logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाराबंकी वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों की लड़ाई के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी सदैव तत्पर बाराबंकी, 06 फरवरी। उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में आज दिनांक-06.02.26 को वृद्धाश्रम, सफेदाबाद बाराबंकी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण अधिकारी के अतिरिक्त मात्र पित्र सदन के प्रबन्धक, कर्मचारीगण संस्था में रहने वाले वृद्धजन शामिल हुये। इस अवसर पर श्रीमती शिवानी रावत सिविज जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कानूनी अधिकारों की जानकारियां देते हुये वरिष्ठ नागरिकों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला और बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को वरिष्ठ नागरिक माना जाता है, जिन्हें जीवनयापन हेतु गरिमा, देखभाल और सुरक्षा का अधिकार प्राप्त है। पारिवारिक पेंशन/गुजारा भत्ता का कानूनी अधिकार, संतान या उत्तराधिकारियों द्वारा माता-पिता की उचित देखभाल न करने की स्थिति में, वरिष्ठ नागरिक न्यायालय के माध्यम से मासिक गुजारा भत्ता की मांग कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा इस हेतु निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। संपत्ति के अधिकार एवं विल प्रबंधन, वसीयत (विल) बनाने, संपत्ति हस्तांतरण में होने वाली धोखाधड़ी से बचाव तथा संपत्ति संबंधी विवादों में मध्यस्थता एवं कानूनी सलाह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क दी जाती है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार के शारीरिक, मानसिक या आर्थिक दुर्व्यवहार को दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। ऐसे मामलों में त्वरित शिकायत दर्ज कराने हेतु प्राधिकरण सहायता प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए विशेष प्रावधान हैं। प्राधिकरण लोक अदालतों के माध्यम से भी उनके विवादों का शीघ्र निपटारा करवाता है। इसके अतिरिक्त दिनंाक-22.02.26 को जी0आई0सी0 आडिटोरियम में आयोजित होने वाले वृहद शिविर में ऐसे वरिष्ठ जन जिनका किसी प्रकार का पेंशन या अन्य कोई शासन स्तर का लाभ समाज कल्याण विभाग से दिया जाना हो उन्हें चिन्हित करते हुये शिविर के आयोजन वाले दिन ऐसे सभी लाभार्थियों को लाभ दिलाये जाने की जानकारियां देते हुये अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिये जाने के निर्देश भी दिये गये। जिला समाज कल्याण अधिकारी, डा0 नीलम सिंह के द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां देते हुये बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं का विवरण देते हुए बताया कि इनका लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनाई गई है। राज्य विशिष्ट वृद्धावस्था पेंशन योजना का नाम, जैसे-मुख्यमंत्री वृद्धा सम्मान पेंशन, आय एवं अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम राशि, प्रति माह की पेंशन सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। आवेदन ऑफलाइन/ऑनलाइन किया जा सकता है। राज्य विशिष्ट स्वास्थ्य बीमा योजना, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए प्रतिवर्ष मुफ्त स्वास्थ्य बीमा। इसमें अस्पताल में भर्ती होने, ऑपरेशन एवं दवाइयों का खर्च शामिल है। सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा। राज्य परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशन से अधिक किराया छूट की सुविधा। आश्रय गृह/वृद्धाश्रम सहायता जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सहायता प्राप्त आश्रय गृहों में निःशुल्क/अल्प शुल्क पर रहने एवं भोजन की व्यवस्था। 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त पेंशन लाभ दिये जाने की जानकारियां दी गई। श्री जगन्नाथ मिश्रा एडवोकेट के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

2 hrs ago
user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
पत्रकार सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
9fea2681-5fc3-4013-ba1a-5e9deff4f8dd

