Shuru
Apke Nagar Ki App…
बच्चों और महिलाओं को आने जाने के लिया रास्ता में 1 महीना से पानी भरा यहाँ रास्ता बनवा दो प्लीज़
Umesh gautam
बच्चों और महिलाओं को आने जाने के लिया रास्ता में 1 महीना से पानी भरा यहाँ रास्ता बनवा दो प्लीज़
- Umesh gautamछिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेशgram panchayat sakarahani me pani ka kaher प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही ना प्रधान सुन रहा है11 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- CITY NEWS: 30 सूत्रीय मांगों को लेकर न्यायालय कर्मचारियों ने आंदोलन का किया ऐलान !1
- चोरी के मुकदमे में चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद फतेहगढ़। कमालगंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषणों के साथ 3,500 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, कमालगंज थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 277/2026, धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशेषांक उर्फ हिमांशु पुत्र हरिओम गंगवार, अर्जुन सिंह पुत्र रघेश्याम, अक्षय कुमार पुत्र वरपाल सिंह और सचिन शंखवार पुत्र ओमप्रकाश के रूप में बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जंजीर पीली धातु, एक गले का हार पीली धातु, कान के झाले, मांग बेन्दी, तीन अंगूठियां, तीन पायल सफेद धातु, एक हाफ पेटी सफेद धातु, एक सिक्का सफेद धातु तथा 3,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद माल चोरी की घटना से संबंधित है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में कमालगंज थाना पुलिस टीम शामिल रही।1
- छात्र वंश कश्यप मामले में इंसाफ की मांग तेज, समाजसेवी किशन दुबे ने परिवार का किया समर्थन मैनपुरी। छात्र वंश कश्यप की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। वंश के परिवार की ओर से लगातार न्याय की मांग की जा रही है। इसी क्रम में समाजसेवी किशन दुबे ने वंश के माता-पिता के समर्थन में आगे आते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई। बता दें कि नवंबर 2025 में मैनपुरी के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में कक्षा 9 के छात्र वंश कश्यप की स्कूल की छत से गिरने के बाद मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और बाद में मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन भी किया। अब समाजसेवी किशन दुबे के परिवार के साथ खड़े होने से न्याय की मांग को और आवाज मिली है। परिवार का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की मौत की सच्चाई सामने आने और दोषियों पर कार्रवाई का इंतजार है।1
- jaise ki aap dekh sakte hain yah graminon ki samasya Hai1
- मैनपुरी में करहल रोड स्थित श्यामा श्यामा मंदिर में होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम एवं आमंत्रण मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन, 4 सितंबर से शुरू होंगे धार्मिक कार्यक्रम मैनपुरी। श्री माहौर वैश्य समाज मैनपुरी की ओर से श्री श्यामा श्याम भवन, करहल रोड मैनपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जन्माष्टमी का मुख्य पर्व 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। मैनपुरी के पंचांग के अनुसार भी इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को है। आयोजकों के अनुसार 4 सितंबर को रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जबकि 5 सितंबर को शाम 4 बजे से बधाइयां एवं मंगल गीत का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 9 सितंबर को शाम 4 बजे से छठी महोत्सव एवं प्रसाद वितरण और 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे से श्री किशोरी जू जन्मोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजक समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार एवं ईष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक आयोजनों का आनंद लेने और कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। स्थान: श्री श्यामा श्याम भवन, करहल रोड, मैनपुरी आयोजक: श्री माहौर वैश्य समाज, मैनपुरी वाइट,, कार्यकर्ता की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट2
- बारिश बनी काल! रास्ते से गुजर रहे किशोर पर भरभराकर गिरी दीवार,दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत कन्नौज संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार दोपहर खेतों की ओर जा रहे 14 वर्षीय किशोर के ऊपर अचानक मकान की पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के उमरन गांव के ताहरपुर निवासी रहीसुद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र सोहेब बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर से खेतों की ओर जा रहा था। वह गांव में दिलीप के मकान के पास रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान लगातार बारिश के चलते मकान की पक्की दीवार अचानक भरभराकर किशोर के ऊपर जा गिरी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। वहां किशोर ईंटों और मलबे के नीचे दबा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सोहेब को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना ठठिया पुलिस तथा राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सतीश कन्नौजिया और लेखपाल उमेश चंद्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों और परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सोहेब की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम किशोर की मौत की खबर से गांव में भी मातम छा गया। ग्रामीणों ने लगातार बारिश के चलते कमजोर हो चुके जर्जर मकानों और दीवारों को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से ऐसे स्थानों का सर्वे कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।1
