logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_Usama ansari
Usama ansari
Tailor फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by शाहनवाज असलम जर्नलिस्ट
    2
    Post by शाहनवाज असलम जर्नलिस्ट
    user_शाहनवाज असलम जर्नलिस्ट
    शाहनवाज असलम जर्नलिस्ट
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *महाशिवरात्रि व श्री लोधेश्वर महादेव फाल्गुनी मेला के दृष्टिगत यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट-*
    1
    *महाशिवरात्रि व श्री लोधेश्वर महादेव फाल्गुनी मेला के दृष्टिगत यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट-*
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    5 hrs ago
  • घरेलू कलह की आग में बुझ गई डॉक्टर की ज़िंदगी! क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक ने कमरे में मफलर से फांसी लगाकर दी जान, बाराबंकी में हड़कंप मसौली/बाराबंकी। बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकालिया गांव में बृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मौलाबाद में निजी क्लीनिक चलाने वाले 43 वर्षीय डॉ. संदीप कुमार का शव उनके ही घर के कमरे में मफलर से बने फंदे पर झूलता मिला। घटना सामने आते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जिस व्यक्ति के क्लीनिक पर रोज़ बीमार अपनी आखिरी उम्मीद लेकर पहुंचते थे, वही डॉक्टर अपनी ज़िंदगी से हार गया—यह मंजर लोगों को अंदर तक हिला गया। मृतक के पिता के अनुसार डॉ. संदीप कुमार और उनकी पत्नी आरती देवी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आए दिन की कहासुनी और तनाव ने परिवार की दीवारों के भीतर एक ऐसी आग सुलगा रखी थी, जो अब खौफनाक अंजाम तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि घटना से पहले भी घर में विवाद हुआ था। इसके बाद डॉक्टर कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य देख चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन घटना को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। पारिवारिक विवाद, मानसिक दबाव और अन्य कारणों की कड़ी जोड़कर पुलिस सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। थानाध्यक्ष मसौली अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। डॉ. संदीप कुमार अपने पीछे पत्नी और 10 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। पिता की मौत के बाद मासूम बच्चे की हालत देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। यह घटना सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि उस चुप्पी की चीख है जो घरों के भीतर चल रहे तनाव को उजागर करती है। सवाल यह है कि आखिर सिस्टम और समाज कब ऐसे टूटते रिश्तों और मानसिक दबाव को समय रहते समझ पाएगा?
    3
    घरेलू कलह की आग में बुझ गई डॉक्टर की ज़िंदगी!
क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक ने कमरे में मफलर से फांसी लगाकर दी जान, बाराबंकी में हड़कंप
मसौली/बाराबंकी।
बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकालिया गांव में बृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मौलाबाद में निजी क्लीनिक चलाने वाले 43 वर्षीय डॉ. संदीप कुमार का शव उनके ही घर के कमरे में मफलर से बने फंदे पर झूलता मिला। घटना सामने आते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जिस व्यक्ति के क्लीनिक पर रोज़ बीमार अपनी आखिरी उम्मीद लेकर पहुंचते थे, वही डॉक्टर अपनी ज़िंदगी से हार गया—यह मंजर लोगों को अंदर तक हिला गया।
मृतक के पिता के अनुसार डॉ. संदीप कुमार और उनकी पत्नी आरती देवी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आए दिन की कहासुनी और तनाव ने परिवार की दीवारों के भीतर एक ऐसी आग सुलगा रखी थी, जो अब खौफनाक अंजाम तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि घटना से पहले भी घर में विवाद हुआ था। इसके बाद डॉक्टर कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य देख चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन घटना को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। पारिवारिक विवाद, मानसिक दबाव और अन्य कारणों की कड़ी जोड़कर पुलिस सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
थानाध्यक्ष मसौली अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
डॉ. संदीप कुमार अपने पीछे पत्नी और 10 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। पिता की मौत के बाद मासूम बच्चे की हालत देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। यह घटना सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि उस चुप्पी की चीख है जो घरों के भीतर चल रहे तनाव को उजागर करती है। सवाल यह है कि आखिर सिस्टम और समाज कब ऐसे टूटते रिश्तों और मानसिक दबाव को समय रहते समझ पाएगा?