बाराबंकी वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों की लड़ाई के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी सदैव तत्पर बाराबंकी, 06 फरवरी। उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में आज दिनांक-06.02.26 को वृद्धाश्रम, सफेदाबाद बाराबंकी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण अधिकारी के अतिरिक्त मात्र पित्र सदन के प्रबन्धक, कर्मचारीगण संस्था में रहने वाले वृद्धजन शामिल हुये। इस अवसर पर श्रीमती शिवानी रावत सिविज जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कानूनी अधिकारों की जानकारियां देते हुये वरिष्ठ नागरिकों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला और बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को वरिष्ठ नागरिक माना जाता है, जिन्हें जीवनयापन हेतु गरिमा, देखभाल और सुरक्षा का अधिकार प्राप्त है। पारिवारिक पेंशन/गुजारा भत्ता का कानूनी अधिकार, संतान या उत्तराधिकारियों द्वारा माता-पिता की उचित देखभाल न करने की स्थिति में, वरिष्ठ नागरिक न्यायालय के माध्यम से मासिक गुजारा भत्ता की मांग कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा इस हेतु निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। संपत्ति के अधिकार एवं विल प्रबंधन, वसीयत (विल) बनाने, संपत्ति हस्तांतरण में होने वाली धोखाधड़ी से बचाव तथा संपत्ति संबंधी विवादों में मध्यस्थता एवं कानूनी सलाह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क दी जाती है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार के शारीरिक, मानसिक या आर्थिक दुर्व्यवहार को दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। ऐसे मामलों में त्वरित शिकायत दर्ज कराने हेतु प्राधिकरण सहायता प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए

विशेष प्रावधान हैं। प्राधिकरण लोक अदालतों के माध्यम से भी उनके विवादों का शीघ्र निपटारा करवाता है। इसके अतिरिक्त दिनंाक-22.02.26 को जी0आई0सी0 आडिटोरियम में आयोजित होने वाले वृहद शिविर में ऐसे वरिष्ठ जन जिनका किसी प्रकार का पेंशन या अन्य कोई शासन स्तर का लाभ समाज कल्याण विभाग से दिया जाना हो उन्हें चिन्हित करते हुये शिविर के आयोजन वाले दिन ऐसे सभी लाभार्थियों को लाभ दिलाये जाने की जानकारियां देते हुये अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिये जाने के निर्देश भी दिये गये। जिला समाज कल्याण अधिकारी, डा0 नीलम सिंह के द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां देते हुये बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं का विवरण देते हुए बताया कि इनका लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनाई गई है। राज्य विशिष्ट वृद्धावस्था पेंशन योजना का नाम, जैसे-मुख्यमंत्री वृद्धा सम्मान पेंशन, आय एवं अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम राशि, प्रति माह की पेंशन सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। आवेदन ऑफलाइन/ऑनलाइन किया जा सकता है। राज्य विशिष्ट स्वास्थ्य बीमा योजना, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए प्रतिवर्ष मुफ्त स्वास्थ्य बीमा। इसमें अस्पताल में भर्ती होने, ऑपरेशन एवं दवाइयों का खर्च शामिल है। सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा। राज्य परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशन से अधिक किराया छूट की सुविधा। आश्रय गृह/वृद्धाश्रम सहायता जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सहायता प्राप्त आश्रय गृहों में निःशुल्क/अल्प शुल्क पर रहने एवं भोजन की व्यवस्था। 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त पेंशन लाभ दिये जाने की जानकारियां दी गई। श्री जगन्नाथ मिश्रा एडवोकेट के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने लिए नालसा व सालसा के अधिकाधिक मामलों का निस्तारण कराया जाए : वन्दना सिंह बाराबंकी। उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के दिशा-निर्देशन में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 व राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। इसी के अनुपालन में आज प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के विश्राम कक्ष में एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता श्रीमती वन्दना सिंह प्रथम की अध्यक्षता में श्रीमती शिवानी रावत, सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा किया गया। बैठक में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने लिए नालसा व सालसा के गाइड लाइन का अनुसरण करते अधिक से अधिक मामलों के चिन्हाकंन व निस्तारण पर चर्चा की गई। इस दौरान श्रीमती अल्पना सक्सेना पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण भी उपस्थित रहीं। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक सुलह-समझौता योग्य वैवाहिक मामले तथा मोटर दुर्घटना से संबंधित मामले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित किए जाएँ, ताकि इन मामलों का शीघ्र और सहज निपटारा लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को न्याय प्रणाली में त्वरित और सस्ती न्यायिक सहायता उपलब्ध कराना है। श्रीमती शिवानी रावत, सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा बताया गया किजिला विधिक सेवा प्राधिकरण का यह प्रयास है कि विवादों का निपटारा सुलह, समझौते और मध्यस्थता जैसे वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र के जरिए हो, जिससे न्यायालयों पर बोझ कम हो और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।
