logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाराबंकी राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने लिए नालसा व सालसा के अधिकाधिक मामलों का निस्तारण कराया जाए : वन्दना सिंह बाराबंकी। उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के दिशा-निर्देशन में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 व राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। इसी के अनुपालन में आज प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के विश्राम कक्ष में एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता श्रीमती वन्दना सिंह प्रथम की अध्यक्षता में श्रीमती शिवानी रावत, सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा किया गया। बैठक में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने लिए नालसा व सालसा के गाइड लाइन का अनुसरण करते अधिक से अधिक मामलों के चिन्हाकंन व निस्तारण पर चर्चा की गई। इस दौरान श्रीमती अल्पना सक्सेना पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण भी उपस्थित रहीं। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक सुलह-समझौता योग्य वैवाहिक मामले तथा मोटर दुर्घटना से संबंधित मामले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित किए जाएँ, ताकि इन मामलों का शीघ्र और सहज निपटारा लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को न्याय प्रणाली में त्वरित और सस्ती न्यायिक सहायता उपलब्ध कराना है। श्रीमती शिवानी रावत, सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा बताया गया किजिला विधिक सेवा प्राधिकरण का यह प्रयास है कि विवादों का निपटारा सुलह, समझौते और मध्यस्थता जैसे वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र के जरिए हो, जिससे न्यायालयों पर बोझ कम हो और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।

3 hrs ago
user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
पत्रकार सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बाराबंकी राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने लिए नालसा व सालसा के अधिकाधिक मामलों का निस्तारण कराया जाए : वन्दना सिंह बाराबंकी। उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के दिशा-निर्देशन में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 व राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। इसी के अनुपालन में आज प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के विश्राम कक्ष में एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता श्रीमती वन्दना सिंह प्रथम की अध्यक्षता में श्रीमती शिवानी रावत, सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा किया गया। बैठक में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने लिए नालसा व सालसा के गाइड लाइन का अनुसरण करते अधिक से अधिक मामलों के चिन्हाकंन व निस्तारण पर चर्चा की गई। इस दौरान श्रीमती अल्पना सक्सेना पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण भी उपस्थित रहीं। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक सुलह-समझौता योग्य वैवाहिक मामले तथा मोटर दुर्घटना से संबंधित मामले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित किए जाएँ, ताकि इन मामलों का शीघ्र और सहज निपटारा लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को न्याय प्रणाली में त्वरित और सस्ती न्यायिक सहायता उपलब्ध कराना है। श्रीमती शिवानी रावत, सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा बताया गया किजिला विधिक सेवा प्राधिकरण का यह प्रयास है कि विवादों का निपटारा सुलह, समझौते और मध्यस्थता जैसे वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र के जरिए हो, जिससे न्यायालयों पर बोझ कम हो और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।

More news from Barabanki and nearby areas
  • 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी दूल्हेदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परम पूज्य स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा एवं 1008 हिंद केसरी पहलवान की स्मृति में होने वाले भव्य कार्यक्रम और सामूहिक कन्या विवाह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल का प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। आरडीएम शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अमित विषय वर्गीय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस और प्रशासनिक विभागों की टीमें भी तैनात रहीं। अधिकारियों ने सुरक्षा, बिजली, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ किया कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। #Barabanki #DulhedepurKuti #CMYogi #YogiAdityanath #BreakingNews #SamuhikKanyaVivah #HarishankarDasBaba #HindKesariPahalwan #UPGovernment #DistrictAdministrationBarabanki #DMBarabanki #SPBarabanki #RDMBarabanki #BarabankiPolice #HealthDepartment #ElectricityDepartment #UPPolice #BarabankiNews #UPNews
    4
    🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी
दूल्हेदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परम पूज्य स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा एवं 1008 हिंद केसरी पहलवान की स्मृति में होने वाले भव्य कार्यक्रम और सामूहिक कन्या विवाह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
