रारो स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट जारी, फाटपानी व बिशुनिया की जीत रारो स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट जारी, फाटपानी व बिशुनिया की जीत डंडई। प्रखंड क्षेत्र के रारो खेल स्टेडियम में आयोजित बिरसा मुंडा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन लीग चरण के दो मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मोहन पासवान एवं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पंकज विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा पिच पर बल्लेबाजी कर किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव और सुनील विश्वकर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि पहले मैच में फाटपानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में बौलिया टीम 10 ओवर में 103 रन ही बना सकी। इस प्रकार फाटपानी टीम ने 14 रन से मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।दूसरा मुकाबला लवाही और बिशुनिया टीम के बीच खेला गया। बिशुनिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 205 रन बनाए। जवाब में लवाही टीम 103 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे बिशुनिया टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। दोनों मैचों में अंपायरिंग की भूमिका राकेश यादव एवं मटर सिंह ने निभाई। इस मौके पर आयोजक पप्पू यादव, शकील अंसारी, मंसूर आलम, सचिव रंजन पासवान, उप सचिव रंजीत विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

- चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट झारखंड मुक्ति मोर्चा के चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने सोमवार को क्षेत्र की जनता से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया की चिनीया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से 25 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अरविंद यादव ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है, और इसका सबसे प्रभावी उपाय समय पर दवा का सेवन है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अभियान के दौरान घर-घर पहुंचने वाली आशा सेविका, सहायिका एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पूरा सहयोग दें और उनके द्वारा दी जा रही दवा खुद भी खाएं तथा परिवार व आसपास के लोगों को भी दवा खिलाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति इस अभियान में अपनी भागीदारी नहीं निभाएगा, तब तक फाइलेरिया का पूरी तरह उन्मूलन संभव नहीं है। यह कार्यक्रम सिर्फ सरकार या स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। अंत में अरविंद यादव ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाकर आने वाली पीढ़ियों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने में सहयोग करें और एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।1
- रारो स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट जारी, फाटपानी व बिशुनिया की जीत डंडई। प्रखंड क्षेत्र के रारो खेल स्टेडियम में आयोजित1
- गढ़वा नगर पालिका चुनाव 2026 में झामुमो ने संतोष केसरी को दिया है समर्थन जीत का दावा करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने ली गढ़वा के विकास की गारंटी1
- Post by Ramashankar sharma1
- बिहार के समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। विरनामा तुला पंचायत भवन में ग्रामीणों के सहयोग से शादी कराए जाने की जानकारी सामने आई है। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। #Samastipur #Bihar #BreakingNews #ViralNews1
- गढवा:- धुरकी थाना क्षेत्र में पिस्तौल लहराते हुए वायरल वीडियो मामला में नामजद अपराधी कुश्तर अंसारी ने श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के समक्ष किया आत्मसमर्पण पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट चुकी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस का अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।1
- गाड़ी के नंबर प्लेट ऐसा लगाकर ट्रैफिक पुलिस की उड़ाई धज्जियां1
- हेमंत कुमार की रिपोर्ट संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रविवार की देर शाम करीब 6:00 बजे अंबेडकर चौक पर रंगारंग बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, पंचायत के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ताहिर अंसारी ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज में समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया, जिसे अपनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम में देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चलता रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।1