logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आलीराजपुर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक, निकला भव्य वरघोड़ा आलीराजपुर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक, निकला भव्य वरघोड़ा आलीराजपुर:- जैन समाज द्वारा भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पंजाब केसरी वल्लभसूरी संप्रदाय की साध्वीजी श्री स्मित दर्शिता श्रीजी आदि ठाणा-4 की निश्रा में सभी धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। 31 मार्च, चैत्र सुदी तेरस के अवसर पर प्रातः मंदिरजी में भगवान का अभिषेक, अष्टप्रकारी पूजा एवं स्नात्र पूजा आयोजित की गई। इसके पश्चात नगर के प्रमुख मार्गों से बैंड-बाजों के साथ भगवान श्री महावीर स्वामी का भव्य वरघोड़ा सुंदर पालकी में निकाला गया। वरघोड़े में भगवान का चित्र विराजमान करने, प्रथम पालकी उठाने तथा प्रभावना का लाभ रमेशचंद्र-रतिचंद्र जैन परिवार द्वारा लिया गया। वरघोड़े के दौरान श्रद्धालु नाश्ते गाते हुए “जियो और जीने दो” के जयघोष करते नजर आए। इस वर्ष का वरघोड़ा ऐतिहासिक रहा। नगर में कई जैन परिवारों द्वारा आकर्षक झांकियां और तोरण द्वार सजाए गए। वरघोड़े के पश्चात स्वामिवात्सल श्री हेमेंद्रसूरी भवन में आयोजित किया गया। दोपहर में मंदिरजी में महिला मंडल द्वारा विशेष पूजा पढ़ाई गई, जबकि रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा भावपूर्ण भक्ति का आयोजन किया गया। विशेष सजावट करने वाले परिवारों को सातम ग्रुप आलीराजपुर की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें प्रथम प्रभावचंद्र-हरकचंद्र परिवार, द्वितीय संजय कुमार-शांतिलाल परिवार एवं तृतीय नवीन कुमार-कमलचंद्र परिवार रहे। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा 5 अप्रैल रविवार को जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बस स्टैंड स्थित आजाद भवन में किया जाएगा। यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

3 hrs ago
user_आलीराजपुर समाचार
आलीराजपुर समाचार
Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

आलीराजपुर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक, निकला भव्य वरघोड़ा आलीराजपुर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक, निकला भव्य वरघोड़ा आलीराजपुर:- जैन समाज द्वारा भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पंजाब केसरी वल्लभसूरी संप्रदाय की साध्वीजी श्री स्मित दर्शिता श्रीजी आदि ठाणा-4 की निश्रा में सभी धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। 31 मार्च, चैत्र सुदी तेरस के अवसर पर प्रातः मंदिरजी में भगवान का अभिषेक, अष्टप्रकारी पूजा एवं स्नात्र पूजा आयोजित की गई। इसके पश्चात नगर के प्रमुख मार्गों से बैंड-बाजों के साथ भगवान श्री महावीर स्वामी का भव्य वरघोड़ा सुंदर पालकी में निकाला गया। वरघोड़े में भगवान का चित्र विराजमान करने, प्रथम पालकी उठाने तथा प्रभावना का लाभ रमेशचंद्र-रतिचंद्र जैन परिवार द्वारा लिया गया। वरघोड़े के दौरान श्रद्धालु नाश्ते गाते हुए “जियो और जीने दो” के जयघोष करते नजर आए। इस वर्ष का वरघोड़ा ऐतिहासिक रहा। नगर में कई जैन परिवारों द्वारा आकर्षक झांकियां और तोरण द्वार सजाए गए। वरघोड़े के पश्चात स्वामिवात्सल श्री हेमेंद्रसूरी भवन में आयोजित किया गया। दोपहर में मंदिरजी में महिला मंडल द्वारा विशेष पूजा पढ़ाई गई, जबकि रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा भावपूर्ण भक्ति का आयोजन किया गया। विशेष सजावट करने वाले परिवारों को सातम ग्रुप आलीराजपुर की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें प्रथम प्रभावचंद्र-हरकचंद्र परिवार, द्वितीय संजय कुमार-शांतिलाल परिवार एवं तृतीय नवीन कुमार-कमलचंद्र परिवार रहे। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा 5 अप्रैल रविवार को जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बस स्टैंड स्थित आजाद भवन में किया जाएगा। यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पानसेमल ।भगवान महावीर की जयंती पर सकल जैन श्रीसंघ द्वारा अहिंसा परमोधर्म संदेश के साथ मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली।जलगोन रोड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में महावीर भगवान के जयकारों के साथ आसपास ग्रामों से समाजजन शामिल रहे।समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान महावीर के आदर्शो पर चलने की बात कहते हुए सभी को जयंती की बधाई दि।समाज के वरिष्ठ अशोक जैन ने कहा कि जियो और जीने दो के संदेश के साथ शोभायात्रा निकाली जो महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल में समाप्त हुई,जहां छोटे बच्चों ने सुंदर गीतों,कविताओं की प्रस्तुतियां दी।समाज द्वारा प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसके बाद समाजजनों ने स्नेहभोज और प्रसादी प्राप्त कर समापन किया।आयोजन में नगर सहित आमदा,जूनापानी,दौड़वाडा,टेमला, जलगोन व अन्य ग्रामों से समाजजन शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन मनु जैन ने किया समाज के अध्यक्ष हेमंत जैन बिन्नी द्वारा सभी का आभार जताया।
    1
    पानसेमल ।भगवान महावीर की जयंती पर सकल जैन श्रीसंघ द्वारा अहिंसा परमोधर्म संदेश के साथ मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली।जलगोन रोड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में महावीर भगवान के जयकारों के साथ आसपास ग्रामों से समाजजन शामिल रहे।समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान महावीर के आदर्शो पर चलने की बात कहते हुए सभी को जयंती की बधाई दि।समाज के वरिष्ठ अशोक जैन ने कहा कि जियो और जीने दो के संदेश के साथ शोभायात्रा निकाली जो महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल में समाप्त हुई,जहां छोटे बच्चों ने सुंदर गीतों,कविताओं की प्रस्तुतियां दी।समाज द्वारा प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसके बाद समाजजनों ने स्नेहभोज और प्रसादी प्राप्त कर समापन किया।आयोजन में नगर सहित आमदा,जूनापानी,दौड़वाडा,टेमला, जलगोन व अन्य ग्रामों से समाजजन शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन मनु जैन ने किया समाज के अध्यक्ष हेमंत जैन बिन्नी द्वारा सभी का आभार जताया।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राजपुर, निप्र। नगर परिषद राजपुर के वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद श्रीमती मयूरी सचिन जोशी द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए रहवासियों ने स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि सचिन जोशी ने बताया कि वर्षों से आवागमन में बाधा बन रही पलसूद रोड की डीपी का करीब दो वर्षों के प्रयास के बाद स्थानांतरण कराया गया, जिससे रहवासियों को बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि यह डीपी दुर्घटनाओं का कारण बन रही थी और बारिश में भय का माहौल रहता था। पार्षद द्वारा वार्ड में झामरिया घाट का जीर्णोद्धार, शिव मंदिर निर्माण, ब्लॉक कॉलोनी में सीसी रोड, डामरीकरण, पलसूद रोड पर सीसी गटर निर्माण, कन्या शाला के सामने जल निकासी हेतु क्रॉसिंग तथा पेयजल पाइपलाइन जैसे कई विकास कार्य कराए गए हैं। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन का भी स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाता है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी ने भी विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर राजेंद्र इंगले, दीपक राठौड़, जगदीश गनवानी, लोंगाराम मग्गर, भीलूराम धनगर, अजय गुप्ता, रवि यादव, महेश उंदले सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
