गाजीपुर: कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस का पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई चेकिंग गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त अभियान चलाया गया।पुलिस प्रशासन के निर्देश पर दिनांक 11 मार्च 2026 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।अभियान के दौरान सघन चेकिंग व तलाशी अभियान भी चलाया गया। पुलिस टीमों ने भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान भी किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की गश्त और चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।
गाजीपुर: कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस का पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई चेकिंग गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त अभियान चलाया गया।पुलिस प्रशासन के निर्देश
पर दिनांक 11 मार्च 2026 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा
का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।अभियान के दौरान सघन चेकिंग व तलाशी अभियान भी चलाया गया। पुलिस टीमों ने भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली तथा यातायात नियमों
का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान भी किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की गश्त और चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।
- Post by R News1
- गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक महीने से फरार चल रहे 19 वर्षीय आरोपी सबरू राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे ताड़ीघाट-बारा हाईवे स्थित एक ढाबे के पास से उस समय दबोचा, जब वह कहीं भागने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई और मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले ही 12 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गौरतलब है कि 4 मार्च 2026 को हसनपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके बाद 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जल्द ही बाकी आरोपी को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।1
- पटना, बिहार: सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं1
- छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा,कई मजदूरों की मौत...! छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत की खबर है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों से दूरभाष पर की वार्ता समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरे करने के दिए सख्त निर्देश लंबित भूमि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर मऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री श्री शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।मंत्री श्री शर्मा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व सड़क को चालू किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने मंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी लंबित है, जिसके कारण कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।4
- आज 15/04/2026 को थाना घोसी में कुल 20 गाड़ियों की नीलामी सम्पन्न हुई यह जिला मऊ के थाना घोसी में नीलामी होनी थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग नीलामी में खरीदारी के लिए आए थे1
- Post by R News1