Shuru
Apke Nagar Ki App…
बम्हनी बंजर धूमधाम के साथ गणेश बप्पा की विदाई विसर्जन में महिलाओं एवं बच्चों ने खूब जम के डांस किया डीजे में लोग डांस करते हुई नजर आए महिलाओं बच्चों ने आयोजन में शामिल होकर खूब नाचे
राकेश हरदहा
बम्हनी बंजर धूमधाम के साथ गणेश बप्पा की विदाई विसर्जन में महिलाओं एवं बच्चों ने खूब जम के डांस किया डीजे में लोग डांस करते हुई नजर आए महिलाओं बच्चों ने आयोजन में शामिल होकर खूब नाचे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- करौंदी में दिखा गिद्धों का झुंड, स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो डिण्डौरी। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत करौंदी पावर हाउस के पास गिद्धों का झुंड नजर आया। एक साथ बड़ी संख्या में गिद्धों के दिखाई देने से इलाके में लोगों की नजरें भी ठहर गईं। पावर हाउस के आसपास पेड़ों और खुले इलाके में मंडराते नजर आए गिद्ध। स्थानीय लोगों ने गिद्धों के झुंड का वीडियो भी बनाया। गिद्धों की मौजूदगी ने पर्यावरण और वन्यजीवों को लेकर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, गिद्ध यहां किस वजह से पहुंचे, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।1
- जिला जबलपुर में बहुत से प्रकार से धान की फसल को पानी दिया जाता है जिसमें ये मुख्य हैं1
- बैंकों की देशव्यापी 3 दिवसीय हड़ताल स्थगित, बैंक उपभोक्ताओं को मिली राहत वारासिवनी। इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार की देर रात्रि में हुई बैठक के बाद लिए गए फैसले में 28 सितम्बर, 29 सितम्बर व 30 सितम्बर को होने वाली देश व्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। जिससे अब बैंक के आम उपभोक्ताओं को 3 दिनों तक होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।बताया जाता है कि बैठक में छुट्टियों की मांग को लेकर कमेटी बनाने पर सहमति बनी है। विभिन्न सूत्रों, सोशल मीडिया व वेबसाइट से मिली जानकारी अनुसार इस बैठक में 3 मुद्दों पर सहमति बनने की बात सामने आई है। जिसमें आई बी ए और यू एफ बी यू की हाई लेबल कमेटी तुरंत बनाई जाएगी। यह बचे हुए शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर चर्चा करेगी और सभी पक्षों, खासकर ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए समाधान तलाशेगी। स्केल 4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए पी एल आई स्कीम में बदलाव को लेकर आई बी ए और यूनियनों के बीच बातचीत होगी। आई बी ए सरकार के सामने यूनियनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए संशोधन का प्रस्ताव रखेगा और अन्य लंबित मुद्दों में 8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज बाकी मुद्दों पर भी दोनों पक्ष जल्द समाधान के लिए बातचीत करेंगे। जानकारी अनुसार इस देश व्यापी हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल होनी थीं, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं।1
- गिट्टी की बारीक चचरी से बनी सड़क राहगीरों के लिए बनी मुसीबत, दोपहिया वाहन चालक हो रहे हादसों का शिकार। बेलखेड़ी से भाषणपानी मार्ग पर आखिर PWD का यह कैसा काम? बड़ी गाड़ियों में चलने वाले जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कभी आम जनता की परेशानी भी देखें। सड़क सुधार के नाम पर डाली गई चचरी अब हादसों का कारण बन रही है। जिम्मेदार विभाग तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करे।1
- तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद में गणपति सेलिब्रेशन में सहयोग किया तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद में गणपति सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया..कहा धर्म से कोई समझौता नहीं..ये अद्भुत है1
- विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर डिण्डौरी में कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले फार्मासिस्ट हुए सम्मानित डिण्डौरी। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में डिण्डौरी मुख्यालय में फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे और विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी रहे। इसके साथ ही डॉ. मनोज उरैती, जिला टीबी अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारी और फार्मासिस्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग और समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका को लेकर परिचर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि फार्मेसी एक्ट 1948 के तहत फार्मासिस्ट दवाइयों के भंडारण, वितरण, निर्माण और रिसर्च से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट डॉक्टर और मरीज के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका भी निभाते हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फार्मासिस्टों को सम्मानित किया गया। वहीं जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए फार्मासिस्टों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर विचार साझा किए।3
