भैंसदेही में 15 अगस्त समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक, गांधी धाम में होगा मुख्य आयोजन स्वतंत्रता दिवस 2026 की राष्ट्रीय जानकारी भैंसदेही स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय एवं भव्य रूप से मनाने को लेकर भैंसदेही में प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजीत मेरावी ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, संस्था प्रमुखों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त की सुबह शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। जनपद पंचायत कार्यालय में सुबह 7 से 8 बजे के बीच तथा तहसील कार्यालय परिसर में सुबह 8.15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य समारोह गांधी धाम में सुबह 9 बजे आयोजित होगा। गांधी धाम में होगा मुख्य समारोह मुख्य समारोह में नगर परिषद भैंसदेही के अध्यक्ष मनीष सोलंकी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन तथा अन्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा। प्रभात फेरी में शामिल होंगे विद्यार्थी बैठक में तय किया गया कि नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं सुबह करीब 8.45 बजे गांधी धाम बाजार चौक पर एकत्र होकर प्रभात फेरी में शामिल होंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सभी शिक्षण संस्थाओं को समय पर विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का होगा चयन स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा कविता, भाषण, नृत्य एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए समिति गठित की गई है। चयनित विद्यार्थी 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही में आयोजित चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। कार्यक्रमों की अवधि करीब 5 से 6 मिनट निर्धारित की गई है। नगर परिषद संभालेगी बैठक, सफाई और पेयजल व्यवस्था मुख्य समारोह स्थल गांधी धाम में बैठक व्यवस्था एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा की जाएगी। समारोह स्थल की साफ-सफाई, पेयजल एवं चलित शौचालय की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं। गांधी धाम बाजार चौक से कार्यक्रम स्थल तक प्रभात फेरी के मार्ग की व्यवस्थाएं भी नगर परिषद द्वारा की जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी धाम में झंडे लगाने तथा सरस्वती जी की छायाप्रति एवं पूजा-अर्चना की व्यवस्था भी की जाएगी। 14 और 15 अगस्त को होगी रोशनी बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 एवं 15 अगस्त की शाम सभी शासकीय भवनों में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए संबंधित कार्यालय अपने स्तर पर विद्युत व्यवस्था करेंगे। विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा पुरस्कार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के नाम पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किए जाएंगे। संबंधित संस्थाओं को 14 अगस्त की सुबह 11 बजे तक नाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से और ध्वज संहिता के नियमों के अनुसार आयोजित हो। राष्ट्रीय ध्वज को साफ-सुथरा एवं सीधा फहराया जाए तथा सूर्यास्त से पहले सम्मानपूर्वक उतारने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को थाना प्रभारी के समन्वय से आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

- सदा प्रसन्न घाट के पास मिला 5 से 8 वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षत शव, मचा हड़कंप सदा प्रसन्न घाट के पास मिला 5 से 8 वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षत शव, मचा हड़कंप मुलताई। थाना अंतर्गत प्रभात पट्टन पुलिस चौकी क्षेत्र के सदा प्रसन्न घाट की दूसरी टर्निंग के पास मंगलवार को एक 5 से 8 वर्ष के बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि बच्चे के शव को किसी नें गड्ढे में दफना दिया था, शव को कुत्तों द्वारा नोचा जा रहा था। मौके पर कुत्तों की भीड़ देखकर राहगीरों को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभात पट्टन पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रभात पट्टन अस्पताल पहुंचाया। बच्चा किसका है पुलिस कर रही पता पुलिस के अनुसार फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है, आसपास के गांवों एवं क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है ताकि बच्चे की पहचान हो सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को गड्ढे में किसने दफनाया था।1
