Shuru
Apke Nagar Ki App…
यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट *महाशिवरात्रि व श्री लोधेश्वर महादेव फाल्गुनी मेला के दृष्टिगत यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट-*
Unna news agency
यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट *महाशिवरात्रि व श्री लोधेश्वर महादेव फाल्गुनी मेला के दृष्टिगत यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट-*
More news from Barabanki and nearby areas
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- बाराबंकी वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों की लड़ाई के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी सदैव तत्पर बाराबंकी, 06 फरवरी। उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में आज दिनांक-06.02.26 को वृद्धाश्रम, सफेदाबाद बाराबंकी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण अधिकारी के अतिरिक्त मात्र पित्र सदन के प्रबन्धक, कर्मचारीगण संस्था में रहने वाले वृद्धजन शामिल हुये। इस अवसर पर श्रीमती शिवानी रावत सिविज जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कानूनी अधिकारों की जानकारियां देते हुये वरिष्ठ नागरिकों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला और बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को वरिष्ठ नागरिक माना जाता है, जिन्हें जीवनयापन हेतु गरिमा, देखभाल और सुरक्षा का अधिकार प्राप्त है। पारिवारिक पेंशन/गुजारा भत्ता का कानूनी अधिकार, संतान या उत्तराधिकारियों द्वारा माता-पिता की उचित देखभाल न करने की स्थिति में, वरिष्ठ नागरिक न्यायालय के माध्यम से मासिक गुजारा भत्ता की मांग कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा इस हेतु निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। संपत्ति के अधिकार एवं विल प्रबंधन, वसीयत (विल) बनाने, संपत्ति हस्तांतरण में होने वाली धोखाधड़ी से बचाव तथा संपत्ति संबंधी विवादों में मध्यस्थता एवं कानूनी सलाह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क दी जाती है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार के शारीरिक, मानसिक या आर्थिक दुर्व्यवहार को दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। ऐसे मामलों में त्वरित शिकायत दर्ज कराने हेतु प्राधिकरण सहायता प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए विशेष प्रावधान हैं। प्राधिकरण लोक अदालतों के माध्यम से भी उनके विवादों का शीघ्र निपटारा करवाता है। इसके अतिरिक्त दिनंाक-22.02.26 को जी0आई0सी0 आडिटोरियम में आयोजित होने वाले वृहद शिविर में ऐसे वरिष्ठ जन जिनका किसी प्रकार का पेंशन या अन्य कोई शासन स्तर का लाभ समाज कल्याण विभाग से दिया जाना हो उन्हें चिन्हित करते हुये शिविर के आयोजन वाले दिन ऐसे सभी लाभार्थियों को लाभ दिलाये जाने की जानकारियां देते हुये अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिये जाने के निर्देश भी दिये गये। जिला समाज कल्याण अधिकारी, डा0 नीलम सिंह के द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां देते हुये बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं का विवरण देते हुए बताया कि इनका लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनाई गई है। राज्य विशिष्ट वृद्धावस्था पेंशन योजना का नाम, जैसे-मुख्यमंत्री वृद्धा सम्मान पेंशन, आय एवं अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम राशि, प्रति माह की पेंशन सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। आवेदन ऑफलाइन/ऑनलाइन किया जा सकता है। राज्य विशिष्ट स्वास्थ्य बीमा योजना, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए प्रतिवर्ष मुफ्त स्वास्थ्य बीमा। इसमें अस्पताल में भर्ती होने, ऑपरेशन एवं दवाइयों का खर्च शामिल है। सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा। राज्य परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशन से अधिक किराया छूट की सुविधा। आश्रय गृह/वृद्धाश्रम सहायता जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सहायता प्राप्त आश्रय गृहों में निःशुल्क/अल्प शुल्क पर रहने एवं भोजन की व्यवस्था। 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त पेंशन लाभ दिये जाने की जानकारियां दी गई। श्री जगन्नाथ मिश्रा एडवोकेट के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में भीषण आग न्यू ताज होटल निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही हैं धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैला दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कत निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ी संख्या में लेबर-मिस्त्री मौजूद कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका मौके पर कई एंबुलेंस को भी बुलाया गया मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तैनात आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश जारी3
