Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS: 30 सूत्रीय मांगों को लेकर न्यायालय कर्मचारियों ने आंदोलन का किया ऐलान !
CITY NEWS
CITY NEWS: 30 सूत्रीय मांगों को लेकर न्यायालय कर्मचारियों ने आंदोलन का किया ऐलान !
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चोरी के मुकदमे में चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद फतेहगढ़। कमालगंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषणों के साथ 3,500 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, कमालगंज थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 277/2026, धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशेषांक उर्फ हिमांशु पुत्र हरिओम गंगवार, अर्जुन सिंह पुत्र रघेश्याम, अक्षय कुमार पुत्र वरपाल सिंह और सचिन शंखवार पुत्र ओमप्रकाश के रूप में बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जंजीर पीली धातु, एक गले का हार पीली धातु, कान के झाले, मांग बेन्दी, तीन अंगूठियां, तीन पायल सफेद धातु, एक हाफ पेटी सफेद धातु, एक सिक्का सफेद धातु तथा 3,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद माल चोरी की घटना से संबंधित है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में कमालगंज थाना पुलिस टीम शामिल रही।1
- बच्चों और महिलाओं को आने जाने के लिया रास्ता में 1 महीना से पानी भरा यहाँ रास्ता बनवा दो प्लीज़1
- बारिश बनी काल! रास्ते से गुजर रहे किशोर पर भरभराकर गिरी दीवार,दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत कन्नौज संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार दोपहर खेतों की ओर जा रहे 14 वर्षीय किशोर के ऊपर अचानक मकान की पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के उमरन गांव के ताहरपुर निवासी रहीसुद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र सोहेब बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर से खेतों की ओर जा रहा था। वह गांव में दिलीप के मकान के पास रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान लगातार बारिश के चलते मकान की पक्की दीवार अचानक भरभराकर किशोर के ऊपर जा गिरी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। वहां किशोर ईंटों और मलबे के नीचे दबा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सोहेब को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना ठठिया पुलिस तथा राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सतीश कन्नौजिया और लेखपाल उमेश चंद्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों और परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सोहेब की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम किशोर की मौत की खबर से गांव में भी मातम छा गया। ग्रामीणों ने लगातार बारिश के चलते कमजोर हो चुके जर्जर मकानों और दीवारों को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से ऐसे स्थानों का सर्वे कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।1
- छात्र वंश कश्यप मामले में इंसाफ की मांग तेज, समाजसेवी किशन दुबे ने परिवार का किया समर्थन मैनपुरी। छात्र वंश कश्यप की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। वंश के परिवार की ओर से लगातार न्याय की मांग की जा रही है। इसी क्रम में समाजसेवी किशन दुबे ने वंश के माता-पिता के समर्थन में आगे आते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई। बता दें कि नवंबर 2025 में मैनपुरी के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में कक्षा 9 के छात्र वंश कश्यप की स्कूल की छत से गिरने के बाद मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और बाद में मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन भी किया। अब समाजसेवी किशन दुबे के परिवार के साथ खड़े होने से न्याय की मांग को और आवाज मिली है। परिवार का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की मौत की सच्चाई सामने आने और दोषियों पर कार्रवाई का इंतजार है।1
- जिला मंत्री सत्यम शुक्ला व मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी के नेतृत्व में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ संगठन को मजबूत करने पर जोर जिला मंत्री सत्यम शुक्ला व मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी के नेतृत्व में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ संगठन को मजबूत करने पर जोर1
- CITY NEWS: पोछा लगाते समय सांप के काटने से महिला की मौत1
- सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव ने गांधीगिरी कर 30 रुपए किलों चीनी बेचकर प्रदेश सरकार को दी चेतावनी, बहुत महंगाई की मार, अबकी बार सपा सरकार का स्लोगन लिखा बैनर लगाकर आम जनता में बांटी चीनी फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद यूनुस खान ने केंद्र और प्रदेश सरकार को चेताया है कि वर्तमान समय में चीनी के भाव 70 रुपए किलो है इसको लेकर सपा प्रदेश सचिव ने सोमवार को जिला मुख्यालय के फतेहगढ़ में स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को₹30 किलो चीनी उपलब्ध कराई चीनी के भाव सुनकर आम नागरिक सपा के स्टॉल की ओर दौड़ पड़े और देखते ही देखते स्टॉल के पास लंबी कतार लग गई इसका मुख्य कारण यह था की त्योहार को लेकर हर नागरिक को चीनी की आवश्यकता है ऐसे में सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर सपा ने गांधीगिरी करके आम नागरिकों में चीनी का वितरण किया।1
- *सादर अवगत कराना है कि दिनांक 01.09.2026 को थाना सवायजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि कुलदीप पुत्र रामहेत उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम कनकापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई द्वारा खेत में आम के पेड़ से रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । इस सूचना पर स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। आज दिनांक 02.09.2026 को मृतक के परिजनो द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उक्त घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा सभी बिन्दुओ पर गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध मे क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा दी गयी बाइट-* *सादर अवगत कराना है कि दिनांक 01.09.2026 को थाना सवायजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि कुलदीप पुत्र रामहेत उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम कनकापुर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई द्वारा खेत में आम के पेड़ से रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । इस सूचना पर स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। आज दिनांक 02.09.2026 को मृतक के परिजनो द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उक्त घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा सभी बिन्दुओ पर गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध मे क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा दी गयी बाइट-*1
- खेत में आम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस खेत में आम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला 28 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस कनकापुर गांव में घटना से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार सवायजपुर, हरदोई। थाना सवायजपुर क्षेत्र के कनकापुर गांव में 28 वर्षीय युवक द्वारा खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, 01 सितंबर 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कनकापुर निवासी कुलदीप पुत्र रामहेत, उम्र करीब 28 वर्ष ने खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस टीम और फील्ड यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 02 सितंबर 2026 को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा जानकारी दी गई है।1