    1
    राजपुर, निप्र। नगर परिषद राजपुर के वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद श्रीमती मयूरी सचिन जोशी द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए रहवासियों ने स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि सचिन जोशी ने बताया कि वर्षों से आवागमन में बाधा बन रही पलसूद रोड की डीपी का करीब दो वर्षों के प्रयास के बाद स्थानांतरण कराया गया, जिससे रहवासियों को बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि यह डीपी दुर्घटनाओं का कारण बन रही थी और बारिश में भय का माहौल रहता था।
पार्षद द्वारा वार्ड में झामरिया घाट का जीर्णोद्धार, शिव मंदिर निर्माण, ब्लॉक कॉलोनी में सीसी रोड, डामरीकरण, पलसूद रोड पर सीसी गटर निर्माण, कन्या शाला के सामने जल निकासी हेतु क्रॉसिंग तथा पेयजल पाइपलाइन जैसे कई विकास कार्य कराए गए हैं।
कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन का भी स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाता है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी ने भी विकास कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर राजेंद्र इंगले, दीपक राठौड़, जगदीश गनवानी, लोंगाराम मग्गर, भीलूराम धनगर, अजय गुप्ता, रवि यादव, महेश उंदले सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • निवाली: श्रीराम वनवास के प्रसंग पर भावुक हुए श्रद्धालु, श्रीराम-सीता के स्वरूपों ने किया मंत्रमुग्ध : वन गमन दौरान श्रोताओं की आंखें छलकी ​निवाली।31 मार्च मंगलवार ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) नगर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान आज 'श्रीराम वनवास' का हृदयस्पर्शी प्रसंग सुनाया गया। प्रख्यात कथावाचक पंडित रमेश चन्द्र शर्मा ने जब प्रभु श्रीराम के वन गमन का मार्मिक वर्णन किया, तो पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालुओं की आँखें छलक आईं। ​भक्ति और भाव का अनूठा संगम ​कथा के दौरान जब श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप मंच पर अवतरित हुए, तो पूरा वातावरण 'जय श्री राम' के जयघोष से गुंजायमान हो गया। पंडित जी ने अपनी सुमधुर वाणी में बताया कि कैसे पिता के वचनों को निभाने के लिए प्रभु ने राजसी सुखों का त्याग कर सहर्ष वनवास स्वीकार किया। उनके साथ माता सीता और अनुज लक्ष्मण का वन की ओर प्रस्थान करना त्याग और कर्तव्य की पराकाष्ठा को दर्शाता है। ​मार्मिक भजनों पर थिरके श्रद्धालु ​कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए वनवास प्रसंग के भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। झांकी के माध्यम से दिखाए गए इस दृश्य ने उपस्थित जनसमूह को त्रेतायुग की जीवंत अनुभूति कराई। ​नगर में भक्तिमय माहौल ​श्रीराम कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। स्थानीय आयोजन समिति ने बताया कि कथा के माध्यम से नई पीढ़ी को रामायण के आदर्शों और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ दिन की कथा का विश्राम हुआ।
    4
    निवाली: श्रीराम वनवास के प्रसंग पर भावुक हुए श्रद्धालु, श्रीराम-सीता के स्वरूपों ने किया मंत्रमुग्ध : वन गमन दौरान श्रोताओं की आंखें छलकी
