logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों से ड्यूटी पर आने वाले पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 23 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने थानाक्षेत्र कोतवाली नगर, सिविल लाईन व नई मंडी के अंतर्गत निर्धारित स्थलों—गुरू राम पब्लिक स्कूल, एसडी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज और सरस्वती विद्या मन्दिर आदि कालेजों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश शर्मा, थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री इन्द्रजीत सिंह, थाना प्रभारी खालापार श्री बबलू कुमार, प्रभारी कांवड सेल श्री रवेन्द्र सिंह यादव और निरीक्षक श्री महावीर चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल के ठहरने के लिए आवासीय व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, स्नानागार, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया गया। SP नगर ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं मानक गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि पुलिसकर्मियों को असुविधा न हो। साथ ही चिन्हित स्थलों का नियमित निरीक्षण करने और किसी भी कमी या समस्या का तत्काल निराकरण कराने की ताकीद की गई। जनपद पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्धता एवं समन्वय के साथ कार्य कर रही है।

3 hrs ago
user_सचिन प्रजापति
सचिन प्रजापति
मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मुजफ्फरनगर में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों से ड्यूटी पर आने वाले पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 23 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने थानाक्षेत्र कोतवाली नगर, सिविल लाईन व नई मंडी के अंतर्गत निर्धारित स्थलों—गुरू राम पब्लिक स्कूल, एसडी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज और सरस्वती विद्या मन्दिर आदि कालेजों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश शर्मा, थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री इन्द्रजीत सिंह, थाना प्रभारी खालापार श्री बबलू कुमार, प्रभारी कांवड सेल श्री रवेन्द्र सिंह यादव और निरीक्षक श्री महावीर चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल के ठहरने के लिए आवासीय व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, स्नानागार, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया गया। SP नगर ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं मानक गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि पुलिसकर्मियों को असुविधा न हो। साथ ही चिन्हित स्थलों का नियमित निरीक्षण करने और किसी भी कमी या समस्या का तत्काल निराकरण कराने की ताकीद की गई। जनपद पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्धता एवं समन्वय के साथ कार्य कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान मेरठ से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने प्रदर्शनकारियों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
    1
    नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान मेरठ से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने प्रदर्शनकारियों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सोनम वांगचुक के धरना प्रदर्शन और सभी राजनीतिक पार्टियों के समर्थन को लेकर विचार और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हरिद्वार के भारत माता मंदिर, सम्राट बहिरसेन की तस्वीरों और अभिनेत्री दिशा पटानी के साथ हुए विरोध प्रदर्शन का उल्लेख है, जिसमें बाबा साहेब की मूर्ति का प्रदर्शन करते हुए 'जय भीम जय भारत' का नारा दिया गया है। देशवासियों को गुड मॉर्निंग इंडिया कहते हुए इस समर्थन वीडियो को अधिक से अधिक लाइक और फॉलो करने की अपील की गई है।
    4
    सोनम वांगचुक के धरना प्रदर्शन और सभी राजनीतिक पार्टियों के समर्थन को लेकर विचार और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हरिद्वार के भारत माता मंदिर, सम्राट बहिरसेन की तस्वीरों और अभिनेत्री दिशा पटानी के साथ हुए विरोध प्रदर्शन का उल्लेख है, जिसमें बाबा साहेब की मूर्ति का प्रदर्शन करते हुए 'जय भीम जय भारत' का नारा दिया गया है। देशवासियों को गुड मॉर्निंग इंडिया कहते हुए इस समर्थन वीडियो को अधिक से अधिक लाइक और फॉलो करने की अपील की गई है।
    user_Khadki mumbai Babra Film produ
    Khadki mumbai Babra Film produ
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों के तहत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने गुरुवार को बाहरी जनपदों से आने वाले पुलिस बल के ठहरने के स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुरू राम पब्लिक स्कूल, एसडी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर समेत अन्य निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर आवास, पेयजल, शौचालय, बिजली, भोजन, सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी सुविधाएं समय पर और मानक गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं।
    1
    मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों के तहत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने गुरुवार को बाहरी जनपदों से आने वाले पुलिस बल के ठहरने के स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुरू राम पब्लिक स्कूल, एसडी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर समेत अन्य निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर आवास, पेयजल, शौचालय, बिजली, भोजन, सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी सुविधाएं समय पर और मानक गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं।
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मीरापुर थाने में एस.डी. इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, ऑनलाइन ठगी से बचने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न के प्रति जागरूक रहने के बारे में बताया गया। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने छात्राओं से कहा कि वे बिना किसी भय के अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाएं और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, क्योंकि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने भी महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से जुड़े विषयों पर जानकारी हासिल की।
