उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण कार्यालयों की कार्यप्रणाली,अभिलेख संधारण एवं साफ-सफाई का लिया गया जायजा देवसुंदर यादव। लातेहार 20.04.2026 को उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली,अभिलेख संधारण,साफ-सफाई एवं आमजनों को प्रदान की जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी शाखाओं में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने पर बल दिया। इसके उपरांत उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा की लातेहार ज़िले में विकास योजनाओं में तेजी लाते हुए उन्हें धरातल पर सफल रूप प्रदान करना पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह ज़िले की बेहतरी एवं आम जनों के कल्याण के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिले में प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कर्मी समन्वय के साथ कार्य करें,ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके। मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,अपर समाहर्ता रामा रविदास,अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक,उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की,जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल,गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण कार्यालयों की कार्यप्रणाली,अभिलेख संधारण एवं साफ-सफाई का लिया गया जायजा देवसुंदर यादव। लातेहार 20.04.2026 को उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली,अभिलेख संधारण,साफ-सफाई एवं आमजनों को प्रदान की जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश
दिया कि कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी शाखाओं में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने पर बल दिया। इसके उपरांत उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा की लातेहार ज़िले में विकास योजनाओं में तेजी
लाते हुए उन्हें धरातल पर सफल रूप प्रदान करना पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह ज़िले की बेहतरी एवं आम जनों के कल्याण के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिले में प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी एवं जनोन्मुखी
बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कर्मी समन्वय के साथ कार्य करें,ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके। मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,अपर समाहर्ता रामा रविदास,अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक,उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की,जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल,गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
- Post by MUKESH NATH1
- Post by Ashok Singh bhugta1
- ग्रामीण बोले आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर होने की वजह से आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहता है1
- Post by AAM JANATA1
- लातेहार: नवपदस्थापित उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से मुलाकात में कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। आइये हम जानते जानते हैं कि उन्होंने किया कहा ।1
- Post by Altamas Rja1
- महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।1
- dekho bhai bache sab gadi me kisi ko masti ki sath me khelte hai 🌹1