​निवाली।31 मार्च मंगलवार ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) नगर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान आज 'श्रीराम वनवास' का हृदयस्पर्शी प्रसंग सुनाया गया। प्रख्यात कथावाचक पंडित रमेश चन्द्र शर्मा ने जब प्रभु श्रीराम के वन गमन का मार्मिक वर्णन किया, तो पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालुओं की आँखें छलक आईं।
​भक्ति और भाव का अनूठा संगम
​कथा के दौरान जब श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप मंच पर अवतरित हुए, तो पूरा वातावरण 'जय श्री राम' के जयघोष से गुंजायमान हो गया। पंडित जी ने अपनी सुमधुर वाणी में बताया कि कैसे पिता के वचनों को निभाने के लिए प्रभु ने राजसी सुखों का त्याग कर सहर्ष वनवास स्वीकार किया। उनके साथ माता सीता और अनुज लक्ष्मण का वन की ओर प्रस्थान करना त्याग और कर्तव्य की पराकाष्ठा को दर्शाता है।
​मार्मिक भजनों पर थिरके श्रद्धालु
​कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए वनवास प्रसंग के भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। झांकी के माध्यम से दिखाए गए इस दृश्य ने उपस्थित जनसमूह को त्रेतायुग की जीवंत अनुभूति कराई।
​नगर में भक्तिमय माहौल
​श्रीराम कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। स्थानीय आयोजन समिति ने बताया कि कथा के माध्यम से नई पीढ़ी को रामायण के आदर्शों और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ दिन की कथा का विश्राम हुआ।
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    7 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़... कुशलगढ़ के पास रामगढ़ गांव के वडलीपाड़ा में पानी को ले कर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पानी को ले कर लोगों ने सरपंच राकेश मईडा जी से बात की फिर सरपंच राकेश मईडा जी ने जल संसाधन विभाग में ज्ञापन दिया उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई बार बार ज्ञापन दिया लोगो का कहना है कि जल संसाधन विभाग पर कारवाही हो ओर हमारे यहां पानी की सुविधा हो
    2
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़... कुशलगढ़ के पास  रामगढ़ गांव के  वडलीपाड़ा में पानी को ले कर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पानी को ले कर लोगों ने सरपंच राकेश मईडा जी से बात की फिर सरपंच राकेश मईडा जी ने जल संसाधन विभाग में ज्ञापन दिया उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई बार बार ज्ञापन दिया लोगो का कहना है कि जल संसाधन विभाग पर कारवाही हो ओर हमारे यहां पानी की सुविधा हो
    user_रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़
    रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सेन समाज की शकुंतला श्रीवास सेवानिवृत होने पर नगर वाशियो ने क्या स्वागत राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू नगर के वार्ड नबर 12 आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर जामुनिया सेक्टर परियोजना विकास खंड नालछा की कार्यकर्ता श्री मति शकुंतला श्रीवास अपने पद से सेवानिवृत हुई है वही ग्राम जामनिया निवासियों द्वारा सम्मान क्या गया वही उनके द्वारा जनक बिदाई दंडी है वही ग्राम जामनिया के निवासियों के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य एवम उत्तम स्वास्थ किनकामना की मंगल कामनाएं की वही इस अवसर पर श्री मति शकुंतला श्रीवास के द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा 38 वर्ष से आंगनवाड़ी केंद्र जामनिया में सेक्टर मांडू में कार्य कर आज में सेवानिवृत हुई हु आज समस्त ग्राम जामनिया के निवासियों के द्वारा मेरा समान क्या गया वही इस अवसर पर श्री मति शकुंतला श्रीवास के परिवार जन एवं ग्रामीण जनों की उपस्थित सराहनीय रही
