Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईद-ए-मिलादुन्नबी की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा शाहजहांपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी (बारहवफात) के अवसर पर प्रस्तावित जुलूस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने नूरी मस्जिद एवं जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आयोजकों और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जुलूस मार्ग पर मौजूद गड्ढों को तत्काल भरने और जुलूस के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
देवेंन्द्र पटेल
ईद-ए-मिलादुन्नबी की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा शाहजहांपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी (बारहवफात) के अवसर पर प्रस्तावित जुलूस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने नूरी मस्जिद एवं जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आयोजकों और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जुलूस मार्ग पर मौजूद गड्ढों को तत्काल भरने और जुलूस के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨 29 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलेगा बड़ा अभियान, सड़क सुरक्षा समिति ने दिए सख्त निर्देश 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़, शाहजहांपुर 29 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलेगा लगातार अभियान जनपद शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 🔴 बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर 29 अगस्त से लगातार अभियान 🔴 अतिक्रमण हटाने के निर्देश 🔴 सड़कों के किनारे झाड़ियों की सफाई 🔴 ब्लैक स्पॉट में सुधार 🔴 आवश्यक साइन बोर्ड और स्पीड लिमिट संकेतक लगाने के निर्देश प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। 👉 यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और सुरक्षित रहें। #Shahjahanpur #RoadSafety #BreakingNews #Helmet #TrafficRules1
- बहुत ही गम्भीर समस्या है आये दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं ये nha हाईवे का मामला है उतर प्रदेश जिला शाहजहांपुर ब्लाक खुटार का है मानयवर आप से अनुरोध करना चाहता हूं की आप इस पर ध्यान दें2
- लालकुआं में आयोजित गणेश महोत्सव की पुरानी वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी, पुलिस को दी गई तहरीर। लालकुआं में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का पुराना वीडियो के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां और जान से मारने की धमकी देने पर थाने में तहरीर दर्ज, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग। बताते चले कि लालकुआं क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ आज़ाद नगर वार्ड 4 निवासी जफर अंसारी पुत्र मोहम्मद हसन ने लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक लिखित तहरीर सौंपी है। सौपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर उनके पुराने नृत्य का वीडियो प्रसारित कर न केवल उनकी धार्मिक व सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया, बल्कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियाँ भी दी जा रही हैं। *क्या है पूरा मामला* शिकायतकर्ता जफर अंसारी ने पुलिस को बताया कि वे हिन्दू धर्म और देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था रखते हैं तथा हर वर्ष गणेश महोत्सव समिति में सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व गणेश महोत्सव के दौरान आयोजित एक सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने भगवान भोले शंकर के भजन पर नृत्य किया था। आरोप है कि उस दौरान लालकुआं नई बस्ती निवासी समीर खान (पुत्र अज्ञात) ने उनका यह वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया था। अब हाल ही में इस पुराने वीडियो को बिना किसी अनुमति के सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रसारित किया गया है। *अभद्र टिप्पणियाँ और धमकियों का आरोप* तहरीर में कहा गया है कि वीडियो के साथ कई लोगों द्वारा बेहद अभद्र,अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं। एक यूजर द्वारा यह तक लिखा गया कि इसे "सबक सिखाना जरूरी है", जिससे प्रार्थी के मन में भारी भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। जफर अंसारी ने पुलिस को यह भी बताया कि नासिर हुसैन नामक व्यक्ति द्वारा उनके बारे में अन्य लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने समीर खान और नासिर हुसैन के मोबाइल नंबर तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। *प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की माँग* शिकायतकर्ता ने मांग की पूरे मामले में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर निष्पक्ष और विधिसम्मत विवेचना की जाए। *समीर खान, नासिर हुसैन एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की गहराई से जांच हो* सोशल मीडिया पर प्रयुक्त मोबाइल नंबर, आईपी लॉग और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर वीडियो अपलोड करने वाले मुख्य व्यक्ति का पता लगाया जाए। आरोपियों के खिलाफ धमकियां देने और अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने के जुर्म में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। *हिन्दू संगठन ने जताई नाराजगी* इधर हिन्दूवादी नेता कमल मूनि ने कहा कि लालकुआं एक शांत और आपसी भाईचारे वाला शहर है जहाँ सभी धर्म के लोग मिलजुलकर रहते हैं लेकिन कुछ कट्टरपंथी और जिहादी मानसिकता के लोग शहर के अमन चैन को बिगाड़ना चाहते है जिसे किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तत्काल ऐसी जिहादी मानसिकता के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- "Some rides aren’t just about the destination, they are about holding onto the moment forever. Chasing quiet roads and endless vibes where time completely stands still." Double tap if this vibe made your heart skip a beat, and drop a ❤️ in the comments!1
- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, रक्षाबंधन पर सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक निशुल्क सफर 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, रक्षाबंधन पर सहयात्री सहित 27 से 29 अगस्त तक निशुल्क सफर1
- gharelu upay like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen gharelu upay like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen1
- बंडा में गौवंशों की लगातार मौत से हड़कंप, कहीं कुत्ते नोचते मिले शव तो कहीं अंतिम संस्कार में हुई देरी 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ शाहजहांपुर: बंडा क्षेत्र में लगातार हो रही गौवंशों की मौत सिकराना मोड़ के पास एक्सीडेंट में एक गौवंश की मौत, बजरंगी गौभक्त सृजल शुक्ला ने थाना प्रभारी को सूचना देकर कराया अंतिम संस्कार। वहीं पट्टी छज्जूपुर मोड़ के पास मृत गौवंश को कुत्ते नोचते मिले। गहलुईया पुल के पास भी मृत मिला एक गौवंश, सूचना के बाद शाम 6 बजे तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार। मामले की जानकारी एसडीएम पुवायां और थाना प्रभारी बंडा को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ईओ व एसडीएम से वार्ता कर मृत गौवंश का अंतिम संस्कार कराया। लगातार हो रही गौवंशों की मौत से उठ रहे सवाल, प्रशासन से गौवंशों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग।2
- शाहजहांपुर व्यूरो रिपोर्ट बारिश का कहर नदिया उफान पर सड़के जलमग्न1