कार्यक्रम स्थल का प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। आरडीएम शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अमित विषय वर्गीय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस और प्रशासनिक विभागों की टीमें भी तैनात रहीं।
अधिकारियों ने सुरक्षा, बिजली, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ किया कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा।
#Barabanki #DulhedepurKuti #CMYogi #YogiAdityanath #BreakingNews #SamuhikKanyaVivah #HarishankarDasBaba #HindKesariPahalwan #UPGovernment
#DistrictAdministrationBarabanki #DMBarabanki #SPBarabanki #RDMBarabanki #BarabankiPolice #HealthDepartment #ElectricityDepartment #UPPolice #BarabankiNews #UPNews
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    बाराबंकी Sirauli Gauspur, Barabanki•
    6 hrs ago
  • *महाशिवरात्रि व श्री लोधेश्वर महादेव फाल्गुनी मेला के दृष्टिगत यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट-*
    1
    *महाशिवरात्रि व श्री लोधेश्वर महादेव फाल्गुनी मेला के दृष्टिगत यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट-*
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    11 hrs ago
  • स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी व 07 हजार रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट -
    1
    स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी व 07 हजार रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट -
    user_Asheesh Kumar
    Asheesh Kumar
    Classified ads newspaper publisher फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्राली में टकराया बाइक सवार सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल एक की हालत गंभारी बहराइच जिले के थाना बौडी क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार गन्ना लड़ी ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की भीषण टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर लखनऊ कीया गया रेफर । घायल युवक ने बताया कि वह बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में खड़ी ट्राली घना कोहरा होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। बाइक सवार दो लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
    1
    भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्राली में टकराया बाइक सवार सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल एक की हालत गंभारी
बहराइच जिले के थाना बौडी क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार गन्ना लड़ी  ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की भीषण टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर लखनऊ कीया गया रेफर । घायल युवक ने बताया कि वह बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में खड़ी ट्राली घना कोहरा होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। बाइक सवार दो लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी व 07 हजार रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय की बाइट
    1
    स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी व 07 हजार रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी  अर्पित विजयवर्गीय की बाइट
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों की लड़ाई के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी सदैव तत्पर बाराबंकी, 06 फरवरी। उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में आज दिनांक-06.02.26 को वृद्धाश्रम, सफेदाबाद बाराबंकी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण अधिकारी के अतिरिक्त मात्र पित्र सदन के प्रबन्धक, कर्मचारीगण संस्था में रहने वाले वृद्धजन शामिल हुये। इस अवसर पर श्रीमती शिवानी रावत सिविज जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कानूनी अधिकारों की जानकारियां देते हुये वरिष्ठ नागरिकों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला और बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को वरिष्ठ नागरिक माना जाता है, जिन्हें जीवनयापन हेतु गरिमा, देखभाल और सुरक्षा का अधिकार प्राप्त है। पारिवारिक पेंशन/गुजारा भत्ता का कानूनी अधिकार, संतान या उत्तराधिकारियों द्वारा माता-पिता की उचित देखभाल न करने की स्थिति में, वरिष्ठ नागरिक न्यायालय के माध्यम से मासिक गुजारा भत्ता की मांग कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा इस हेतु निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। संपत्ति के अधिकार एवं विल प्रबंधन, वसीयत (विल) बनाने, संपत्ति हस्तांतरण में होने वाली धोखाधड़ी से बचाव तथा संपत्ति संबंधी विवादों में मध्यस्थता एवं कानूनी सलाह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क दी जाती है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार के शारीरिक, मानसिक या आर्थिक दुर्व्यवहार को दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। ऐसे मामलों में त्वरित शिकायत दर्ज कराने हेतु प्राधिकरण सहायता प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए विशेष प्रावधान हैं। प्राधिकरण लोक अदालतों के माध्यम से भी उनके विवादों का शीघ्र निपटारा करवाता है। इसके अतिरिक्त दिनंाक-22.02.26 को जी0आई0सी0 आडिटोरियम में