    3
    सेन समाज की शकुंतला श्रीवास सेवानिवृत होने पर नगर वाशियो ने क्या स्वागत
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू नगर के वार्ड नबर 12 आंगनवाड़ी  केंद्र सेक्टर  जामुनिया  सेक्टर  परियोजना विकास खंड नालछा की कार्यकर्ता श्री मति शकुंतला श्रीवास अपने पद से सेवानिवृत हुई है वही ग्राम जामनिया निवासियों  द्वारा सम्मान क्या गया वही उनके द्वारा जनक बिदाई दंडी है वही ग्राम जामनिया के निवासियों  के द्वारा   उनके उज्जवल भविष्य एवम उत्तम स्वास्थ  किनकामना की मंगल कामनाएं की वही इस अवसर पर श्री मति शकुंतला श्रीवास के द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा 38 वर्ष से आंगनवाड़ी केंद्र जामनिया में सेक्टर मांडू में कार्य कर आज में सेवानिवृत हुई हु आज समस्त ग्राम जामनिया के निवासियों के द्वारा मेरा समान क्या गया  वही इस अवसर पर श्री मति शकुंतला श्रीवास के परिवार जन एवं ग्रामीण जनों की उपस्थित सराहनीय रही
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • धार जिला मुख्यालय पर धार जिला कांग्रेस #अध्यक्ष_स्वतंत्र_जोशी_जी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने #LPG_गैस की किल्लत व बढ़ते दामों को लेकर, #बिजली मूल्य वृद्धि को कम की जाए उसको लेकर व किसानों के #गेहूं की खरीदी #1अप्रैल से शुरू की जाए इन मांगो को लेकर SDM महोदय को ज्ञापन दिया.... Indian National Congress - Madhya Pradesh Umang Singhar Indian National Congress Jitendra Patwari Harish Chaudhary Indian Youth Congress Surendra Singh Honey Baghel Hiralal Alawa Rahul Gandhi
    3
    धार जिला मुख्यालय पर धार जिला कांग्रेस #अध्यक्ष_स्वतंत्र_जोशी_जी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने #LPG_गैस की किल्लत व बढ़ते दामों को लेकर, #बिजली मूल्य वृद्धि को कम की जाए उसको लेकर व किसानों के #गेहूं की खरीदी #1अप्रैल से शुरू की जाए इन मांगो को लेकर SDM महोदय को ज्ञापन दिया....
Indian National Congress -  Madhya Pradesh Umang Singhar Indian National Congress Jitendra Patwari Harish Chaudhary Indian Youth Congress Surendra Singh Honey Baghel Hiralal Alawa Rahul Gandhi
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पानसेमल। खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर नेत्रहीन बुजुर्ग हादसे का शिकार हो गया जिसमें उसे गंभीर चोट आई है।घटना खड़ीखम के निकट हुई जिसमें नेत्रहीन मिचरा पिता फूलसिंह वास्कले उम्र करीब 60 वर्ष निवासी नांदीयाबढ़ गंभीर घायल हुआ है।ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित FRV वाहन पहुंचा ड्यूटी पर तैनात पायलट निकेश पाटिल,आरक्षक नवीन अटोदे ने शासकीय अस्पताल पानसेमल पहुंचाया।डॉक्टर सीताराम सोलंकी ने स्टाफ के साथ उपचार करवाया।इसी घटना में बाइक पर सवार गणेश पिता मोहन चौहान उम्र करीब 40 वर्ष निवासी पानसेमल घायल हुए हैं।मोतीराम तुकाराम गिरासे ,युवराज गिरासे,दिलीप पवार,भाईदास चौधरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार एंबुलेंस पर ड्यूटी दे रहे,मोहन बर्डे,अटेंडर रमेश चौहान ने मिचरा वास्कले को हायर सेंटर ले जाया गया।प्रत्यदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार द्वारा लापरवाही से बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों घायल हुए हैं वही घटना कैसे हुई यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घायलों के सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे थे।
    4