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी दूल्हेदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परम पूज्य स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा एवं 1008 हिंद केसरी पहलवान की स्मृति में होने वाले भव्य कार्यक्रम और सामूहिक कन्या विवाह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आई सुनते हैं हनुमानगढ़ी महंत बाबा बलराम दास ने हमारे चैनल पर क्या बताया 👇👇👇👇👇 #Barabanki #DulhedepurKuti #CMYogi #YogiAdityanath #BreakingNews #SamuhikKanyaVivah #HarishankarDasBaba #HindKesariPahalwan #UPGovernment #DistrictAdministrationBarabanki #DMBarabanki #SPBarabanki #RDMBarabanki #BarabankiPolice #HealthDepartment #ElectricityDepartment #UPPolice #BarabankiNews #UPNews
    4
    🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी
दूल्हेदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परम पूज्य स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा एवं 1008 हिंद केसरी पहलवान की स्मृति में होने वाले भव्य कार्यक्रम और सामूहिक कन्या विवाह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
आई सुनते हैं हनुमानगढ़ी महंत बाबा बलराम दास ने हमारे चैनल पर क्या बताया 👇👇👇👇👇
#Barabanki #DulhedepurKuti #CMYogi #YogiAdityanath #BreakingNews #SamuhikKanyaVivah #HarishankarDasBaba #HindKesariPahalwan #UPGovernment
#DistrictAdministrationBarabanki #DMBarabanki #SPBarabanki #RDMBarabanki #BarabankiPolice #HealthDepartment #ElectricityDepartment #UPPolice #BarabankiNews #UPNews
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    बाराबंकी Sirauli Gauspur, Barabanki•
    12 min ago
  • Lko Big Breaking लखनऊ कमिश्नर के साथ दोनों जॉइंट कमिश्नर DCP सेंट्रल भी रहे मौजूद!! विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर को विधानसभा का मुआयना कराया!! 9 फरवरी से शुरू हो रहा है विधानसभा सत्र!!
    1
    Lko Big Breaking 
लखनऊ कमिश्नर के साथ दोनों जॉइंट कमिश्नर DCP सेंट्रल भी रहे मौजूद!!
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर को विधानसभा का मुआयना कराया!!
9 फरवरी से शुरू हो रहा है विधानसभा सत्र!!
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Agricultural organisation बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना हैदरगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305(d) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 2. जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द विश्वकर्मा मदारपुर तिराहा थाना कोठी जनपद बाराबंकी हालपता देवीगंज भिटरिया रोड थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी *(गलाये गये छत्र की चांदी 579 ग्राम व अरघा की चांदी 4.19 किलोग्राम)* व 07 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त कटर, प्लास बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी शातिर किस्म का चोर है तथा मंदिरों की रेकी करने बाद चिन्हित मंदिर में रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देता है, अभियुक्त वीरेन्द्र मंदिर से चोरी किये गए चांदी आदि कीमती सामान को देवीगंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द को सस्ते दाम पर बेंच देता है। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 03/04.02.2026 की रात्रि को थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत अवसानेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर मन्दिर के अन्दर से चांदी का छत्तर व अरघे पर मढ़ा हुआ चांदी का पत्तर चोरी किया गया था, दिनांक 04/05.01.2026 की रात्रि थाना असन्द्रा के ग्राम जरौली स्थित हनुमान मंदिर से 02 चांदी के मुकुट चोरी किया था, दिनांक 30/31.01.2026 की रात्रि को थाना रामसनेहीघाट स्थित रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एलईडी टीवी व सीसीटीवी कैमरा चोरी किया गया था। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में क्रमशः थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(डी) बीएनएस व थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0-44/2026 धारा 305(E)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तगण आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए यह काम करते हैं। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार आस पास के क्षेत्र के मन्दिरों से चोरी करता है, उसमें जो चांदी आदि के सामान मिलते हैं, ज्वैलर्स की दुकान पर सस्ते दामों में बेच देता है।
    1
    बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना हैदरगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305(d) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 2. जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द विश्वकर्मा मदारपुर तिराहा थाना कोठी जनपद बाराबंकी हालपता देवीगंज भिटरिया रोड थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी *(गलाये गये छत्र की चांदी 579 ग्राम व अरघा की चांदी 4.19 किलोग्राम)* व 07 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त कटर, प्लास बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी शातिर किस्म का चोर है तथा मंदिरों की रेकी करने बाद चिन्हित मंदिर में रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देता है, अभियुक्त वीरेन्द्र मंदिर से चोरी किये गए चांदी आदि कीमती सामान को देवीगंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द को सस्ते दाम पर बेंच देता है। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 03/04.02.2026 की रात्रि को थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत अवसानेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर मन्दिर के अन्दर से चांदी का छत्तर व अरघे पर मढ़ा हुआ चांदी का पत्तर चोरी किया गया था, दिनांक 04/05.01.2026 की रात्रि थाना असन्द्रा के ग्राम जरौली स्थित हनुमान मंदिर से 02 चांदी के मुकुट चोरी किया था, दिनांक 30/31.01.2026 की रात्रि को थाना रामसनेहीघाट स्थित रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एलईडी टीवी व सीसीटीवी कैमरा चोरी किया गया था। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में क्रमशः थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(डी) बीएनएस व थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0-44/2026 धारा 305(E)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तगण आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए यह काम करते हैं। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार आस पास के क्षेत्र के मन्दिरों से चोरी करता है, उसमें जो चांदी आदि के सामान मिलते हैं, ज्वैलर्स की दुकान पर सस्ते दामों में बेच देता है।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • आज वोट छीनेनवाले कल को जनता का बाक़ी सब भी छीन लेंगे। बाक़ी सब में भाजपाई भी शामिल होंगे, कोई बचेगा नहीं। भाजपाई भी याद रखें : ठगों का रिश्ता, सिर्फ़ ठगी से होता है और किसी से नहीं। इस कहते हैं: अंधेर नगरी, चौपट आयोग!
    1
    आज वोट छीनेनवाले कल को जनता का बाक़ी सब भी छीन लेंगे। बाक़ी सब में भाजपाई भी शामिल होंगे, कोई बचेगा नहीं। 
भाजपाई भी याद रखें : 
ठगों का रिश्ता, सिर्फ़ ठगी से होता है और किसी से नहीं। 
इस कहते हैं: अंधेर नगरी, चौपट आयोग!
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    6 hrs ago
  • नौटंकी में नाच के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र स्थित सायपुर गांव में नौटंकी के दौरान नृत्य को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह विवाद नौटंकी में नाचने वाली युवतियों को लेकर शुरू हुआ। पीड़ित नरेश की तहरीर के अनुसार, सायपुर निवासी राज पुत्र ब्रर्जेश नृतका को जबरन चंद्रभान के दरवाजे पर नचाने लगा चंद्रभान के यहां तिलक समारोह था समारोह था। जब इसका विरोध किया गया, तो राज ने बाहर से कुछ अज्ञात लोगों को बुलाकर हमला करवा दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर वार करने लगे। इस झड़प में परशुराम के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि रामनरेश के पैर में चोट लगी। रामसेवक, सनेही, चंदन, कविता और सुशील भी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल रामसेवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मसौली थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित नरेश की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का उपचार जारी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    2
    नौटंकी में नाच के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल 
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र स्थित सायपुर गांव में नौटंकी के दौरान नृत्य को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह विवाद नौटंकी में नाचने वाली युवतियों को लेकर शुरू हुआ। पीड़ित नरेश की तहरीर के अनुसार, सायपुर निवासी राज पुत्र ब्रर्जेश नृतका को जबरन चंद्रभान के दरवाजे पर नचाने लगा चंद्रभान के यहां तिलक समारोह था समारोह था। जब इसका विरोध किया गया, तो राज ने बाहर से कुछ अज्ञात लोगों को बुलाकर हमला करवा दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर वार करने लगे।
इस झड़प में परशुराम के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि रामनरेश के पैर में चोट लगी। रामसेवक, सनेही, चंदन, कविता और सुशील भी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल रामसेवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मसौली थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित नरेश की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का उपचार जारी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.