आयोजित होने वाले वृहद शिविर में ऐसे वरिष्ठ जन जिनका किसी प्रकार का पेंशन या अन्य कोई शासन स्तर का लाभ समाज कल्याण विभाग से दिया जाना हो उन्हें चिन्हित करते हुये शिविर के आयोजन वाले दिन ऐसे सभी लाभार्थियों को लाभ दिलाये जाने की जानकारियां देते हुये अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिये जाने के निर्देश भी दिये गये। जिला समाज कल्याण अधिकारी, डा0 नीलम सिंह के द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां देते हुये बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं का विवरण देते हुए बताया कि इनका लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनाई गई है। राज्य विशिष्ट वृद्धावस्था पेंशन योजना का नाम, जैसे-मुख्यमंत्री वृद्धा सम्मान पेंशन, आय एवं अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम राशि, प्रति माह की पेंशन सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। आवेदन ऑफलाइन/ऑनलाइन किया जा सकता है। राज्य विशिष्ट स्वास्थ्य बीमा योजना, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए प्रतिवर्ष मुफ्त स्वास्थ्य बीमा। इसमें अस्पताल में भर्ती होने, ऑपरेशन एवं दवाइयों का खर्च शामिल है। सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा। राज्य परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशन से अधिक किराया छूट की सुविधा। आश्रय गृह/वृद्धाश्रम सहायता जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सहायता प्राप्त आश्रय गृहों में निःशुल्क/अल्प शुल्क पर रहने एवं भोजन की व्यवस्था। 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त पेंशन लाभ दिये जाने की जानकारियां दी गई। श्री जगन्नाथ मिश्रा एडवोकेट के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
    2
    बाराबंकी 
वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों की लड़ाई के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी सदैव तत्पर
बाराबंकी, 06 फरवरी। 	उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में आज दिनांक-06.02.26 को वृद्धाश्रम, सफेदाबाद बाराबंकी में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण अधिकारी के अतिरिक्त मात्र पित्र सदन के प्रबन्धक, कर्मचारीगण संस्था में रहने वाले वृद्धजन शामिल हुये।
इस अवसर पर श्रीमती शिवानी रावत सिविज जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कानूनी अधिकारों की जानकारियां देते हुये वरिष्ठ नागरिकों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला और बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को वरिष्ठ नागरिक माना जाता है, जिन्हें जीवनयापन हेतु गरिमा, देखभाल और सुरक्षा का अधिकार प्राप्त है। पारिवारिक पेंशन/गुजारा भत्ता का कानूनी अधिकार, संतान या उत्तराधिकारियों द्वारा माता-पिता की उचित देखभाल न करने की स्थिति में, वरिष्ठ नागरिक न्यायालय के माध्यम से मासिक गुजारा भत्ता की मांग कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा इस हेतु निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। संपत्ति के अधिकार एवं विल प्रबंधन, वसीयत (विल) बनाने, संपत्ति हस्तांतरण में होने वाली धोखाधड़ी से बचाव तथा संपत्ति संबंधी विवादों में मध्यस्थता एवं कानूनी सलाह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क दी जाती है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार के शारीरिक, मानसिक या आर्थिक दुर्व्यवहार को दंडनीय अपराध  घोषित किया गया है। ऐसे मामलों में त्वरित शिकायत दर्ज कराने हेतु प्राधिकरण सहायता प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए विशेष प्रावधान हैं। प्राधिकरण लोक अदालतों के माध्यम से भी उनके विवादों का शीघ्र निपटारा करवाता है। इसके अतिरिक्त दिनंाक-22.02.26 को जी0आई0सी0 आडिटोरियम में आयोजित होने वाले वृहद शिविर में ऐसे वरिष्ठ जन जिनका किसी प्रकार का पेंशन या अन्य कोई शासन स्तर का लाभ समाज कल्याण विभाग से दिया जाना हो उन्हें चिन्हित करते हुये शिविर के आयोजन वाले दिन ऐसे सभी लाभार्थियों को लाभ दिलाये जाने की जानकारियां देते हुये अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिये जाने के निर्देश भी दिये गये।
जिला समाज कल्याण अधिकारी, डा0 नीलम सिंह के द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां देते हुये बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं का विवरण देते हुए बताया कि इनका लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनाई गई है। राज्य विशिष्ट वृद्धावस्था पेंशन योजना का नाम, जैसे-मुख्यमंत्री वृद्धा सम्मान पेंशन, आय एवं अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम राशि, प्रति माह की पेंशन सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। आवेदन ऑफलाइन/ऑनलाइन किया जा सकता है। राज्य विशिष्ट स्वास्थ्य बीमा योजना, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए प्रतिवर्ष मुफ्त स्वास्थ्य बीमा। इसमें अस्पताल में भर्ती होने, ऑपरेशन एवं दवाइयों का खर्च शामिल है। सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा। राज्य परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशन से अधिक किराया छूट की सुविधा। आश्रय गृह/वृद्धाश्रम सहायता जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सहायता प्राप्त आश्रय गृहों में निःशुल्क/अल्प शुल्क पर रहने एवं भोजन की व्यवस्था। 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त पेंशन लाभ दिये जाने की जानकारियां दी गई।
