ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बगहा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।घायलों की पहचान शिव कुमार राम के बेटे प्रिंस कुमार, गणेश साह के बेटे कृष्णा साह और फागू साह के बेटे सूरज साह के रूप में की गर्ई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि विवाद की शूरुआत महज गाली-गलौज से हुई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग खुलेआम शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब युवकों ने इसका विरोध किया और उन्हें शांत रहने को कहा, तो आरोपी आगबबूला हो गए। शोर-शराबा सूनकर दोनों तरफ से लोग जमा हो गए और उनके बीच हिंसक झड़प शूरू हो गई। मारपीट के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार और चाक् निकाल लिए और हमला कर दिया। इस हमले में तीनों यवकों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं...
ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बगहा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।घायलों की पहचान शिव कुमार राम के बेटे प्रिंस कुमार, गणेश साह के बेटे कृष्णा साह और फागू साह के बेटे सूरज साह के रूप में की गर्ई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि विवाद की शूरुआत महज गाली-गलौज से हुई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग खुलेआम शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब युवकों ने इसका विरोध किया और उन्हें शांत रहने को कहा, तो आरोपी आगबबूला हो गए। शोर-शराबा सूनकर दोनों तरफ से लोग जमा हो गए और उनके बीच हिंसक झड़प शूरू हो गई। मारपीट के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार और चाक् निकाल लिए और हमला कर दिया। इस हमले में तीनों यवकों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं...
- अब कहीं से भी करें अपनी पढ़ाई! 📚 Online Learning का सही तरीका और 5 बड़े फायदे #reelsviralシ #viralreels #Online #education #trendingvideo1
- अब कहीं से भी करें अपनी पढ़ाई! 📚 Online Learning का सही तरीका और 5 बड़े फायदे #reelsviralシ #viralreels #Online #education #trendingvideo1
- सिवान के तरवारा मोड़ स्थित होटल मीरा के सभागार में आज “उत्कृष्ट खिलाड़ी गौरव सम्मान” समारोह का आयोजन सिवान जिला ग्रेपलिंग संघ और बिहार वांडो कराटे संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले कुल 26 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य CCIM डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजा प्रसाद, पोस्ट रविंद्र नाथ पाठक और भोजपुरी सिने कलाकार विनोद मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। #Siwan #Sports #Grappling #WandoKarate #Honour #players1
- लौरिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की गहन जांच जारी है। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गोबरौरा पंचायत अंतर्गत मटियरिया बंगाली कॉलोनी निवासी स्वर्गीय अमूल चंद नामोदास के पुत्र 35 वर्षीय अमित कुमार नामोदास के रूप में की गई है। जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली, पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच और हिरासत में ली गई आरोपी पत्नी से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पहले अपने पति को खाने में नींद की गोली मिलाकर खिला दी थी। जब पति गहरी नींद में चला गया, तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना के पीछे घरेलू विवादों और तनावपूर्ण संबंधों की भी बात सामने आई है। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से लगातार विवाद और मारपीट की स्थिति बनी रहती थी। करीब चार माह पूर्व बगहा पुलिस जिला के सेमरा कॉलोनी से महिला के मायके पक्ष के लोग आकर दोनों के बीच सुलह-समझौता कराते हुए साथ रहने की सलाह देकर स्थिति को शांत कराने की कोशिश भी कर चुके थे, लेकिन हालात में सुधार नहीं हो सका। मृतक अमित कुमार नामोदास की शादी लगभग नौ वर्ष पूर्व हुई थी। इस दंपति के दो छोटे बच्चे भी हैं—एक सात वर्ष का पुत्र और चार वर्ष की पुत्री। परिवार पर इस घटना का गहरा असर पड़ा है, वहीं बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से माहौल बेहद गमगीन हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक की एक आंख की रोशनी भी कमजोर थी, जिससे वह पहले से ही शारीरिक रूप से परेशान रहता था। इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और वैज्ञानिक तरीके से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और फरार प्रेमी की तलाश भी तेज कर दी गई है। यह वारदात न केवल एक परिवार के टूटने की कहानी बन गई है, बल्कि रिश्तों के बीच पनपते अविश्वास और अपराध की भयावह तस्वीर भी सामने ला रही है।1
- मझौलिया प्रखंड में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके के कई गांवों में आम और मकई की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे फल गिर गए, जिससे बागवानों को काफी आर्थिक क्षति हुई है। वहीं, खेतों में लगी मकई की फसल भी आंधी और बारिश की मार से गिरकर बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें अच्छी पैदावार और आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। कई प्रभावित किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नुकसान का आकलन कर राहत नहीं दी गई, तो किसानों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।1
- रविवार को अहले सुबह मौसम ने ली अंगड़ाई लोगों को गर्मी से आई रहता।मझौलिया प्रखंड क्षेत्र तिरवाह मेंअचानक मौसम के बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है,रविवार को अहले सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके के कई गांवों में आम और मकई की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है,तेज हवा के कारण आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे फल गिर गए, जिससे बागवानों को काफी आर्थिक क्षति हुई है, वहीं, मकई की फसल भी तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में गिरकर बर्बाद हो गई,किसानों का कहना है कि इस बार फसल से अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया,कई किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है,स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नुकसान का आकलन कर सहायता नहीं दी गई, तो किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।3
- Ali garh u p 22feet pipe line ke gadhe me gira majdoor1
- बिहार के पश्चिम चंपारण से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अचानक मौसम ने करवट लेकर पूरे इलाके को चौंका दिया। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बारिश इतनी तेज थी कि बाजारों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जहां-तहां रुककर खुद को भीगने से बचाते नजर आए। इसी बीच कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जहां छोटे-बड़े ओलों की बरसात ने हालात और मुश्किल कर दिए। टिन की छतों और खड़ी गाड़ियों पर गिरते ओलों की तेज आवाज से लोग दहशत में आ गए। हालांकि इस बदले मौसम के बीच एक अलग ही नजारा भी देखने को मिला, जब बच्चे बारिश में भीगते हुए सड़कों पर निकल आए और ओले इकट्ठा कर खेलते नजर आए। उनकी मस्ती ने कुछ देर के लिए माहौल को खुशनुमा बना दिया। वहीं दूसरी ओर इस बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिली है, वहीं फसलों को नुकसान होने का खतरा भी मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। फिलहाल पश्चिम चंपारण में बदले मौसम ने राहत और परेशानी दोनों साथ ला दी हैं।1
- पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्षों से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हीरापाकड़ वार्ड नंबर 8, थाना मनुआपुल निवासी दिनेश कुशवाहा (पिता स्वर्गीय पहलाद महतो) को गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। वहीं मारपीट के एक मामले में आरोपी मनोज पाल (पिता स्वर्गीय संपत पाल) को भी पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंवरिया वार्ड नंबर 8 निवासी दिलीप कुमार साह (पिता मोतीलाल साह) को 45 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बखरिया पूर्वी टोला से 17 लीटर देशी चुलाई शराब भी बरामद की गई है, हालांकि इस मामले में आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।3