    1
    बाराबंकी 
राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने लिए नालसा व सालसा के  अधिकाधिक मामलों का निस्तारण कराया जाए : वन्दना सिंह
बाराबंकी। उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के दिशा-निर्देशन में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 व राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। इसी के अनुपालन में आज  प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के विश्राम कक्ष में एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता श्रीमती वन्दना सिंह प्रथम की अध्यक्षता में श्रीमती शिवानी रावत, सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा किया गया।
बैठक में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने लिए नालसा व सालसा के गाइड लाइन का अनुसरण करते अधिक से अधिक मामलों के चिन्हाकंन व निस्तारण पर चर्चा की गई। इस दौरान श्रीमती अल्पना सक्सेना पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण भी उपस्थित रहीं। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक सुलह-समझौता योग्य वैवाहिक मामले तथा मोटर दुर्घटना से संबंधित मामले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित किए जाएँ, ताकि इन मामलों का शीघ्र और सहज निपटारा लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को न्याय प्रणाली में त्वरित और सस्ती न्यायिक सहायता उपलब्ध कराना है।
श्रीमती शिवानी रावत, सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा बताया गया किजिला विधिक सेवा प्राधिकरण का यह प्रयास है कि विवादों का निपटारा सुलह, समझौते और मध्यस्थता जैसे वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र के जरिए हो, जिससे न्यायालयों पर बोझ कम हो और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।
    user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
    संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
    पत्रकार सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी दूल्हेदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परम पूज्य स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा एवं 1008 हिंद केसरी पहलवान की स्मृति में होने वाले भव्य कार्यक्रम और सामूहिक कन्या विवाह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आई सुनते हैं हनुमानगढ़ी महंत बाबा बलराम दास ने हमारे चैनल पर क्या बताया 👇👇👇👇👇 #Barabanki #DulhedepurKuti #CMYogi #YogiAdityanath #BreakingNews #SamuhikKanyaVivah #HarishankarDasBaba #HindKesariPahalwan #UPGovernment #DistrictAdministrationBarabanki #DMBarabanki #SPBarabanki #RDMBarabanki #BarabankiPolice #HealthDepartment #ElectricityDepartment #UPPolice #BarabankiNews #UPNews
    4
    🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी
दूल्हेदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परम पूज्य स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा एवं 1008 हिंद केसरी पहलवान की स्मृति में होने वाले भव्य कार्यक्रम और सामूहिक कन्या विवाह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
आई सुनते हैं हनुमानगढ़ी महंत बाबा बलराम दास ने हमारे चैनल पर क्या बताया 👇👇👇👇👇
#Barabanki #DulhedepurKuti #CMYogi #YogiAdityanath #BreakingNews #SamuhikKanyaVivah #HarishankarDasBaba #HindKesariPahalwan #UPGovernment
#DistrictAdministrationBarabanki #DMBarabanki #SPBarabanki #RDMBarabanki #BarabankiPolice #HealthDepartment #ElectricityDepartment #UPPolice #BarabankiNews #UPNews
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    बाराबंकी Sirauli Gauspur, Barabanki•
    3 hrs ago
  • अवसानेश्वर #महादेव मन्दिर से 20 #लाख की चांदी #चोरी करने वाला गिरफ्तार...! आनंद कुमार क्राइम रिपोर्टर इंचार्ज बाराबंकी महादेव मंदिर से #चांदी का छत्र, #शिवलिंग का अरघा किया था चोरी दूसरे दिन चोरी का छत्र गलाया का ज्वेलर्स को बेचा ज्वेलर्स भी गिरफ्तार छत्र चोरी करने वाला चोर #वीरेंद्र कुमार निवासी कछवा, सुबेहा ज्वेलर्स जय विश्वकर्मा, मदारपुर तिराहा कोठी को पुलिस ने भेजा जेल #गूगल पर मोबाइल में फोटो देख कर बनाया चोरी का प्लान बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर से तीन दिन पहले हुई थी चोरी लगातार गुगल पर मंदिर करता था सर्च
    1
    अवसानेश्वर #महादेव मन्दिर से 20 #लाख की चांदी #चोरी करने वाला गिरफ्तार...! 
