छतरपुर: मंदिर के चंदे को लेकर दबंगई, दलित परिवार की बेरहमी से पिटाई छतरपुर (मध्य प्रदेश): जिले में जातिवाद और गुंडागर्दी का एक भयावह चेहरा सामने आया है। यहाँ एक दलित परिवार पर सिर्फ इसलिए हमला किया गया क्योंकि उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार मंदिर का चंदा देने की बात कही थी। विवाद का कारण जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कुछ दबंग (पटेल परिवार) एक दलित परिवार के पास मंदिर निर्माण हेतु चंदा लेने पहुँचे थे। उन्होंने परिवार से 2 क्विंटल गेहूं की मांग की। पीड़ित परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए 1 क्विंटल गेहूं देने की असमर्थता जताई। गाली-गलौज और हमला कम चंदा देने की बात सुनते ही दबंग भड़क गए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए विवाद शुरू कर दिया। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की। यह घटना दर्शाती है कि समाज में आज भी वर्चस्व की मानसिकता किस कदर हावी है। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और मामले की जांच जारी है।
छतरपुर: मंदिर के चंदे को लेकर दबंगई, दलित परिवार की बेरहमी से पिटाई छतरपुर (मध्य प्रदेश): जिले में जातिवाद और गुंडागर्दी का एक भयावह चेहरा सामने आया है। यहाँ एक दलित परिवार पर सिर्फ इसलिए हमला किया गया क्योंकि उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार मंदिर का चंदा देने की बात कही थी। विवाद का कारण जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कुछ दबंग (पटेल परिवार) एक दलित परिवार के पास मंदिर निर्माण हेतु चंदा लेने पहुँचे थे। उन्होंने परिवार से 2 क्विंटल गेहूं की मांग की। पीड़ित परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए 1 क्विंटल गेहूं देने की असमर्थता जताई। गाली-गलौज और हमला कम चंदा देने की बात सुनते ही दबंग भड़क गए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए विवाद शुरू कर दिया। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की। यह घटना दर्शाती है कि समाज में आज भी वर्चस्व की मानसिकता किस कदर हावी है। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और मामले की जांच जारी है।
- सलोन,रायबरेली।थाना सलोन पर लिखित तहरीर देकर युवती ने बताया गया कि दिनांक 03.05.2026 को थाना सलोन क्षेत्रान्तर्गत घूरनपुर मोड़ के पास ई-रिक्शा से उतरकर वह मोबाइल पर अपने भाई से बात कर रही थी, तभी अचानक पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति आये तथा उसका मोबाइल छीनकर भाग गये। वादिनी से प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना सलोन पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(4)/351(3) बी.एन.एस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 05 मई 2026 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिरखास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के गढ़ी इस्लाम नगर के पास से अभियुक्त अविनाश उर्फ अनीश सरोज पुत्र जगतपाल निवासी देवी का पुरवा मजरे मुस्तफाबाद थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व छिनैती के 01 अदद मोबाइल के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 309(4)/351(3) बी.एन.एस में धारा-317 (2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। घटना में शामिल 01 अन्य फरार अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।1
- ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी एक युवक ने अपनी बुआ की वसीयतशुदा संपत्ति पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर जान-माल की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम हरिहरपुर निवासी विमलेश कुमार मौर्य के अनुसार, उनकी बुआ कलावती की मृत्यु वर्ष 2024 में हुई थी। विमलेश ने बताया कि उन्होंने ही अपनी बुआ की जीवनभर सेवा की और उनके अंतिम संस्कार का खर्च भी उठाया। सेवा भाव से खुश होकर बुआ ने अपनी चल-अचल संपत्ति की वसीयत विमलेश के नाम कर दी थी। आरोप है कि बुआ का भांजा अजीत कुमार मौर्य, जो शहजादपुर का निवासी है, कुछ दिनों से विमलेश के घर आकर रहने लगा है। अब वह लालच में आकर संपत्ति पर जबरन कब्जा करना चाहता है। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी चोरी-छिपे घर का सामान जैसे चारा मशीन, गाय और अनाज गायब कर रहा है। विरोध करने पर वह मारपीट पर आमादा हो जाता है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी ने बुआ के गहने भी हड़प लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।2
- ❤️❤️🤩1
- सलोन जिला रायबरेली दुर्घटना करहिया बाजार1
- रायबरेली सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कहुआ ग्राम सभा के मदापुर के रहने वाले रामफल उर्फ भुल्ली पिता शिवदर्शन, 3 मई दिन सोमवार को लापता हुए घर वापस न लौटने के कारण परिवार में हड़कंप मचा खोजबीन शुरू न मिलने पर परिजनों ने सलोन थाना में तहरीर दिया गुमशुदा की उम्र 55 वर्ष लम्बाई लगभग 5 फुट आसमानी सर्ट काली चप्पल पहना है व्यक्ति.....1
- लापरवाही से सड़क पार कर रही बच्ची ट्रक की टक्कर से बची टल गया बड़ा हादसा1
- रायबरेली, उत्तर प्रदेश: जिले के खीरो थाना क्षेत्र में निहस्था हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। लालगंज क्षेत्र के खजूर गांव से निहस्था गांव बारात लेकर जा रहे बारातियों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बाराती शादी समारोह में अगवानी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अचानक आए ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान डलमऊ थाना क्षेत्र के जांगीराबाद निवासी त्रिलोकी यादव के रूप में हुई है। घायलों में डलमऊ के जहांगीराबाद निवासी ऋषभ और अमरेंद्र कुमार शामिल हैं, वहीं विजयपाल दौलत सिंह का पुरवा, लालगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही खीरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।2
- छतरपुर (मध्य प्रदेश): जिले में जातिवाद और गुंडागर्दी का एक भयावह चेहरा सामने आया है। यहाँ एक दलित परिवार पर सिर्फ इसलिए हमला किया गया क्योंकि उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार मंदिर का चंदा देने की बात कही थी। विवाद का कारण जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कुछ दबंग (पटेल परिवार) एक दलित परिवार के पास मंदिर निर्माण हेतु चंदा लेने पहुँचे थे। उन्होंने परिवार से 2 क्विंटल गेहूं की मांग की। पीड़ित परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए 1 क्विंटल गेहूं देने की असमर्थता जताई। गाली-गलौज और हमला कम चंदा देने की बात सुनते ही दबंग भड़क गए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए विवाद शुरू कर दिया। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की। यह घटना दर्शाती है कि समाज में आज भी वर्चस्व की मानसिकता किस कदर हावी है। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और मामले की जांच जारी है।1