तवे से हमला कर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तवा भी बरामद आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तवा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को ग्राम सरफुद्दीनपुर से शिवकुमार यादव पुत्र जय प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को दोपहर 3:41 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तवा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0-314/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी, हेड कांस्टेबल शम्भू राम एवं रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक कुशवाहा शामिल रहे।

- rusoolpur mahul azamgarh1
- सपा में सिर्फ गुंडे भरे पड़े हैं!" — OP Rajbhar का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार!1
- अतरौलिया में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, समाज की एकजुटता का लिया गया संकल्प1
- 🔱 भैरवधाम में मिले दो प्राचीन कुएं, आस्था और इतिहास के नए साक्ष्य! TV24 NEWS EXPRESS आजमगढ़ जनपद के महराजगंज स्थित प्राचीन भैरवधाम में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान दो प्राचीन कुएं सामने आए हैं। इस खोज के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह एवं जिज्ञासा का माहौल है। स्थानीय परंपराओं में भैरवधाम क्षेत्र में 365 कुओं और 365 यज्ञ वेदियों का उल्लेख मिलता है। ऐसे में इन दो प्राचीन कुओं का मिलना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, इन मान्यताओं और मिले कुओं के बीच संबंध का आधिकारिक पुरातात्विक सत्यापन अभी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। आखिर इन कुओं का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व क्या है? देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। 📍 स्थान: भैरवधाम, महराजगंज, आजमगढ़ #BhairavDham #BhairavBaba #Maharajganj #Azamgarh #AncientWell #History #Sanatan #UttarPradesh #TV24NewsExpress #BreakingNews1
- Post by RISHI RAI1
- ऑनलाइन गेम के कर्ज ने बनाया ठग, किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार आजमगढ़। महराजगंज थाना पुलिस ने किसानों से किराये पर लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बेची गई तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी बरामद कर ली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऑनलाइन गेम AVITOR में हुए कर्ज को चुकाने के लिए उन्होंने यह साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम निवासी गुलाब यादव, उषा देवी, जौहर यादव और प्रवेश चौहान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के सुनील यादव ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किराये पर लीं और अपने साथियों उपेन्द्र यादव, अंकुल यादव तथा गोलू उर्फ संगम मौर्य के साथ मिलकर उन्हें बेच दिया। ट्रॉलियां वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। शिकायत के आधार पर महराजगंज थाने में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में महराजगंज पुलिस ने बुधवार को गोवर्धन ढाला के पास से सुनील यादव और उपेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर ग्राम नैनीजोर (थाना रौनापार) और ग्राम प्रतापपुर (थाना महराजगंज) से बेची गई तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बरामद कर ली गईं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऑनलाइन गेम AVITOR खेलते थे, जिसमें भारी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए वे किसानों से 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर ट्रॉलियां लेते थे और पारिवारिक परेशानी का बहाना बनाकर उन्हें बेच देते थे। ट्रॉलियां बेचकर मिले रुपये से उन्होंने अपना कर्ज चुका दिया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया है, जबकि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- तवे से हमला कर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तवा भी बरामद आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तवा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को ग्राम सरफुद्दीनपुर से शिवकुमार यादव पुत्र जय प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को दोपहर 3:41 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तवा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0-314/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी, हेड कांस्टेबल शम्भू राम एवं रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक कुशवाहा शामिल रहे।1