    पानसेमल। खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर नेत्रहीन बुजुर्ग हादसे का शिकार हो गया जिसमें उसे गंभीर चोट आई है।घटना खड़ीखम के निकट हुई जिसमें नेत्रहीन मिचरा पिता फूलसिंह वास्कले उम्र करीब 60 वर्ष निवासी नांदीयाबढ़ गंभीर घायल हुआ है।ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित FRV वाहन पहुंचा ड्यूटी पर तैनात पायलट निकेश पाटिल,आरक्षक नवीन अटोदे ने शासकीय अस्पताल पानसेमल पहुंचाया।डॉक्टर सीताराम सोलंकी ने स्टाफ के साथ उपचार करवाया।इसी घटना में बाइक पर सवार गणेश पिता मोहन चौहान उम्र करीब 40 वर्ष निवासी पानसेमल घायल हुए हैं।मोतीराम तुकाराम गिरासे ,युवराज गिरासे,दिलीप पवार,भाईदास चौधरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार एंबुलेंस पर ड्यूटी दे रहे,मोहन बर्डे,अटेंडर रमेश चौहान ने मिचरा वास्कले को हायर सेंटर ले जाया गया।प्रत्यदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार द्वारा लापरवाही से बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों घायल हुए हैं वही घटना कैसे हुई यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घायलों के सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे थे।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • निवाली में गूँजी राम-विवाह की दिव्य गूँज: पंडित रमेश शर्मा जी ने जनकपुर के सौभाग्य का किया भावपूर्ण वर्णन ​निवाली। 31 मार्च मंगलवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)आस्था और भक्ति के पावन संगम "श्रीराम कथा" के सातवें दिन, प्रसिद्ध कथावाचक पंडित रमेश शर्मा जी के मुखारविंद से भगवान राम और सीता जी के विवाह प्रसंग का अत्यंत मनमोहक वर्णन किया गया। निवाली के पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो भक्ति के रस में सराबोर नजर आए। ​जनकपुर वासियों के सौभाग्य की सराहना ​पंडित रमेश शर्मा जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि जनकपुर के निवासी अत्यंत भाग्यशाली थे, जिन्हें साक्षात् मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और उनके तीनों भाइयों—लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के दर्शन करने का पुण्य प्राप्त हुआ। उन्होंने तुलसीदास जी महाराज की चौपाइयों का संदर्भ देते हुए बताया कि किस प्रकार राम-विवाह का वर्णन करते हुए स्वयं गोस्वामी जी भी परम आनंद में डूब गए थे। ​दिव्य राजकुमारियों का सौभाग्य और दैवीय मिलन ​कथा के दौरान पंडित जी ने माता सीता और उनकी बहनों (उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति) के सौभाग्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जैसे योग्य वर प्राप्त हुए। यह केवल एक विवाह नहीं, बल्कि दैवीय शक्तियों का वह मिलन था जिसने संपूर्ण ब्रह्मांड को हर्षित कर दिया। ​वीडियो विश्लेषण: कथा और भजनों की झलक ​वीडियो 1: "तम्मना यही है... अभी हमने जी भर के देखा नहीं" इस वीडियो में एक अत्यंत मार्मिक और मधुर भजन की प्रस्तुति देखी जा सकती है। ​शीर्षक: प्रभु के दर्शन की प्यास: "अभी हमने जी भर के देखा नहीं" ​विवरण: मंच पर प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता के स्वरूपों के साथ पंडित जी और संगीत मंडली इस भजन के माध्यम से भक्तों के हृदय को छू रही है। पांडाल में बैठे सैकड़ों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, पूरी तन्मयता के साथ ताली बजाते हुए भजन का आनंद ले रहे हैं। यह दृश्य भक्तों की उस तड़प को दर्शाता है जो भगवान के दर्शन के लिए कभी कम नहीं होती। ​वीडियो 2: "जनकपुर का आनंद और तुलसीदास जी की प्रसन्नता" इस अंश में पंडित रमेश शर्मा जी विवाह प्रसंग की सूक्ष्म व्याख्या कर रहे हैं। ​शीर्षक: विवाह प्रसंग: जहाँ शब्द कम और भाव अनंत हो गए ​विवरण: पंडित जी पीले वस्त्रों में सुशोभित होकर बहुत ही सरल और प्रभावी भाषा में जनकपुर के उल्लास का वर्णन कर रहे हैं। उनके प्रवचन की शैली इतनी जीवंत है कि पूरा पांडाल शांत होकर भक्ति भाव में डूबा हुआ है। ​भक्ति की पराकाष्ठा: कथा के अंत में "राम-विवाह" के जयकारों से पूरा परिसर गूँज उठा। भक्तों ने आरती में भाग लिया और प्रभु के इस मंगलकारी प्रसंग का स्मरण करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाया।