    1
    मीरापुर थाने में एस.डी. इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इसके साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, ऑनलाइन ठगी से बचने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न के प्रति जागरूक रहने के बारे में बताया गया। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने छात्राओं से कहा कि वे बिना किसी भय के अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाएं और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, क्योंकि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने भी महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से जुड़े विषयों पर जानकारी हासिल की।
    user_मो फरीद अंसारी
    मो फरीद अंसारी
    जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई को रात करीब 11:54 बजे पेपर लीक के मुद्दे पर बात करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने जानकारी दी कि कई विभागों ने मिलकर पेपर लीक से जुड़े मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और आरोपियों के लिए सख्त सजा देने के नियमों पर एक ड्राफ्ट तैयार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस ड्राफ्ट का काम पूरा होने के बाद इसे संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे हफ्ते में एक बिल के तौर पर पेश किया जाएगा।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई को रात करीब 11:54 बजे पेपर लीक के मुद्दे पर बात करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने जानकारी दी कि कई विभागों ने मिलकर पेपर लीक से जुड़े मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और आरोपियों के लिए सख्त सजा देने के नियमों पर एक ड्राफ्ट तैयार किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस ड्राफ्ट का काम पूरा होने के बाद इसे संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे हफ्ते में एक बिल के तौर पर पेश किया जाएगा।
    user_SONU DISH TV = 📡
    SONU DISH TV = 📡
    Handloom Weaver सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में संयुक्त पत्रकार महासभा द्वारा दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। एहतियाती कदम उठाते हुए गुरुवार को पुलिस ने संगठन के कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद को वहीं नजरबंद कर दिया। इसके साथ ही कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है। संयुक्त पत्रकार महासभा ने यह दिल्ली कूच पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित करने का आह्वान किया था। इस कार्रवाई पर संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन उनके शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को रोकने का प्रयास कर रहा है। दूसरी ओर, प्रशासन ने रुख स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही यह आवश्यक कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की नजरबंदी की घटना के बाद जिले भर में पत्रकारों और सामाजिक संगठनों के बीच चर्चा और रोष तेज हो गया है। संयुक्त पत्रकार महासभा ने ऐलान किया है कि लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनका संघर्ष पीछे नहीं हटेगा और आगे की रणनीति की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में संयुक्त पत्रकार महासभा द्वारा दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। एहतियाती कदम उठाते हुए गुरुवार को पुलिस ने संगठन के कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद को वहीं नजरबंद कर दिया। इसके साथ ही कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

संयुक्त पत्रकार महासभा ने यह दिल्ली कूच पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित करने का आह्वान किया था। इस कार्रवाई पर संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन उनके शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को रोकने का प्रयास कर रहा है। दूसरी ओर, प्रशासन ने रुख स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही यह आवश्यक कदम उठाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की नजरबंदी की घटना के बाद जिले भर में पत्रकारों और सामाजिक संगठनों के बीच चर्चा और रोष तेज हो गया है। संयुक्त पत्रकार महासभा ने ऐलान किया है कि लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनका संघर्ष पीछे नहीं हटेगा और आगे की रणनीति की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शामली के थाना भवन कस्बे स्थित वंदना गार्डन में आयोजित बूथ सम्मेलन के दौरान राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री ने विपक्ष और 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर तीखा निशाना साधा। इस दौरान वंदना गार्डन में आयोजित इस बूथ सम्मेलन का सफल समापन हुआ।
    1
    शामली के थाना भवन कस्बे स्थित वंदना गार्डन में आयोजित बूथ सम्मेलन के दौरान राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री ने विपक्ष और 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर तीखा निशाना साधा। इस दौरान वंदना गार्डन में आयोजित इस बूथ सम्मेलन का सफल समापन हुआ।
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मेरठ जनपद के सरधना स्थित नवाबगड़ी गांव में महज एक घंटे की हल्की बूंदाबांदी से ही गांव और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इलाके में जल निकासी का कोई रास्ता नहीं है और पानी बाहर निकालने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
    1
    मेरठ जनपद के सरधना स्थित नवाबगड़ी गांव में महज एक घंटे की हल्की बूंदाबांदी से ही गांव और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इलाके में जल निकासी का कोई रास्ता नहीं है और पानी बाहर निकालने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र में पुलिस ने तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी काशिफ को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को रोहाना तिराहा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    1
    मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र में पुलिस ने तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी काशिफ को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को रोहाना तिराहा से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.