Shuru
Apke Nagar Ki App…
शामली के थाना भवन कस्बे स्थित वंदना गार्डन में आयोजित बूथ सम्मेलन के दौरान राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री ने विपक्ष और 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर तीखा निशाना साधा। इस दौरान वंदना गार्डन में आयोजित इस बूथ सम्मेलन का सफल समापन हुआ।
P7tv
शामली के थाना भवन कस्बे स्थित वंदना गार्डन में आयोजित बूथ सम्मेलन के दौरान राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री ने विपक्ष और 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर तीखा निशाना साधा। इस दौरान वंदना गार्डन में आयोजित इस बूथ सम्मेलन का सफल समापन हुआ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शामली के थाना भवन कस्बे स्थित वंदना गार्डन में आयोजित बूथ सम्मेलन के दौरान राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री ने विपक्ष और 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर तीखा निशाना साधा। इस दौरान वंदना गार्डन में आयोजित इस बूथ सम्मेलन का सफल समापन हुआ।1
- शामली जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण में लिप्त ₹15,000 के इनामी गैंगस्टर याहिया को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया अभियुक्त लंबे समय से अवैध शस्त्र निर्माण से जुड़े मामलों में वांछित चल रहा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अमल में लाई गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान याहिया पुत्र दिलशाद, निवासी मोहल्ला आलखुर्द (थाना कैराना) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध छुरी भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद कैराना थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का विरोध अब देशव्यापी रूप ले चुका है। आज देश के कई राज्यों में छात्रों ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया और आंदोलन को तेज कर दिया। इसी क्रम में कल संपूर्ण भारत में महा आंदोलन आयोजित किया जाएगा।1
- शामली के झिंझाना तहसील क्षेत्र स्थित गांव बिडौली सादात में नाली और सड़कें वर्षों से जर्जर हालत में हैं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की वजह से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बदहाली से तंग आकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, सांसद और विधायक से गांव की नाली और सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार शिया मुस्ताफी जामा मस्जिद के सामने वाली नाली कीचड़ से भरी पड़ी है, जिससे नमाजियों का आना-जाना दूभर हो गया है। इस जर्जर मार्ग पर पैदल चलना भी बेहद मुश्किल है और बारिश के दिनों में फिसलकर गिरकर कई नमाजी चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से सड़क निर्माण की गुहार लगाई, लेकिन प्रधानों का पूरा कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद मार्ग बदहाल ही रहे। कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाया है, हालांकि इस संबंध में ग्राम प्रधान का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। ग्रामीणों में सय्यद गुलाम अली, सय्यद वसी हैदर, सज्जाद मेहंदी, डॉक्टर बाकर और छोटू आदि ने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से नाली पर लोहे का चेनर लगाकर उसे दुरुस्त कराने और सड़कों का निर्माण कराने की मांग की है ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके और बरसात में लोगों को राहत मिल सके।3
- मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पर वीडियो में भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान कमलनगर निवासी पवन, पुत्र नत्थन सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।1
- मुजफ्फरनगर में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों से ड्यूटी पर आने वाले पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 23 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने थानाक्षेत्र कोतवाली नगर, सिविल लाईन व नई मंडी के अंतर्गत निर्धारित स्थलों—गुरू राम पब्लिक स्कूल, एसडी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज और सरस्वती विद्या मन्दिर आदि कालेजों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश शर्मा, थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री इन्द्रजीत सिंह, थाना प्रभारी खालापार श्री बबलू कुमार, प्रभारी कांवड सेल श्री रवेन्द्र सिंह यादव और निरीक्षक श्री महावीर चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल के ठहरने के लिए आवासीय व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, स्नानागार, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया गया। SP नगर ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं मानक गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि पुलिसकर्मियों को असुविधा न हो। साथ ही चिन्हित स्थलों का नियमित निरीक्षण करने और किसी भी कमी या समस्या का तत्काल निराकरण कराने की ताकीद की गई। जनपद पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्धता एवं समन्वय के साथ कार्य कर रही है।1
- मुज़फ़्फ़रनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम चौकड़ा में मोटरसाइकिल निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। ग्राम कसौली और ग्राम चौकड़ा के युवकों के बीच रास्ते में बाइक निकालने की बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद देर रात कसौली गांव के युवकों ने चौकड़ा पहुंचकर अरविन्द और उनके परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें वे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जांच के दौरान घटना में फायरिंग संबंधी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव ने बताया कि 22.07.2026 को चरथावल थाना क्षेत्र के चौकड़ा गांव में मारपीट व फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही चरथावल थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी सदर तत्काल मौके पर पहुंचे।1
- शामली में बात का बतंगड़ बनने के बाद नेताजी को मंच से धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में बहस और विवाद के बीच नेताजी को मंच से धक्का देते हुए देखा जा सकता है।1