श्री जगन्नाथ मिश्रा एडवोकेट के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
    user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
    संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
    पत्रकार सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚨 बाराबंकी में NIA-ATS की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल से युवक हिरासत में #Barabanki #NIA #ATS #आतंकी_कनेक्शन #बदोसराय #उत्तर_प्रदेश #ब्रेकिंग_न्यूज
    1
    🚨 बाराबंकी में NIA-ATS की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल से युवक हिरासत में
#Barabanki
#NIA
#ATS
#आतंकी_कनेक्शन
#बदोसराय
#उत्तर_प्रदेश
#ब्रेकिंग_न्यूज
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    बाराबंकी Sirauli Gauspur, Barabanki•
    15 hrs ago
  • बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना हैदरगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305(d) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 2. जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द विश्वकर्मा मदारपुर तिराहा थाना कोठी जनपद बाराबंकी हालपता देवीगंज भिटरिया रोड थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी *(गलाये गये छत्र की चांदी 579 ग्राम व अरघा की चांदी 4.19 किलोग्राम)* व 07 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त कटर, प्लास बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी शातिर किस्म का चोर है तथा मंदिरों की रेकी करने बाद चिन्हित मंदिर में रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देता है, अभियुक्त वीरेन्द्र मंदिर से चोरी किये गए चांदी आदि कीमती सामान को देवीगंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द को सस्ते दाम पर बेंच देता है। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 03/04.02.2026 की रात्रि को थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत अवसानेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर मन्दिर के अन्दर से चांदी का छत्तर व अरघे पर मढ़ा हुआ चांदी का पत्तर चोरी किया गया था, दिनांक 04/05.01.2026 की रात्रि थाना असन्द्रा के ग्राम जरौली स्थित हनुमान मंदिर से 02 चांदी के मुकुट चोरी किया था, दिनांक 30/31.01.2026 की रात्रि को थाना रामसनेहीघाट स्थित रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एलईडी टीवी व सीसीटीवी कैमरा चोरी किया गया था। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में क्रमशः थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(डी) बीएनएस व थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0-44/2026 धारा 305(E)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तगण आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए यह काम करते हैं। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार आस पास के क्षेत्र के मन्दिरों से चोरी करता है, उसमें जो चांदी आदि के सामान मिलते हैं, ज्वैलर्स की दुकान पर सस्ते दामों में बेच देता है।
    1
    बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना हैदरगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305(d) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 2. जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द विश्वकर्मा मदारपुर तिराहा थाना कोठी जनपद बाराबंकी हालपता देवीगंज भिटरिया रोड थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी *(गलाये गये छत्र की चांदी 579 ग्राम व अरघा की चांदी 4.19 किलोग्राम)* व 07 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त कटर, प्लास बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी शातिर किस्म का चोर है तथा मंदिरों की रेकी करने बाद चिन्हित मंदिर में रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देता है, अभियुक्त वीरेन्द्र मंदिर से चोरी किये गए चांदी आदि कीमती सामान को देवीगंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द को सस्ते दाम पर बेंच देता है। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 03/04.02.2026 की रात्रि को थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत अवसानेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर मन्दिर के अन्दर से चांदी का छत्तर व अरघे पर मढ़ा हुआ चांदी का पत्तर चोरी किया गया था, दिनांक 04/05.01.2026 की रात्रि थाना असन्द्रा के ग्राम जरौली स्थित हनुमान मंदिर से 02 चांदी के मुकुट चोरी किया था, दिनांक 30/31.01.2026 की रात्रि को थाना रामसनेहीघाट स्थित रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एलईडी टीवी व सीसीटीवी कैमरा चोरी किया गया था। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में क्रमशः थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(डी) बीएनएस व थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0-44/2026 धारा 305(E)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तगण आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए यह काम करते हैं। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार आस पास के क्षेत्र के मन्दिरों से चोरी करता है, उसमें जो चांदी आदि के सामान मिलते हैं, ज्वैलर्स की दुकान पर सस्ते दामों में बेच देता है।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.