फाइलेरिया उन्मूलन में जनसहयोग जरूरी, दवा सेवन से ही मिलेगा सुरक्षित भविष्य : अरविंद यादव चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट झारखंड मुक्ति मोर्चा के चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने सोमवार को क्षेत्र की जनता से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया की चिनीया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से 25 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अरविंद यादव ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है, और इसका सबसे प्रभावी उपाय समय पर दवा का सेवन है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अभियान के दौरान घर-घर पहुंचने वाली आशा सेविका, सहायिका एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पूरा सहयोग दें और उनके द्वारा दी जा रही दवा खुद भी खाएं तथा परिवार व आसपास के लोगों को भी दवा खिलाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति इस अभियान में अपनी भागीदारी नहीं निभाएगा, तब तक फाइलेरिया का पूरी तरह उन्मूलन संभव नहीं है। यह कार्यक्रम सिर्फ सरकार या स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। अंत में अरविंद यादव ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाकर आने वाली पीढ़ियों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने में सहयोग करें और एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

- चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट झारखंड मुक्ति मोर्चा के चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने सोमवार को क्षेत्र की जनता से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया की चिनीया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से 25 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अरविंद यादव ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है, और इसका सबसे प्रभावी उपाय समय पर दवा का सेवन है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अभियान के दौरान घर-घर पहुंचने वाली आशा सेविका, सहायिका एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पूरा सहयोग दें और उनके द्वारा दी जा रही दवा खुद भी खाएं तथा परिवार व आसपास के लोगों को भी दवा खिलाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति इस अभियान में अपनी भागीदारी नहीं निभाएगा, तब तक फाइलेरिया का पूरी तरह उन्मूलन संभव नहीं है। यह कार्यक्रम सिर्फ सरकार या स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। अंत में अरविंद यादव ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाकर आने वाली पीढ़ियों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने में सहयोग करें और एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।1
- रारो स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट जारी, फाटपानी व बिशुनिया की जीत डंडई। प्रखंड क्षेत्र के रारो खेल स्टेडियम में आयोजित1
- कौन होगा गढ़वा नगर परिषद् का अध्यक्ष, जनता के अदालत में होगा फ़ैसला!! मासूम खान1
- Post by Sunil singh1
- बिहार की राजधानी पटना से सोशल मीडिया से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। बताया जा रहा है कि इससे जुड़े कई वीडियो फेसबुक पर अपलोड हैं। मामले में FIR दर्ज कर SC/ST Act के तहत सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। #Patna #Bihar #SocialMedia #BreakingNews1
- गढवा:- धुरकी थाना क्षेत्र में पिस्तौल लहराते हुए वायरल वीडियो मामला में नामजद अपराधी कुश्तर अंसारी ने श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के समक्ष किया आत्मसमर्पण पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट चुकी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस का अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।1
- Post by Ramashankar sharma1
- हेमंत कुमार की रिपोर्ट संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रविवार की देर शाम करीब 6:00 बजे अंबेडकर चौक पर रंगारंग बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, पंचायत के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ताहिर अंसारी ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज में समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया, जिसे अपनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम में देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चलता रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।1