार, अजय शर्मा, वीरू कुशवाह, बीरेंद्र सखवार, राजेश शर्मा, दुर्गाप्रसाद सखवार एवं रवि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के फैसले के खिलाफ अपनी राजनीतिक नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध जारी रखने की बात कही।1