    4
    निवाली में गूँजी राम-विवाह की दिव्य गूँज: पंडित रमेश शर्मा जी ने जनकपुर के सौभाग्य का किया भावपूर्ण वर्णन
​निवाली। 31 मार्च मंगलवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)आस्था और भक्ति के पावन संगम "श्रीराम कथा" के सातवें दिन, प्रसिद्ध कथावाचक पंडित रमेश शर्मा जी के मुखारविंद से भगवान राम और सीता जी के विवाह प्रसंग का अत्यंत मनमोहक वर्णन किया गया। निवाली के पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो भक्ति के रस में सराबोर नजर आए।
​जनकपुर वासियों के सौभाग्य की सराहना
​पंडित रमेश शर्मा जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि जनकपुर के निवासी अत्यंत भाग्यशाली थे, जिन्हें साक्षात् मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और उनके तीनों भाइयों—लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के दर्शन करने का पुण्य प्राप्त हुआ। उन्होंने तुलसीदास जी महाराज की चौपाइयों का संदर्भ देते हुए बताया कि किस प्रकार राम-विवाह का वर्णन करते हुए स्वयं गोस्वामी जी भी परम आनंद में डूब गए थे।
​दिव्य राजकुमारियों का सौभाग्य और दैवीय मिलन
​कथा के दौरान पंडित जी ने माता सीता और उनकी बहनों (उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति) के सौभाग्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जैसे योग्य वर प्राप्त हुए। यह केवल एक विवाह नहीं, बल्कि दैवीय शक्तियों का वह मिलन था जिसने संपूर्ण ब्रह्मांड को हर्षित कर दिया।
​वीडियो विश्लेषण: कथा और भजनों की झलक
​वीडियो 1: "तम्मना यही है... अभी हमने जी भर के देखा नहीं"
इस वीडियो में एक अत्यंत मार्मिक और मधुर भजन की प्रस्तुति देखी जा सकती है।
​शीर्षक: प्रभु के दर्शन की प्यास: "अभी हमने जी भर के देखा नहीं"
​विवरण: मंच पर प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता के स्वरूपों के साथ पंडित जी और संगीत मंडली इस भजन के माध्यम से भक्तों के हृदय को छू रही है। पांडाल में बैठे सैकड़ों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, पूरी तन्मयता के साथ ताली बजाते हुए भजन का आनंद ले रहे हैं। यह दृश्य भक्तों की उस तड़प को दर्शाता है जो भगवान के दर्शन के लिए कभी कम नहीं होती।
​वीडियो 2: "जनकपुर का आनंद और तुलसीदास जी की प्रसन्नता"
इस अंश में पंडित रमेश शर्मा जी विवाह प्रसंग की सूक्ष्म व्याख्या कर रहे हैं।
​शीर्षक: विवाह प्रसंग: जहाँ शब्द कम और भाव अनंत हो गए
​विवरण: पंडित जी पीले वस्त्रों में सुशोभित होकर बहुत ही सरल और प्रभावी भाषा में जनकपुर के उल्लास का वर्णन कर रहे हैं। उनके प्रवचन की शैली इतनी जीवंत है कि पूरा पांडाल शांत होकर भक्ति भाव में डूबा हुआ है।
​भक्ति की पराकाष्ठा:
कथा के अंत में "राम-विवाह" के जयकारों से पूरा परिसर गूँज उठा। भक्तों ने आरती में भाग लिया और प्रभु के इस मंगलकारी प्रसंग का स्मरण करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाया।
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    8 hrs ago
  • Post by Journalist Akki
    1
    Post by Journalist Akki
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.