आनंद कुमार क्राइम रिपोर्टर इंचार्ज बाराबंकी 
महादेव मंदिर से #चांदी का छत्र, #शिवलिंग का अरघा किया था चोरी
दूसरे दिन चोरी का छत्र गलाया का ज्वेलर्स को बेचा
ज्वेलर्स भी गिरफ्तार
छत्र चोरी करने वाला चोर #वीरेंद्र कुमार निवासी कछवा, सुबेहा
ज्वेलर्स जय विश्वकर्मा, मदारपुर तिराहा कोठी को पुलिस ने भेजा जेल 
#गूगल पर मोबाइल में फोटो देख कर बनाया चोरी का प्लान 
बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर से तीन दिन पहले हुई थी चोरी 
लगातार गुगल पर मंदिर करता था सर्च
    user_Anand Kumar
    Anand Kumar
    Barabanki, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बाराबंकी *कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़, सतत निगरानी के निर्देश : डीएम* *प्रशासन की व्यापक तैयारी, सुरक्षा व सुविधा के पुख्ता इंतजाम* *ठहराव के लिए रैन बसेरों व आश्रय स्थलों की व्यापक व्यवस्था* बाराबंकी 06 फरवरी-:शिवरात्रि (फाल्गुनी मेला–2026) के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा लोधेस्वर महादेवा मेला क्षेत्र तहसील रामनगर का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, स्नान घाटों, दर्शन पथ, मेला क्षेत्र एवं प्रमुख आवागमन मार्गों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 05 जोन एवं 09 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इनके साथ उनके काउंटरपार्ट पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती की गई है, जिससे प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक एवं प्रभावी इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग, नियंत्रित प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा निरंतर निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा प्राप्त हो सके। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु मेला क्षेत्र एवं उसके आसपास व्यापक स्तर पर रैन बसेरों एवं अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था की गई है। इन स्थलों पर पेयजल, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं/कांवड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता इसके लिए सतत निगरानी के निर्देश दिए गए है। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला अवधि के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सतत निगरानी के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। समस्त सीसीटीवी फीड की सतत मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम को 24×7 क्रियाशील रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावी बैरिकेडिंग, निरंतर पुलिस गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रद्धालुओं एवं उपस्थित पत्रकार बंधुओं से मेला व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया गया, जिसमें सभी ने एक स्वर में प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान सीडीओ श्री अन्ना सुदन, एडीएम श्री निरंकार सिंह, एएसपी श्री विकास चंद्र त्रिपाठी, जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम रामनगर सुश्री गुंजिता अग्रवाल सहित सभी सम्बन्धित जनपदस्तरीय अधिकारी व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
    1
    बाराबंकी
*कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़, सतत निगरानी के निर्देश : डीएम*
*प्रशासन की व्यापक तैयारी, सुरक्षा व सुविधा के पुख्ता इंतजाम*
*ठहराव के लिए रैन बसेरों व आश्रय स्थलों की व्यापक व्यवस्था*
बाराबंकी 06 फरवरी-:शिवरात्रि (फाल्गुनी मेला–2026) के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा लोधेस्वर महादेवा मेला क्षेत्र तहसील रामनगर का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, स्नान घाटों, दर्शन पथ, मेला क्षेत्र एवं प्रमुख आवागमन मार्गों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 05 जोन एवं 09 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इनके साथ उनके काउंटरपार्ट पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती की गई है, जिससे प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक एवं प्रभावी इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग, नियंत्रित प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा निरंतर निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा प्राप्त हो सके।
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु मेला क्षेत्र एवं उसके आसपास व्यापक स्तर पर रैन बसेरों एवं अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था की गई है। इन स्थलों पर पेयजल, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं/कांवड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता इसके लिए सतत निगरानी के निर्देश दिए गए है। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला अवधि के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सतत निगरानी के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। समस्त सीसीटीवी फीड की सतत मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम को 24×7 क्रियाशील रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावी बैरिकेडिंग, निरंतर पुलिस गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रद्धालुओं एवं उपस्थित पत्रकार बंधुओं से मेला व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया गया, जिसमें सभी ने एक स्वर में प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस दौरान सीडीओ श्री अन्ना सुदन, एडीएम श्री निरंकार सिंह, एएसपी श्री विकास चंद्र त्रिपाठी, जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम रामनगर सुश्री गुंजिता अग्रवाल सहित सभी सम्बन्धित जनपदस्तरीय अधिकारी व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by ━━╬٨ـﮩﮩ❤٨ـﮩﮩـ╬━❤️❥❥═══ 🅚🅡🅘