- *नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित* हरदा 11 अगस्त 2026/ नर्मदा घाटी में भारी वर्षा के चलते नर्मदा नदी एवं सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ एवं जनहानि की आशंका को देखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी टिमरनी श्री शैलेन्द्र कुमार बड़ोनिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत टिमरनी के नर्मदा घाटों गोंदागांव खुर्द व लछौरा पर स्नान एवं नौकायन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश में बताया गया है कि नर्मदाघाटी में स्थित मंडला, अनूपपुर, नर्मदापुरम सहित अन्य जिलों में भारी वर्षा के कारण नर्मदा एवं उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। *नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित* हरदा 11 अगस्त 2026/ नर्मदा घाटी में भारी वर्षा के चलते नर्मदा नदी एवं सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ एवं जनहानि की आशंका को देखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी टिमरनी श्री शैलेन्द्र कुमार बड़ोनिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत टिमरनी के नर्मदा घाटों गोंदागांव खुर्द व लछौरा पर स्नान एवं नौकायन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश में बताया गया है कि नर्मदाघाटी में स्थित मंडला, अनूपपुर, नर्मदापुरम सहित अन्य जिलों में भारी वर्षा के कारण नर्मदा एवं उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में नदी कभी भी खतरे के निशान तक पहुंच सकती है। नर्मदा घाटों पर स्नान एवं नौकायन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से जनहानि की संभावना को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। एसडीएम ने आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारियों तथा संबंधित अधिकारियों को घाटों पर निगरानी रखने और आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला होमगार्ड कमांडेंट को नर्मदा घाटों पर स्पीड बोट सहित एसडीआरएफ के जवान एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जनपद पंचायत टिमरनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नर्मदा घाट के समीप स्थित ग्राम पंचायतों के सचिव एवं सहायक सचिवों के माध्यम से आदेश की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी टिमरनी, थाना प्रभारी टिमरनी व चौकी प्रभारी करताना को भी सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।1
- भंदारगोंदी के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिली आधुनिक सुविधाएं, प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर होगी पढ़ाई पांढुर्णा। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर जागरूकता की कमी कई बार इन सकारात्मक प्रयासों पर सवालिया निशान लगा देती है। ऐसा ही एक मामला पांढुर्णा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंदारगोंदी से सामने आया है, जहां शासन की ओर से सरकारी स्कूलों की कायापलट करने के लिए आधुनिक सुविधाओं का पिटारा खोल दिया गया है। अब यहां के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल जमीन या चटाई पर नहीं बैठेंगे, बल्कि उनके बैठने के लिए शासन द्वारा उच्च गुणवत्ता की अलग-अलग टेबल और कुर्सियों की व्यवस्था भेजी गई है। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में खेलकूद और मनोरंजन की बेहतरीन सामग्री भी पहुंचाई गई है। भेजी गई इस सामग्री में विशेष प्रकार के झूले, हाथी, घोड़े, घिसर पट्टी और अन्य आकर्षक खिलौने शामिल हैं, जिन्हें देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यही है कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी शहर के महंगे निजी स्कूलों की तरह आधुनिक माहौल मिल सके, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ पूरी तरह से आनंदित होकर अपना विकास कर सकें। सरकार हर वर्ग के बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है और शिक्षा के अधिकार के तहत उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव संसाधन व सामग्री मुफ्त में मुहैया करा रही है। हालांकि, इन तमाम सुविधाओं के धरातल पर उतरने के बाद भी एक बड़ी विडंबना यह देखने को मिल रही है कि ग्राम भंदारगोंदी के ग्रामीण इस बात की गहराई को समझ नहीं पा रहे हैं। आज के समय में जब सरकारी स्कूलों में प्राइवेट संस्थानों से भी बेहतर और आधुनिक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, तब भी यहां के लोग अपने बच्चों का भविष्य संवारने के बजाय उन्हें भारी-भरकम फीस वसूलने वाले निजी विद्यालयों में भेज रहे हैं। ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने ही गांव में संचालित इन सरकारी स्कूलों की बेहतरी और उनकी सुध लेने की बजाय उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं, जिससे शासन के इन महत्वाकांक्षी प्रयासों का पूरा लाभ जरूरतमंद बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम और ग्रामीणों के रहन-सहन पर गौर करें तो एक और गंभीर सवाल खड़ा होता है। जब भंदारगोंदी के ग्रामीण अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्राइवेट स्कूलों में हजारों रुपये की भारी-भरकम फीस आसानी से भर रहे हैं, तो इससे यह साफ जाहिर होता है कि वे किसी साधारण या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उनका जीवनयापन उच्च श्रेणी का है और वे किसी भी प्रकार से अमीर वर्ग की श्रेणी में आते हैं। इसके बावजूद यदि वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं या कागजों में खुद को कमजोर दर्शा रहे हैं, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर भी एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। ऐसी स्थिति को देखते हुए अब यह अत्यंत आवश्यक हो गया है कि स्थानीय प्रशासन इस मामले में तुरंत संज्ञान ले। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे साधनसंपन्न परिवारों का विशेष सर्वे कर उन्हें चिन्हित करे, जो बच्चों को महंगे निजी स्कूलों में पढ़ाते हैं लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में आर्थिक रूप से कमजोर या गरीबी रेखा के दायरे में आते हैं। ऐसे लोगों को तुरंत गरीबी रेखा की श्रेणी से बाहर किया जाना चाहिए, ताकि सरकारी खजाने पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम हो सके। इसके साथ ही, इन संपन्न परिवारों के छंटने से जो अतिरिक्त राशि या संसाधन बचेंगे, उन्हें सीधे तौर पर इन ग्रामीण सरकारी स्कूलों के और अधिक विकास, रखरखाव और बच्चों की अन्य बुनियादी जरूरतों पर खर्च किया जाना चाहिए, तभी सही मायनों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो सकेगी।1
- महापुरुषों की तस्वीर स्कूल प्रबंधन ने नहीं लगाई, विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता बैठे धरने पर महापुरुषों की तस्वीर स्कूल प्रबंधन ने नहीं लगाई, विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता बैठे धरने पर हरदा/टिमरनी-टिमरनी नगर के सेंट मेरी स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने धरना आंदोलन प्रदर्शन शुरू किया ,कार्यकर्ता भारी बारिश के बीच स्कूल प्रांगण में धरने पर बैठे। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी पहुंचे,कार्यकर्ताओ से,स्कूल प्रबन्धन से बातचीत कर रहे।abvp कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते बताया सेंट मेरी स्कूल में विगत दिनों भी हमारे द्वारा विरोध दर्ज कराया गया था क्योंकि स्कूल प्रबंधन के द्वारा भारत के महापुरुषों की तस्वीरें नहीं लगाई गई थी इन तस्वीरों को गठरी बनाकर कोने में रखा गया था, हमारे द्वारा विरोध दर्ज करने पर स्कूल प्रबंधन ने विगत दिनों हमारे सामने कुछ तस्वीरे लगा दी शेष तस्वीरों को लगाने का आश्वासन दिया था किंतु आज हमारे द्वारा पुनः स्कूल में निरीक्षण किया गया तो वहां पर महापुरुषों की तस्वीरें नदारत पाई गई इसलिए आंदोलन शुरू किया गया है। जब तक महापुरुषों की सम्मान पूर्वक तस्वीरें स्कूल प्रबंधन के द्वारा नहीं लगाई जाती तब तक हमारा धरना आंदोलन जारी रहेगा वर्तमान में खबर लिखे जाने तक नाराज कार्यकर्ता धरने बैठे हुए है।3
- *पिछले 24 घंटों में जिले में 20.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज* हरदा 11 अगस्त 2026/ जिले में गत चौबीस घंटों में 20.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 17.8 मि.मी., टिमरनी में 25.5 मि.मी., खिरकिया में 40.4 मि.मी., सिराली में 5.7 मि.मी. तथा रहटगांव में 13 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 564.9 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 607.1 मि.मी., टिमरनी में 580.3 मि.मी., खिरकिया में 643.4 मि.मी., सिराली में 489.5 तथा रहटगांव में 504.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 11 अगस्त तक 648.2 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। *पिछले 24 घंटों में जिले में 20.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज* हरदा 11 अगस्त 2026/ जिले में गत चौबीस घंटों में 20.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 17.8 मि.मी., टिमरनी में 25.5 मि.मी., खिरकिया में 40.4 मि.मी., सिराली में 5.7 मि.मी. तथा रहटगांव में 13 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 564.9 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 607.1 मि.मी., टिमरनी में 580.3 मि.मी., खिरकिया में 643.4 मि.मी., सिराली में 489.5 तथा रहटगांव में 504.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 11 अगस्त तक 648.2 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।1
- आमला में पूर्व सरपंच का खेत में फांसी पर लटका मिला शव, मच ह्ड़कंप पुलिस पहुंची1