जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश जनसमस्याओं के निस्तारण में मानवीय संवेदनाओं का भी रखें ध्यान: जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ *प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनें अधिकारी, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें: जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़* गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और उनकी शिकायतों को गंभीरता से समझते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई अथवा किसी अन्य समय में उनके पास आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को पूरी संवेदनशीलता एवं ध्यानपूर्वक सुना जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कई बार मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए भी कार्य करने की आवश्यकता होती है, ताकि पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिल सके। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान पूर्व में जनसुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे ऐसे फरियादियों ने भी जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित किया गया। लाभार्थियों ने जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान में जिलाधिकारी द्वारा विशेष सहयोग एवं मदद की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी प्रत्येक क्षेत्र में होने चाहिए, जो जनता की समस्याओं को केवल अपना सरकारी कार्य न समझकर अपनी जिम्मेदारी मानते हुए उनका समाधान कराएं। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश जनसमस्याओं के निस्तारण में मानवीय संवेदनाओं का भी रखें ध्यान: जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ *प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनें अधिकारी, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें: जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़* गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और उनकी शिकायतों को गंभीरता से समझते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई अथवा किसी अन्य समय में उनके पास आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को पूरी संवेदनशीलता एवं ध्यानपूर्वक सुना जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कई बार मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए भी कार्य करने की आवश्यकता होती है, ताकि पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिल सके। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान पूर्व में जनसुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे ऐसे फरियादियों ने भी जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित किया गया। लाभार्थियों ने जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान में जिलाधिकारी द्वारा विशेष सहयोग एवं मदद की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी प्रत्येक क्षेत्र में होने चाहिए, जो जनता की समस्याओं को केवल अपना सरकारी कार्य न समझकर अपनी जिम्मेदारी मानते हुए उनका समाधान कराएं। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- अलीगढ़: रास्ते में साइड मांगने को लेकर हुआ विवाद, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप,टप्पल थाना क्षेत्र के हसनपुर जिरौलिया गांव की घटना, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज। थाना टप्पल क्षेत्र के ग्राम हसनपुर जिरौलिया में रास्ते में साइड मांगने को लेकर विवाद हो गया। ग्राम हेतलपुर निवासी डेविड कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ हेतलपुर से जट्टारी जा रहे थे। इसी दौरान हसनपुर जिरौलिया गांव के पास प्रहलाद, छेदी और दो-तीन अन्य युवक रास्ते में खड़े थे।आरोप है कि डेविड कुमार ने हॉर्न बजाकर साइड मांगी। साइड नहीं मिलने पर जब उन्होंने युवकों को टोका तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की।मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना टप्पल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण में लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है।क्षेत्राधिकारी खैर अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।1
- बागपत में अंतरराज्यीय 'पोस्टर गैंग' का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार,फर्जी लोन दिलाने के नाम पर लोगों से करते थे साइबर ठगी, 18 हजार पैम्फलेट समेत भारी मात्रा में सामान बरामद। जनपद बागपत में साइबर सेल पुलिस ने फर्जी लोन दिलाने का झांसा देकर आम जनता के साथ साइबर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय 'पोस्टर गैंग' का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों और दो महिला अभियुक्ताओं समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी लोन देने के नाम पर पैम्फलेट और पोस्टर लगाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और उनके साथ साइबर ठगी करते थे।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की जा रही एक अर्टिगा कार और एक वैगनआर कार के साथ 22 मोबाइल फोन, 36 सिम कार्ड, तीन लैपटॉप, सात बैंक पासबुक, 10 एटीएम कार्ड, नौ चेकबुक, चार पैन कार्ड, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और आठ स्टैम्प मोहरें बरामद की गई हैं।इसके अलावा पुलिस ने करीब 18 हजार फर्जी लोन के पैम्फलेट और 20,200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।इस मामले में क्षेत्राधिकारी खेकड़ा ने पुलिस कार्रवाई और गिरोह के खुलासे के संबंध में जानकारी दी। पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।1
- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त किए गए हैं। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, हिंसक गतिविधियों में शामिल होने या हिंसक तरीके से व्यवस्था बदलने के उद्देश्य वाले संगठनों से जुड़ाव पाए जाने पर अभ्यर्थी सरकारी नियुक्ति के लिए अयोग्य हो सकते हैं। हालांकि, केवल राजनीतिक विचारधारा के आधार पर किसी को अयोग्य नहीं माना जाएगा। सिर्फ FIR दर्ज होने या जांच लंबित रहने से भी अभ्यर्थी स्वतः अयोग्य नहीं होगा। नए निर्देशों के तहत पुलिस को 30 दिनों के भीतर चरित्र सत्यापन रिपोर्ट देनी होगी। #UttarPradesh #GovernmentJobs #YogiAdityanath #इंडिया #ghaziabad1
- ग़ाज़ियाबाद में हार्डवेयर की दुकान से लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात *हार्डवेयर की दुकान से चोरों ने चुराई नकदी* *बराबर की दुकान में कुंबल करके घुसे चोर* *रात्रि में 1 लाख 52 हज़ार की नकदी लेकर चोर हुए फरार* *गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फरुखनगर पाइप लाइन रोड का है पूरा मामला* *घटना सीसीटीवी मे कैद1
- मुजफ्फरनगर थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के अन्तर्गत ग्राम शेरपुर के जंगल में बाइक सवार एक व्यक्ति से अज्ञात बदमाशों द्वारा मोबाइल फोन छीनने का सनसनीखेज मामला आया सामने। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप। जनपद गाजियाबाद थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के अन्तर्गत ग्राम शेरपुर के जंगल में बाइक सवार एक व्यक्ति से अज्ञात बदमाशों द्वारा मोबाइल फोन छीनने का सनसनीखेज मामला आया सामने। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप। शेरपुर के जंगल में बाइक सवार से मोबाइल की छिनैती, पुलिस जांच में जुटी कोतवाली नगर, 29 अक्टूबर: थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के अन्तर्गत ग्राम शेरपुर के जंगल में एक बाइक सवार से मोबाइल छिनैती का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते 28 अक्टूबर की रात्रि को घटित हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा तुरंत डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस बिना किसी देरी के तत्काल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और वहां से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने पीड़ित से मामले की लिखित तहरीर ले ली है। सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रकरण के संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर थाने में सुसंगत और गंभीर धाराओं के तहत अभियोग (मुकदमा) पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि पुलिस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और अज्ञात बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। घटनास्थल और उसके आसपास के रूटों की जांच कर जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद1
- यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी साजिश नाकाम; प्रतिबंधित संगठन से जुड़े 3 आरोपी गिरफ्तार यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी साजिश नाकाम; प्रतिबंधित संगठन से जुड़े 3 आरोपी गिरफ्तार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने प्रतिबंधित संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लेने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के पाकिस्तानी हैंडलर राणा भाई के निर्देश पर लखनऊ में पुलिस अथवा सेना के जवानों को निशाना बनाने की टारगेट किलिंग की साजिश में शामिल होने की बात सामने आई है। एटीएस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल और 20 विदेशी कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों, स्थानीय सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने वीडियो बाइट के माध्यम से कार्रवाई की जानकारी साझा की है। एटीएस मामले की गहन जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।1
- दिल्ली- मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन आज राज्यसभा1