कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण • बोर्ड परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश • कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत सीहोर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय तथा एमएलबी स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी गतिविधियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के लिए बैठने की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों में विद्युत आपूर्ति, पंखों के संचालन एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में अनुकूल एवं शांत वातावरण बनाए रखा जाए, जिससे परीक्षार्थी बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दे सकें। कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री न लाएं। उन्होंने अवांछित गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने एवं किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करें । इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षाओं का संचालन पूरी तरह से व्यवस्थित, पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप किया जाए, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने सामान्य दिवसों में स्कूलों में लगे स्वर नेत्र परीक्षण चार्ट द्वारा स्कूल के सभी बच्चों के नेत्रों का परीक्षण भी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण • बोर्ड परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश • कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत सीहोर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय तथा एमएलबी स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी गतिविधियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के लिए बैठने की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों में विद्युत आपूर्ति, पंखों
के संचालन एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में अनुकूल एवं शांत वातावरण बनाए रखा जाए, जिससे परीक्षार्थी बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दे सकें। कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री न लाएं। उन्होंने अवांछित गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने एवं किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को
निर्देश दिए हैं कि वे नियमित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करें । इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षाओं का संचालन पूरी तरह से व्यवस्थित, पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप किया जाए, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने सामान्य दिवसों में स्कूलों में लगे स्वर नेत्र परीक्षण चार्ट द्वारा स्कूल के सभी बच्चों के नेत्रों का परीक्षण भी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- आष्टा - समस्त सफाई कर्मचारियों के साथ राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा भोपाल संभाग अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने पिछले माह सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के लिए माननीय जिला कलेक्टर ,अनुविभागी अधिकारी , नगर पालिका अधिकारी , नगर पालिका अध्यक्ष सभी को निम्न मांगों का ज्ञापन दिया था लेकिन आज दिनांक तक सुनवाई न होने पर सफाई कर्मी दिनांक 19 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने की सूचना दी । निम्न मांगे जिन पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है 1. पिछले 7 माह से बंद सफाई कर्मचारियों को पुणे कड़ी पर रखना 2. समय पर वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों के सिविल खराब होना और अन्य परेशानी 3. पिछले कई सालों से कर्मचारियों का पी एफ जीएफ जमा नहीं हुआ 4. कचरा गाड़ी कर्मचारियों को कलेक्टर रेट वेतन नहीं दिया जा रहा 5. बिना कार्य में लापरवाही के नोटिस के बाद भी कर्मचारियों के अदला बदली लगातार चलती हुई मनमानी से परेशान1
- *वृद्वजनों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन* भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय की ओर से म.प्र. शासन के आयुष विभाग के द्वारा 19 व 20 फरवरी गुरूवार एवं शुक्रवार को सुबह 8 से 12 बजे तक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु दो दिवसीय वृद्वजन योग शिविर का आयोजन स्थानीय हाट मेदान स्थित गिरासिया घाट पर किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से शांत तथा जीवन के प्रति सकारात्मक बनाए रखना है। शिविर में आमंत्रित योग प्रशिक्षकों द्वारा सरल एवं लाभकारी योगासन, प्राणायाम तथा सहज ध्यान की विधियाँ कराई जाएंगी, जो विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी रहेंगी। शिविर के दौरान आयुष विभाग की ओर से *वृद्धजनों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और शारीरिक बीमारियों का उपचार हौम्योपैथी पद्वति* से करने के लिए चिकित्सकों व दवाईयोें की व्यवस्था भी की जाएगी।1
- राजस्थान :: *शादियाँ साधारण रूप से किजिए, दिखावा ना करें।कृपया एकबार पूरा विडिओ जरूर सुनें। समाज में सुधार लायें।मध्यम वर्ग में लड़की वालों की मजबूरी होती है अतः लड़के वालों को आगे आना चाहिए।*!!,1
- Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज1
- सीहोर जिले के जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सील खेडा के जुगराजपुरा से सील खेडा तक सड़क निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं माननीय विधायक सुदेश राय जी के नेतृत्व में सीहोर जिले के जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सील खेडा पंचायत को जुगराजपुरा और सील खेडा को सड़क निर्माण की सौगात मिली है सील खेडा के सरपंच हेमराज मीना और ग्रामीण एवं जुगराजपुरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी एवं सीहोर विधायक श्रीमान सुदेश राय जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना की विशेष रिपोर्ट1
- Post by Golu Lala1
- सत्यमेव जयते1
- जैसे ही दोनों संत आमने-सामने आए, मंच पर एक अद्भुत शांति छा गई। शब्द कम थे, लेकिन भावनाएं बहुत गहरी थीं। श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित भक्तों की आंखें भी नम कर दीं। यह केवल दो संतों का मिलन नहीं था, बल्कि आस्था और अध्यात्म का संगम था, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।1