- 18 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण तीन साल से ग्रामीणों की शिकायत, कोर्ट के आदेश के पालन पर उठे सवाल; शासकीय जमीन पर अब भी खड़ी है फसल सिवनी/सरसडोल : आदिवासी बाहुल्य विकासखंड कुरई की ग्राम पंचायत सरसडोल अंतर्गत ग्राम चारगांव के कोहकाखेड़ा में करीब 18 एकड़ शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब तीन वर्षों से शिकायतें किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। वहीं, तहसीलदार न्यायालय से आदेश जारी होने के बाद भी शासकीय भूमि कब्जे से मुक्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम कोहकाखेड़ा स्थित खसरा नंबर 87 की करीब 18 एकड़ भूमि राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय दर्ज है। आरोप है कि ग्राम सिल्लोर निवासी सीताराम सनोडिया पिता सुखद द्वारा लंबे समय से उक्त भूमि पर कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा वृक्षारोपण का प्रस्ताव भी रखा गया है। 24 फरवरी और 8 सितंबर को जारी हुए आदेश मामले में तहसीलदार न्यायालय द्वारा 24 फरवरी 2026 को आदेश जारी किया गया था। इसके बाद 8 सितंबर 2026 को पुनः आदेश जारी करते हुए आदेशित भूमि से अवैध कब्जा हटाकर शासकीय भूमि को रिक्त कराने तथा पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। आदेश में दिनांक से तीन दिवस के भीतर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई किए जाने का उल्लेख बताया जा रहा है। कार्रवाई के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इसमें हल्का पटवारी ऋषि सनोडिया सहित राजस्व निरीक्षक एवं अन्य राजस्व अमले को शामिल किया गया है। बावजूद इसके ग्रामीणों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी मौके से अतिक्रमण नहीं हटाया गया और शासकीय भूमि पर फसल खड़ी है। आदेश की प्रति नहीं मिलने की बात मामले में राजस्व निरीक्षक राजीव सनोडिया से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें तहसीलदार के आदेश की प्रति प्राप्त नहीं हुई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई में देरी के कारण कब्जाधारी के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी है कि हल्का पटवारी और कब्जाधारी के रिश्तेदारी संबंध होने के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। एक सप्ताह में कब्जा हटाने का दावा इस संबंध में तहसीलदार शनि पाल परतेती ने बताया कि आदेश की प्रति पटवारी और राजस्व निरीक्षक को मिली होगी। यदि प्रति नहीं मिली है तो उसे दोबारा उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर अवैध कब्जा हटाने की बात कही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शासकीय भूमि को तत्काल अतिक्रमण से मुक्त कराकर ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के अनुसार यहां वृक्षारोपण कराया जाए तथा पूर्व में जारी न्यायालयीन आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए4
- *श्रीधाम का राजा गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन* गोटेगांव श्री धाम का राजा गणेश उत्सव समिति द्वारा 27 सितंबर शनिवार में शाम 5:00 बजे गणेश जी की आरती पश्चात भगवान श्री गणेश का विसर्जन जुलूस निकाला *श्रीधाम का राजा गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन* गोटेगांव श्री धाम का राजा गणेश उत्सव समिति द्वारा 27 सितंबर शनिवार में शाम 5:00 बजे गणेश जी की आरती पश्चात भगवान श्री गणेश का विसर्जन जुलूस निकाला प्रतिमा की ऊंचाई 20 फीट होने के कारण इस वर्ष श्रीधाम का राजा गोटेगांव नगर भ्रमण पर नहीं निकल गया पंडाल में स्थापित गणेश प्रतिमा को नया बस स्टैंड से शासन द्वारा निर्धारित बकतला तालाब के पास बने हुए कुंड में भगवान श्री गणेश जी का क्रेन मशीन द्वारा विसर्जन विधि विधान के साथ पंडित अनिरुद्ध उपाध्याय एवं यजमान डॉक्टर प्रहलाद मोहन सिंह पटेल एवं समिति के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति और बड़ी प्रतिमा होने के कारण गोटेगांव के लोग क्रेन मशीन से प्रतिमा विसर्जन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे समिति द्वारा चल समारोह में सड़क के दोनों और खड़े श्रद्धालु भक्तजन के लिए खोवा की जलेबी पोहा बालूशाही केला की व्यवस्था समिति द्वारा रखी गई प्रतिवर्ष श्रीधाम का राजा समिति द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन क्षेत्र की सभी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के पश्चात किया जाता है इस वर्ष का गणेश उत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ गणेश जी का जयकारा बड़े ही भक्ति भाव से सभी लोगों द्वारा लगाया गया गणपति बप्पा मोरिया अबके बरस तू जल्दी आ1
- कटेधरा-खवासा मार्ग पर हादसा: बाइक के सामने आया बारहसिंगा, बाइक सवार गंभीर घायल कटेधरा से खवासा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को वन्य प्राणी के अचानक सामने आ जाने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बाघदेव मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 22 जेडडी 2115 पर सवार सत्येन्द्र पिता प्रेमलाल चौधरी निवासी गोपालगंज सिवनी कटंगी से तिरोड़ी की ओर जा रहे थे। तभी अचानक बाइक के सामने एक बारहसिंगा आ गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई और सवार सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई।1