- CITY NEWS: पोछा लगाते समय सांप के काटने से महिला की मौत1
- सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव ने गांधीगिरी कर 30 रुपए किलों चीनी बेचकर प्रदेश सरकार को दी चेतावनी, बहुत महंगाई की मार, अबकी बार सपा सरकार का स्लोगन लिखा बैनर लगाकर आम जनता में बांटी चीनी फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद यूनुस खान ने केंद्र और प्रदेश सरकार को चेताया है कि वर्तमान समय में चीनी के भाव 70 रुपए किलो है इसको लेकर सपा प्रदेश सचिव ने सोमवार को जिला मुख्यालय के फतेहगढ़ में स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को₹30 किलो चीनी उपलब्ध कराई चीनी के भाव सुनकर आम नागरिक सपा के स्टॉल की ओर दौड़ पड़े और देखते ही देखते स्टॉल के पास लंबी कतार लग गई इसका मुख्य कारण यह था की त्योहार को लेकर हर नागरिक को चीनी की आवश्यकता है ऐसे में सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर सपा ने गांधीगिरी करके आम नागरिकों में चीनी का वितरण किया।1
- स्लग- CO सीटी का वीडियो वायरल जनपद मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जोराई निवासी कुलदीप कुमार पुत्र रामबरन गांव के ही सुभाष कुमार पुत्र देवराज सिंह उम्र 22 वर्ष के साथ ट्रक संख्या RJ40GA7794 से रविवार शाम करीब आठ बजे थाना एलाऊ क्षेत्र के अघार होते हुए बेवर की ओर जा रहे थे। अघार गांव के पास ट्रक से बिजली की केबल टूट गई। आरोप है कि इसके बाद चार-पांच बाइक सवार युवकों ने करीब एक किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया। संतोष नगर ठेके के सामने आरोपितों ने ट्रक को रोक लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद हमलावरों ने फायरिंग कर दी। एक गोली कंडक्टर सुभाष कुमार के सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी गोली ट्रक से टकराते हुए चालक कुलदीप कुमार के हाथ में जा लगी। घायल चालक ने ट्रक को आगे बढ़ाया, लेकिन करीब 500 मीटर आगे जाकर ट्रक अनियंत्रित होकर रुक गया। इस दौरान ट्रक में लदा सोलर प्लेट सहित अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। गांव के मौजूदा प्रधान ने आरोप लगाया कि बिजली की केबल टूटने के बाद पूर्व प्रधान के पुत्र कन्हैया ने अपने साथियों के साथ ट्रक को रोककर फायरिंग की। पुलिस ने मामले की जांच की तो उसमें ड्राइवर के पहचान करने पर मुख्य आरोपी मोहित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला यही शांत नहीं हुआ 31 अगस्त की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और पुलिस के बीच काफी नोक झोक हुई जिसमें पूर्व प्रधान के पुत्र कन्हैया यादव को जेल भेजने की मांग की जा रही थी और जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था उसे छोड़ने की बात कही जा रही थी इसी बात को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर सीओ अशोक कुमार सिंह ने परिजनों को समझने का प्रयास किया लेकिन परिजन समझने को तैयार नहीं थे इसके बाद वहां मौजूद कई लोग वीडियो बनाने लगे और राजनीतिक दल के नेताओं को भेजने की बात कही इसी बात से आक्रोशित हो होकर सीओ सिटी ने मूंछों पर ताव देते हुए कहा कि मैं आजमगढ़ का रहने वाला हूं जो करना है कर लो और वीडियो अखिलेश यादव को भेज दो। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही पूरे मामले को लेकर सीओ अशोक कुमार सिंह ने पूरे घटना क्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 30 अगस्त 2026 को शाम 7:00 बजे थाना एलाऊ क्षेत्र के आघार गांव में एक हेल्पर की गोली मारकर हत्या हुई थी। और जो ड्राइवर था वह घायल हो गया था सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची थी वहां पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी जो मोहित यादव था इस गांव का पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था पुलिस आरोपी को अरेस्ट करके और जो घायल था उसके कहने पर FIR लिखा गया था। आरोपी की घायल ड्राइवर ने पहचान की थी। की यही मुख्य शूटर है इसी के पश्चात इस गांव के दो प्रधानों के बीच आपस में रंजीत चल रही है तो एक ही यादव जात के हैं उसमें मौजूदा प्रधान सुग्रीव यादव का लड़का इस समय 307 के केस में जेल में है इसका एक और बच्चा आरोपी है इसी को लेकर के मौजूदा प्रधान द्वारा हंगामा किया गया। मैने देखा ही कि गोली कन्हैया यादव ने चलाई है इस समय रात में कन्हैया यादव को अरेस्ट किया गया कन्हैया यादव घटनास्थल से 30 किलोमीटर दूर 6:52 पर मैनपुरी में मौजूद था उसको फर्जी फसाने का भरपूर प्रयास मौजूदा प्रधान द्वारा किया गया है घटनास्थल पर भी मौजूद प्रधान द्वारा हंगामा कराया गया थाने के पास भी हंगामा कराया गया और पोस्टमार्टम हाउस पर भी दूसरे दिन हंगामा कराने का काम किया गया। उसके सारे प्रयास को हम लोगों द्वारा निष्फल कर दिया गया और हम लोगों ने सही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और जिस कन्हैया यादव को प्रधान द्वारा प्रोपेगेंडा रचकर फसाने का प्रयास किया जा रहा था उसको निसफल कर दिया है। और जो वीडियो में वायरल दिख रहा है उसे वीडियो में आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वहां पर क्या-क्या हुआ है मुझे वहां पर एक जात विशेष का पुलिस अधिकारी बताया गया और पॉलिटिकल बताया गया और बताया गया यह वीडियो उनको भेज दो इसी बात को लेकर कि मेरे द्वारा यही शब्द कहा गया की वीडियो उनको न भेज करके उससे ऊपर भेज दो। इस मामले में पूर्णता में निष्पक्ष हूं और पुलिस द्वारा जो भी कार्रवाई की गई है बिल्कुल सही की गई है पुलिस के ऊपर अनावश्यक रूप से दवाब पॉलीटिकल बनाया गया है जो सरासर गलत है। बाइट :- सी. ओ सिटी (अशोक कुमार सिंह )1