    2
    Post by ━━╬٨ـﮩﮩ❤٨ـﮩﮩـ╬━❤️❥❥═══ 🅚🅡🅘
    user_━━╬٨ـﮩﮩ❤٨ـﮩﮩـ╬━❤️❥❥═══ 🅚🅡🅘
    ━━╬٨ـﮩﮩ❤٨ـﮩﮩـ╬━❤️❥❥═══ 🅚🅡🅘
    Voice of people Colonelganj, Gonda•
    6 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    2
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    7 hrs ago
  • भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्राली में टकराया बाइक सवार सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल एक की हालत गंभारी बहराइच जिले के थाना बौडी क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार गन्ना लड़ी ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की भीषण टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर लखनऊ कीया गया रेफर । घायल युवक ने बताया कि वह बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में खड़ी ट्राली घना कोहरा होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। बाइक सवार दो लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
    1
    भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्राली में टकराया बाइक सवार सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल एक की हालत गंभारी
बहराइच जिले के थाना बौडी क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार गन्ना लड़ी  ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की भीषण टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर लखनऊ कीया गया रेफर । घायल युवक ने बताया कि वह बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में खड़ी ट्राली घना कोहरा होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। बाइक सवार दो लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • बाराबंकी वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों की लड़ाई के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी सदैव तत्पर बाराबंकी, 06 फरवरी। उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में आज दिनांक-06.02.26 को वृद्धाश्रम, सफेदाबाद बाराबंकी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण अधिकारी के अतिरिक्त मात्र पित्र सदन के प्रबन्धक, कर्मचारीगण संस्था में रहने वाले वृद्धजन शामिल हुये। इस अवसर पर श्रीमती शिवानी रावत सिविज जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कानूनी अधिकारों की जानकारियां देते हुये वरिष्ठ नागरिकों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला और बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को वरिष्ठ नागरिक माना जाता है, जिन्हें जीवनयापन हेतु गरिमा, देखभाल और सुरक्षा का अधिकार प्राप्त है। पारिवारिक पेंशन/गुजारा भत्ता का कानूनी अधिकार, संतान या उत्तराधिकारियों द्वारा माता-पिता की उचित देखभाल न करने की स्थिति में, वरिष्ठ नागरिक न्यायालय के माध्यम से मासिक गुजारा भत्ता की मांग कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा इस हेतु निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। संपत्ति के अधिकार एवं विल प्रबंधन, वसीयत (विल) बनाने, संपत्ति हस्तांतरण में होने वाली धोखाधड़ी से बचाव तथा संपत्ति संबंधी विवादों में मध्यस्थता एवं कानूनी सलाह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क दी जाती है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार के शारीरिक, मानसिक या आर्थिक दुर्व्यवहार को दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। ऐसे मामलों में त्वरित शिकायत दर्ज कराने हेतु प्राधिकरण सहायता प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए विशेष प्रावधान हैं। प्राधिकरण लोक अदालतों के माध्यम से भी उनके विवादों का शीघ्र निपटारा करवाता है। इसके अतिरिक्त दिनंाक-22.02.26 को जी0आई0सी0 आडिटोरियम में आयोजित होने वाले वृहद शिविर में ऐसे वरिष्ठ जन जिनका किसी प्रकार का पेंशन या अन्य कोई शासन स्तर का लाभ समाज कल्याण विभाग से दिया जाना हो उन्हें चिन्हित करते हुये शिविर के आयोजन वाले दिन ऐसे सभी लाभार्थियों को लाभ दिलाये जाने की जानकारियां देते हुये अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिये जाने के निर्देश भी दिये गये। जिला समाज कल्याण अधिकारी, डा0 नीलम सिंह के द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां देते हुये बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं का विवरण देते हुए बताया कि इनका लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनाई गई है। राज्य विशिष्ट वृद्धावस्था पेंशन योजना का नाम, जैसे-मुख्यमंत्री वृद्धा सम्मान पेंशन, आय एवं अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम राशि, प्रति माह की पेंशन सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। आवेदन ऑफलाइन/ऑनलाइन किया जा सकता है। राज्य विशिष्ट स्वास्थ्य बीमा योजना, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए प्रतिवर्ष मुफ्त स्वास्थ्य बीमा। इसमें अस्पताल में भर्ती होने, ऑपरेशन एवं दवाइयों का खर्च शामिल है। सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा। राज्य परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशन से अधिक किराया छूट की सुविधा। आश्रय गृह/वृद्धाश्रम सहायता जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सहायता प्राप्त आश्रय गृहों में निःशुल्क/अल्प शुल्क पर रहने एवं भोजन की व्यवस्था। 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त पेंशन लाभ दिये जाने की जानकारियां दी गई। श्री जगन्नाथ मिश्रा एडवोकेट के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
    1
    बाराबंकी 
वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों की लड़ाई के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी सदैव तत्पर
बाराबंकी, 06 फरवरी। 	उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में आज दिनांक-06.02.26 को वृद्धाश्रम, सफेदाबाद बाराबंकी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण अधिकारी के अतिरिक्त मात्र पित्र सदन के प्रबन्धक, कर्मचारीगण संस्था में रहने वाले वृद्धजन शामिल हुये।
इस अवसर पर श्रीमती शिवानी रावत सिविज जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कानूनी अधिकारों की जानकारियां देते हुये वरिष्ठ नागरिकों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला और बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को वरिष्ठ नागरिक माना जाता है, जिन्हें जीवनयापन हेतु गरिमा, देखभाल और सुरक्षा का अधिकार प्राप्त है। पारिवारिक पेंशन/गुजारा भत्ता का कानूनी अधिकार, संतान या उत्तराधिकारियों द्वारा माता-पिता की उचित देखभाल न करने की स्थिति में, वरिष्ठ नागरिक न्यायालय के माध्यम से मासिक गुजारा भत्ता की मांग कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा इस हेतु निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। संपत्ति के अधिकार एवं विल प्रबंधन, वसीयत (विल) बनाने, संपत्ति हस्तांतरण में होने वाली धोखाधड़ी से बचाव तथा संपत्ति संबंधी विवादों में मध्यस्थता एवं कानूनी सलाह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क दी जाती है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार के शारीरिक, मानसिक या आर्थिक दुर्व्यवहार को दंडनीय अपराध  घोषित किया गया है। ऐसे मामलों में त्वरित शिकायत दर्ज कराने हेतु प्राधिकरण सहायता प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए विशेष प्रावधान हैं। प्राधिकरण लोक अदालतों के माध्यम से भी उनके विवादों का शीघ्र निपटारा करवाता है। इसके अतिरिक्त दिनंाक-22.02.26 को जी0आई0सी0 आडिटोरियम में आयोजित होने वाले वृहद शिविर में ऐसे वरिष्ठ जन जिनका किसी प्रकार का पेंशन या अन्य कोई शासन स्तर का लाभ समाज कल्याण विभाग से दिया जाना हो उन्हें चिन्हित करते हुये शिविर के आयोजन वाले दिन ऐसे सभी लाभार्थियों को लाभ दिलाये जाने की जानकारियां देते हुये अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिये जाने के निर्देश भी दिये गये।
जिला समाज कल्याण अधिकारी, डा0 नीलम सिंह के द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां देते हुये बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं का विवरण देते हुए बताया कि इनका लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनाई गई है। राज्य विशिष्ट वृद्धावस्था पेंशन योजना का नाम, जैसे-मुख्यमंत्री वृद्धा सम्मान पेंशन, आय एवं अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम राशि, प्रति माह की पेंशन सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। आवेदन ऑफलाइन/ऑनलाइन किया जा सकता है। राज्य विशिष्ट स्वास्थ्य बीमा योजना, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए प्रतिवर्ष मुफ्त स्वास्थ्य बीमा। इसमें अस्पताल में भर्ती होने, ऑपरेशन एवं दवाइयों का खर्च शामिल है। सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा। राज्य परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशन से अधिक किराया छूट की सुविधा। आश्रय गृह/वृद्धाश्रम सहायता जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सहायता प्राप्त आश्रय गृहों में निःशुल्क/अल्प शुल्क पर रहने एवं भोजन की व्यवस्था। 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त पेंशन लाभ दिये जाने की जानकारियां दी गई।
श्री जगन्नाथ मिश्रा एडवोकेट के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
    user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
    संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
    पत्रकार सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.