- *लखनऊ से बड़ी ख़बर* न्यू ताज होटल में लगी भीषण आग। मौके पर फायर सर्विस एवं पुलिस बल मौजूद। विभूतिखंड थाना क्षेत्र की घटना।।3
- *लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू ताज होटल में लगी आग समिट बिल्डिंग के पास। ⚡*1
- ब्रेकिंग लखनऊ थाना विभूति खंड क्षेत्र में बना रहे नए होटल ताज में आग लगने का मामला सामने आया है इस घटना की जानकारी पाकर मौके पर फायर सर्विस एवं पुलिस बल मौजूद है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।4
- बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना हैदरगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305(d) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 2. जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द विश्वकर्मा मदारपुर तिराहा थाना कोठी जनपद बाराबंकी हालपता देवीगंज भिटरिया रोड थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी *(गलाये गये छत्र की चांदी 579 ग्राम व अरघा की चांदी 4.19 किलोग्राम)* व 07 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त कटर, प्लास बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी शातिर किस्म का चोर है तथा मंदिरों की रेकी करने बाद चिन्हित मंदिर में रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देता है, अभियुक्त वीरेन्द्र मंदिर से चोरी किये गए चांदी आदि कीमती सामान को देवीगंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द को सस्ते दाम पर बेंच देता है। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 03/04.02.2026 की रात्रि को थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत अवसानेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर मन्दिर के अन्दर से चांदी का छत्तर व अरघे पर मढ़ा हुआ चांदी का पत्तर चोरी किया गया था, दिनांक 04/05.01.2026 की रात्रि थाना असन्द्रा के ग्राम जरौली स्थित हनुमान मंदिर से 02 चांदी के मुकुट चोरी किया था, दिनांक 30/31.01.2026 की रात्रि को थाना रामसनेहीघाट स्थित रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एलईडी टीवी व सीसीटीवी कैमरा चोरी किया गया था। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में क्रमशः थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(डी) बीएनएस व थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0-44/2026 धारा 305(E)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तगण आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए यह काम करते हैं। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार आस पास के क्षेत्र के मन्दिरों से चोरी करता है, उसमें जो चांदी आदि के सामान मिलते हैं, ज्वैलर्स की दुकान पर सस्ते दामों में बेच देता है।1
- आज वोट छीनेनवाले कल को जनता का बाक़ी सब भी छीन लेंगे। बाक़ी सब में भाजपाई भी शामिल होंगे, कोई बचेगा नहीं। भाजपाई भी याद रखें : ठगों का रिश्ता, सिर्फ़ ठगी से होता है और किसी से नहीं। इस कहते हैं: अंधेर नगरी, चौपट आयोग!1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ* *योगी सख्त, सिस्टम ढीला — पुल के नीचे चलता काला साम्राज्य* *डग्गामारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश बेअसर!* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों और कड़े तेवरों के बावजूद राजधानी लखनऊ में अवैध बस संचालन खुलेआम जारी है।* *लखनऊ प्रशासन की सुस्ती के चलते डग्गामार बसें बेलगाम होकर सड़कों पर दौड़ रही हैं।* *कनौसी पुल के नीचे डग्गामार बसों का पूरा अवैध बस अड्डा संचालित हो रहा है।* *मौके पर मौजूद बस चालक ने बताया कि यहां बस खड़ी करने के बदले पैसे दिया जाते हैं।* *चालक के अनुसार “गोलू” नाम का व्यक्ति पैसे वसूलता है और खुद को विधायक का भाई बताता है।* *एक ओर सरकारी रोडवेज बसें खाली खड़ी रहती हैं, वहीं दूसरी ओर डग्गामार बसें धड़ल्ले से सवारियां भरकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुँचा रही हैं।* *वीडियो में बसें ओवरलोड भी दिखाई दे रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसा प्रतीत होता है मानो इनके लिए कोई नियम-कानून लागू ही नहीं।* *अब सबसे बड़ा सवाल* *आखिर किसके संरक्षण में चल रहा यह अवैध बस स्टैंड?* *गोलू नाम का व्यक्ति कौन है और किसके दम पर वसूली कर रहा है?* *प्रशासन की कार्रवाई कागज़ों तक ही सीमित क्यों?* *और सबसे अहम — मुख्यमंत्री के आदेशों पर जमीनी कार्रवाई कब होगी?*2